Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 5526

जस्टिस मेहता की बेंच ने देखी ‘पद्मावत’, याचिका पर सुनवाई आज

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता की बेंच ने सोमवार रात 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित मल्टीप्लेक्स में कड़ी सुरक्षा में स्पेशल स्क्रीनिंग में संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ देखी। फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काई गई है या नहीं, यह देखने के लिए बेंच ने मूवी देखी है। इसके लिए सिनेमा हॉल कोर्ट रूम में तब्दील किया गया था।

जस्टिस मेहता शाम 7:50 बजे मल्टीप्लेक्स पहुंचे। भंसाली के अधिवक्ता निशांत बोड़ा भी पहुंचे। सेटेलाइट के जरिए फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी। मेहता के साथ दो स्टेनो, रीडर व लिपिक भी थे। मूवी के बीच उन्होंने कुछ बिंदु अपने निजी स्टाफ को नोट भी करवाए। अब मंगलवार को भंसाली व अन्य की ओर से एफआईआर निरस्त करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई होगी।

कमजोर उठाव से सोयाबीन और धनिया मंदा रहा

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को लहसुन की आवक 1500 हजार कट्टे की रही। कमजोर उठाव से सोयाबीन 25 रुपये, धनिया100 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। माल की कुल आवक 35000 हजार बोरी की रही ।

गेहूं मिल 1500 से 1545 लोकवान 1570 से 1600 पीडी 1600 से 1620 टुकडी 1600 से1650 रुपये  प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2600 से 2900 पूसा-1 2500 से 2900 पूसा-4 (1121) 2500 से 3425 धान (1509) 2000 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन 2400 से 3525 सरसो 3200 से 3600 तिल्ली 6000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहे। 

मैथी 2000 से 2900 धनिया बादामी 3800 से 4400 ईगल 4000 से 4600 रंगदार 5000 से 5500 धनिया नया 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 3300 से 4300 उडद 2400 से 3900 चना 3000से 3650 चना काबुली 7000 से 10500 चना पेपसी 3400 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3400 रुपये क्विंटल रहे।

ग्वार 3000से 4050 मक्का नई 1000 से 1250 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। लहसुन 2000से 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। 

कोटा सर्राफा 
चांदी 39600 रुपये प्रति किलोग्राम 
सोना केटबरी 31100 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36280 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31250 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36450 रुपये प्रति तोला। 

कोटा के देवाशीष की मोटरसाइकिल का जलवा ऑटो एक्सपो में, देखिए वीडियो

कोटा। शहर के युवा इंजीनियर्स के ऑटो कस्टमाइजेशन का जलवा 7 फरवरी से ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो में बिखरेगा। बाइक कस्टमाइजेशन टीम के लीडर देवाशीष जेठवानी ने बताया कि स्क्रेप से चार बाइक्स बनाई हैं। इनमें से एक हेरिटेज बाइक जावा का रीस्टोरेशन है।

बाइक्स को तैयार करने में टीम को 10 महीने से ज्यादा का वक्त लगा। ऐसे मौके भी आए जब पार्ट्स नहीं मिले, लगा कि प्रोजेक्ट ही न रुक जाए। टीम ने हौसला बढ़ाया और पार्ट्स को खुद ही बना डाला।

देवाशीष ने बताया कि इन बाइक्स में ब्रेक से लेकर बटन तक बेहद मायने रखते हैं। बाइक को डायनेमिक लुक देने के लिए हवाई जहाज के स्विच और बटन तक का इस्तेमाल किया गया। एक बाइक दो फ्यूल टैंक की है तो एक बाइक में टैंक की जगह एल्कोहल बॉटल लगाई गई।

एक में हारले डेविंस के पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया। इस बाइक की लंबाई 9 फीट है। इसे कस्टमाइज करने पर करीब दो लाख रुपए का खर्च आया। देवाशीष ऑटोमोबाइल इंजीनियर हैं, लेकिन सफर की शुरुआत विंटेज कार रैलियों से हुई। परिवार में हेरिटेज कार होने के कारण वे देश-विदेश जात रहेे।

खुद भी विंटेज व्हीकल रैली आयोजित कर चुके, लेकिन पढ़ाई के समय से ही ऑटो कस्टमाइजेशन में हाथ अजमाने का इरादा था। उसी सपने को पूरा किया। बाकी की जानकारी के लिए देवाशीष का यह वीडियो देखिए-

लगातार बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 310 अंक गिरकर 34,757 पर बंद

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और स्टॉक से कमाई पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगने का असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। बाजार में गिरावट से सेंसेक्स 35 हजार के नीचे फिसल गया है।

हालांकि फाइनेंस सेक्रेट्री हंसमुख अढिया ने बाजार में जारी गिरावट के लिए ग्लोबल मार्केट में कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया है। अढिया ने कहा कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स बाजार में बिकवाली का कोई कारण नहीं है। सेंसेक्स 310 अंक गिरकर 34,757 अंक पर और निफ्टी 94 अंक टूटकर 10,667 अंक पर बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 545 और निफ्टी 173 अंकों तक टूट गया था। लेकिन बाद में हैवीवेट शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और पावरग्रिड में मजबूती से बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई। सेंसेक्स नीचे से 300 अंक सुधरा।

वहीं निफ्टी में 100 अंक की रिकवरी आई। क्रिस रिसर्च के फाउंडर अरुण केजरीवाल का कहना है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाए जाने की घोषणा के बाद निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिससे गिरावट देखी जा रही है।

LTCG टैक्स बिकवाली का कारण नहीं
फाइनेंस सेक्रेट्री हंसमुख अढिया ने बाजार में जारी गिरावट के लिए ग्लोबल मार्केट में कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया। अढिया ने कहा कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स बाजार में बिकवाली का कोई कारण नहीं है।

क्यों आई बाजार में गिरावट ?
1 फरवरी को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की थी, लेकिन अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने के डर से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड यील्ड 2.85% पर पहुंच गई है।

बॉन्ड यील्ड बढ़ना ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत होता है, जिससे डाओ जोन्स 666 अंक गिर गया।
शुक्रवार को अमेरिका बाजारों में भारी गिरावट का असर सोमवार को एशियाई बाजारों में देखने को मिला। जापान का बाजार निक्केई 565 अंकों की गिरावट के साथ 22,709 अंक पर कारोबार कर रहा है।

सरकार ने FY 18 का फिस्कल डेफिसिट 3.5% रहने का टारगेट रखा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सरकार ने फिस्कल डेफिसिट को 3.2% या नीचे रखा होता तो मार्केट के लिए यह पॉजिटिव हो सकता था, लेकिन 3.5% का टारगेट मार्केट को निराश करने वाला है।एमएसपी लागत से 1.5 गुना करने का एलान से महंगाई बढ़ने की स्थिति में आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग में दर बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।

भारती एयरटेल में 2649 करोड़ का निवेश करेगी सिंगटेल
सोमवार के कारोबार में बीएसई पर भारती एयरटेल के शेयरों में 4.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। हालांकि शेयर 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ खुला था। लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद शेयर में तेजी और बीएसई पर स्टॉक 4.62 फीसदी बढ़कर 441.30 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स 2% से ज्यादा टूटे
लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.33% टूट गया है। मिडकैप शेयरों वक्रांगी में 10%, आरकॉम में 6.51%, अडानी एंटरप्राइजेज में 5.40%, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग में 5.16% और अडानी पावर में 4.74% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.78% गिरा है।

रुपया 14 पैसे की कमजोरी के साथ खुला
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 64.20 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपए में कमजोरी देखने को मिली।

डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 64.06 के स्तर पर बंद हुआ था।वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत भी कमजोरी के साथ ही हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 64.12 के स्तर पर खुला था।

सबसे तेजी से बढ़ा सर्विस सेक्‍टर, जनवरी में PMI 51.7 पर पहुंचा

नई दि‍ल्‍ली। देश के सर्विस सेक्‍टर की ग्रोथ में 2018 के पहले महीने यानी जनवरी में तेजी की दर्ज की गई। निक्‍केई सर्वि‍सेज बि‍जनेस एक्‍टि‍वि‍टी इंडेक्‍स (पीएमआई) में कहा गया है कि‍ नए बि‍जनेस ऑर्डर में इजाफा होने की वजह से जनवरी 2018 में सर्वि‍स सेक्‍टर की ग्रोथ तीन माह में सबसे तेज रही। हालांकि, लॉन्‍ग टर्म सर्वे औसत के हि‍साब से दि‍संबर में इसकी ग्रोथ में कमजोर रही थी।

कि‍तनी बढ़ी सर्वि‍स PMI?
जनवरी 2018 में सर्वि‍स पीएमआई सुधर कर 51.7 पर रहा। जबकि‍ दि‍संबर में यह आंकड़ा 50.9 पर थी, जोकि‍ सबसे तेजी से बढ़ा है। जनवरी में इंडेक्‍स 50 के मार्क से ऊपर रहा है। वहीं, नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 48.5 पर था।

IHS मार्कि‍ट और रि‍पोर्ट को लि‍खने वाली आशना डोढ़ि‍या ने कहा कि‍ जनवरी के दौरान भारतीय सर्वि‍स सेक्‍टर में रिकवरी देखी गई है। उन्‍होंने कहा कि‍ जून 2017 के बाद यह सबसे मजबूत है और डि‍मांड कंडीशन में सुधार देखा गया है।

नए बि‍जनेस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में आई ग्रोथ
जनवरी में इंडि‍यन सर्वि‍स प्रोवाइर्स के नए बि‍जनेस इनफ्लो और बढ़ते वर्कफोर्स का फायदा मि‍ला है। इसके अलावा, बीते सि‍तंबर के बाद से जॉब पैदा होने की दर सबसे ज्‍यादा रही है। जहां तक कीमत की बात है तो डोढ़ि‍या ने कहा कि‍ पूरे सर्वि‍स सेक्‍टर में इनपुट कॉस्‍ट इन्‍फ्लेशन कमजोर रहा है। हालांकि‍, सर्वि‍स प्रोवाइर्ड की ओर से लागत के बोझ को कस्‍टमर्स पर डाला गया है।

GST की वजह से पेमेंट में हुई देरी
डोढ़ि‍या ने कहा कि इसी दौरान जॉब पैदा होने की रफ्तार साढ़े छह माह में दूसरी बार सबसे ज्‍यादा मजबूत रही है लेकि‍न कंपनि‍यों को वक्‍त पर पेमेंट्स हालि‍स करने के लि‍ए संघर्ष करना पड़ा। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स (जीएसटी) लगातार कारोबार को कमजोर करने का मुख्‍य कारण बना हुआ है।

बजट सत्र के पहले दिन ही विपक्षी सदस्यों ने किया जमकर हंगामा

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण के साथ ही राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।

विपक्षी सदस्य लगातार सरकार पर हमले, नारेबाजी करते रहे। वहीं सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने राज्यपाल से अनुरोध किया की वे अभिभाषण का अंतिम पैरा पढ़ दें ताकि इसे पढ़ा हुआ मान लिया जाए। शोकाभिव्यक्ति के बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवर तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

यह बोले हनुमान बेनिवाल
राज्यपाल महोदय पिछले चार साल से आपसे झूठ का पुलिंदा पढ़वाया जा रहा है। किसानों की हालत खराब है। वे आत्महत्या कर रहे हैं। महिलाओं से बलात्कार हो रहे हैं। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। इस पर रमेश मीणा ने भी बोलना शुरू कर दिया।

उन्होंने भी सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। मीणा बोले, राज्य में बजरी माफिया हावी है। राज्यपाल महोदय आप इस सरकार के बहकावे में नहीं आएं। सरकार को सचेत कीजिए। सुराज संकल्प यात्रा में इन्होंने जो वादे किए उन्हें पूरा कराया जाए। बेराजगार इनकी लाठियां खा रहे हैं।

हंगामा होकर रहा
जिसकी उम्मीद थी आखिर वहीं हुआ। बजट सत्र के पहले दिन ही सदन में जमकर हंगामा हुआ।राज्यपाल कल्याण सिंह ने जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया विपक्षी सदस्यों ने बोलना शुरू कर दिया। निर्दलीय हनुमान बेनिवाल और कांग्रेस के रमेश मीणा लगातार बोलते रहे।

मौजूदा भाजपा सरकार का यह आखिरी बजट सत्र होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 12 फरवरी को बजट पेश करेंगी।
अजमेर, अलवर लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को मिली करारी हार के बाद राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है। सत्र की तैयारियों तथा सरकार को घेरने को रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। 

विपक्ष ने भी बनाई रणनीति
सत्र की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस आक्रामक मुद्रा में है वहीं भाजपा डिफेंसिव नजर आ रही है।मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में हुई बैठक में सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

बैठक में शामिल होने आए मंत्री मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सरकार बजट सत्र व विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस भले ही जीत गई है, लेकिन वह अभी भी बिखरी हुई है। बैठक के बाद मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा, विधायकों को कहा गया है कि वे सत्र में उपस्थित रहें।

सीएम राजे ने कहा कि उपचुनावों में हार से चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो भी कमियां रही हैं उन्हें दूर किया जाएगा। हार से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम विकास के आधार पर ही जनता के सामने जाएंगे।

आयुष्‍मान स्‍कीम में 5 लाख तक का मिलेगा फ्री इलाज

0

नई दिल्‍ली। देश के 10 करोड़ परिवारों को आयुष्‍मान स्‍क्‍ीम के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराने में आधार मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ा मददगार साबित हो सकता है। सरकार 10 करोड़ गरीब परिवारों के आधार को ही आयुष्‍मान स्‍कीम से लिंक कर सकती है।

इस तरह से इन परिवारों को स्‍कीम के तहत मुफ्त इलाज के लिए कोई ओर कार्ड मुहैया नहीं कराना पड़ेगा। स्‍कीम में कवर व्‍यक्ति अस्‍पताल में अपना आधार नंबर देकर अपना इलाज करा सकेगा।

नहीं हो पाएगा फर्जीवाड़ा
सूत्रों के मुताबिक ज्‍यादा संभावना यह है कि आयुष्‍मान स्‍कीम को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना की तर्ज पर लागू किया जाए। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना के तहत कवर लोगों को एक कैशलेस स्‍मार्ट कार्ड दिया गया है। अस्‍पताल इस कार्ड के आधार पर ही लोगों का इलाज करते हैं।

लेकिन इस स्‍कीम में बड़े पैमाने पर गड़गड़ी पाई गई है। ऐेसे मामले बड़े पैमाने पर सामने आए हैं जहां बीपीएल सदस्‍य के नाम पर किसी और ने अपना इलाज करा लिया या अस्‍पताल ने बीपीएल सदस्‍यों का अंगूठा लगवा कर क्‍लेम ले लिया।

आधार रोकेगा आयुष्‍मान स्‍कीम में फर्जीवाड़ा
सूत्रों के मुताबिक आयुष्‍मान स्‍कीम में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना की तरह फर्जीवाड़ा रोकने में आधार बड़ा हथियार बन सकता है। आयुष्‍मान स्‍कीम में कवर सभी परिवारों के आधार को स्‍कीम से लिंक किया जा सकता है। इसके बाद स्‍क्‍ीम के दायरे में आने वाले सदस्‍यों को इलाज कराने के लिए किसी और कार्ड की जरूरत नहीं होगी।

वे अस्‍पताल में जाकर आधार नंबर देकर अपना इलाज करा सकेंगे। इलाज कराने वाले व्‍यक्ति के आधार का ऑथेंटिकेशन जरूी होगा। इस तरह से इस स्‍क्‍ीम में फर्जीवाड़े की गुंजाइश काफी हद तक कम हो जाएगी।

बीमा कंपनियों की पहुंच के आधार पर मिलेगी जिम्‍मेदारी
सूत्रों के मुताबिक इस स्‍क्‍ीम के तहत करीब 50 करोड़ लोग कवर होंगे। ऐसे में इतनी बड़ी आबादी को हेल्‍थ इन्‍श्‍योरेंस कवर देना एक दो बीमा कंपनी के लिए संभव नहीं है। इस स्‍क्‍ीम को लागू करने की जिम्‍मेदारी कम से कम 5 से 6 कंपनियों को दी जाएगी। जिस बीमा कंपनी की जिस इलाके में मौजूदगी होगी उसे उस इलाके में स्‍क्‍ीम को लागू करने की जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

हर परिवार के प्रीमियम पर सालाना 1200 रुपए तक खर्च
नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत हर परिवार के हेल्थ कवर के लिए सालाना प्रीमियम का खर्च करीब 1,000 से 1,200 रुपए आएगा। इस लिहाज से 10 करोड़ परिवारों के प्रीमियम का खर्च निकाला जाए तो यह करीब 11 हजार करोड़ रुपए के आस-पास होगा।

50 करोड़ लोगों को होगा फायदा
बता दें कि स्कीम के तहत देश के 10 करोड़ परिवार को इलाज के लिए हर साल 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्‍योरेंस दिया जाएगा। माना जा रहा है इससे कुल 50 करोड़ लोगों को फायदा होगा। अभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को 30 हजार रुपए के स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाता है।

आधार अपडेशन हुआ महंगा, लगेगा 18% GST

0

नई दिल्‍ली। आधार जारी करने वाली अथॉरिटी UIDAI ने अब आधार सर्विसेज के लिए तय किए गए चार्ज पर GST लगा दिया है। इसकी दर 18 फीसदी होगी। इस फैसले के बाद अब आधार अपडेशन के लिए आपको करीब 5 रुपए ज्यादा देने होंगे। बता दें कि UIDAI ने कुछ आधार सर्विसेज पर चार्ज तय किए हुए हैं, जबकि कुछ सर्विस फ्री भी हैं।

अब GST के साथ 30 रुपए लगेंगे
बच्‍चों के अलावा बड़ों की बायोमेट्रिक डिटेल्‍स के अपडेशन के लिए UIDAI ने जीएसटी छोड़कर 25 रुपए चार्ज तय किया है।  इसके अलावा डेमोग्राफिक डिटेल्‍स यानी नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, जेंडर और ईमेल अपडेशन का चार्ज भी 25 रुपए है। इन सभी सर्विसेज पर 18% जीएसटी लगाने के बाद 29.50 रुपए देने होंगे।
 आधार अपडेशन पर जीएसटी लगाने की जानकारी UIDAI के एक ट्वीट में भी दी गई है।

इन सर्विसेज पर 10 और 20 रुपए चार्ज
आधार का ब्‍लैक एंड व्‍हाइट प्रिन्‍ट निकलवाने का चार्ज 10 रुपए है। आधार के कलर प्रिन्‍ट आउट के लिए 20 रुपए चार्ज तय है।

कौन सी सर्विसेज हैं फ्री
UIDAI ने आधार के लिए इनरॉलमेंट फ्री है। इसके अलावा बच्‍चों की बायोमेट्रिक डिटेल्‍स का अपडेशन भी फ्री है।

ज्‍यादा चार्ज न देने के लिए भी किया आगाह
अपने ट्वीट में UIDAI ने एक बार फिर लोगों को आधार सेंटर को अथॉरिटी की ओर से तय चार्ज से ज्‍यादा न देने के लिए आगाह किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई सेंटर आपसे मुफ्त आधार सर्विसेज पर चार्ज ले या फिर चार्ज वाली सर्विसेज पर तय रेट से ज्‍यादा दाम मांगे तो आप 1947 पर कॉल कर सकते हैं।

help@uidai.gov.in पर मेल डाल सकते हैं। अथॉरिटी इस मामले में कदम उठाएगी। बता दें कि ऐसे कई मामले देखे गए हैं जब आधार कार्ड होल्‍डर्स से आधार सेंटर्स पर फ्री सर्विसेज का चार्ज लिया जाता है या पेड सर्विसेज पर एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता है।

कलेक्टर के निर्देश के बाद भी स्मृतिवन के नहीं सुधरे हालात

कोटा। वन विभाग के अनंतपुरा एंव कर्णेश्वर स्मृतिवन के हालात सतर्कता समिति में जिला कलेक्टर एवं विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे। गत दिवस स्मृतिवन सलाहकार समिति एंव वन प्रेमियों ने अनंतपुरा एवं कर्णेश्वर के पौधारोपण का अवलोकन कर श्रमदान किया।

समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद् बृजेश विजयवर्गीय, डॉ. कृष्णेंद्र सिंह ने बताया कि पौधे विभाग की उदासीनता के कारण बेमौत मर रह है। स्मृतिवन की दीवारें कई जगह से टूटी हुई है। टूटी दीवारों को लांघ कर बस्ती के लोग खुले में शौच के लिए वन भूमि को काम में ले रहे है तथा मवेशी भी आसानी से प्रवेश कर पौधों को नुकसान पहुंचा रहे है।

वन प्रेमी जल बिरादरी की गीता दाधीच, सोसायटी फॉर ईकॉलाजी रिसोर्स (शेर) भरत लोधा,मुकेश सुमन,सरिता ब्रह्मभट्ट,प्रवीण कुमार,भवानी शंकर मीणा आदि ने कहा कि वन विभाग की उदासीनता की शिकायत प्रधान मंत्री एवं मुख्य मंत्री को की जाएगी।

कोटा के अधिकारी स्थिति की बिगड़ती देख रहे है। जबकि हजारों पौधे वन नर्सरियों में रोपने के अभाव में मरते जा रहे है। वनों के कुप्रबंधन का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है? विजयवर्गीय एवं सिंह ने कहा कि आगामी शिवरात्रि पर समिति की ओर से पौधारोपण की तीसरी वर्षगांठ मनाई जाएगी।

LTCGT का असर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी 173 प्वाइंट्स लुढ़का

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और स्टॉक से कमाई पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगने का असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 545 और निफ्टी 173 अंकों तक टूट गया था। लेकिन बाद में हैवीवेट शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और पावरग्रिड में मजबूती से बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई।

सेंसेक्स में नीचे से 200 अंक सुधरा। वहीं निफ्टी में 70 अंक की रिकवरी आई। क्रिस रिसर्च के फाउंडर अरुण केजरीवाल का कहना है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाए जाने की घोषणा के बाद निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिससे गिरावट देखी जा रही है।

क्यों आई बाजार में गिरावट ?
– 1 फरवरी को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की थी, लेकिन अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने के डर से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड यील्ड 2.85% पर पहुंच गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ना ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत होता है, जिससे डाओ जोन्स 666 अंक गिर गया।
– शुक्रवार को अमेरिका बाजारों में भारी गिरावट का असर सोमवार को एशियाई बाजारों में देखने को मिला। जापान का बाजार निक्केई 565 अंकों की गिरावट के साथ 22,709 अंक पर कारोबार कर रहा है।
– सरकार ने FY 18 का फिस्कल डेफिसिट 3.5% रहने का टारगेट रखा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सरकार ने फिस्कल डेफिसिट को 3.2% या नीचे रखा होता तो मार्केट के लिए यह पॉजिटिव हो सकता था, लेकिन 3.5% का टारगेट मार्केट को निराश करने वाला है।
– एमएसपी लागत से 1.5 गुना करने का एलान से महंगाई बढ़ने की स्थिति में आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग में दर बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।

मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स 2% से ज्यादा टूटे
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.33% टूट गया है। मिडकैप शेयरों वक्रांगी में 10%, आरकॉम में 6.51%, अडानी एंटरप्राइजेज में 5.40%, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग में 5.16% और अडानी पावर में 4.74% की गिरावट दर्ज की गई है।
– वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.78% गिरा है।

रुपया 14 पैसे की कमजोरी के साथ खुला
– सप्ताह के पहले कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 64.20 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपए में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 64.06 के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत भी कमजोरी के साथ ही हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 64.12 के स्तर पर खुला था।