Sunday, July 19, 2026
Home Blog Page 4919

इंदौर किराना: ग्राहकी में सुधार से खोपरा गोला तेज

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को खोपरा गोला में ग्राहकी बढ़ी रही इससे भाव में बुधवार की तुलना में आठ रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। खोपरा बूरा 100 रुपये प्रति 15 किलोग्राम महंगा बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3280 से 3320 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 205 से 208 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2525 से 4300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5700 से 6850, पैकिंग में 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2875 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

मारुति सुजुकी की नई Ciaz लॉन्च, कीमत 9.97 लाख से शुरू

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने अपने बहुप्रतीक्षित नए 1.5-लीटर, DDiS 225 डीजल इंजन के साथ Maruti Ciaz लॉन्च कर दी। मारुति सुजुकी का यह नया डीजल इंजन पुराने 1.3-लीटर वाले डीजल इंजन से ज्यादा पावरफुल है। इसे कंपनी ने इन-हाउस विकसित किया है, जबकि 1.3-लीटर वाला डीजल इंजन फिएट से लिया जाता है। नए डीजल इंजन वाली Maruti Ciaz की एक्स शोरूम कीमत 9.97 लाख से 11.37 लाख रुपये के बीच है।

मारुति सियाज का नया डीजल इंजन 4,000rpm पर 94hp का पावर और 1,500-2,500rpm पर 225Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह पुराने 1.3-लीटर डीजल इंजन से 5hp ज्यादा पावर और 25Nm ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है।

मारुति सियाज का नया डीजल इंजन नए डिजाइन के 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि नया डीजल इंजन 26.82 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। नया डीजल इंजन सियाज के तीन वेरियंट (Delta, Zeta और Alpha) में उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी का यह नया इंजन BS-VI के अनुकूल है, लेकिन अभी यह BS-IV मानकों के मुताबिक है। आने वाले समय में इसे BS-VI के मुताबिक अपग्रेड कर दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि सियाज के इस नए 1.5-लीटर डीजल इंजन में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम नहीं दिया गया है, जबकि पुराने 1.3-लीटर वाले इंजन में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है।

हालांकि, 1.5-लीटर पेट्रोल इंलज वाली सियाज में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मौजूद है। नए डीजल इंजन के अलावा नई सियाज में कोई और बदलाव नहीं है। मारुति इस मिड-साइज सिडैन की मार्केट में ह्यूंदै वरना, होंडा सिटी और टोयोटा यारिस जैसी शानदार कारों से टक्कर मानी जाती है।

1.5-लीटर और 1.3-लीटर डीजल इंजन वाली सियाज के सभी वेरियंट की कीमत (एक्स शोरूम)

सियाज (वेरियंट)1.5-लीटर डीजल इंजन1.3-लीटर डीजल इंजन
Sigma9.19 लाख
Delta9.97 लाख9.80 लाख
Zeta11.08 लाख10.62 लाख
Alpha11.37 लाख11.02 लाख

3020mAh बैटरी के साथ Huawei Y6 Prime लॉन्च

नई दिल्ली। Huawei Y6 Prime (2019) स्मार्टफोन को चीन के बाद अब पाकिस्तान में भी लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के नाम और कुछ इंटरनल फीचर्स को छोड़ दें तो इसके ज्यादातर फीचर्स Huawei Y6 (2019) जैसे ही हैं। अब जब कि कंपनी ने इस फोन के नाम के साथ ‘प्राइम’ शब्द जोड़ा है, तो चलिए जानते हैं कि इस फोन में क्या खास दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन
ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ईएमयूआई 9.0 पर चलने वाले Huawei Y6 Prime (2019) में 6.09 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720×1560 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। साथ ही 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB क बढ़ाया जा सकता है।

बात की जाए कैमरे की तो Huawei Y6 Prime (2019) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी टोनिंग फ्लैश 2.0 सपॉर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई, जीपीएस, एफएम रेडियो, वाई-फाई, ब्लूटूथ, और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के बैक पर सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। है। इसका डाइमेंशन 156.28×73.50×8 मिलीमीटर है।

Huawei Y6 Prime (2019) की कीमत
Huawei Y6 Prime (2019) की कीमत 21,499 पाकिस्तानी रुपये (करीब 10,600 रुपये) रखी गई है। यह एंबर ब्राउन, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सोना मामूली महंगा, चांदी सस्ती, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 35 रुपए चमककर 33,095 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि औद्योगिक ग्राहकी उतरने से चांदी 270 रुपए लुढ़ककर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

विदेशी बाजारों में सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.15 डॉलर टूटकर 1,307.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.30 डॉलर फिसलकर 1,313.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी से पीली धातु दबाव में आयी है।

डॉलर का सूचकांक आज करीब चौथाई फीसदी चढ़ गया। इससे अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो गया। इस स्थिति में सोने की मांग घटती है और कीमत गिरती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढत में 15.24 डॉलर प्रति औंस पर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 38700 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38370 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33070 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38570 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 412 अंक उछल कर 38,545 पर बंद, निफ्टी 11,570 पर

नई दिल्ली। बैंकिंग, आईटी और टेक कंपनियों में लिवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 28 मार्च 2019 को भारी बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 412 अंकों की तेजी के साथ 38,545 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 124 अंकों की तेजी के साथ 11,570 अंकों पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में मेटल और पावर सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में जमकर लिवाली हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में 481 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 34,156 अंकों पर बंद हुए। बैंक ऑफ बड़ौदा को सरकार की ओर से 5042 करोड़ रुपए देने की घोषणा के बाद बैंक के शेयरों में 6.62 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.36 फीसदी और यस बैंक के शेयरों में 2.71 फीसदी का उछाल रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में जेएंडके बैंक में 10.10 फीसदी, सेंट्रल बैंक में 9.98 फीसदी, डीएचएफएल में 9.38 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 8.87 फीसदी और बजाज होल्डिंग में 8.32 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में 5.87 फीसदी, इंड्सइंड बैंक में 5.68 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 2.78 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.71 फीसदी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.48 फीसदी की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में आरकॉम में 4.81 फीसदी, टाटा स्टील में 4.03 फीसदी, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 3.21 फीसदी, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड में 2.85 फीसदी और आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड में 2.48 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में 2.82 फीसदी, एनटीपीसी में 2.70 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.94 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.89 फीसदी और आयशर मोटर्स में 1.67 फीसदी की गिरावट रही।

1 अप्रैल से देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक पीएनबी नहीं, बैंक ऑफ़ बड़ौदा होगा

नई दिल्ली। 1 अप्रैल यानी कि नए वित्त वर्ष में पंजाब नेशनल बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक नहीे रह जाएगा। इसकी जगह ले लेगा Bank Of Baroda. दरअसल, 1 अप्रैल को पब्लिक सेक्टर के दो बैंक- देना और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में होने वाला है। इस साल जनवरी में सरकार ने इस विलय को मंजूरी दी थी।

वित्त वर्ष शुरू होते ही यह विलय योजना अस्तित्व में आ जाएगी और इन दोनों बैंकों के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक बन जाएंगे। State Bank of India (SBI) और ICICI के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। देना बैंक और विजया बैंक के कर्मचारी, खाते, शेयर आदि बैंक ऑफ बड़ौदा के अधीन आ जाएंगे।

इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कुल 9401 बैंक शाखाएं और कुल 13432 एटीएम हो जाएंगे। देश में SBI के 59,291 एटीएम और 18 हजार से ज्यादा शाखाएं हैं। वहीं ICICI के पास 4,867 शाखाएं और 14,367 एटीएम हैं।

भारत-अमेरिका मिलकर पकड़ेंगे मल्टीनेशन कंपनियों की टैक्स चोरी

नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका में चल रहे ट्रेड वार के बीच एक अच्छी खबर भी है। दोनों देशों में काम कर रहीं मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा की जा रही टैक्स चोरी पर बड़ा फैसला हुआ है। चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक समझौता किया है जिसमें टैक्स की रिपोर्ट का आदान-प्रदान कर चोरी पकड़ी जाएगी।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार द्विपक्षीय सक्षम प्राधिकरण व्यवस्था के साथ उक्त समझौते से दोनों देश बहुराष्ट्रीय कंपनियों की मूल इकाइयों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में जमा की गयी देश-दर-देश (सीबीसी) रिपोर्ट का स्वत: आदान प्रदान कर सकेंगे। यह एक जनवरी 2016 या उसके बाद के वर्ष से जुड़ी रिपोर्ट पर लागू होगा। समझौते पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन पी सी मोदी और भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने दस्तखत किये।

मकसद सीमा पार कर चोरी रोकना
समझौते का मकसद सीमा पार कर चोरी पर अंकुश लगाना है। इससे अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की होल्डिंग वाली भारतीय इकाइयों द्वारा सीबीसी रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर जमा करने की जरूरत नहीं होगी। इससे संबंधित इकाइयों पर बोझ कम होगा। भारत सीबीसी रिपोर्ट के आदान-प्रदान को लेकर पहले ही बहुपक्षीय योग्य प्राधिकरण समझौते (एमसीएए) पर हस्ताक्षर कर चुका है। इससे 62 क्षेत्रों के साथ रिपोर्ट का आदान-प्रदान हो सकेगा।

कंपनी ने किस देश में क्या किया
बहुराष्ट्रीय कंपनी की मूल इकाई को उस क्षेत्र में निर्धारित प्राधिकरण के पास सीबीसी रिपोर्ट जमा करनी होती है, जहां की वह निवासी है। विभिन्न देशों के बीच इस प्रकार की रिपोर्ट का आदान-प्रदान ओईसीडी / जी20 बीईपीएस (आधार क्षरण और मुनाफे का हस्तांतरण) पर होता है। सीबीसी रिपोर्ट में किसी भी बहुराष्ट्रीय कंपनी की देश-दर-देश सूचना होती है।

इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों की आय के वैश्विक आबंटन, कर भुगतान तथा कुछ अन्य संकेतकों के बारे में जानकारी होती है। इसमें समूह की सभी कंपनियों की सूची होती है जो क्षेत्र विशेष में परिचालन करती हैं और इन सभी इकाइयों की मुख्य व्यापार गतिविधियों की प्रवृत्ति का भी जिक्र होता है।

521 सांसदों में से 430 करोड़पति, लिस्ट में सबसे ज्यादा भाजपा नेता

नई दिल्ली।देश में करोड़पति सांसदों की लिस्ट दिन प्रतिदिन लंबी होती जा रही है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा 521 सांसदों में से 430 यानी 83 फीसदी सांसद करोड़पति हैं। अगर पार्टी वाइज बात करें, तो इस लिस्ट में भाजपा सबसे आगे हैं। भाजपा के 267 सांसदों में से 227 सांसद यानी 85 प्रतिशत करोड़पति हैं, जबकि कांग्रेस के 45 सासंदो में से 29 सांसद करोड़पति हैं।

कांग्रेस के 5 में से 4 सांसद करोड़पति
अगर सीधे शब्दों में कहें, तो कांग्रेस के हर 5 में से 4 सांसद करोड़पति हैं। वहीं भाजपा के 13 में से 11 सांसद करोड़पति हैं। AIDMK के 37 सांसदों में से 22 सांसद (65%) करोड़पति हैं। मतलब तीन में से 5 में से 3 सांसद करोड़पति हैं।

पार्टी वाइज करोड़पति सांसदों की लिस्ट
तेुलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) -100%
शिरोमणइ अकाली दल -100%
वाईएसआरसीपी -100%
आरजेडी -100%
जेडी (एस) -100%
जेडी(यू)-100%
शिव सेना -94%
टीआरएस-90%
एनसीपी-86%
समाजवादी पार्टी- 86%
भाजपा-85%
लोक जनशक्ति पार्टी-83%
कांग्रेस-82%
एआईएडीएमके- 78%
आप पार्टी-75%
बीजेडी- 72%
एआईयूडीएफ -67%
आईएनडी-67%
एआईटीसी-65%
जेएमएम- 50%
सीपीआई(एम)-33%

32 सांसद 50 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक
देश के कुल सांसदों में से 32 सांसद ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है। राजस्थान की सीकर लोकसभा सीट से सांसद भाजपा नेता सुमेधा नंद सरस्वती महज 34 हजार रुपए की संपत्ति रखने वाली सांसद हैं। वहीं इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की जरग्राम सीट से सांसद उमा सरन 4 लाख रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

96 सांसदों पर कर्ज 1 करोड़ रुपए से ज्यादा
देश के कुल सांसदों में से 96 सांसदों पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की लायबिलिटी यानी लोन है। इसमें आंध्र प्रदेश की वियवाड़ी सीट से टीडीपी के सांसद श्रीनिवास पर 120 करोड़ रुपए की देनदारी है। वहीं महाराष्ट्र की मुंबई नार्थ सेंट्रल सीट की बीजेपी की सांसद पूनम महाजन पर 108 करोड़ रुपए देनदारी है, जबकि पंजाब की भटिंडा सीट से हरसिमरत कौर पर 108 रुपए का बकाया है।

आ गया गोल्ड में निवेश करने का सही समय!

मुंबई।अमेरिका में साल 2007 के बाद पहली बार यील्ड कर्व नीचे की ओर मुड़ गया है, जिसे देखते हुए इन्वेस्टर्स गोल्ड में निवेश बढ़ा सकते हैं। यील्ड कर्व में बदलाव को मंदी का संकेत माना जा रहा है और अनिश्चितता के समय गोल्ड निवेश का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है।

मोतीलाल ओसवाल के असोसिएट डायरेक्टर (कमोडिटीज) किशोर नार्ने ने कहा, ‘यह एक व्यापक आर्थिक सुस्ती है। साथ ही यील्ड कर्व भी अब नीचे की ओर मुड़ गया है। ऐसे में यह गोल्ड खरीदने के लिए सही संकेत है।

महंगा होगा सोना
नार्ने को अगले एक साल में गोल्ड की घरेलू कीमतों के 38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐनालिस्टों का कहना है कि 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड के रेट के तीन महीने के रेट से भी कम होने से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी का खतरा बढ़ गया है और इस लिहाज से गोल्ड ज्यादा आकर्षक बन गया है।

अमेरिका में आर्थिक मंदी का डर
नार्ने ने कहा कि पिछले तीन हफ्ते से गोल्ड की कीमतें चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि डॉलर कमजोर हो रहा है और ब्रेग्जिट को लेकर अनिश्चितता के अलावा ग्लोबल ग्रोथ में सुस्ती के डर के कारण इन्वेस्टमेंट डिमांड बढ़ रही है।

पिछले हफ्ते के अमेरिकी डेटा के मुताबिक, वहां मार्च में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि अप्रत्याशित रूप से सुस्त रही है और पूरे यूरोजोन में बिजनस उम्मीद से कम रहा है। यह ग्लोबल ग्रोथ के लिए बढ़ती चिंता की ओर इशारा करता है।

वेल्थ मैनेजर्स की सलाह
पिछले पांच सालों में गोल्ड से रिटर्न कम मिलने और इक्विटी मार्केट्स से ज्यादा रिटर्न को देखते हुए कई निवेशकों ने गोल्ड से किनारा किया है। गोल्ड पर पिछले पांच सालों में रिटर्न लगभग फ्लैट या थोड़ा ज्यादा रहा है। वहीं एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स ने इस दौरान 11.37 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वेल्थ मैनेजर्स का मानना है कि इन्वेस्टर्स को अपने पोर्टफोलियो का 5 से 10 पर्सेंट हिस्सा गोल्ड में निवेश करना चाहिए।

गोल्ड ETF और सॉवरन गोल्ड बॉन्ड
प्लान अहेड वेल्थ अडवाइजर्स के फाउंडर विशाल धवन ने बताया, ‘अमेरिका ने ब्याज दरों को यथावत बनाए रखने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी पड़ रही है। ऐसे समय में गोल्ड को पोर्टफोलियो में शामिल करना जरूरी हो जाता है।’

उन्होंने ज्यादा रिस्क नहीं लेने वाले इन्वेस्टर्स को कम-से-कम अगले तीन महीनों के लिए अपने पोर्टफोलियो का 10 पर्सेंट हिस्सा गोल्ड में निवेश करने की सलाह दी है। गोल्ड में निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ या सरकार की ओर से जारी सॉवरन गोल्ड बॉन्ड बेहतर विकल्प हैं।

ETF से बढ़िया सॉवरन बॉन्ड
सॉवरन गोल्ड बॉन्ड ईटीएफ से बेहतर माने जाते हैं क्योंकि बॉन्ड पर 2.5 प्रतिशत का ब्याज भी मिलता है। गोल्ड ईटीएफ से जो रिटर्न मिलता है, उसमें से एक्सपेंस रेशियो काट लिया जाता है। सॉवरन गोल्ड बॉन्ड की मियाद आठ साल की होती है, इसमें पांच साल का लॉक-इन होता है। हालांकि इनकी खरीद-फरोख्त स्टॉक एक्सचेंज पर हो सकती है। इनकी लिक्विडिटी कम होती है, लिहाजा इनमें से कुछ डिस्काउंट पर अवेलेबल हो सकते हैं।

शुरुआती कारोबार में 100 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 11,455 पर

नई दिल्ली। आईटी और टेक कंपनियों समेत सभी सेक्टरों में छाई लिवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 28 मार्च 2019 को बढ़त के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36 अंकों की तेजी के साथ 38169 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 10 अंकों की तेजी के साथ 11,455 अंकों पर खुला। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 115 अंकों की तेजी के साथ 38,248 अंकों पर और निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 11,482 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

आईटी और टेक कंपनियों में छाई लिवाली
सेंसेक्स में सुबह के कारोबार सत्र में आईटी और टेक कंपनियों के शेयरों में लिवाली का माहौल रहा। इस कारण आईटी कंपनियों के शेयर 229 अंक चढ़कर 15,239 और टेक कंपनियों के शेयर 104 अंक चढ़कर 7580 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी में Subex, जेनटेक, एचसीएल इंफोसिस जैसी प्रमुख कंपनियों में तेजी का माहौल बना हुआ है। सेंसेक्स-निफ्टी में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी का माहौल बना हुआ है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में मैग्मा, आरसीएफ, जूबिलेंट लाइफ साइंसेज, कल्पतरू पावर, अवंती फीड्स के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, इंड्सइंड बैंक, इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में आरकॉम, जेट एयरवेज, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टीआईआई इंडिया, आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स के शेयरों में मंदी का माहौल है।