Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5518

REET EXAM 2018 आज, 9 लाख से अधिक केंडिडेट्स आजमाएंगे भाग्य

0

अजमेर। अध्यापक भर्ती के लिए 11 फरवरी को होने वाली रीट परीक्षा में इस बार महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुष अभ्यर्थियों की तुलना में अधिक है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली इस परीक्षा में कुल 9 लाख 79 हजार 768 अभ्यर्थी बैंठेंगे।

इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 5 लाख 16 हजार 825 है, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 4 लाख 62 हजार 943 है। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2253 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। नकल और अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों की सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे की जद में होंगी। इसके अलावा जैमर और वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

रीट समन्वयक मेघना चौधरी ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक अध्यापक भर्ती के लिए द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए सर्वाधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पारी में होने वाली द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 4 हजार 122 और प्रथम स्तर की परीक्षा में 2 लाख 8 हजार 877 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

अभ्यर्थियों को आवश्यक सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले ही पहुंचना होगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम दो पुलिसकर्मी, दो महिला पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बोर्ड ने दसवीं कक्षा के पदमावती पाठ में किया बड़ा बदलाव

0

अजमेर। पद्मावती फिल्म को लेकर देशभर में मचे बवाल और संगठनों की ओर से आपत्ति करने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी अपने पाठ्यक्रम में विवादित अंश हटा दिया है। विवादित अंश मुगल शासक अलाउद्दीन खिलजी द्वारा रानी पद्मावती को दर्पण में देखने से संबंधित है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर करणी सेना ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया था। इस कारण यह फिल्म उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ही रिलीज हो पाई। हालांकि प्रबल विरोध को देखते हुए राजस्थान सहित चार राज्यों में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जा सका है।

10 वीं कक्षा में पढ़ते हैं पद्मावती
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में कक्षा दस की सामाजिक ज्ञान की पुस्तक में पद्मावती से संबंधित पाठ है जिसे बरसों से पढ़ाया जा रहा है। हाल ही में तथ्यों को लेकर उठे विवाद के बाद शिक्षा बोर्ड ने इस पाठ में रानी पदमावती को अलाउद्दीन खिलजी द्वारा दर्पण में देखने के विवादित अंश को हटाने का फैसला किया गया है। हालाकि पुरानी पुस्तकों में इस अशं को हटाना संभव नहीं है अलबत्ता इस पुस्तक के अगले संस्करण में इन अंशों को हटा दिया जाएगा।

विवादित अंश हटा दिए
पद्मावती को लेकर उठे विवाद और कुछ संगठनों की आपत्ति के बाद सामाजिक ज्ञान की पुस्तक से विवादित अंश हटा दिए गए हैं। दसवीं कक्षा की पुस्तक के नए संस्कारण में यह अंश नहीं होंगे।
-प्रो. बी. एल. चौधरी, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान

‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ की सेवा अप्रैल से पूरे देश में 

नई दिल्ली। ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ (IPPB) इस साल अप्रैल से देशभर में काम करना शुरू कर देगा। भारतीय डाक विभाग ने एक बयान में बताया कि IPPB का विस्तार कार्यक्रम जारी है और अप्रैल 2018 से पूरे देश में इसका नेटवर्क काम करना शुरू कर देगा। देश के सभी 1.55 लाख डाकघरों से इस बैंक की सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा।

डाकघर शाखाओं को IPPB की 650 शाखाओं से नेटवर्क समर्थन प्राप्त होगा। बयान में कहा गया है, ‘एक बार प्रस्तावित विस्तार का काम पूरा हो जाए तो उसके बाद IPPB देश वित्तीय समावेशी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला सबसे बड़ा नेटवर्क होगा।

डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों की मदद से यह लोगों को उनके घर तक वित्तीय सेवाएं और डिजिटल भुगतान सेवाएं पहुंचाने में सक्षम होगा। यह दूरदराज ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी को वित्तीय सेवाएं देगा।’भारतीय रिजर्व बैंक ने 2015 में 11 उद्यमों को पेमेंट बैंक खोलने की मंजूरी दी थी।

इनमें भारतीय डाक को भी यह सेवा शुरू करने का लाइसेंस दिया गया था। पेमेंट बैंक ग्राहकों, छोटे व्यावसायियों से 1 लाख रुपये तक प्रति खाता जमा स्वीकार कर सकते हैं। छोटे व्यावसायी भी इसमें जमा राशि रख सकते हैं। हालांकि, सामान्य बैंकों की तरह भुगतान बैंक ग्राहकों को कर्ज आदि नहीं दे सकते हैं।

सेबी को बाजार में उतार-चढ़ाव का संज्ञान लेने की जरूरत: उर्जित पटेल

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल ने शनिवार को कहा कि शीर्ष बैंक और बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को शेयर बाजार के तेज उतार-चढ़ाव का संज्ञान लेना चाहिए, ताकि जोखिमों का आकलन किया जा सके।

पटेल ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से, बाजार में करेक्शन का दौर चल रहा था। यह न सिर्फ पूरी दुनिया में हो रहा है, बल्कि भारत में भी चल रहा है।

इसलिए यह दर्शाता है कि पूंजी बाजार कैसे दिशा बदलता है। अब तक न तो वैश्विक स्तर पर और न ही भारत में यह महसूस किया गया है कि यह बुलबुला कभी भी फट सकता है और एक बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।’

भविष्य के हिसाब से हो मॉनिटरी पॉलिसीः पटेल
उन्होंने कहा, ‘इसलिए वित्त मंत्रालय के नियामकों आरबीआई और एसबीआई दोनों को आगे के जोखिमों का आकलन करना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से जारी करेक्शन से पता लगता है कि ये चीजें काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।’

पटेल वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 1 से 9 फरवरी के बीच बीएसई के सेंसेक्स में 1,900 अंकों की गिरावट आई है और एनएसई के निफ्टी में 500 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।’

शेयर मार्केट में अगले हफ्ते भी कमजोरी की आशंका

नई दिल्ली। बजट के बाद से ही शेयर मार्केट गिरावट से उबर नहीं पाया है। गुरूवार को छोड़ बाकी सभी ट्रेडिंग सेशन में गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 1900 अंक तक टूट गया। एलटीसीजी और अमेरिका सहित दुनिया के बड़े बाजारों में गिरावट से मार्केट कमजोर हुआ।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले हफ्ते भी मार्केट में गिरावट की आशंका है। अगर निफ्टी 10650 से ऊपर नहीं जाता तो मार्केट में कमजेारी बनी रहेगी। वहीं, अगर 10276 का लेवल टूटता है तो यह 10 हजार के लेवल पर आ सकता है।

इन वजहों से टूटा मार्केट
1 फरवरी को बजट में LTCG टैक्स लगाए जाने के बाद से सेंसेक्स में 1900 अंक यानी 5.58 फीसदी की गिरावट हुई है। LTCG टैक्स लगाए जाने से बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हुई है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का मार्केट पर दबाव है। असल में बॉन्ड यील्ड में तेजी की वजह से निवेशक इक्विटी मार्केट से पैसे निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं। जिससे यूएस सहित कई बड़े बाजार में सेलिंग प्रेशर है।

मार्केट में अभी रहेगी कमजोरी
– SMC इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के टेक्निकल एनालिस्ट सचिन सर्वदे के मुताबिक, मार्केट में फिलहाल सुधार की संभावना नहीं दिख रही है। जब तक निफ्टी 10,650 के ऊपर बंद नहीं होता है। तब तक मार्केट में कमजोरी बनी रहेगी। इस पुट कॉल रेश्यो ओपन इंटरेस्ट 1 से नीचे है। इसका मतलब बाजार में अभी कमजोरी रह सकती है। फिलहाल निफ्टी में 10,300 का सपोर्ट है। यह लेवल ब्रेक होने पर निफ्टी 10,000 के लेवल से नीचे आ सकता है।

– वहीं, फॉर्च्यून फिस्कल के डायरेक्टर जगदीश ठक्कर का कहना है कि मार्केट में गिरावट के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स जिम्मेदार है। वहीं ग्लोबल सेल ऑफ का असर मार्केट पर हुआ है। फिलहाल मार्केट में नीचे की ओर से 10,250 का सपोर्ट है जो अभी तक टूटा नहीं है। मार्केट में काफी करेक्शन हो चुका है। अगले हफ्ते से मार्केट में सुधार देखने को मिल सकता है। निफ्टी में ऊपर की ओर 10,750 के लेवल का रेजिस्टेंस दिख रहा है।

ये फैक्टर्स रहेंगे हावी
अर्निंग : क्रिस रिसर्च के फाउंडर अरुण केजरीवाल के मुताबिक, अगले हफ्ते भी घरेलू स्तर पर ब्रिटानिया, सांघी इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी होंगे। बड़ी कंपनियों के आ चुके हैं। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के नतीजे जारी होने हैं।

ग्लोबल मार्केट का असर
वहीं बाजार पर ग्लोबल मार्केट का असर दिखेगा। फेड रेट बढ़ोतरी की आशंका से अमेरिकी मार्केट के बाजार में क्या होता है औऱ जो होगा उसका असर भारतीय बाजार पर होगा।

CPI डाटा
इस हफ्ते निवेशकों की नजर सीपीआई आंकड़ों पर भी रहेगी। इस दौरान जनवरी 2018 सीपीआई आंकड़े जारी किए जाएंगे। इसका असर भी मार्केट पर दिखेगा।

FII पर रहेगी नजर
फरवरी में गुरुवार तक एफआईआई ने भारतीय बाजार में 4,859.48 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जनवरी में इन निवेशकों ने 22 हजार करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। जगदीश ठक्कर का कहना है कि जगदीश ठक्कर का कहना है कि अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने की वजह से फॉरेन इन्वेस्टर्स बेहतर रिटर्न के लिए भारतीय बाजार से पैसे निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं। इस महीने 6 ट्रेडिंग सेशन में से 5 में एफआईआर्इ बिकवाल रहे। हालांकि इस दौरन DII ने 4,830.88 करोड़ रुपए खरीददारी की है।

ग्लोबल सेल ऑफ की ये है वजह
– एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 4 साल के हाई 2.88% पर पहुंच गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक इक्विटी मार्केट से पैसे निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं। इस वजह से गुरूवार को डाओ जोंस 1033 अंक टूट गया। यह अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में डाओ जोंस 1,175 अंक टूट गया था।
– अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ा है। ग्लोबल सेल ऑफ के लिए दुनियाभर की इकोनॉमी में महंगाई का बढ़ना और ब्याज दरों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। सेंट्रल बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हैं। ब्याज दरें अधिक होने का असर कर्ज पर पड़ेगा, मतलब कंपनियों और लोगों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा।

निवेशकों के डूबे 5.6 लाख करोड़
– बजट के बाद से 6 दिनों के कारोबार में निवेशकों के 5,66,981.38 करोड़ रुपए डूब गए। एक फरवरी को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,53,13,033.38 करोड़ रुपए था। जो 9 फरवरी को 1,47,46,052 करोड़ रुपए हो गया।

8 फीसदी तक टूटे हैवीवेट स्टॉक्स
बाजार में गिरावट से 6 दिनों में हैवीवेट स्टॉक्स 8 फीसदी तक टूट गए। सबसे ज्यादा गिरावट आईओसी में 7.34 फीसदी की हुई। इसके अलावा एचडीएफसी में 6.87%, यस बैंक में 6.73%, इंडसइंड बैंक में 6.33%, एलएंडटी में 6.09% और टीसीएस में 5.77% की गिरावट रही।

शादियों की ग्राहकी से सोने की चमक बढ़ी, चांदी नरम

नई दिल्ली/कोटा । वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लगातार लिवाली से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 30 रुपये बढ़कर 31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी के साथ सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख रहा। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी 180 रुपये टूटकर 39,050 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली बढ़ने से घरेलू हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के चलते तेजी सीमित रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.20 प्रतिशत गिरकर 1,315.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी 0.37 प्रतिशत टूटकर 16.43 डॉलर प्रति औंस रही।

राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30 रुपये बढ़कर क्रमश: 31,200 रुपये और 31,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को सोने का भाव 220 रुपये बढ़ा था। हालांकि, सीमित सौदों के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही।

वहीं,चांदी हाजिर 180 रुपये गिरकर 39,050 रुपये प्रति किलोग्राम रही जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 45 रुपये बढ़कर 37,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपये और 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा 
चांदी 38800 रुपये प्रति किलोग्राम 
सोना केटबरी 31000  रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36160 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31150 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36330 रुपये प्रति तोला।

एलन का “एम्स रिजल्ट” लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में

0

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के परिणामों की सत्यता को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने प्रमाणित कर श्रेष्ठता पर मुहर लगाई गई है। ‘एक ही संस्थान से एम्स की सभी टॉप-10 आल इंडिया रैंक‘ शीर्षक से एलन के एम्स परिणामों को वर्ष 2017 के रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा एम्स-2017 के परिणामों में सभी टॉप-10 सीटों पर एलन स्टूडेंट्स के स्थान प्राप्त करने को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा नेशनल रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब अखिल भारतीय स्तर पर सभी टॉप 10 स्थानों पर एक ही संस्थान के स्टूडेंट्स हों।

इसे ही लिम्का बुक द्वारा नेशनल रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसका सर्टिफिकेट लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के एडिटर वत्सला कौल बनर्जी द्वारा जारी किया गया है। स्टूडेंट्स के सभी प्रमाणों की जांच करने के बाद लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा यह सर्टिफिकेट जारी किया गया।

वर्ष 2017 के एम्स प्रवेश परीक्षा के परिणामों एलन का परिणाम परफेक्ट 10 रहा था। अखिल भारतीय स्तर पर सभी टॉप-10 स्थानों पर एलन के स्टूडेंट्स रहे थे।

इसमें निशिता पुरोहित रैंक 1, अर्चित गुप्ता रैंक 2, तमोघना घोष रैंक 3, निपुण चन्द्रा रैंक 4, हर्ष अग्रवाल रैंक 5, ऋषव राज रैंक 6, हर्षित आनन्द रैंक 7, रिंकू सरमाह रैंक 8, अभिषेक डोगरा रैंक 9 व मनीष मूलचंदानी रैंक 10 रहे थे। इन परिणामों में 7 विद्यार्थी एलन क्लासरूम कोचिंग से तथा 3 विद्यार्थी डिस्टेंस लर्निंग से एलन से जुड़े थे।

इस अवसर पर निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा और श्रेष्ठ माहौल देने में विश्वास रखता है। हम चाहते हैं कि कोटा आने वाले हर विद्यार्थी का सपना पूरा हो। हम देश को सुसंस्कारित इंजीनियर व डॉक्टर दें। यह रिकॉर्ड एलन के परिणामों की सत्यता पर मुहर है।

हम चाहते हैं कि एम्स की हर सीट पर एलन स्टूडेंट हो, हम ये सपना लेकर चल रहे हैं और इसमें पूरा कोटा साथ दे रहा है। हम पूरे शहर के साथ मिलकर इस सपने को पूरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2014 में एक ही शहर में एक ही संस्थान में सर्वाधिक विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर भी एलन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था।

ऑटो एक्सपो 2018: यामाहा की कांसेप्ट, चेहरा देखकर दौड़ेगी बाइक

ग्रेटर नोएडा।  एक्सपो में बाइक के शौकीनों के लिए एक से बढ़कर एक मॉडल उतारे गए। ऑटो एक्सपो मार्ट के दूसरे दिन 10 से अधिक कंपनियों अपने वाहन लांच करेंगी। इनमें मारुति सुजुकी, यूएम इंडिया, ग्रेवेस कॉटन, मैंजा मोटर्स शामिल है। यामाहा की कांसेप्ट बाइक चेहरा देखकर दौड़ेगी। वह चालक के हावभाव देखकर उसे सूचित करेगी। इसके अलावा हीरो की एक्स प्लस 200 बाइक को ऑफ रोड के लिए उतारा गया है।

दो पहिया निर्माता कंपनियों ने कम ईंधन खपत और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया है। यामाहा ने स्पोर्ट्स बाइक वाईजेडएफ-आर15 को लांच किया। इसमें 155 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। यह 1.25 लाख रुपये में मिलेगी। नई डिजाइन के क्रैंक केस वेंट लगे हैं। यह क्षमता को बढ़ाते हैं।

टीवीएस ने अपाचे आरटीआर 200 लांच किया। इसमें एथेनॉल ईंधन का प्रयोग होगा। यह 129 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं एक्सपो के पहले दिन 60 वाहन बाजार में उतारे गए। गुरुवार को ऑटो एक्सपो का दोपहर बाद दो बजे उद्घाटन होगा। हॉल नंबर आठ में क्लीवलैंड साइकल वर्क्‍स ने अपने वाहन प्रदर्शित किए हैं।

राजस्थान में सोने के भंडार होने की संभावना, राजस्थान 5वां राज्य

नई दिल्ली। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने राजस्थान के उदयपुर जिले में सोने के बहुत बड़े भंडार का पता लगाया है। विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि यहां 11.48 करोड़ टन सोना हो सकता है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक एन कुटुम्बा राव ने बताया कि राजस्थान में सोने की खोज में नयी संभावनाएं सामने आयी है। राजस्थान में सोने के भंडार होने की संभावनाएं यदि सच साबित होती हैं तो सोने के भंडार: इन 4 राज्यों में हैं सोने की खदानें, राजस्थान बना 5वां ऐसा राज्य होगा।

राजस्थान में सोने के भंडार होने की संभावनाओं के बाद यह जानना दिलचस्प हो गया है कि भारत में किन राज्यों व जिलों में सोने की खदानें हैं। तो आइए जानते हैं कि कितने बड़े है ये सोने के भंडार-इन 4 राज्यों में हैं सोने की खदानें-
1- कर्नाटक-
कर्नाटक भारत में सबसे बड़ा सोने का उत्पादक राज्य है। यहां से पूरे देश का करीब 88.7 फीसदी सोना निकाला जाता है। यहां कोलार, धारवाड़, हसन और रायचूर जिलों से सोना निकाला जाता है। माना जाता है कि कर्नाटक में करीब 17 लाख टन सोने के अयस्क का भंडार है।
2- आंध्र प्रदेश
यह देश का दूसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य है। यहां अनंतपुर जिले के रामागिरि में सोने की खदानें हैं। इसके के अलावा चित्तूर और पालाच्चूर में भी कुछ मात्रा में सोने का भंडार है।
3- झारखंड
यहां यह राज्य करीब 344 किलो सोने का उत्पादन हर साल करता है। यहां अधिकतर सोना सुवर्ण रेखा नाम की नदी में पाया जाता है। यह सोना नदी की रेत में जलोड़ के रूप में पाया जाता है। यहां सिंहभूमि और सोनापट घाटी प्रमुख स्वर्ण उत्पादन केंद्र हैं।
4- केरल
वर्तमान में सोना उत्पादन में प्रमुख चार राज्यों में केरल एक है। यहां पुन्ना पुझा और छवियार पुझा नदी के पास कुछ इलाकों में सोना पाया जाता है।

WhatsApp का सबसे बड़ा फीचर, 5 सेकंड में पैसे होंगे ट्रांसफर

0

WhatsApp ने इंडिया में अपनी मोस्ट-अवेटेड सर्विस डिजिटल पेमेंट्स (Digital Payments) को लाइव कर दिया है। इस सर्विस का फायदा लेने के लिए यूजर को अपना वॉट्सऐप अपडेट करना होगा। हालांकि, फिलहाल ये सर्विस बीटा यूजर्स के लिए ही लाइव की गई है।

इस फीचर की मदद से यूजर आसानी से डिजिटल प्लेफॉर्म की मदद से पेमेंट कर सकेंगे। वॉट्सऐप ने हाल ही में बीटा यूजर्स के लिए 4 लोगों में एक साथ वीडियो कॉलिंग का फीचर भी रिलीज किया है।

20 करोड़ इंडियंस को मिलेगा फायदा
वॉट्सऐप के Payments फीचर का फायदा 200 मिलियन यूजर यानी करीब 20 करोड़ लोगों को मिलेगा। WhatsApp पर दुनियाभर में 1.5 बिलियन यानी करीब 150 करोड़ यूजर्स है, जिनमें 20 करोड़ इंडिया में है।

कंपनी जल्द ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए लाइव कर देगी। फिलहाल ये बीटा वर्जन पर शुरू हो चुका है। ये iOS यूजर को वर्जन 2.18.21 और एंड्रॉइड को वर्जन 2.18.41 पर मिलेगा।

सबसे पहले अपने वॉट्सऐप को अपडेट करें। इसके लिए प्ले स्टोर पर जाकर WhatsApp टाइप करें। यहां पर Update का पर टैब करें। वॉट्सऐप अपडेट हो जाएगा।अब वॉट्सऐप को ओपन करें। यहां पर ऊपर तरफ मेन्यु बार पर टैब करें। अब Settings में जाएं।

अब जो लिस्ट होगी उसमें आपको Payments का नया ऑप्शन दिखाई देने लगेगा। उस पर टैब करें।यहां पर आपसे प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने के लिए पूछा जाएगा। उसे पर टैब करके आगे बढ़ें। अब आपको अपना नंबर SMS के जरिए वेरिफाई करना होगा।

उसे Allow करके आगे बढ़ें। यदि आपके स्मार्टफोन में 2 सिम हैं तब उस नंबर को सिलेक्ट करें जो आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा है। इसके बाद आप अकाउंट वाले बैंक को सिलेक्ट कर लें।