Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4913

अब डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलिवुड में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा जैसी कई बड़ी ऐक्ट्रेस फिल्म प्रॉडक्शन में हाथ आजमा चुकी हैं। हाल में कंगना रनौत ने अपनी पिछली रिलीज हुई फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। अब लगता है कि बॉलिवुड की सबसे खूबसरत अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन भी डायरेक्शन में हाथ आजमाना चाहती हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें इंडस्ट्री में काफी समय हो गया है और उन्हें इस बात की पूरी जानकारी है कि प्रड्यूसर या डायरेक्टर बनने के लिए कितने कमिटमेंट की जरूरत होती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह डायरेक्शन करना चाहती हैं? तो इसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि शायद किसी दिन किसी फिल्म का डायरेक्शन करना भी पसंद करेंगी और अब उन्हें इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार ऐश्वर्या अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘फन्ने खां’ में दिखाई दी थीं। ऐसी भी चर्चा थी कि वह संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही साहिर लुधियानवी की बायॉपिक में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दे सकती हैं लेकिन इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब इस फिल्म के लिए कथित तौर पर भंसाली ने तापसी पन्नू का नाम फाइनल कर लिया। हालांकि इस फिल्म की फाइनल स्टार कास्ट का अभी तक ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने देशभर के स्कूली बच्चों के लिए यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युविका) लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के लिए अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य स्पेस टेक्नॉलजी, स्पेस साइंस और स्पेस ऐप्लिकेशंस में बच्चों की बेसिक नॉलेज में इजाफा करना है।

यह प्रोगाम कुल 2 हफ्तों का होगा और इसे बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों में आयोजित किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए देश के हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 3 बच्चे चुने जाएंगे। जिन बच्चों ने 8वीं क्लास पास कर ली है और अभी 9वीं क्लास में पढ़ रहे हैं, वे ही इस प्रोग्राम में भाग ले सकेंगे। इस प्रोग्राम में सीबीएसई, आईसीएसई या किसी भी राज्य बोर्ड से पढ़ बच्चे अप्लाई कर सकते हैं।

इस प्रोग्राम में बच्चों का सिलेक्शन उनके शैक्षिक परफॉर्मेंस और गैर-शैक्षणिक ऐक्टिविटीज के आधार पर किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के चुनाव को इस प्रोग्राम में तरजीह दी जाएगी। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने बताया, ‘इस प्रोग्राम के लिए छात्रों को इसरो और बेंगलुरु की फेसिलिटीज पर ले जाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें श्रीहरिकोटा के लॉन्च सेंटर और लैब में भी ले जाया जाएगा। इस प्रोग्राम में छात्रों को छोटे सैटलाइट बनाने का मौका भी दिया जाएगा।’

इस प्रोग्राम के लिए 25 मार्च 2019 से 03 अप्रैल 2019 के बीच अप्लाई किया जा सकता है। प्रोग्राम के लिए प्रोविजनल लिस्ट 6 अप्रैल 2019 को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित छात्रों को दिए गए ई-मेल पर अपने सर्टिफिकेट्स की कॉपी भेजनी होंगी। छात्रों की फाइनल लिस्ट 13 अप्रैल 2019 को जारी की जाएगी। इस प्रोग्राम के लिए https://www.isro.gov.in/update/26-mar-2019/young-scientist-programme-yuvika-online-registration पर लॉगइन कर अप्लाई कर सकते हैं।

Airtel का 4G वाई-फाई हॉटस्पॉट मुफ्त, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली। प्रीपेड और पोस्टपेड सेग्मेंट से अलग भारती एयरटेल ने जियोफाई को टक्कर देने के लिए नया सिक्स मंथ अडवांस रेंटल प्लान शुरु किया है। इस प्लान के जरिए भारती एयरटेल रिलायंस जियो के जियोफाई को टक्कर देगा। एयरटेल ने अपने 4G हॉटस्पॉट प्लान्स को भी रिवाइस किया है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक अब कंपनी पहले जितनी ही कीमत में 500 फीसदी ज्यादा डेटा दे रहा है।

इन यूजर्स को फ्री मिलेगा 4G हॉटस्पॉट
जो यूजर्स 6 महीने से ज्यादा का अडवांस रेंटल प्लान चुनेंगे उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री हॉटस्पॉट डिवाइस मिलेगी। इसके अलावा एयरटेल 399 रुपये और 599 रुपये के टैरिफ प्लान्स भी दे रही है।

एयरटेल 4 हॉटस्पॉट मंथली प्लान्स
एयरटेल हॉटस्पॉट में मुख्य रूप से दो टैरिफ प्लान्स मिलते हैं। इनकी कीमत 399 रुपये और 599 रुपये है। 399 रुपये के प्लान में यूजर को 50GB डेटा मिलता है जिसकी वैलिडिटी एक महीने होती है। इसके बाद यूजर को अनलिमिटेड थ्रॉटलिंग भी मिलती है जिसकी स्पीड 80kbps होती है। वहीं 599 रुपये के प्लान में यूजर को 100GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी वैलिडिटी 1 महीने होती है।

अडवांस रेंटल प्लान्स
एयरटेल सिक्स मंथ अडवांस रेंटल प्लान्स भी दे रहा है। इस प्लान को चूज करने पर एयरेटल फ्री 4G हॉटस्पॉट डिवाइस दे रहा है। 399 रुपये के प्लान को 6 महीने के लिए चुनने के लिए 2,400 रुपये का भुगतान करना होगा पर डिवाइस के लिए 999 रुपये नहीं देने होंगे। इसी तरह 599 रुपये के प्लान को 6 महीने तक चुनने के लिए यूजर को 3,600 रुपये देने होंगे और एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस फ्री मिलेगी।

GST एवं Income Tax ऑफिस आज भी खुले रहेंगे

नई दिल्ली। सप्ताहांत होने के बावजूद आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ऑफिस रविवार को देशभर में खुले रहेंगे। चालू वित्त वर्ष में राजस्व संग्रह का तय लक्ष्य हासिल करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआइसी) ने एक विभागीय सूचना में कहा कि करदाताओं की हर तरह से मदद के लिए देशभर में सीबीआइसी के ऑफिस चालू वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में सप्ताहांत के बावजूद खुले रहेंगे।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने भी विभागीय आदेश के तहत देशभर में अपने सभी ऑफिस 31 मार्च को जरूरत के हिसाब से खुले रखने का आदेश दिया है।विभाग ने कहा कि असेसमेंट वर्ष 2018-19 तथा वित्त वर्ष 2018-19 का समापन 31 मार्च को हो रहा है। ऐसे में रविवार होने के बावजूद देशभर में बोर्ड के तहत आने वाले ऑफिस इन दो दिनों में खुले रहेंगे।

गौरतलब है कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीएसटी के मद में 11.47 लाख करोड़ रुपये और प्रत्यक्ष कर के मद में 12 लाख करोड़ रुपये संग्रह का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष फरवरी अंत तक जीएसटी संग्रह 10.70 लाख करोड़ रुपये रहा था, जबकि 23 मार्च तक प्रत्यक्ष कर का संग्रह 10.21 लाख करोड़ रुपये पर अटका पड़ा था।

जैन सोश्यल ग्रूप ‘संगिनी’ कोटा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कोटा। जैन सोश्यल ग्रूप “संगिनी” कोटा का शपथ ग्रहण समारोह पुरुषार्थ भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डाक्टर रत्ना जैन द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष स्मिता पाटनी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गई। जेएसजीआइफ के अंतर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत ललवानी द्वारा माला जैन को उपाध्यक्ष वंदना जैन को सचिव रिंकल लोढ़ा को सहसचिव व सुनिता जैन मडिया को कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलायी गई।

इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष स्मिता पाटनी ने बताया कि पूरे वर्ष सरकारी स्कूल की छात्राओं के लिए नि शुल्क रक्त जाँच दंत व आँखों की जाँच कराई जाएगी और ज़रूरतमंद छात्रों को चश्में भी वितरित किये जायेंगे एव महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया जाएगा ।

प्रथम चरण में पाँच ज़रूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गई एवं हर सदस्य को ग्रो हैपीनेस के तहत एक पौधा वितरित किया गया। साथ ही जागृति योजना का शुभारंभ भी किया गया। अंत में सचिव वंदना जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूजा सेठिया व मोनिका जैन इस कार्यक्रम के संयोजक थे।

प्रेस क्लब चुनाव में गजेंद्र व्यास पैनल की एक तरफा जीत

कोटा। प्रेस क्लब कोटा के चुनाव शनिवार को हुए चुनाव में गजेंद्र व्यास पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की। 11 सदस्यों की कार्यकारिणी में 10 पदों पर व्यास पैनल से निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी शैलेश शर्मा एडवोकेट ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि 166 मतदाताओं में से 163 ने मतदान किया था।

अध्यक्ष पद पर गजेंद्र व्यास ने 118 मतों के साथ विजय हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी सुबोध जैन को 74 मतों से पराजित किया, सुबोध जैन को मात्र 44 मत प्राप्त हुए। महासचिव जितेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने विरोधी पैनल के मनोहर पारीक को 42 मतों से पराजित किया। जितेन्द्र शर्मा को 101मत मिले, जबकि मनोहर पारीक को मात्र 59 ही मिल पाए।

इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के राजेंद्र सिंह हाड़ा ने अपने प्रतिद्वंदी योगेश जोशी को 49 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह तोमर ने प्रभात कुमार सिंघल को 40 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर रघुवीर कपूर शम्मी ने 13 मतों से चंद्रप्रकाश शर्मा को पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर गिरीश गुप्ता ने 111 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी राधा राजौरा को 63 मतों से पराजित करते हुए मात्र 48 मतों पर ही समेट दिया।

कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के लिए हुए चुनाव में भी माल सिंह शेखावत को 112 मत मिले, दूसरे स्थान पर रमेश चंद्र गौतम को 97 मत मिले, नितिन शर्मा को 94 तथा संजीव सक्सेना को 91 वोटों के साथ विजय घोषित किया गया। विरोधी पक्ष के एकमात्र विजय प्रत्याशी धीरज गुप्ता तेज को 87 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार प्रेस क्लब में दोबारा से गजेंद्र व्यास की पैनल की पूरी कार्यकारिणी विजय के साथ आ गई है।

चुनाव परिणाम के बाद चुनाव अधिकारी शैलेश शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गजेंद्र व्यास ने अपने उद्बोधन में सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रेस क्लब के सदस्यों ने हम पर जो विश्वास प्रकट किया है, हम अपने दूसरे कार्यकाल में उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे और उनकी आकांक्षाओं से अधिक काम करके उनको दिखाएंगे।

कोटा मंडी: रंगदार धनिया 12000 रुपये प्रति क्विंटल के पार

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को लिवाली निकलने से धान 50 रुपये, चना और उडद 100-100 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बिका। आवक बढ़ने से गेहूं 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। स्टाकिस्टों के समर्थन से धनिया 250 रुपये उछल गया। आवक की कमी से रंगदार नया धनिया 12000 रुपये प्रति क्विंटल के पार जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 50 हजार बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 4500 कट्टे की हुई। गेहूं मिल 1700 से 1725 लोकवान 1800 से 1850 पी डी 1800से 1850 गेहूं टुकडी नया 1800 से 2000 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2641पूसा 1 2300 से 2651 पूसा 4 (1121) 3300 से 3590 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3711 सरसों 3000 से 3471अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3900 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 4300 से 5700 ईगल 5500 से 6401 रंगदार नया 7000 से 12001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4500 चना 3400 से 3930 चना कांटिया 3750 चना काबुली 3000से 5600 चना गुलाबी 3800 से 4800 चना मौसमी 3000 से 3900 मसूर 3000 से 3850 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

आम लोग भी देख सकेंगे रॉकेट लॉन्चिंग, इसरो ने की व्यवस्था

नई दिल्ली।अब आप क्रिकेट स्टेडियम में चौके और छक्कों की तरह ही इसरो की रॉकेट लॉन्चिंग का भी आनंद ले सकेंगे। इसरो ने अपने शानदार रॉकेट लॉन्चिंग अभियानों को जनता को भी सार्वजनिक तौर पर दिखाने का फैसला लिया है। इसके तहत लोग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से कई मंजिला ऊंचे और भारी-भरकम रॉकेटों की लॉन्चिंग को देख सकेंगे।

सोमवार को इसरो की ओर से PSLV-C45 को ल़ॉन्च किया जाएगा, जिसमें डीआरडीओ की ओर से तैयार EMISAT को ले जाएगा। यह अंतरिक्ष में भारत के सर्विलांस को मजबूत करेगा। इसके अलावा 28 विदेशी सैटलाइट्स को भी इसरो इसके जरिए लॉन्च करेगा। इसरो के इस रॉकेट को आम जनता की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने आम लोगों को मुफ्त में अपने अभियानों को देखने की सुविधा अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की तर्ज पर शुरू की है। नासा की ओर से भी आम लोगों को रॉकेट लॉन्चिंग समेत स्पेस ऐक्टिविटीज को देखने का मौका दिया जाता है।

इसरो ने आम लोगों को रॉकेट लॉन्चिंग और स्पेस ऐक्टिविटीज दिखाने के लिए स्टेडियम सरीखी गैलरी तैयार कराई है। इसमें 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस गैलरी के सामने दो लॉन्चपैड होंगे और यहां से बैठकर रॉकेट लॉन्चिंग का नजारा बड़ी आसानी से देखा जा सकेगा।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल में गिरावट, कपास्या तेल महंगा

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल के भाव 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए। सोयाबीन रिफाइंड तेल में दो रुपये और कपास्या तेल में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। तिलहन में सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

तिलहन: सरसों 3750 से 3800 रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 735 से 740, सोयाबीन साल्वेंट 695 से 700, पाम तेल 635 से 640 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1680, देवास 1680, उज्जैन 1680, खंडवा 1660, बुरहानपुर 1660, अकोला 2500 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 685 से 688 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर किराना: ग्राहकी से बेसन और शक्कर में सुधार

इंदौर।स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को चना बेसन के भाव में 75 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की तेजी हुई। इस बीच शक्कर में ग्राहकी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को आठ गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला: शक्कर 3290 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 205 से 208 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2525 से 4300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 5700 से 6850, पैकिंग में 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2950 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।