Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 4960

नई Ford Figo से उठा पर्दा, 15 मार्च को होगी लॉन्च

नई दिल्ली। फोर्ड इण्डिया ने लॉन्चिंग से पहले नई Figo से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी ऑफिशल तस्वीर जारी की है। Ford Figo का नया अवतार 15 मार्च को लॉन्च होने वाला है। पुराने मॉडल की तुलना में 2019 Ford Figo में काफी बदलाव किए गए हैं। नई फोर्ड फिगो में कॉस्मेटिक बदलाव, नए इंजन ऑप्शन और कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोर्ड अपनी इस नई कार को टिंडर ऐप पर लॉन्च करेगी। कंपनी इससे युवा खरीदारों को नई फिगो से जोड़ना चाहती है।

फोर्ड फिगो फेसलिफ्ट में नए फ्रंट और रियर बंपर, क्रोम-फिनिश हनीकॉम्ब ग्रिल, नए स्टाइल की हेडलाइट्स और 15-इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई फिगो तीन वेरियंट- Ambiente, Titanium और Titanium BLU में लॉन्च की जाएगी। Titanium BLU फेसलिफ्ट फिगो का टॉप मॉडल होगा, जिसका लुक स्पोर्टी होगा।

नई फिगो के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें रिवाइज्ड डैशबोर्ड और नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके अलावा कार में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी होंगे। नई कार में एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने की संभावना है।

इंजन: फेसलिफ्ट फोर्ड फिगो के इंजन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें एक 96hp पावर वाला 1.2-लीटर और दूसरा 123hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन होगा। 1.2-लीटर वाले इंजन में सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर वाले इंजन में सिर्फ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

इसका डीजल इंजन वर्तमान मॉडल का 1.5-लीटर वाला ही रहेगा, जो 100hp का पावर और 215Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा। फिगो की मार्केट में टक्कर मारुति स्विफ्ट और ह्यूंदै ग्रैंड आई10 से मानी जाती है।

Redmi Note 7 Pro चंद सेकंड्स में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

नई दिल्ली।शाओमी (Xiaomi) के नए स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro को पहली सेल में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। Flipkart और Mi.com पर इस स्मार्टफोन की पहली सेल बुधवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई और 1 मिनट से कम में Redmi Note 7 Pro आउट ऑफ स्टॉक हो गया। यानी, Flipkart और Mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध सारे Redmi Note 7 Pro फोन कुछ सेकंड में बिक गए। शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन ने भी ट्वीट करके बताया है कि Redmi Note 7 Pro अपनी पहली सेल में कुछ सेकंड्स में बिक गया।

48 मेगापिक्सल वाले Redmi Note 7 Pro को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला है। Redmi Note 7 Pro में ड्यूल रियर कैमरा और वाटरड्राप स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से पावर्ड है।

भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
भारत में Redmi Note 7 Pro को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन नेप्ट्यून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi Note 7 Pro के लॉन्च ऑफर के तहत एयरटेल कस्टमर्स को 1,120GB तक 4G डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। वहीं, जियो प्राइम यूजर्स को डबल डेटा बेनेफिट उपलब्ध कराने के लिए शाओमी ने रिलायंस जियो के साथ गठजोड़ किया है।

ऐसे हैं फ़ोन में फीचर
Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में 6.3 इंच (16 सेंटीमीटर) का नॉच डिस्प्ले दिया गया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ पेश किए गए इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन तक चलेगी। Redmi Note 7 Pro में ड्यूल रियर कैमरा (48MP+5MP) सेटअप दिया गया है।

फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा होगा। फोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है। इससे आप अपने स्मार्टफोन को यूनिवर्सल रिमोट बना सकते हैं। यह स्मार्टफोन AI फेस अनलॉक को भी सपॉर्ट करेगा। इसके अलावा Typc C Port और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

Tata Harrier के कई और वेरियंट होंगे लॉन्च, बुकिंग 10 हजार पार

जिनेवा। प्रीमियम एसयूवी मार्केट में पैठ बनाने के इरादे से लॉन्च की गई टाटा मोटर्स के Harrier मॉडल की अभी तक 10,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। Tata Harrier की बुकिंग अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में शुरू हुई थी। लैंड रोवर के डी8 डिस्कवरी आर्किटेक्चर पर तैयार की गई अपनी प्रीमियम एसयूवी को टाटा मोटर्स ने मिड-साइज एसयूवी मार्केट में उतारा है, जहां उसका मुकाबला Hyundai Creta और Jeep Compass से है।

टाटा मोटर्स के एमडी गुंटर बुश्चेक ने बताया, ‘हैरियर को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इससे कंपनी को कस्टमर्स का नया वर्ग मिल गया है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। अगर हम इससे भी अच्छा कर सकते, तो मुझे और खुशी होती। मैंने खुद असाधारण क्वॉलिटी देने के जो टारगेट रखे थे, वो पूरे नहीं हुए हैं। हालांकि, हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और इसमें रोजाना सुधार हो रहा है। हमारे पास अगले चार महीनों के लिए बुकिंग है।’

कंपनी ने हैरियर को जनवरी में लॉन्च किया था, लेकिन बुकिंग अक्टूबर में ही शुरू हो गई थी। इस साल फरवरी तक कंपनी इसकी 2000 से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर नहीं कर पाई थी। इससे प्रॉडक्ट की क्वॉलिटी संबंधी दावों पर संदेह होता है। बुश्चेक ने बताया कि कुछ छोटी समस्याएं थीं, जिन्हें डीलर के लेवल पर ही सुलझा लिया गया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रॉडक्ट में सैद्धांतिक रूप से कोई गड़बड़ी नहीं है और नए प्रॉडक्ट से जुड़े इंट्रोडक्शन प्रोसेस को लागू करने से इसकी डिलीवरी अभी तक कम रही है। कस्टमर्स को हाई क्वॉलिटी के प्रॉडक्ट डिलीवर करने के लिए इस प्रोसेस को लागू किया गया है।

ऑटोमैटिक, पेट्रोल और सनरूफ वाले मॉडल भी आएंगे
यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी सुस्त मार्केट में अपनी रफ्तार तेज रख पाएगी? बुश्चेक ने कहा कि हैरियर को वर्सटाइल डिजाइन वाले ओमेगा आर्किटेक्चर पर तैयार की गई है। आने वाले सालों में इसके कई वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। हैरियर के डीजल ऑटोमैटिक (AMT) को भी जल्द ही लॉन्च किया जाना है।

हम इसका एक सनरूफ मॉडल भी लाएंगे। बीएस-VI लागू होने के बाद पेट्रोल वेरिएंट भी लॉन्च होगा। 2020 के बाद कंपनी 1.6-लीटर पेट्रोल जीडीआई के साथ हैरियर को लॉन्च कर सकती है, जिसमें बाद में 2022 में लागू होने वाले CAFE नॉर्म्स को पूरा करने के लिए हाइब्रिड सिस्टम जोड़ा जाएगा।

इस साल लॉन्च होगा 7-सीटर मॉडल
इस वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी एक 7-सीटर मॉडल को लॉन्च करेगी, जो जिनेवा मोटर शो में दिखाए गए बजार्ड कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। बुश्चेक ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष के अंत तक पैसेंजर वीइकल बिजनस को फायदे में लाने के अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ रही है।

अब यहां चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 31 मार्च से ट्रायल हो सकती है शुरू

0

नई दिल्ली। दिल्ली और वाराणसी रूट पर देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Train-18) अब जल्द ही अन्य रूट्स पर भी चलेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च से पहले तक दूसरी ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली-भोपाल के बीच ट्रेन-18 को चलाया जाएगा।

वहीं, कुछ रिपोर्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। बता दें कि दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया है।

देश के दूसरे रूट पर भी चलाया जाएगा
बता दें कि हाल ही में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि जल्द ही ट्रेन-18 को देश के दूसरे रूट पर भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस तरह की 30 और ट्रेन बनाने की टेंडरिंग जारी करने की तैयारी की जा रही है।

इन रूटों पर भी चल सकती है ट्रेन
चूंकि इस ट्रेन से यात्रा करना काफी महंगा है इसलिए उम्मीद है कि पहले उन रूटों पर यह ट्रेन चलेगी जिन रूट पर यात्री ज्यादा हैं और ट्रेन कम है। ऐसे में संभावना है कि आने वाले समय में मुंबई से सूरत, भोपाल से इंदौर, दिल्ली से चंडीगढ़, दिल्ली से अमृतसर जैसे रूट पर यह ट्रेन चलेगी।

आईफोन छीनकर भागे बदमाशों को स्मार्ट वॉच ने पकड़वाया

नई दिल्ली। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से आईफोन छीनकर भागे दो बदमाश कुछ ही देर में अपने सामने पुलिस को देखकर हक्के-बक्के रह गए। उन्हें पता नहीं था उनकी लोकेशन के बारे में पता चल रहा है। सीए की कलाई पर ऐपल वॉच थी, जिससे मोबाइल की सटीक लोकेशन पता चल रही थी। इस आधार पर सीए और पुलिस उनका पीछा कर उन तक पहुंच गए। आरोपियों में से एक लड़का नाबालिग है।

सीए और पुलिस लोकेशन ट्रैक करते हुए एक शॉप के पास पहुंचे। उन्होंने इधर-उधर देखा तो पीले रंग का स्कूटर दिखा, जिस पर वारदात के वक्त बदमाश सवार थे। उसका इंजन भी गर्म था। दुकान में दोनों लड़कों को देखकर सीए ने पहचान लिया। उन्होंने आईफोन को छत पर ईंटों के बीच छिपाकर दिया था, पुलिस ने उसे रिकवर कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 53 साल के सीए सुनील मल्होत्रा परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहते हैं। ईस्ट पटेल नगर में उनका ऑफिस है। वह ऑफिस के बाहर टहल रहे थे। दाहिने हाथ में उनका आईफोन था। गोपाला टावर की तरफ से उसी समय पीले रंग के स्कूटर पर दो लड़के आए। उस पर नंबर प्लेट नहीं थी।

लड़कों ने हेल्मेट पहना हुआ था। अचानक उनके हाथ से मोबाइल छीनकर लड़के प्रसाद नगर की ओर फरार हो गए। सुनील ने 100 नंबर पर पुलिस को कॉल की। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लुटेरों को इस बात का इल्म नहीं था कि जिस मोबाइल को वह लूटकर भागे हैं उसकी लोकेशन से वे कुछ ही पल में पकड़े जाएंगे।

लड़कों ने बिना देर किए बता दिया कि आईफोन घर के पास ही पुराने खाली पड़े क्वॉर्टर की छत पर ईंटों के बीच में है। सुनील की वॉच में मोबाइल की लोकेशन भी क्वॉर्टर की आ रही थी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया।

सेंसेक्स 100 अंको की बढ़त के साथ 37,670 पर, निफ्टी 11,300 के पार

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में बुधवार को सुस्त शुरुआत रही। लेकिन बाद में बाजार ने रफ्तार पकड़ी, जहां सुबह 10 बजे सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 37,670 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 3.7 अकों की मामूली बढ़त के साथ 11,307.85 पर पहुंच गया। हालांकि सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर जब मार्केट खुला था, उस वक्त काफी दबाव देखा गया। सेंसेक्स 1.67 अंकों की गिरावट के साथ 37,606 पर और निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,299 पर खुला।

वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संवेदी सूचकांक निफ्टी 25 अंक की मजबूती के साथ 11,326 पर खुला। 9:36 बजे सेंसेक्स के 16 शेयरों में खरीदारी हो रही थी जबकि 15 शेयर में बिकवाली हो रही थी। वहीं, निफ्टी के 26 शेयरों में लिवाली और 24 में बिकवाली हो रही थी।

9:25 बजे सेंसेक्स के जो शेयर दमदार प्रदर्शन कर रहे थे, उनमें एचसीएल टेक्नॉलजी (1.17%), भारती एयरटेल (1.08%), हिंदुस्तान यूनिलिवर (0.60%), इन्फोसिस (0.39%), एचडीएफसी बैंक (0.30%), बजाज ऑटो (0.30%), बजाज फाइनैंस (0.27%), आईटीसी (0.22%), पावरग्रिड (0.15%) और इंडसइंड बैंक (0.04%) तक मजबूत हो गए।

वहीं, निफ्टी पर विप्रो (1.09%), एचसीएल टेक्नॉलजी (0.75%), डॉ. रेड्डी (0.56%), गेल (0.55%), इन्फ्रेटेल (0.49%) शामिल रहे। 9:30 बजे तक सेंसेक्स के जिन शेयरों में गिरावट हुई, उनमें ओएनजीसी 2.10%, वेदांता 1.40%, टाटा मोटर्स डीवीआर 1.24% और कोल इंडिया 1.11% टूट गए।

निफ्टी के गिरावट वाले शेयरों में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (3.41%), ओएनजीसी (2.44%), जेएसडब्ल्यू स्टील (1.80%), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (0.20%), इंडसइंड बैंक (0.20%), अडानी पोर्ट्स (0.19%), बजाज फाइनैं (0.18%), ऐक्सिस बैंक (0.15%), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (1.66%) और एनटीपीसी (1.62%) शामिल रहे।

9:33 बजे सेंसेक्स 65.85 अंक (0.18%) की तेजी के साथ 37,601.51 कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 3.45 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के बाद संभलकर 9.33 बजे 2.20 अंकों की तेजी के साथ 11,303.40 पर कारोबार कर रहा था।

GST रिटर्न में कर देनदारी की तुलना कर सकेंगे टैक्सपेयर्स

0

नई दिल्ली। अब जीएसटी के अंतर्गत रजिस्टर्ड कारोबारी अपनी घोषित टैक्स देनदारी के साथ ही अपने फाइनल और समरी सेल्स रिटर्न में क्लेम किए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट का मिलान कर सकेंगे। जीएसटी नेटवर्क ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जीएसटी नेटवर्क इस इनडायरेक्ट टैक्स के टेक्नोलॉजी से जुड़े इन्फ्रा को संभालता है।

रिपोर्ट देखने और डाउनलोड करने की भी सुविधा
जीएसटी नेटवर्क (GST Network) ने टैक्सपेयर्स को फाइनल सेल्स रिटर्न जीएसटीआर-1 (GSTR- 1) में घोषित टैक्स देनदारी पर रिपोर्ट देखने और डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इसके साथ ही फॉर्म जीएसटीआर-3 बी (समरी सेल्स रिटर्न) में घोषित और दिए गए रिटर्न को भी देखा जा सकेगा। जीएसटीआर-1 (GSTR-1) जहां अगले महीने की 11 तारीख तक फाइल किया जाता है, वहीं जीएसटीआर-3बी (GSTR-3B) अगले महीने की 20 तारीख तक फाइल किया जाता है।

एक ही जगह पर देनदारियां देख सकेंगे टैक्सपेयर्स
जीएसटीएन (GSTN) ने एक बयान में कहा कि जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी को अलग-अलग फाइल किया जाता है, इसलिए दोनों फॉर्म्स में घोषित देनदारी को एक ही जगह पर देखने की सुविधा दी गई है। इस नई सुविधा से टैक्सपेयर्स के लिए अपनी दोनों देनदारियों को एक ही जगह पर देखना संभव हो गया है और वह अब इनकी तुलना कर सकेंगे।

जीएसटी पोर्टल पर मिलेगी सुविधा
इसके अलावा जीएसटीएन (GSTN) ने जीएसटीआर 3बी में क्लेम किए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और सप्लायर द्वारा अपलोड किए गए रिटर्न के आधार पर जीएसटीआर 2ए में उल्लिखित डाटा के संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई है। टैक्सपेयर्स को यह सुविधा जीएसटी पोर्टल के रिटर्न डैशबोर्ड पर ‘कम्पेरिजन ऑफ लायबिलिटी डिक्लेयर्ड एंड आईटीसी क्लेम्ड’ हेडिंग के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है।

कर सकेंगे मासिक मिलान
जीएसटीएन (GSTN) के सीईओ प्रकाश कुमार ने कहा, ‘इस सुविधा से टैक्सपेयर्स को अपनी देनदारी और आईटीसी की डिटेल्स का मिलान करने में मदद मिलेगी। वे संबंधित महीने तक कुल डाटा के साथ ही मासिक मिलान भी कर सकेंगे। इससे उन्हें जरूरी कदम उठाने में मदद मिलेगी।’

भीलवाड़ा में 43.50 करोड़ की GST चोरी पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

0

भीलवाड़ा। सीजीएसटी विभाग ने 43 करोड़ 50 लाख रुपए की कर चोरी के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता गौरव जैन को गिरफ्तार किया। उसे जोधपुर स्थित अदालत में पेश कर जेल भिजवा दिया गया। भीलवाड़ा जिले में सीजीएसटी विभाग की यह पहली गिरफ्तारी की कार्रवाई है। कर अपवंचना अधीक्षक दीपक पंजाबी ने बताया कि 19 फरवरी को सीजीएसटी विभाग ने शास्त्रीनगर स्थित गौरव जैन के घर की तलाशी ली गई थी।

इसमें कई दस्तावेज 20 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई थी। विभाग के अधिकारियों ने गौरव के बाजार नम्बर दो स्थित कार्यालय की भी तलाशी ली। वहां चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित कई फर्जी आइडी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि वह फर्जी बिल बनाता था। जीएसटी की चोरी की जानकारी दिल्ली खुफिया विभाग को मिलने पर विभाग ने अपने स्तर पर इसकी जांच की।

खुद को भाजपा आइटीसेल का पदाधिकारी बताने वाले जैन के घर की तलाशी में ढाई सौ करोड़ रुपए के फर्जी बिल मिले। इनकी जांच में 43 करोड़ 50 लाख रुपए की कर चोरी पाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी शहर समेत अन्य राज्यों की फर्मों को फर्जी बिल बनाकर देता था।

नए फीचर्स के साथ Twitter का प्रोटोटाइप ऐप ‘twttr’ लॉन्च

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपने प्लैटफॉर्म के लिए एक बेहतर कॉन्वरसेशन फीचर तैयार किया है, जिसकी टेस्टिंग के लिए कंपनी ने एक प्रोटोटाइप ऐप ‘twttr’ लॉन्च किया है। नए प्रोटोटाइप ऐप के जरिए कंपनी अपने यूजर्स से इस नए कॉन्वरसेशन फीचर के लिए सुझाव मांगेगी। टेस्टिंग के दौरान अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर इस फीचर को रेग्युलर ऐप में भी शामिल कर दिया जाएगा।

हाल ही में ट्विटर सपॉर्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘इस टेस्टिंग में भाग ले रहे यूजर्स के पहले ग्रुप के लिए हमारा प्रोटोटाइप ऐप ‘twttr’ लॉन्च कर दिया गया है। चलिए, ट्विटर को एक साथ बेहतर बनाने के लिए इस नए फीचर के बारे में बातचीत शुरू करते हैं।’

इस फीचर का ऐलान कंपनी ने फरवरी में ही किया था और अब आखिरकार इसे लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी इसके लिए यूजर्स को इनवाइट भी कर रही है, जिससे इस फीचर की टेस्टिंग करके रिव्यू तैयार किया जा सके। जिन भी यूजर्स को इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है उन्हें प्राइमरी ट्विटर ऐप के तौर पर ‘twttr’ का इस्तेमाल करना होगा।

इसके अलावा माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ट्वीट के रिप्लाई को कलरफुल बनाने पर भी विचार कर रही है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपने ट्वीट के रिप्लाई ग्रे कलर और फॉलोअर्स के रिप्लाई ब्लू कलर में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कॉन्वरसेशन को चैट जैसा लुक देने के लिए कंपनी रिप्लाई के लिए राउंड डिजाइन पर भी काम कर रही है।

हालांकि, फाइनल स्टेज में सभी टेस्ट किए हुए फीचर शामिल नहीं किए जाएगे। यह ‘twttr’ ऐप फिलहाल सिर्फ iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ऐंड्रॉयड और वेब यूजर्स के लिए इस प्रोटोटाइप ऐप को कब तक जारी किया जाएगा।

48 MP कैमरे वाले Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, जानिए लॉन्च ऑफर

नई दिल्ली। शाओमी (Xiaomi) के 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले Redmi Note 7 Pro की भारत में पहली सेल आज है। Redmi Note 7 Pro को आप Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर्स से खरीद सकते हैं। Redmi Note 7 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Redmi Note 7 Pro में ड्यूल रियर कैमरा और वाटरड्राप स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से पावर्ड है। Redmi Note 7 Pro के साथ आज Redmi Note 7 स्मार्टफोन दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। पिछले हफ्ते Redmi Note 7 की पहली सेल थी।

भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
भारत में Redmi Note 7 Pro को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन नेप्ट्यून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 7 Pro के लॉन्च ऑफर के तहत एयरटेल कस्टमर्स को 1,120GB तक 4G डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। वहीं, जियो प्राइम यूजर्स को डबल डेटा बेनेफिट उपलब्ध कराने के लिए शाओमी ने रिलायंस जियो के साथ गठजोड़ किया है। Redmi Note 7 Pro के साथ आज Redmi Note 7 भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी ने दावा किया था कि पिछले हफ्ते हुई पहली सेल में Redmi Note 7 की 200,000 से ज्यादा यूनिट बिक गईं थीं।

स्पेसिफकेशन : Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में 6.3 इंच (16 सेंटीमीटर) का नॉच डिस्प्ले दिया गया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ पेश किए गए इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन तक चलेगी। Redmi Note 7 Pro में ड्यूल रियर कैमरा (48MP+5MP) सेटअप दिया गया है।

फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा होगा। फोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है। इससे आप अपने स्मार्टफोन को यूनिवर्सल रिमोट बना सकते हैं। यह स्मार्टफोन AI फेस अनलॉक को भी सपॉर्ट करेगा। इसके अलावा Typc C Port और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।