Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5519

गेहूं की अच्‍छी पैदावार की उम्‍मीद, इस बार 43% ज्‍यादा खरीदेगी सरकार

नई दि‍ल्‍ली। मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से उत्‍तरी भारत के इलाकों में गेहूं की अच्‍छी पैदावार के आसार बन गए हैं। मौसम वि‍भाग के मुताबि‍क, अगले तीन से चार दि‍नों तक न्‍यूनतम तापमान में कोई कमी आने के आसार नहीं है। जम्‍मू कश्‍मीर पर बने वेस्‍टर्न डि‍स्‍टरबेंस की वजह से जम्‍मू-कशमीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बारि‍श और बर्फबारी के आसार हैं।

वहीं उत्‍तर प्रदेश, हरि‍याणा, पंजाब और उत्‍तरी राजस्‍थान में ठंडी हवाएं चलेंगी। । मौसम वि‍भाग ने 13 फरवरी को उत्‍तर के मैदानी इलाकों और मध्‍य भारत में भी बारि‍श की संभावना जताई है। इस तरह के मौसमी हालात गेहूं के लि‍ए बहुत अच्‍छे रहते हैं।

फसल को मि‍ल जाएगा टाइम
इंडियन एग्रीकल्‍चर रि‍सर्च इंस्‍टीट्यूट में कृषि वैज्ञानि‍क डॉक्‍टर जे पी डबास के मुताबि‍क, गर्मी जि‍तना धीमी रफ्तार से आएगी उतना ही गेहूं के लि‍ए अच्‍छा रहेगा।

अगर मौसम में अचानक कोई बदलाव आ जाए तो ये गेहूं के लि‍ए नुकसान दायक होता है। अगर अभी हल्‍की बारि‍श पड़ जाए तो ये और अच्‍छा होगा। इससे फसल को टाइम मि‍ल जाएगा और दानों का वजन बढ़ जाएगा।

3.3 करोड़ टन गेहूं की खरीद का लक्ष्‍य
अप्रैल में गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है। इस साल सरकार ने 3.3 करोड़ टन गेहूं की खरीद का लक्ष्‍य रखा है। यह पि‍छले साल के मुकाबले करीब 43 फीसदी ज्‍यादा है। पिछले साल सरकार टारगेट से कम खरीद कर पाई थी। पि‍छले साल गेहूं की कुल खरीद 2.296 करोड़ टन थी।

वर्ष 2015-16 के रबी सीजन में पंजाब से 104.44 लाख टन और हरि‍याणा से 67.78 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी। सरकार ने इस बार गेहूं की एमएसपी 1735 और चने की एमएसपी और बोनस 4400 रुपए तय कि‍या है।

इस बार घटा है रकबा
हालांकि‍ इस बार गेहूं का रकबा घटा है। यह पि‍छले रबी सीजन के मुकाबले 5.38 फीसदी कम है। एग्रीकल्‍चर मि‍नि‍स्‍टरी की ओर से 2 फरवरी को जारी आंकड़ों के मुताबि‍क, अभी तक 300.70 हैक्‍टेयर इलाके में गेहूं की बुवाई हुई है, जबकि‍ बीते साल 317.82 हैक्‍टेयर में गेहूं की बुवाई हुई थी।

रात का तापमान 5 से 6 डिग्री उपयुक्‍त
गेहूं को शुरू में ठंडक की जरूरत पड़ती है। ज्‍यादा गर्मी होने पर गेहूं के बीज अंकुरि‍त होने में दि‍क्‍कत आती है। रबी के मौसम में रात में ठंडक बढ़ने से गेहूं, चना और सरसों को फायदा होता है। वहीं अगर रात का तापमान ज्‍यादा रहा तो इन फसलों को नुकसान होता है।

रात में श्‍वसन (रेस्पिरेशन) की रफ्तार बढ़ जाती है। उसके लिए न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री होना चाहिए। वहीं दिन का तापमान 20-25 डिग्री होना चाहिए।

महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने एग्जीबिशन में दिखाया टैलेंट

0

कोटा। कैनवास पर उकेरी मधुबनी आर्ट, रूमाल पर ब्लॉक प्रिंटिंग में फूल-पत्ती की डिजाइन और बांस, रस्सियों और वुडन पॉकेट्स से सजाया रूम। कुछ ऐसा नजारा शुक्रवार को झालावाड़ रोड स्थित गवर्नमेंट महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में लगी तीन दिवसीय एक्सप्रेशन आर्ट एग्जीबिशन में देखने को मिला। कॉलेज की जूनियर और सीनियर छात्राओं की टीम ने तरह-तरह के प्रोडक्ट यहां सजाए गए है।

यहां कॉमर्शियल आर्ट, टैक्सटाइल डिजाइन और इंटीरियर डेकोरेशन की छात्राओं द्वारा बनाए आयटम का डिस्प्ले किया गया। कॉमर्शियल आर्ट की छात्राओं द्वारा की गई फोटोग्राफी, स्क्रीन प्रिंटिंग खास रही। एग्जीबिशन का शुभारंभ सुबह डीसीएम श्रीराम प्लास्टिक एवं पावर के अध्यक्ष प्रेमदास ने किया।

उन्होंने एग्जीबिशन में छात्राओं के कामों की सराहना की। प्रिंसिपल नीना स्वरूप ने बताया कि कॉलेज के तीनों डिपार्टमेंट की यह एग्जीबिशन है। छात्राओं ने स्वयं के द्वारा तैयार किए प्रोडक्ट को प्रदर्शित किया गया है। प्रिंसिपल नीना स्वरूप ने बताया कि 11 फरवरी तक यह एग्जीबिशन निशुल्क खुली रहेगी।

विसभा में अपनों से ही घिरी सरकार, भामाशाह योजना पर साधा निशाना

0

जयपुर। अपनी सरकार के मंत्रियों से भाजपा विधायकों की नाराजगी अब विधानसभा में भी खुलकर नजर आने लगी है। जिसको जैसे मौका मिल रहा है, वह मंत्रियों को घेरने से नहीं चूक नहीं रहा। शुक्रवार को दिनभर ऐसे कई मामले उठे, जिनमें मंत्रियों को घेरा गया।

भाजपा के अाधा दर्जन से अधिक विधायकों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर सिस्टम की नाकामियां उजागर कीं, वहीं मंत्रियों की विभाग में पकड़ कितनी कमजोर है, यह भी बताया। प्रश्नकाल के दौरान 3 भाजपा विधायकों ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के इंप्लीमेंटेशन पर भी सवाल उठाए।

‘जैसा कह रहे हैं वैसा धरातल पर नहीं’
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर भाजपा विधायक संदीप शर्मा का प्रश्न सूचीबद्ध था। उन्होंने कहा कि योजना में गरीबों को रजिस्ट्रेशन के नाम पर परेशान किया जाता है। जब सरकार बीमा कंपनी की राशि बढ़ा रही है तो लाभार्थी क्यों घट रहे हैं?

जवाब में मंत्री कालीचरण सराफ बोले-आकस्मिक दुर्घटना केस में 72 घंटे तक बिना औपचारिकता इलाज के लिए टीआईडी जनरेट की जा सकती है। इस पर भाजपा के सुरेश धाकड़ बोले…आप जो कह रहे हैं वैसा धरातल पर नहीं होता। जब हॉस्पिटल में मरीज कार्ड लेने के लिए बोलता है तो अस्पताल वाले मना कर देते हैं। तभी बनवारी लाल सिंघल बोले…राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के पैकेज में काफी अंतर है।

2 विभागों के बीच फंसे 1000 लोग: डोगरा
भाजपा विधायक अशोक डोगरा ने बूंदी पटवार हल्का का मामला उठाते हुए कहा कि दो विभागों के चक्कर में 1000 लोगों को पानी-सीवर सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।

202 बीघा जमीन को वन विभाग खुद की सीमा में बता रहा है जबकि राजस्व विभाग अपनी बता रहा है। इस पर 1000 मकान बने हैं । पहले जमीन यह रामगढ़ सेंचुरी में थी। सेंचुरी से मुक्त करने के लिए केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद भी वन विभाग काम नहीं करने दे रहा।

आहूजा बोले- 2 साल से कार्रवाई नहीं हो रही
भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने नियम 295 के तहत अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के राजकीय काॅलेज में प्राध्यापकों का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि काॅलेज में 22 प्राध्यापक में से केवल 3 ही सेवाएं दे रहे हैं। प्रिंसिपल का पद भी डेपुटेशन के कारण खाली है। दो साल से मैं लगातार इस मामले को उठा रहा हूं, लेकिन कार्यवाही नहीं की जा रही है।

कोटा में रीट कल 89 सेंटर पर होगी , सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

0

कोटा। शहर में 89 सेंटर्स पर 11 फरवरी को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट ) के लिए कलेक्ट्रेट टैगोर हॉल में शुक्रवार को केंद्राधीक्षक और आॅब्जर्वर की अलग-अलग मीटिंग हुई। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों और आब्जर्वर को परीक्षा संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्राधीक्षकों से कहा कि हर स्टूडेंट्स की सेंटर पर एंट्री पर पूरी तरह से जांच-पड़ताल की जाए। उसके पास किसी भी तरह का नकल संबंधित उपकरण नहीं हो। साथ ही रीट की निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा के दिन निर्देशों की पालना की जाए।

डीईओ माध्यमिक एंजिलिका पलात ने कहा कि सभी केंद्रों पर महिला पुलिस ओर होमगार्ड तैनात रहेंगे। एडीईओ माध्यमिक नरेंद्र कुमार गहलोत ने कहा कि परीक्षा में घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहनकर आने वाले अभ्यर्थी सेंटर में प्रवेश नहीं करेंगे। 50 रुपए जमा कर डुप्लीकेट प्रवेश पत्र की व्यवस्था की जा सकेगी।

बोर्ड प्रतिनिधि डॉ. एमएल साहू सहित अन्य ने जानकारियां दी। केंद्राधीक्षकों को परीक्षा साम्रगी का भी वितरण किया गया। वहीं, दूसरी ओर से दोपहर तीन बजे आब्जर्वर की मीटिंग हुई। इसमें इसमें भी आब्जर्वर के दायित्वों के बारे में बताया। साथ ही परीक्षा के दौरान पूरी निगरानी के निर्देश दिए। इनविजीलेटर की ड्यूटी लॉटरी अथवा रेंडम सिस्टम से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सात सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे और 82 सेंटर वीडियोग्राफी होगी।

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट ) एडमिट कार्ड के लिए यहाँ पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

विदेशी स्‍टॉक एक्‍सचेंज में भारतीय शेयरों की ट्रेडिंग पर रोक

0

नई दिल्‍ली। विदेशी स्‍टॉक एक्‍सचेंज में भारतीय स्‍टॉक मार्केट से जुड़े काॅट्रेक्‍ट और डेरीवेटिव की ट्रेडिंग पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। देश के तीनों स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने एक साथ रोक लगाते हुए कहा है कि इससे भारतीय पूंजी विदेशी बाजारों में जा रही थी। तीनों एक्‍सचेंजों ने एक संयुक्‍त बयान में कहा है कि विदेशी एक्‍सचेंजों में जिन भी डेरीवेटिव्‍स में ट्रेडिंग हो रही है, उन पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगाई जा रही है।

ये हैं तीनों एक्‍सचेंज
इन 3 एक्‍सचेंज में मुम्‍बई शेयर बाजार (BSE), नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) और मेट्रोपोलेटिन स्‍टॉक एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया (MSEI) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सेबी ने इन तीनों एक्‍सचेजों को ऐसा करने के लिए कहा है।

सिंगपुर एक्‍सचेंज शुरू करने जा रहा था सिंगल स्‍टॉक फ्यूचर
सिंगापुर एक्‍सचेंज जल्‍द ही एनएसई के 50 स्‍टॉक में से सभी में सिंगल स्‍टॉक फ्यूचर शुरू करने जा रहा था। माना जा रहा है कि इसी को ध्‍यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। आशंका थी कि इससे भारतीय पैसा देश के बाहर जा सकता है।

तीनों एक्‍सचेंजों ने एक संयुक्‍त बयान में कहा है कि विदेशी एक्‍सचेंजों में जिन भी डेरीवेटिव्‍स में ट्रेडिंग हो रही है, उन पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगाई जा रही है। इसमें कहा गया है कि यह नोटिस के बाद उतने दिनों का समय मिलेगा, जो लाइसेंस एग्रीमेंट के तय होगा।

विदेशी एक्‍सचेंजों में हो रहा था ज्‍यादा कारोबार
ऐसा देखा गया है कि विदेशी एक्‍सचेंजों में डेरीवेटिव्‍स में काफी ज्‍यादा कारोबार हो रहा था। कई बार तो इनका आकार प्रपोसिनिएट में भारतीय कारोबार से भी बड़ा हो जाता था, जिससे भारतीय पूंजी ज्‍यादा बाहर जाने लगी थी। इन तीनों एक्‍सचेंजों की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसा भारतीय बाजारों के लिए अच्‍छा नहीं था।

बाजार बंद होने के बाद आया आदेश
भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार खत्‍म होने के बाद यह फैसला लागू किया गया। हालांकि इसमें SGX का जिक्र नहीं किया गया है। बयान में कहा गया है कि लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत एक माह का समय दिया जाएगा और इस दौरान ग्रांडफादरिंग का लाभ मिलेगा।

डायरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन 19% बढ़कर 6.95 लाख करोड़ हुआ

0

नई दिल्‍ली। सरकार का डायरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन अप्रैल से जनवरी 2018 तक 6.95 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह पिछले साल के इसी पीरियड के मुकाबले 19.3% ज्‍यादा है। 2017-18 के लिए 10.05 लाख करोड़ के रिवाइज्ड एस्‍टीमेट के मुकाबले अबतक सरकार ने डायरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन का 69.2 फीसदी हासिल कर लिया है।

पर्सनल इनकम टैक्‍स 18.6% बढ़ा
वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक, जनवरी 2018 तक डायरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्शन का प्रोविजनल आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है। कॉरपोरेट इनकम टैक्‍स (सीआईटी) 19.2% और पर्सनल इनकम टैक्‍स 18.6% बढ़ा है।

रिफंड अमाउंट 1.26 लाख करोड़ रुपए
“वित्त वर्ष 2017-18 के पहले 10 महीने में रिफंड अमाउंट 1.26 लाख करोड़ रुपए रहा। इस तरह, ग्रॉस डायरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन (रिफंड से पूर्व) अप्रैल-जनवरी 2018 तक 13.3% बढ़कर 8.21 लाख करोड़ रुपए रहा।

हम पॉलिसी पैरालिसिस से रिफॉर्म की ओर बढ़े- जेटली
अरुण जेटली ने कांग्रेस के उन आरोपों को नाकारा, जिसमें अपोजिशन पार्टी ने NDA के कार्यकाल में इकोनॉमिक गिरावट की बात कही थी। जेटली शुक्रवार को राज्यसभा में बजट पर डिबेट में कहा, “हमारी सरकार ने UPA सरकार के दौरान हुए पॉलिसी पैरालिसिस से स्ट्रक्चरल रिफॉर्म तक का सफर पूरा किया है।”

जेसीआई एलीगेन्स अलग अंदाज में मनायेगा “वेलेंटाइन डे”

कोटा। जेसीआई एलेगेंस द्धारा वेलेण्टाइन डे को सकारात्मक बनाने के लिये एक अनोखी पहल के साथ तीन प्रमुख प्रोजेक्ट अन्नदान, सैनेट्री पैड डिस्ट्रीब्यूशन तथा कपड़े के थैले बाटे जाएंगे।  हर सरकारी स्कूल तथा बस्तियों में “पैडमैन मूवी” दिखाई जाएगी, जिसमें पीरियड से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

संस्था जेसीआई एलीगेन्स ने घोड़े वाले चौराहे स्थित सेवा रेस्टोरेन्ट में सदस्यों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई।इसमें कालेज व सरकारी स्कूल की छात्राओं को सेनेटरी पैड की जानकारी दी गई। जेसीआई एलीगेन्स की अध्यक्ष जेसी तृप्ति नागर ने यह घोषणा भी कि मासिक धर्म व सेनेट्री पेड के बारे में जागरुकता हेतु अक्षय कुमार की नई मूवी पैडमेन को कोटा के सभी सरकारी गर्ल्स स्कूल में प्रोजेक्टर पर निःशुल्क दिखाया जायेगा।

संस्थापक सदस्य नीलम विजय ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के तहत बस्तियों में पेड बाँटे जायेगें। वही स्वच्छता के संदेश हेतु पुरानी साड़ियों व कपड़ों से तैयार थैले बाज़ार में फुटकर व्यापारियों को उपलब्ध कराये जायेंगें। कच्ची बस्तियों व जरुरतमंद परिवारों को अन्नदान किया जायेगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला की शुरुआत उपमहापौर सुनीता व्यास, जेसीआई की ज़ोन प्रेसीडेन्ट डा.मेघना शेखावत व समाजसेवी मुकेश विजय ने की।  इस अवसर पर कार्यशाला में पचास से ज्यादा महिलाओं ने लाल रंग की थीम पर भाग लिया तथा जेसी चंचल नागर को मिसेज़ रेड से नवाज़ा गया। सचिव रेखा जैन, व कोषाध्यक्ष टिप्सी मनचंदा ने अतिथियों का स्वागत किया व धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सृष्टि झामनानी, ऋचा विजय सहित गार्गी चौहान, स्मिता पाटनी, पूर्व अध्यक्ष जेसी अनामिका कंसाडिया, शुभाश्री जैन, अनुषा जैन, याचिका विजय, अन्नू, स्वाति, अनुषा, हेमाली,  रीता मेवाड़ा,  श्रेय मोर्या व अनिता रोहिड़ा प्रमुख रही।

अन्ना हजारे 23 को कोटा आएंगे, स्वागत समिति की गठन

कोटा। लोक पाल आंदोलन के प्रणेता समाज सेवी अन्ना हजारे 23 फरवरी को कोटा में किसानों युवाओं और गणमान्य लोगों को संबोधित करेंगे। हाड़ौती किसान यूनियन के अध्यक्ष दशरथ कुमार ने बताया कि देश में भ्रष्टाचार की समाप्ति के लोकपाल की मांग तथा किसानों की समस्याओं के समाधन को लेकर आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके लिए शुक्रवार को विज्ञान नगर में इंजीनियर भवन परिसर में आयोजित बैठक में आयोजन समिति तथा स्वागत समिति की बैठक की गई। शिक्षाविद् डॉ. गोपाल सिंह समिति के संयोजक बनाए गए है।

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक विजय पालीवाल, डॉ. आरसी साहनी, गायत्री परिवार के जीडी पटेल, कोटा सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष एलसी बाहेती, केबी नंदवाना इंजीनियर्स इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सीकेएस परमार, हाड़ौती आदिम जाति जन जाति के महामंत्री प्रताप लाल मीणा, जल बिरादरी के बृजेश विजयवर्गीय, पूर्व सरपंच श्रवण गुर्जर, किसान नेता लक्ष्मीनारायण श्रृंगी, गीता दाधीच, डॉ. सुसेन राज, सीमा घोष आदि को शामिल किया गया है।

किसान नेता कालू लाल, माडू लाल मेहराणा सीनता, भूपेश नागर, दुर्गा लाल, निरंजन सिंह लाखेरी, बद्री लाल, पुष्प् चंद गुर्जर आदि ने आयोजन संबंधी सुझाव दिए। प्रवक्ता बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि अन्ना हजारे की सभा के लिए स्थान तथा छात्रों व प्रबुद्ध वर्ग संबोधन की रूप रेखा तय की गई।

ज्वेलरों की लिवाली से सोना 220 रुपये महंगा, चांदी भी चमकी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की ओर से हुई लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 220 रुपये महंगा होकर 31,170 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 330 रुपये उछलकर 39,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी 220 रुपये की तेजी के साथ क्रमश- 31,170 रुपये और 31,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपये पर टिकी रही।औद्योगिक मांग आने से चांदी भी महंगी हो गई।

चांदी हाजिर 330 रुपये की बढ़त में 39,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भी 175 रुपये की तेजी में 37,900 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि वैश्विक दबाव के बावजूद घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग रहने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। खुदरा ग्राहकों ने सोने की कीमतों में आई गिरावट को देखकर खरीदारी की जिससे इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पीली धातु 20 जनवरी के बाद गुरुवार को 30,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आई थी।

विदेशी बाजार में सस्ता हुआ सोना
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव लुढ़के हैं। लंदन का सोना हाजिर 5.8० डॉलर उतरकर 1,315.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.1 डॉलर की गिरावट में 1,312.5० डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट में 16.38 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

कोटा सर्राफा 
चांदी 39000 रुपये प्रति किलोग्राम। 
सोना केटबरी 31100 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36280 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31250 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36450 रुपये प्रति तोला।

एनसीडेक्स पर धनिया वायदा में मामूली सुधार, 5695 रुपये पर बंद

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लहसुन की आवक 1500 हजार कट्टे की रही। माल की कुल आवक 35000 हजार बोरी की रही। लिवाली निकलने से सोयाबीन और सरसों 50-50 रुपये प्रति क्विंटल तेज रही। चना 150 और धान 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। एनसीडेक्स में अप्रैल का धनिया वायदा 16 रुपये सुधर कर 5695 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। 

गेहूं मिल 1500से 1565 लोकवान 1570 से 1600 पीडी 1600 से 1620 टुकडी 1600 से 1650 रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2600 से 2875 पूसा-1 2500 से 2870 पूसा -4 (1121) 2500 से 3451 धान (1509) 2000 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन 2400 से 3621 सरसो 3200 से 3700 तिल्ली 6000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

मैथी 2000 से 2900 धनिया बादामी 3800 से 4300 ईगल 4000 से 4500 रंगदार 5000 से 5500 धनिया नया 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मूंग 3300 से 4300 उडद 2400 से 3800 चना 3000 से 3700 चना काबुली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। चना पेपसी 3400 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। ग्वार 3000 से 4050 मक्का नई 1000 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। । लहसुन 2000 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।