MCX पर 3 दिन में सोने के दाम 7500 रुपये गिरे, चांदी भी लुढ़की, जानिए आज के भाव

0
10

नई दिल्ली। Gold Silver Price: एमसीएक्स पर गुरुवार को गोल्ड 1478 रुपये सस्ता होकर 140700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 3 दिन में सोने का भाव 7482 रुपये प्रति 10 ग्रााम गिरा है।

दूसरी ओर एमसीएक्स पर चांदी 210737 रुपये किलो पर आ गई है। आज पिछले बंद भाव के मुकाबले चांदी के भाव 11298 रुपये गिरे हैं। इसको लेकर 3 दिन में चांदी 21728 रुपये सस्ती हुई है।

एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 52396 रुपये तक सस्ता हो चुका है।

वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 209311 रुपये सस्ता हो चुका है। यानी ऑल टाइम हाई से चांदी के दाम करीब आधे हो गए हैं।

बता दें अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की तीन साल से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया है। सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गई है।

इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को सोने के दाम 3.8% तक टूटकर 3,960 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे चला गया। वहीं चांदी भी दिसंबर के बाद पहली बार 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई।

सोने के भाव में गिरावट के कारण

  • अमेरिकी डॉलर में इस हफ्ते लगभग 1% की मजबूती आई है, जिससे डॉलर में तय होने वाली कीमती धातुएं दूसरी मुद्राओं के खरीदारों के लिए महंगी हो गई हैं।
  • फेडरल रिजर्व चेयरमैन केविन वार्श के मुद्रास्फीति पर फोकस ने केंद्रीय बैंक के और अधिक कड़े रुख अपनाने की संभावनाओं को मजबूत किया है। इससे डॉलर को बढ़ावा मिला है, जो सोने के लिए एक बाधा बन गया है।
  • सोने की गिरावट के लिए जिम्मेदार फैक्टर्स में अमेरिका-ईरान युद्ध भी शामिल है। ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने मुद्रास्फीति को बढ़ावा दिया है और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना बढ़ा दी है। इससे सोना ट्रेजरी बॉन्ड जैसी यील्ड देने वाली संपत्तियों की तुलना में कम आकर्षक हो गया है।
  • कई बड़े बैंकों ने सोने के अपने पूर्वानुमान घटा दिए हैं। गोल्डमैन सैक्स ने अपने पूर्वानुमान से 500 डॉलर काट दिए हैं और अब उसे साल के अंत तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस पर रहने की उम्मीद है। वहीं डॉयचे बैंक ने अपनी चौथी तिमाही की कीमत का अनुमान 17% घटा दिया है।
  • सोने से जुड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) से लगातार बिकवाली हो रही है। चीन में, न्यूयॉर्क के कोमेक्स कीमतों की तुलना में सोने की ऑनशोर डिस्काउंट बताती है कि आयात बाजार के लिए समर्थन नहीं होगा।

तीन साल का शानदार प्रदर्शन और फिर गिरावट
पिछले तीन सालों में सोने ने हर साल डबल डिजिट में रिटर्न दिया था और इसकी कीमत दोगुने से अधिक हो गई थी। जनवरी के अंत में यह तेजी रुक गई, जब सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया था। जून तक यह अपने पिछले हाई से 20% से अधिक नीचे गिर गया है।