क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन का भक्ति गीत ‘जय श्री केदार’ लॉन्च

0
7

कोटा। क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन एवं राहुल सिंह मेर के बैनर तले तैयार किया गया भक्ति गीत जय श्री केदार भजन के पोस्टर का विमोचन विधायक संदीप शर्मा व कराई के बालाजी मंदिर के महतं हीरेंद्र गिरी महाराज ने किया। साथ ही लोगों के समक्ष भजन भी दिखाया गया। लोगों ने भजन देखकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर निर्माता निर्देशक भुवनेश महावर ने बताया कि यह भालेनाथ के भक्तों की आस्था और भक्ति भाव को समर्पित है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं तक एक आध्यात्मिक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है। क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन का जय श्री केदार भजन चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका बेसब्री से इंजतार है।

विधायक संदीप शर्मा ने प्रोडक्शन टीम की सराहना करते हुए कहा कि कोटा में भी कई धार्मिक स्थल हैं। मथुराधीश जी का कार्य शुरू हो गया है, इसके साथ ही कई रमणिक स्थल भी हैं जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं। कोटा शिक्षा व पर्यटन नगरी के धार्मिक नगरी के रूप में अपनी पहचान बना रही है। इस भजन की निर्माता सुप्रिया मेर हैं, जबकि निर्देशन भुवनेश महावर (विक्की) ने किया है।

भजन सुधाकर शर्मा ने लिखा है। डीओपी त्रिलोक वैष्णव एवं उनकी टीम ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निभाई है। संगीत निर्देशक सतीश डेहरा हैं, जबकि भजनों और गीतों को शिखा जोशी ने अपनी मधुर आवाज दी है। शिखा जोशी संजय लीला भंसाली के साथ की सोंग कर चुकी हैं।

सोंग में आदविका राहुल मेर, सुप्रिया मेर और हर्षा महावर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं जूनियर आर्टिस्ट्स के रूप में आशीष शर्मा, अंकित दास और हरीश ने भी अभिनय किया है। भजन में स्टिल फोटोग्राफी संजय वर्मा की है। लोकल प्रोडक्शन सपोर्ट हरीश मैथानी और अंकित दास ने दिया, जबकि प्रोडक्शन टीम में जीतू, मलूका, परवाज अली और आशीष शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मेकअप की जिम्मेदारी रवीना रावत ने संभाली तथा ड्रोन सिनेमैटोग्राफी अमित सिंह ने की। टीम ने कूल पहाड़ी गेस्ट हाउस, रांसी (उत्तराखंड) एवं केदारनाथ धाम के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन की टीम ने विश्वास जताया है कि लॉन्च हुआ जय श्री केदार भजन दर्शकों और श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान बनाएगा।

सुप्रिया मेर ने कहा कि हम सभी सतातनी हैं और भजन बनाने का उद्देश्य बच्चों को सनातन से जोड़ना व अपनी संस्कृति के प्रति आकर्षित करना है। इससे पूर्व भी बनाए गए खाटू श्याम जी के भजन व अन्य भजन भी लोगों को बेहद पसंद आए हैं, जिसमें कोटा की लोकेशन पर काम किया गया था।

भुवनेश महावर ने बताया कि कोटा में भी आगामी समय में कई गीत, शॉर्ट फिल्म व वेब सीरीज बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है, कोटा की लोकशन बेहद ही आकर्षित करने वाली है। कोशिश रहेगी की आगामी समय में कोटा में ही शूट किया जाए और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए।