Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 98

वैदिक मंत्रों के साथ 11 हजार आहुतियों से शुरू हुआ शिवशक्ति महायज्ञ

श्री मंगलमय चमत्कारी धाम पर प्रतिष्ठा महोत्सव

कोटा। विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘प्रतिष्ठा महोत्सव’ और ‘शिवशक्ति यज्ञ’ का शुक्रवार को भव्य मंगल शुभारंभ हुआ। भक्ति और श्रद्धा के संगम के साथ शुरू हुए इस 10 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चारों से गुंजायमान रहा।

​समिति के महंत पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि इस महायज्ञ में देश के विभिन्न पावन तीर्थों वृंदावन, उज्जैन और काशी सहित स्थानीय स्तर के कुल 139 विद्वान ब्राह्मणों की टोली यज्ञ संपन्न करा रही है।

अग्नि अखाड़े के महंत गोपालानंद महाराज के सानिध्य में शुरू हुए इस अनुष्ठान में प्रतिदिन पांच कुंडों में 11,000 आहुतियां दी जा रही हैं। यज्ञ के साथ-साथ मंदिर परिसर में 108 श्रीमद् भागवत मूल पाठ और चारों वेदों का सस्वर पाठ भक्तों के लिए आकर्षण और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि यज्ञ का समय प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस 10 दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का समापन 15 मई को विशाल भंडारे के साथ होगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा और शास्त्रीय अधिवास
समिति के महंत पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि ​इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 14 मई को सवा पांच फीट ऊंचे भव्य नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना करना है। प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया को शास्त्रों में वर्णित पद्धति के अनुसार संपन्न किया जा रहा है। वर्तमान में शिवलिंग और शिव परिवार की मूर्ति की शुद्धता और दिव्यता के लिए विभिन्न अधिवास पूर्ण किए जा रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से ​जलाधिवास, अन्नाधिवास, ​पुष्पाधिवास, फलाधिवास, ​घृताधिवास, शर्कराधिवास और शैयाधिवास हैं। ​ये सभी प्रक्रियाएं शिवलिंग में प्राण तत्व के संचार के लिए अनिवार्य मानी जाती हैं। जिन्हें विद्वान पंडितों की गई देखरेख में विधि-विधान से पूर्ण किया जा रहा है।

सैमसंग, रियलमी के महंगे 5G फोन 14000 से कम में, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली। Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है और सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के फोन सस्ते मिल रहे हैं। अगर आपका बजट बेहद टाइट है और आप 5G फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। यहां हम आपको ऐसे 5G फोन बता रहे हैं, जो 15 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy M06 5G
सेल में यह फोन 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। फोन में मीडियाटेक का दमदार डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में AnTuTu टेस्ट में 623K+ स्कोर किया है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल कैमरा है।

REDMI A7 Pro 5G
सेल में यह फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। दावा है कि फोन में सेगमेंट का सबसे तेज ऑक्टाकोर 5G प्रोसेसर है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6300mAh बैटरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 32 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल कैमरा है।

Samsung Galaxy M17e 5G
सेल में यह फोन 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। फोन में मीडियाटेक का दमदार डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

realme narzo 100 Lite 5G
सेल में यह फोन 12,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। फोन में ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है। AnTuTu टेस्ट में इस फोन ने 560K+ स्कोर हासिल किया है। फोन में 14GB तक वर्चु्अल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 7000mAh बैटरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

iQOO Z10 Lite 5G
सेल में यह फोन 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। फोन में ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है। AnTuTu टेस्ट में इस फोन ने 433K+ स्कोर हासिल किया है। फोन में 16GB तक वर्चु्अल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6000mAh बैटरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

RCET: कर्मचारी चयन बोर्ड का फैसला, राजस्थान सीईटी की वैधता अब तीन साल

नई दिल्ली। Rajasthan CET validitT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न भर्तियों के स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर पर होने वाली समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। चयन बोर्ड ने सीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है।

इससे राज्य में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इस बार परीक्षा का स्तर कठिन रखा जाएगा, ताकि सीमित संख्या में अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हों। स्नातक स्तर की सीईटी के आवेदन जून में और सीनियर सेकेंडरी स्तर के आवेदन जुलाई में शुरू हो सकते हैं।

आपको बता दें कि सीईटी स्नातक स्तर के 8.78 लाख और सीनियर सेकंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता फरवरी 2026 में समाप्त हो चुकी है। कई भर्तियां लटक गई हैं।

पासिंग मार्क्स जस के तस
पहले की तरह सीईटी में पात्रता के लिए 40 फीसदी अंक लागू रहेंगे। आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी अंक की छूट भी मिलती रहेगी।

पेपर आएगा मुश्किल
रिपोर्ट के मुताबिक चयन बोर्ड ने बताया है कि इस बार सीईटी 2026 एग्जाम में पेपर का स्तर स्टैंडर्ड और अपेक्षाकृत कठिन रखा जाएगा, ताकि काफी ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी मेन्स के लिए पात्र न हो जाएं। बोर्ड का प्रयास रहेगा कि लगभग 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हों ताकि मुख्य परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जा सके।

परीक्षा स्कीम और विस्तृत पाठ्यक्रम
बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकेंडरी पात्रता परीक्षा में 300 अंक के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की अवधि 3 घंटे की होगी। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 12वीं स्तर के प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले ही होंगे।

सीईटी एग्जाम पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 150 (सभी वस्तुनिष्ठ)
  • कुल अंक: 300 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)
  • समय: 180 मिनट (3 घंटे)
  • नेगेटिव मार्किंग: कोई प्रावधान नहीं

12वीं स्तर की सीईटी से वनपाल, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती, छात्रावास अधीक्षक, क्लर्क ग्रेड II, जमादार ग्रेड – II, जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होती है। अगर किसी भी अभ्यर्थी को इन छह तरह के पदों के लिए आवेदन करना है तो उसे पहले 12वीं स्तर का सीईटी देना होगा। ग्रेजुएशन स्तर की सीईटी से प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, विलेज डेवलेपमेंट ऑफिसर, सुपरवाइजर (मेल एंड फीमेल), तहसील रेवन्यू अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे।

सीईटी पाठ्यक्रम में इन विषयों पर रहेगा जोर
सीईटी सिलेबस में राजस्थान के सामान्य ज्ञान को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राजस्थान का इतिहास व संस्कृति में प्राचीन सभ्यताएं जिसमें कालीबंगा, आहड़ आदि, प्रमुख राजवंश, स्थापत्य कला, स्वतंत्रता आंदोलन, लोक भाषाएं, संत, लोक देवता और मेले-त्योहार। भूगोल में भारत के पर्वत, नदियां और वन्य जीव सहित राजस्थान की जलवायु, मृदा, खनिज संपदा और जनसंख्या आंकड़े। राजनीति व अर्थव्यवस्था में भारतीय संविधान की प्रकृति, मौलिक अधिकार और राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था। राज्य की प्रमुख कृषि आधारित योजनाएं और औद्योगिक विकास।

दैनिक विज्ञान में भौतिक-रासायनिक परिवर्तन, धातु-अधातु, कार्बन के रूप, प्रकाश का परावर्तन, अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, आनुवंशिकी, रक्त समूह और मानव रोग। गणित व रीजनिंग में वैदिक विधि से वर्ग-मूल, लाभ-हानि, प्रतिशत, त्रिकोणमिति, माध्य-विचलन और तार्किक क्षमता।

भाषा ज्ञान के तहत सामान्य हिन्दी (संधि, समास, मुहावरे) और जनरल इंग्लिश। कम्प्यूटर व करंट अफेयर्स में एमएस ऑफिस का ज्ञान और राजस्थान व अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं। वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान और खेलकूद संबंधी गतिविधियों से जुड़े प्रश्नों का समावेश भी पाठ्यक्रम में किया गया है, जो परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

यूएस-ईरान में तनाव; सेंसेक्स 516 अंक टूट कर 77328 पर बंद, निफ्टी 24200 से नीचे

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट लेकर लाल निशान पर बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 516 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी-50 150 अंक टूटकर 24,176 पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला।

सेंसेक्स की 30 में 18 कंपनियों के शेयरों में आज शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। एसबीआई के शेयर 6.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ इस गिरावट के माहौल में भी टाइटन, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

30 शेयरों वाला BSE Sensex 77,631 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इस इंडेक्स ने 77,647.44 के हाई और 77,146.43 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में सेंसेक्स 516.33 अंक यानी 0.66% फिसलकर 77,328.19 पर बंद हुआ।

इसी तरह, 50 शेयरों वाले निफ्टी-50 की शुरुआत 24,233 के स्तर पर हुई। दिन के कारोबार के दौरान इस इंडेक्स ने 24,253.80 के हाई और 24,126.65 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में निफ्टी-50 150.50 अंक यानी 0.62% टूटकर 24,176.15 पर बंद हुआ।

Gold Price Today: एमसीएक्स पर चांदी 3300 रुपये उछली, सोना भी महंगा

नई दिल्‍ली। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में तेजी आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत बाजार खुलते ही 3,300 रुपये उछल गई जबकि सोना 800 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है।

3 जुलाई वाली चांदी पिछले सत्र में 2,58,540 रुपये किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,59,999 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,271 रुपये की तेजी के साथ 2,61,811 तक उछली।

सुबह 9.15 बजे चांदी 2,523 रुपये की तेजी के साथ 2,61,063 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,261 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,52,672 रुपये पर खुला।

शुरुआती कारोबार में यह 842 रुपये की तेजी के साथ 1,53,103 रुपये तक उछला। सुबह 9.15 बजे यह 576 रुपये की तेजी के साथ 1,52,837 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा कीमत में गिरावट
हालांकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,680 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,950 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 240 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,510 रुपये पर आ गया। दूसरी ओर चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है।

ट्रंप को कोर्ट ने दिया झटका, 10% टैरिफ वसूलने का अधिकार नहीं, लौटाना होगा

वाशिंगटन। US Tarrif: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी अदालत में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को अमेरिकी व्यापार अदालत ने राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए 10% वैश्विक आयात शुल्क को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया।

अदालत ने कहा कि 1970 के दशक के व्यापार कानून का हवाला देकर लगाए गए ये शुल्क तर्कसंगत नहीं हैं। आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने 24 फरवरी को दुनिया भर से आने वाले सामानों पर 10% का नया आयात शुल्क लागू किया था। इसके खिलाफ 24 राज्यों और कई छोटे व्यापारियों ने मुकदमा दायर किया था।

राज्यों का तर्क था कि ट्रंप ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से बचने के लिए उठाया है, जिसने 2025 में लगाए गए उनके पिछले भारी-भरकम टैरिफ को असंवैधानिक बताकर रद्द कर दिया था। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अदालत ने 2-1 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने 1974 के व्यापार कानून की धारा 122 का गलत इस्तेमाल किया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर लगे टैरिफ फिलहाल जारी रहेंगे, क्योंकि वे इस कानूनी चुनौती या सुप्रीम कोर्ट के पिछले फैसले के दायरे में नहीं आते हैं।

ट्रंप प्रशासन ने इन शुल्कों का बचाव करते हुए कहा था कि अमेरिका का वार्षिक व्यापार घाटा 1.2 ट्रिलियन ड़लर तक पहुंच गया है और चालू खाता घाटा जीडीपी का 4% है। हालांकि अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका किसी भुगतान संतुलन संकट से नहीं जूझ रहा है, इसलिए इन शुल्कों का कोई कानूनी आधार नहीं था।

क्या है धारा 122
यह कानून राष्ट्रपति को केवल तब शुल्क लगाने की अनुमति देता है जब देश गंभीर भुगतान संतुलन घाटे का सामना कर रहा हो या डॉलर की कीमत में भारी गिरावट रोकने की जरूरत हो। अदालत ने सरकार को आदेश दिया है कि वह 5 दिनों के भीतर इस फैसले का पालन करे और उन आयातकों को पैसे वापस करे जिन्होंने यह टैक्स भरा था।

आगे क्या होगा
अमेरिकी न्याय विभाग इस फैसले को यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स में चुनौती दे सकता है। वर्तमान में लगाए गए ये 10% वैश्विक टैरिफ 24 जुलाई को समाप्त होने वाले थे, लेकिन इस अदालती फैसले ने प्रशासन की व्यापारिक रणनीति को समय से पहले ही संकट में डाल दिया है।

Stock Market: सेंसेक्स 494 अंक गिरकर 77500 के नीचे और निफ्टी 24180 पर

नई दिल्ली। Stock Market 8 May 2026 : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सेंसेक्स 494 अंक नीचे 77349 पर आ गया है। निफ्टी भी 145 अंकों के नुकसान के साथ 24180 पर है। एनएसई पर 1387 स्टॉक्स हरे और 1450 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। मार्केट में गिरावट के बावजूद 146 स्टॉक 52 हफ्ते के हाई पर हैं।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (-1.34%), एचडीएफसी बैंक (-1.28%), एक्सिस बैंक (-1.21%) इटरनल (-0.99%) हैं। चढ़ने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा (1.16%), एशियन पेंट्स (1.01%), अडानी पोर्ट्स, बीईएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, इंडिगो, टीसीएस हैं।

शेयर मार्केट की ओपनिंग शुक्रवार को रेड हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 212 अंकों की गिरावट के साथ 77631 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले सूचकांक निफ्टी 50 ने 93 अंकों के नुकसान के साथ आज के कारोबार की शुरुआत 24233 के स्तर से की।

ग्लोबल मार्केट के संकेत
गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी नकारात्मक संकेत दे रहे हैं। यह लगभग 24,283 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 99 अंकों की कमी दर्शाता है। यह भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत का संकेत है।

ग्लोबल बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे। BSE सेंसेक्स 77,631 के स्तर पर खुला। हालांकि खुलने के कुछ ही देर बाद बिकवाली बढ़ गई और सुबह करीब 9:24 बजे सेंसेक्स 347 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 77,496 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

श्री मंगलमय चमत्कारी धाम में होगी सवा पांच फीट ऊंचे नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना

शिवशक्ति यज्ञ में होंगी प्रतिदिन 11 हजार आहुतियां, प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से

​कोटा। विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में 14 मई को होगी सवा पांच फीट ऊंचे नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। जिसके प्रतिष्ठा कार्यक्रम और शिवशक्ति यज्ञ शुक्रवार से मंदिर प्रांगण में शुरु होंगे।

यज्ञ में प्रतिदिन 11 हजार आहुतियां दी जाएंगी। समिति के महंत पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में भव्य शिव-पार्वती विवाह महोत्सव, प्राण प्रतिष्ठा, पंच कुंडीय महायज्ञ और 108 श्रीमद् भागवत मूल पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस 10 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन 15 मई 2026 को विशाल भंडारे के साथ होगा।

​महंत श्री तिवारी ने बताया कि आगामी 14 मई को नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार एवं दिव्य शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इस शिवालय का निर्माण विशेष स्थापत्य कला के अनुरूप किया गया है। जिसमें 25×25 फीट का अष्टभुजाकार रंग मंडप और 27×27 फीट का गर्भगृह बनाया गया है।

स्थापना के लिए विशेष रूप से नर्मदा तट (ओंकारेश्वर) से सवा 5 फीट ऊंचा और ढाई फीट मोटाई का ‘नर्मदेश्वर शिवलिंग’ मंगवाया गया है। इसके साथ ही भगवान शंकर, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की 27 इंच की प्रतिमाएं तथा 41 इंच के नंदी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

पंच कुंडीय महायज्ञ और अधिवासन प्रक्रिया
​उन्होंने बताया कि अग्नि अखाड़े के महंत गोपालानंद महाराज के सानिध्य में ‘शिव शक्ति यज्ञ’ संपन्न होगा। इसमें वृंदावन, उज्जैन, काशी और स्थानीय ब्राह्मणों सहित कुल 139 विद्वान पंडित मंत्रोच्चार करेंगे। प्रतिदिन पांच कुंडों में 11,000 आहुतियां दी जाएंगी। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शास्त्रों में वर्णित विभिन्न अधिवासन पूर्ण किए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से ​जलाधिवास, अन्नाधिवास, ​पुष्पाधिवास, ​फलाधिवास, ​घृताधिवास, ​शर्कराधिवास, ​शैयाधिवास आदि शामिल हैं। इस दौरान चारों वेदों का सस्वर पाठ और भागवत जी का ज्ञान गान वातावरण को मंगलमय बनाएगा। यज्ञ का समय प्रतिदिन प्रातः 6:30 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।

​शिव बारात और विवाह महोत्सव
​उत्सव के आकर्षण के केंद्र में 12 मई को शाम 6 बजे निकलने वाली ‘भव्य शिव बारात’ होगी। इसमें भगवान भोलेनाथ नंदी पर सवार होंगे, जबकि भगवान विष्णु गरुड़ पर और माता लक्ष्मी, रिद्धि-सिद्धि के साथ गणपति व हनुमान जी की झांकियां बग्घियों में सजेंगी। बारात में सप्त ऋषि मंडल, अघोरी दल और ढोल-ताशा दल श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे। अगले दिन 13 मई को गोधूलि बेला (शाम 6:30 बजे) में दिव्य शिव-पार्वती विवाह का रस्मों-रिवाज के साथ आयोजन होगा। ​धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन 15 मई को मंदिर परिसर में एक विशाल ‘आम भंडारा’ आयोजित होगा, जो ‘प्रभु इच्छा तक’ अनवरत चलेगा।

NEET 2026: एलन स्टूडेंट्स ने फिजिक्स के प्रश्न के उत्तर पर जताई आपत्ति

कोटा। NEET 2026_Answer Key Challenge: एनटीए द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर की बुधवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को आपत्तियां लगाने का भी अवसर दिया जायेगा।

स्टूडेंट्स ने अपने आंसर का मिलान किया। इन सवालों के जवाबों को लेकर स्टूडेंट्स ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स से चर्चा की और उसके बाद एक सवाल का जवाब सामने आए जिसमें एनटीए और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स व स्टूडेंट्स की राय भिन्न थी।

एलन कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स विषय के एक प्रश्न के उत्तर को लेकर विद्यार्थियों ने आपत्ति बताई है। यह प्रश्न सिग्नीफिकेंट फीगर टॉपिक से संबंधित था।

विद्यार्थियों और विषय विशेषज्ञों के अनुसार एनटीए द्वारा जारी उत्तर वैज्ञानिक गणनाओं के नियमों के अनुरूप नहीं है। इस संबंध में देशभर के विद्यार्थियों ने एनटीए को आपत्तियां भेजी हैं।

राउंड ऑफ में गलत आ रहा उत्तर
एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रश्न में गणना करने पर एक्स का मान 7.654 प्राप्त होता है। यदि इसे दो सिग्नीफिकेंट फीगर तक राउंड ऑफ किया जाए तो सही उत्तर 7.7 होना चाहिए, जबकि एनटीए की प्रोविजनल आंसर-की में उत्तर 7.6 दिया गया है। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि सिग्नीफिकेंट फीगर्स के नियमों के अनुसार 7.654 को दो सिग्नीफिकेंट फीगर्स तक व्यक्त करने पर अंतिम उत्तर 7.7 ही माना जाएगा। इसी आधार पर विद्यार्थियों ने उत्तर में संशोधन की मांग की है। कोड 11 में प्रश्न संख्या 14, कोड 12 में प्रश्न संख्या 21, कोड 13 में प्रश्न संख्या 42 एवं कोड 14 में प्रश्न संख्या 35 है।

कोटा में रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण संबंधी परामर्श 9 मई को

कोटा। Business Promotion News: हड्डी एवं जोड़ रोगों से पीड़ित मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में शहर में रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ओपीडी 9 मई को सिविल लाइंस स्थित सत्यम हेल्थ में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर एवं सत्यम हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी।

ओपीडी का आयोजन 9 मई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सत्यम हेल्थ, पोस्ट ऑफिस के पास, सिविल लाइंस, कोटा में किया जाएगा। ओपीडी में मरीजों को रोबोटिक तकनीक आधारित जॉइंट रिप्लेसमेंट उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर डायरेक्टर एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अनुप झुरानी मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह देंगे।

डॉ. झुरानी को जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे जटिल घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी के साथ रोबोटिक सर्जरी तकनीक में विशेषज्ञता रखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट तकनीक पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सटीक मानी जाती है।

इससे मरीजों को कम दर्द, शीघ्र रिकवरी तथा बेहतर गतिशीलता जैसे लाभ मिल सकते हैं। लंबे समय से घुटनों के दर्द, जोड़ों में जकड़न एवं चलने-फिरने में परेशानी का सामना कर रहे मरीजों के लिए यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है।