नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में तेजी आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत बाजार खुलते ही 3,300 रुपये उछल गई जबकि सोना 800 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है।
3 जुलाई वाली चांदी पिछले सत्र में 2,58,540 रुपये किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,59,999 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,271 रुपये की तेजी के साथ 2,61,811 तक उछली।
सुबह 9.15 बजे चांदी 2,523 रुपये की तेजी के साथ 2,61,063 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,261 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,52,672 रुपये पर खुला।
शुरुआती कारोबार में यह 842 रुपये की तेजी के साथ 1,53,103 रुपये तक उछला। सुबह 9.15 बजे यह 576 रुपये की तेजी के साथ 1,52,837 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सर्राफा कीमत में गिरावट
हालांकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,680 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,950 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 240 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,510 रुपये पर आ गया। दूसरी ओर चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है।

