68 वर्षीय महिला की किडनी में 9.5 सेंमी के ट्यूमर का ईथॉस में सफल ऑपरेशन

0
5

कोटा। दाईं किडनी में मौजूद करीब 9.5 सेंटीमीटर के विशाल और जटिल ट्यूमर ने 68 वर्षीय सरस्वती देवी के इलाज को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया था। ट्यूमर डुओडेनम और बड़ी आंत से मजबूती से चिपका हुआ था, ऐसे में सर्जरी के दौरान इन महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती थी।

ईथॉस हॉस्पिटल, कोटा के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. गजेन्द्र नागर एवं उनकी टीम ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। किडनी सहित पूरा ट्यूमर निकाल दिया गया, जबकि डुओडेनम और बड़ी आंत को सुरक्षित रखा गया।

बूंदी जिले के तालेड़ा निवासी सरस्वती देवी की जांच में दाईं किडनी में 9.5 × 4.2 × 7.7 सेंटीमीटर आकार का ट्यूमर सामने आया था। ट्यूमर आसपास के अंगों से चिपका होने के कारण सामान्य सर्जरी की तुलना में मामला काफी जटिल था।

विशेषज्ञ टीम ने ओपन रैडिकल नेफ्रेक्टॉमी के जरिए किडनी एवं ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और तेजी से रिकवरी हो रही है।

डॉ. गजेन्द्र नागर ने बताया कि पेशाब में खून आना, लगातार कमर या पेट में दर्द, पेट में गांठ महसूस होना अथवा अचानक वजन कम होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ उपचार से किडनी के गंभीर एवं जटिल रोगों का भी प्रभावी उपचार संभव है।

ईथॉस हॉस्पिटल के निदेशक प्रदीप दाधीच ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र के मरीजों को जटिल बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम हो, इसके लिए अस्पताल में आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।