यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सोगरिया–धनबाद विशेष एक्सप्रेस अब 26 नवम्बर तक चलेगी

0
11

कोटा। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया–धनबाद–सोगरिया साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस की परिचालन अवधि नवम्बर 2026 तक बढ़ा दी है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया–धनबाद विशेष एक्सप्रेस, जिसका संचालन 16 जुलाई तक निर्धारित था, अब 26 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 धनबाद–सोगरिया विशेष एक्सप्रेस, जिसका संचालन 18 जुलाई तक निर्धारित था, अब 28 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। दोनों गाड़ियों के 20-20 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गाड़ी के मार्ग, ठहराव एवं समय-सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह विशेष रेलसेवा कोटा मंडल के सोगरिया, बारां, सालपुरा एवं छबड़ा गुगोर स्टेशनों से होकर पूर्ववत संचालित होती रहेगी।