फलों से बाल बनते है खूबसूरत और काले : श्रद्धा
संपूर्ण इम्युनिटी के लिये बेहतर प्रोबायोटिक ड्रिंक याकूल्ट
कोटा । फंक्शनल फूड के क्षेत्र की याकूल्ट डैनोन इंडिया ने अपने विश्व स्तरीय प्रोबायोटिक ड्रिंक याकूल्ट पर एक जानकारी पूर्ण सत्र का आयोजन किया। आज के समय में स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
वैश्विक रूप से बेहतर रूप में स्थापित, फंक्शनल फूड्स की अवधारणा स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है, इसके अलावा भारत में बुनियादी पोषण का महत्व बढ़ता जा रहा है।’’ इस अवसर पर याकूल्ट डैनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मिनोरु शिमाडा ने कहा, आज इस बात में कोई शक नहीं कि इंसान अनिश्चित और असक्रिय जीवनशैली, खराब पोषण और नींद की कमी के कारण जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसलिये, इस बढ़ते खतरे से लडऩे के लिये तत्काल ही उपाय तलाशने की जरूरत है।
यह एक चौंकाने वाला तथ्य है कि हमारा सबसे बड़ा प्रतिरक्षा या इम्युन अंग आंत है। यह हमारी सेहत की स्थिति को तय करने में अहम मानी जाती है क्योंकि इसमें इंसानी शरीर की 70 प्रतिशत प्रतिरक्षा कोशिकायें मौजूद होती हैं। यह हमारी संपूर्ण इम्युनिटी को बेहतर बनाती है और हमें सुरक्षित रखती है।
याकूल्ट की साइंस एवं रेग्युलेटरी अफेयर्स की महाप्रबंधक डॉ. नीरजा हजेला के अनुसार, ‘‘हालांकि, इंसान अपने अंगों का ध्यान रखते हैं, लेकिन हम आंतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कि हमारी इम्युनिटी को बेहतर बनाये रखने के लिये सबसे महत्वपूर्ण अंग माना गया है। साथ ही यह हमें संक्रमणों से सुरक्षित रखती है।
इस आंत में 100 खरब जीव होते हैं, जिनका वजन लगभग 1.5 किग्रा. होता है और यह आभासी अंग की तरह कार्य करते हैं। ये जीव भोजन पचाने, पोषक तत्वों के अवशोषण, प्रतिरक्षा निर्माण और आवश्यक खनिजों जैसे विटामिन बी और के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राजस्थान में उपभोक्ता स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए, डॉ. हजेला ने कहा, ‘‘हालिया अध्ययन यह दर्शाते हैं कि राजस्थान के शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग पाचन से जुड़ी परेशानियों से ग्रस्त रहते हैं और उनमें गंभीर बीमारियां जैसे उच्च रक्तचाप, डायबिटीज के अलावा स्वास्थ्य की अन्य समस्याएं होती हैं। आंतों की बेहतर सेहत बीमारियों को दूर करने में अहम होती है और खराब बैक्टीरिया को नियंत्रित करती है।’’
राधा मोहन सिंह ने किया ई-कृषि मंच का लोकार्पण
नई दिल्ली। कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा ई-कृषि मंच का लोकार्पण किया गया। इंटरनेट आधारित यह ई-कृषि संवाद, किसानों को एक विशिष्ट ऑनलाइन मंच प्रदान करेगा जिससे हितकारी सीधे, प्रभावी एवं सुगम संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है।
विभिन्न वर्गों के हितकारकों जैसे किसानों, विद्यार्थियों, उद्यमियों, अनुसंधानकर्ताओं एवं कृषि क्षेत्र में अभिरूच रखने वाले तथा संबंधित क्षेत्रों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। हितधारक अपनी समस्याओं का समाधान, संस्थानों के विषय-वस्तु विशेषज्ञों से सीधे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की वेबसाइट जाकर इंटरनेट एवं एसएमएस के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।
ई-कृषि संवाद पर फसलों, पशुपालन एवं मछली इत्यादी के बीमारियां से संबंधित फोटो को अपलोड कर, संबंधित विषय विशेषज्ञों से निदान एवं उपचार की जानकारी तुरन्त प्राप्तं कर सकते हैं। इंटरनेट युक्त मोबाइल पर भी अत्यन्त आसानी से इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों की उन्नति के लिए हितधारकों की समस्याओं उनकी उत्सुकता एवं नई जानकारियों के लिए एक उपयोगी इलेक्ट्रोनिक इंटरफेस है।
इस मंच के लोकार्पण के समय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्रा, सचिव छबीलेन्द्र राउल, उप महानिदेशक विस्तार डॉ. अशोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीकेएमए डॉ. एसके सिंह एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
नीट प्रश्न पत्र लीक होने की जांच कराई जाए
-सिंगल परीक्षा का प्रारूप पूरे देश में एक जैसा हो
कोटा। नेशनल इलिजिबिलीटी कम ऐंट्रेंस टेस्ट- 2017 की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने और बाजार में बेचे जाने के मामले की जांच सीबीआई से कराने की छात्रों ने मांग की है।
शुक्रवार को कोटा में कोचिंग कर परीक्षा देने वाले मेडिकल के छात्र सुभाष कुमार, शुभम और आलोक आदि ने जिला कलेक्टर को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होन की खबरें और प्रश्न पत्र की अलग अलग भाषाओं के प्रश्नों में गड़बड़ियों को लकर छात्र वर्ग में काफी भ्रामक स्थिति बन रही है।
इसके लिए संपूर्ण प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए या परीक्षा निरस्त घोषित की जाए तथा सिंगल एक्जाम पूरे देश में एक पैटर्न पर हो। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए। सुभाष कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में अनियमितताओं से छात्रों में घोर निराशा है उसे दूर करने की आवश्यकता है।
भारत छोड़कर भागे जस्टिन बीबर, कपड़े भी सड़क पर बदले !
मुंबई। इंटरनेशनल पॉपस्टार जस्टिन बीबर भारत छोड़कर भागे कपड़े भी उन्होंने सड़क पर बदले ! उनका बुधवार को मुंबई में कॉन्सर्ट हुआ था। जस्टिन अपने पर्पज टूर के तहत भारत आए थे। जस्टिन कॉन्सर्ट से पहले देर रात भारत पहुंचे। अगले दिन दो घंटे की परफॉर्मेंस दी और वहीं से एयरपोर्ट चले गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिन अपने इस टूर के तहत भारत में दो दिन और रुकने वाले थे। वो ताजमहल और जयपुर देखना चाहते थे। लेकिन कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद वो तुरंत एयरपोर्ट चले गए। उन्होंने अपना टूर बीच में ही छोड़ दिया।
उन्हें भारत छोड़ने की इतनी जल्दी थी कि चलते-चलते उन्होंने अपनी टी-शर्ट बदली और निकल गए। माना जा रहा है कि जस्टिन शायद भारत की गर्मी झेल नहीं पाए और वो तुरंत यहां से चले गए। स्टेज पर परफॉर्म करते हुए उन्होंने कहा भी था कि इस शहर में गर्मी बहुत है।
इससे पता चलता कि उन्हें भारत रास नहीं आया। जस्टिन के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री एक बड़ी पार्टी प्लान कर रहा था। साथ ही कुछ सेलेब्रिटीज उन्हें गिफ्ट भी देना चाहते थे। लेकिन इन सभी चीजों को पीछे छोड़ते हुए जस्टिन अपने प्राइवेट जेट से वापस चले गए।
अब पासवर्ड होगा इमोजी , हैक करना मुश्किल
नई दिल्ली। अभी तक आप अपने कमेंट या स्टेटस अपडेट में इमोजीज के जरिए अपने गुस्से, खुशी या मायूसी जैसी फीलिंग्स को बयां करते थे, लेकिन अब जल्द ही आप इसका इस्तेमाल पासवर्ड बनाने में करेंगे।
मौजूदा समय में इमोजी हमारी बातचीत का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। इसने न सिर्फ बातचीत को आसान बना दिया है बल्कि अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का भी यह एक मजेदार जरिया है।
रिसर्चर्स ऐंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए इमोजी बेस्ड लॉगइन सिस्टम तैयार करने पर काम कर रहे हैं, जिससे अब आपको मोबाइल को अनलॉक करने के लिए किसी नंबर को याद रखने की जरूरत नहीं होगी, इसके जगह पर आप अपने पसंदीदा इमोजी को पासवर्ड बना सकते हैं।
ज्यादातर मोबाइल यूजर्स अपनी स्क्रीन लॉक रखते हैं, इनमें से ज्यादातर लोग न्यूमेरिक पिन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रिसर्चर्स का कहना है कि इमेज को याद रखना और पहचानना नंबर्स के मुकाबले ज्यादा आसान होता है।
नंबर्स से पासवर्ड बनाने के लिए आपके पास 0 से 9 तक का ही ऑप्शन होता है लेकिन इमोजी की बात करें तो ये 2,500 से भी ज्यादा हैं, जिनके कॉम्बिनेशन से एक सिक्यॉर पासवर्ड जेनरेट किया जा सकता है।
शोध में यह बात सामने आई कि मोबाइल अनलॉक करने के लिए पिन के बजाय इमोजी पासकोर्ड डालने वालों को ज्यादा आनंद आया। रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि इमोजी के कॉम्बिनेशन से तैयार किए गए पासवर्ड को याद रखना जितना आसान है, इसे हैक करना उतना ही मुश्किल।
MP Board Result : 2017 के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने हाईस्कूल व हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए। देवप्रकाश मांझी ने 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। वहीं 12वीं गणित में सम्यक जैन ने पहला स्थान पाया।
सभी छात्र-छात्राओं को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया। हाई स्कूल में 49.86 प्रतिशत विद्यार्थी और हायर सेकेंडरी में 67.87 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।इस दौरान शिक्षा मंत्री वियज शाह और शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी भी मौजूद रहे। स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
MP Board Result 2017 के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम यहां देखें
एसबीआई बडी के पैसे एटीएम से निकालने पर चार्ज
मुंबई | एसबीआईने सामान्य बचत खातों के लिए एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क का नियम नहीं बदला है। अगर किसी ग्राहक ने मोबाइल वॉलेट एसबीआई बडी में पैसे रखे हैं, तो वह एटीएम से उसे निकाल सकता है। लेकिन इसके लिए हर बार 25 रुपए लगेंगे।
बैंक के एमडी रजनीश कुमार ने एटीएम के सामान्य इस्तेमाल पर शुल्क बढ़ाने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि बिजनेस कॉरस्पोंडेंट (बीसी) के जरिए मोबाइल वॉलेट में पैसे जमा करने या निकालने की नई सेवा शुरू की गई है। एक हजार रुपए तक जमा करने पर बैंक 0.25% सर्विस चार्ज लेगा।
यह कम से कम 2 रुपए और अधिकतम 8 रु. होगा। इस पर सर्विस टैक्स भी लगेगा। एसबीआई बडी से बीसी के जरिए 2,000 रुपए तक निकालने पर 2.5% सर्विस चार्ज और सर्विस टैक्स लिया जाएगा। यह 1 जून से प्रभावी होगा। सामान्य बचत खाताधारकों के लिए हर महीने एटीएम के मुफ्त इस्तेमाल की सीमा निर्धारित है।
महानगरों में एसबीआई के एटीएम से हर महीने 5 और दूसरे बैंकों के एटीएम से 3, यानी कुल 8 ट्रांजैक्शन मुफ्त किए जा सकते हैं। नॉन-मेट्रो शहरों के लिए यह सीमा 10 ट्रांजैक्शन की है।
जीएसटी में रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, 1 जून से फिर शुरू होंगे
नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स नेटवर्क (जीएसटीएन) से जुड़ने के लिए करदाताओं को रजिस्ट्रेशन कराने का एक और मौका मिलेगा। यह प्रक्रिया एक जून से फिर शुरू होगी, जो सिर्फ 15 दिन के लिए होगी। अब तक सेंट्रल एक्साइज, वैट और सर्विस टैक्स के कुल 84 लाख में से 60.5 लाख करदाता अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
इससे पहले जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं के रजिस्ट्रेशन का काम 30 अप्रैल को रोक दिया गया था। राजस्व विभाग की ओर से एक बयान में यह जानकारी दी गई। केंद्र सरकार जीएसटी को एक जुलाई से देशभर में लागू करना चाहती है। जीएसटी सिस्टम के लिए आईटी तैयारियों को लेकर जीएसटीएन ऑफिस में बुधवार को एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौजूदा करदाताओं के रजिस्ट्रेशन में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।
एलन कॅरियर का मेगा गाइडेंस सेशन आयोजित
कोटा| जेईईमेन्स के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को स्कोर और रैंक के आधार पर अलॉट होने वाले कॉलेज को लेकर जिज्ञासा है। किस रैंक पर कौन सा कॉलेज मिलेगा और कौन सी ब्रांच में एडमिशन होगा, इसको लेकर सबसे ज्यादा सवाल पूछे जा रहे हैं।
उनके जबाव देने के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से कोटा में पढ़ रहे सभी बच्चों के लिए मेगा कॅरियर गाइडेंस शिविर समाधान का आयोजन समर्थ कैंपस में किया गया।
कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने जेईई मेन्स के साथ साइंस मैथ्स के छात्रों के पास मौजूद विकल्पों के बारे में बताया। मेन्स में पीछे की रैंक हासिल करने वाले बच्चों को काउंसलिंग की बारीकियां, प्लेसमेंट, कट ऑफ, फीस सहित अन्य बातों पर भी प्रकाश डाला।
