Stock Market: सेंसेक्स 494 अंक गिरकर 77500 के नीचे और निफ्टी 24180 पर

0
4

नई दिल्ली। Stock Market 8 May 2026 : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सेंसेक्स 494 अंक नीचे 77349 पर आ गया है। निफ्टी भी 145 अंकों के नुकसान के साथ 24180 पर है। एनएसई पर 1387 स्टॉक्स हरे और 1450 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। मार्केट में गिरावट के बावजूद 146 स्टॉक 52 हफ्ते के हाई पर हैं।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (-1.34%), एचडीएफसी बैंक (-1.28%), एक्सिस बैंक (-1.21%) इटरनल (-0.99%) हैं। चढ़ने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा (1.16%), एशियन पेंट्स (1.01%), अडानी पोर्ट्स, बीईएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, इंडिगो, टीसीएस हैं।

शेयर मार्केट की ओपनिंग शुक्रवार को रेड हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 212 अंकों की गिरावट के साथ 77631 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले सूचकांक निफ्टी 50 ने 93 अंकों के नुकसान के साथ आज के कारोबार की शुरुआत 24233 के स्तर से की।

ग्लोबल मार्केट के संकेत
गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी नकारात्मक संकेत दे रहे हैं। यह लगभग 24,283 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 99 अंकों की कमी दर्शाता है। यह भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत का संकेत है।

ग्लोबल बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे। BSE सेंसेक्स 77,631 के स्तर पर खुला। हालांकि खुलने के कुछ ही देर बाद बिकवाली बढ़ गई और सुबह करीब 9:24 बजे सेंसेक्स 347 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 77,496 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।