लावा ने 12 हजार से कम में 6000mAh बैटरी वाली नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की

0
6

नई दिल्ली। देशी ब्रांड लावा ने भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज- Virat को पेश कर दिया है। कंपनी ने दो नए फोन Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को लॉन्च किया है। इनमें दूसरा मॉडल 4G है। ये दोनों फोन युवाओं पर फोकस्ड हैं और फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किए जाएंगे।

देसी कंपनी ने पहली बार ऑनलाइन का दांव चला है। अबतक वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपने प्रोडक्ट सेल करती थी। पहली बार सिर्फ ऑनलाइन सेल होने वाली स्मार्टफोन सीरीज को लाया गया है। विराट सीरीज के 5जी मॉडल में 6 हजार एमएएच बैटरी, यूनिसॉक चिपसेट समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।

प्राइस और उपलब्धता
Lava Virat V1 5G के लॉन्च ऑफर प्राइस 11,999 रुपये हैं। वहीं, Lava Virat V1 की लॉन्च ऑफर कीमत 8,999 रुपये है। इसकी सेल 31 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और लावा की वेबसाइट पर होगी। लावा ने कहा है कि यह प्राइस सिर्फ सेल के पहले दिन रहेंगे। दूसरे दिन से Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये और Lava Virat V1 की कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी।

क्या कहना है कंपनी का
लावा का कहना है कि भारतीय स्मार्टफोन ग्राहक तेजी से बदल रहे हैं और उनकी उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा हैं। लावा विराट सीरीज के साथ कंपनी ऐसे स्मार्टफोन ला रही है जो सही मायने में इनोवेशन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतरीन डिजाइन का मेल हैं।

कितने दमदार हैं नए लावा फोन
लावा ने बेशक इस सीरीज को विराट नाम दिया है, लेकिन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेक्स जानने के बाद ऐसा नहीं लगता कि कुछ नया पेश करने की कोशिश कंपनी ने की हो। जो फीचर्स मौजूदा वक्त में किसी भी फोन में मिल जाएंगे, उन्हीं का एक पैकेज बनाकर नई सीरीज में डाल दिया गया है।

फीचर्स एवं स्पेसिफिकेंशस

फीचरLava Virat V1 5GLava Virat V1
नेटवर्क5G4G
डिस्प्ले6.75 इंच HD+ (120Hz रिफ्रेश रेट)6.75-इंच HD+
प्रोसेसरUNISOC T8200UNISOC SC9863A
बैटरी6000mAh5000mAh
रैम4GB + 4GB वर्चुअल रैम4GB + 4GB वर्चुअल रैम
स्टोरेज64GB (1TB तक बढ़ा सकते हैं)64GB (256GB तक बढ़ा सकते हैं)
रियर कैमरा13MP AI डुअल कैमरा13MP AI डुअल कैमरा
फ्रंट कैमरा5MP सेल्फी कैमरा5MP सेल्फी कैमरा
ऑपरेटिंग सिस्टमClean Android 16Clean Android
वाटर/डस्ट रेजिस्टेंसIP64 रेटिंग (धूल और पानी के छीटों से बचाव)IP64 रेटिंग (धूल और पानी के छीटों से बचाव)
कलरआर्य ब्लू, सोनार गोल्डनीलगिरी ब्लू, हिमालयन सिल्वर
लॉन्च प्राइस11,999 रुपये (असल कीमत: 12,999 रुपये)8,999 रुपये