Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4914

इंदौर मंडी: ग्राहकी निकलने से चना कांटा एवं मसूर में तेजी, तुअर दाल महंगी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को ग्राहकी निकलने से चना कांटा के भाव में 50 रुपये व मसूर के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। दालों में चना दाल 100 रुपये, तुअर (अरहर) दाल 100 एवं मसूर की दाल में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

दलहन: चना (कांटा) 4200 से 4250, चना (देसी) 4000 से 4100, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4050 से 4075, हल्की 3700 से 3800, बटला 3525 से 3550, मूंग 5600 से 5800, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4800 से 5000, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5450 से 5600, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3000 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6600 से 6800, तुअर दाल फूल 7000 से 7200, तुअर दाल बोल्ड 7400 से 7600, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200, चना दाल 5300 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150, मसूर दाल 5100 से 5200, मूंग दाल 6600 से 6800, मूंग मोगर 6900 से 7100, उड़द दाल 5400 से 5600, उड़द मोगर 6500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1800 से 1820, गेहूं 147- 1850 से 2050, गेहूं लोकवन 1850 से 2050, गेहूं चंद्रौसी 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1650 से 1700, ज्वार संकर 1800 से 1900, ज्वार देसी 3100 से 3200, मक्का पीली 2050 से 2100, मक्का गजर 2050 से 2060 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

सटोरिया बिकवाली से मूंगफली एवं सोयाबीन में गिरावट

नयी दिल्ली। सटोरिया बिकवाली से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को कारोबार में नरमी का रुख देखा गया और विभिन्न खाद्य एवं अखाद्य तेलों के भाव में गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने बताया कि सटोरियों की बिकवाली से मूंगफली दाना,सरसों दादरी, सोयाबीन मिल डिलीवरी दिल्ली, सोयाबीन मिल डिलीवरी इंदौर, सोयाबीन डीगम, सीपीओ एक्स-कांडला कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

इस बीच सरकार ने अप्रैल के महीने से सरसों जैसे तिलहन फसलों की खरीद शुरु करने का आश्वासन दिया है और किसान अभी बाजार में ज्यादा फसल नहीं ला रहे हैं। विभिन्न खाद्य एवं अखाद्य तेलों के भाव लगभग में मामूली गिरावट देखने को मिली। शनिवार को बंद भाव (प्रति क्विंटल) इस प्रकार रहे…

सरसों बीज- 3,615 से 3,645 रुपये मूंगफली दाना- 4,430 से 4,610 रुपये वनस्पति घी (15 लीटर टिन)- 1,030 से 1,230 रुपये खाद्य तेल: मूंगफली मिल डिलिवरी (गुजरात)- 9,600 रुपये मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड (प्रति टिन) दिल्ली- 1,710 से 1,750 रुपये सरसों एक्सपेलर (दादरी)- 7,600 रुपये, सरसों पक्की घानी- 1,170 से 1,470 रुपये (प्रति टिन), सरसों कच्ची घानी- 1,415 से 1,565 रुपये (प्रति टिन)।

तिल तेल मिल डिलिवरी- 12,000 से 18,500 रुपये, सोयाबीन रिफाइंड दिल्ली- 7,950 रुपये, सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलिवरी (इंदौर)- 7,800 रुपये, सोयाबीन डीगम (कांडला)- 6,950 रुपये, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एक्स कांडला- 5,170 रुपये, बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 6,850 रुपये, पामोलीन (आरबीडी) दिल्ली- 6,500 रुपये, पामोलीन (कांडला)- 5,850 रुपये, नारियल तेल- 2,625 – 2,825 रुपये, अखाद्य तेल- अलसी- 8,900 रुपये, अरंडी- 10,800 से 11,000 रुपये नीम- 8,950 से 9,000 रुपये। खल: मक्का खल- 3,000 रुपये।

चांदी एक ही दिन में 340 रुपए महंगी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। कम भाव पर जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 35 रुपए चमककर 32,735 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 340 रुपए के उछाल के साथ 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

सोना शुक्रवार को 395 रुपए की तेज गिरावट के साथ ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 590 रुपए लुढ़ककर तीन माह के निचले स्तर पर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातु बढ़त के साथ बंद हुए। लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,291.95 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की बढ़त में 1,297.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की बढ़त में 15.09 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 35 रुपए की तेजी के साथ 32,735 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 32,565 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 340 रुपए की बढ़त में 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 370 रुपए की तेजी में 37,760 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।हालांकि, सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32750 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32910 रुपयेप्रति दस ग्राम, सोना 38390 रुपये प्रति तोला।

भारत ने अमेरिकी सामानों पर लगने वाले जवाबी शुल्क की डेडलाइन फिर बढ़ाई

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 29 अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए जाने वाले जवाबी सीमा शुल्क की अवधि को एक बार फिर से बढ़ाकर 2 मई कर दिया है।वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अमेरिकी सामानों के आयात पर लगाए जाने वाले सीमा शुल्क की डेडलाइन को एक अप्रैल से बढ़ाकर दो मई किया जा रहा है।

जिन अमेरिकी सामानों के आयात पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है, उनमें बादाम, दाल और अखरोट समेत अन्य सामान शामिल हैं। जून 2018 के बाद इस डेडलाइन में करीब 6 बार से अधिक का बदलाव किया जा चुका है। अमेरिका की तरफ से भारतीय स्टील और अल्युमिनियम प्रोडक्ट पर सीमा शुल्क में इजाफा किए जाने के जवाब में भारत ने भी अमेरिकी सामानों के आयात पर जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने की घोषणा की थी।

द्विपक्षीय वार्ता में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन, इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने भारत को एक और झटका देते हुए जीएसपी (जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रीफरेंसेज) की व्यवस्था के तहत भारत को मिल रही सुविधा को खत्म करने का फैसला किया है।2017-18 में अमेरिका को भारत की तरफ से 47.9 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, जबकि आयात 26.7 अरब डॉलर का रहा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है।

अमेरिका के इस फैसले से भारत के निर्यातकों को झटका लगा है। जीएसपी सुविधा खत्म होने का असर करीब 5.6 अरब डॉलर के भारतीय निर्यात पर होगा। इस व्यवस्था के तहत करीब 1,900 सामान आते हैं, जिनके अमेरिकी बाजार में निर्यात पर छूट मिली हुई है। भारत अमेरिका पर स्टील और अल्युमिनियम प्रोडक्ट्स पर लगाए गए अधिक दरों को वापस लेने का दबाव बना रहा है।

वहीं अमेरिका अपने कृषि और डेयरी उत्पादों, मेडिकल डिवाइस, आईटी और कम्युनिकेशंस के उपकरणों के लिए भारतीय बाजार में अधिक एक्सेस की मांग कर रहा है। भारत ने आईटी प्रॉडक्ट्स पर ड्यूटी में कमी किए जाने को लेकर मजबूरी जताई है।

मारुति सुजुकी ने सेकेंड जेनरेशन Ertiga Sport से उठाया पर्दा

नई दिल्ली।मारुति सुजुकी अपनी पॉप्युलर अर्टिगा का सेकेंड वेरियंट लेकर आई है। कंपनी ने इस सेकेंड वेरियंट एमवीपी को अर्टिगा स्पॉर्ट नाम दिया है। नई एमवीपी में स्पॉर्टी लुक्स के साथ ही अलग अर्टिगा जीटी और अर्टिगा ब्लैक को उतारा गया है। अर्टिगा ब्लैक में कार में ब्लैक केबिन दिया गया है और एक्सटीरियर में बदलाव नहीं किए गए हैं। अर्टिगा जीटी में बिल्कुल नया लुक देखने को मिल रहा है। दोनों ही पिछले वेरियंट से अपग्रेड किए गए हैं और कई नए फीचर्स सेकेंड जेनरेशन में देखने को मिल रहे हैं।

अर्टिगा स्पॉर्ट में कार को बाहर से स्पॉर्ट्स कार वाला फील देने के लिए बोल्ड लुक दिया गया है और नया एक्सटीरियर देखने को मिलता है। नई अर्टिगा स्पॉर्ट में ग्रिल के चारों ओर सिल्वर हाईलाइट के साथ ही फॉग लैम्प भी दिए गए हैं। इस कार में एपॉक डुअल टोन एलॉय वील्स भी दिए गए हैं और रियर बंप को भी पहले से बेहतर लुक देने की कोशिश की गई है। इंटीरियर में भी डुअल टोन कलर देखने को मिल सकता है।

इंटीरियर्स की बात करें तो अर्टिगा स्पॉर्ट में डैशबोर्ड और डोर पैनल पर ग्रे और फॉक्स वुड प्लास्टिक फिनिशिंग दी गई है। बाकी परफॉर्मेंस रिलेटेड और इंटरनल फीचर्स में नए अपडेट्स देखने को नहीं मिले हैं। अर्टिगा स्पॉर्ट्स में इंडोनेशिया मार्केट में पहले से अवेलेबल अर्टिगा के टॉप वेरियंट वाले फीचर्स ही दिए गए हैं। इंजन पर गौर करें तो इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है।

अर्टिगा स्पॉर्ट का इंजन पांच स्पीड यूनिट वाले मैन्युअल या चार स्पीड यूनिट वाले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। भारत में अर्टिगा स्पॉर्ट कब लॉन्च होगी, इसे लेकर मारुति सुजुकी ने कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी है। बता दें, कंपनी ने बीते दिनों अर्टिगा डीजल का बेस वेरियंट बंद किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसका 6 लीटर मॉडल वाला प्रीमियम वेरियंट भी लॉन्च कर सकती है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: आईटी के रडार पर तीन लाख कंपनियां

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर अधिकारियों को उन तीन कंपनियों के वित्तीय लेनदेन की जांच का निर्देश दिए है , जिनका पंजीकरण सरकार ने रद्द कर दिया था। सरकार ने कर चोरी और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के लिए इन कंपनियों पर कार्रवाई की थी। खासकर नोटबंदी के दौरान इनमें से कई कंपनियां संदिग्ध लेनदेन में लिप्त रहीं हैं।

बोर्ड ने आयकर विभाग के कार्यालयों को इस विशेष काम को करने के लिए कहा है। सीबीडीटी ने पत्राचार में कहा , ” बोर्ड चाहता है कि धन शोधन गतिविधियों में इन कंपनियों के संभावित दुरुपयोग का पता लगाने के लिए आयकर कार्यालय कंपनियों के बैंक खातों से निकासी और जमा की पड़ताल करें। खासकर कंपनियों के पंजीकरण रद्द होने की प्रक्रिया के समय और उससे पहले नोटबंदी के दौरान के वित्तीय लेनदेन को खंगाला जाए। ”

प्रवर्तन निदेशालय के पास भी भेजा जाएगा
सीबीडीटी , आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाला निकाय है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के पास जानकारी है कि इनमें से कई कंपनियों के कर से जुड़े अपराधों में लिप्त होने की आशंका है। यह साबित हो जाने पर आयकर विभाग कंपनियों के खिलाफ कर चोरी और धन शोधन में लिप्त रहने के लिए कार्रवाई शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि धनशोधन के मामलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास भी भेजा जाएगा।

सीबीडीटी ने कर अधिकारियों से कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद इन कंपनियों की जानकारी जुटाने के लिए कहा है और उसके बाद इनके आयकर रिटर्न की जांच पड़ताल करने और बैंकों से उनके वित्तीय लेनदेन के बारे में जांच करने के लिए कहा है। सीबीडीटी ने कहा , ” यदि कंपनी या व्यक्ति के संदिग्ध लेनदेन का पता चलता है तो राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष अपील करके कंपनी की बहाली की मांग की जाएगी ताकि आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जा सके।

ICICI बैंक देगा 1 करोड़ तक के ऋण अब बिना दस्तावेज तुरंत

मुंबई। तत्काल होम लोन को संभव बनाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने आज दो नई सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की, दोनों ही उद्योग में अपनी तरह की नई पहल हैं। पहली सुविधा ग्राहकों को नए होम लोन के लिए तुरंत अंतिम स्वीकृति पत्र प्राप्त करने में सक्षम बनाती है, जबकि दूसरी सेवा मौजूदा ग्राहकों को टॉप-अप लोन लेने की अनुमति देती है और ग्राहक पूरी तरह से डिजिटल तरीके से अपने खाते में धन प्राप्त करते हैं।

पहली सेवा को ‘इंस्टेंट होम लोन’ नाम दिया गया है जो बैंक के पूर्व-स्वीकृत वेतनभोगी लाखों ग्राहकों के लिए 30 साल के कार्यकाल पर (ग्राहक की आयु के आधार पर) 1 करोड़ रुपए तक के ऋण के लिए बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करते हुए तुरंत अंतिम स्वीकृति पत्र प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। यह सुविधा ग्राहकों की सहूलियत में काफी सुधार करती है क्योंकि इसके लिए उन्हें आवेदन पत्र, केवाईसी और आय दस्तावेजों जैसे भौतिक दस्तावेजों को जमा करने के लिए शाखा तक आने की जरूरत नहीं है।

यह ग्राहकों के स्व-घोषित सूचना के आधार पर ऋणदाताओं से होम लोन के अनंतिम प्रतिबंधों को प्राप्त करने वाले मौजूदा अभ्यास में एक महत्वपूर्ण सुधार है। अंतिम स्वीकृति पत्र, जिसे बैंक से ग्राहक के पंजीकृत ईमेल आईडी पर तुरंत वितरित किया जाता है, छह महीने के लिए वैध होता है। होम लोन के संवितरण के लिए, उधारकर्ता को निकटतम शाखा का दौरा करने या स्वीकृत पत्र और खरीदे जाने वाले घर के दस्तावेजों के साथ बैंक के तय रिलेशन मैनेजर से संपर्क करने की आवश्यकता होगी।

दूसरी पहल, ‘इंस्टा टॉप अप लोन’, बैंक के मौजूदा होम लोन ग्राहकों को 10 साल तक के कार्यकाल के लिए 20 लाख रुपए तक के अपने ऋण पर तुरंत टॉप अप करने की सुविधा का लाभ उठाने में मदद करता है। यह सुविधा ग्राहकों को उनके खाते में तुरंत टॉप अप की गई राशि प्राप्त करने में मदद करती है, जबकि मौजूदा तौर पर टॉप-अप होम लोन को मंजूरी देने और वितरित करने में उद्योग को कुछ दिनों का वक्त लग जाता है।

आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने कहा, ‘आईसीआईसीआई बैंक ने घर, ऑटो और अन्य खुदरा ऋणों को व्यापक रूप से सुलभ और सस्ता बनाकर देश में खुदरा ऋण की वृद्धि को बढ़ाया है। हमारे निरंतर प्रयास के चलते हमारे पास देश में निजी क्षेत्र के बैंकों में सबसे कम चूक स्तर के साथ सबसे बड़ा मोरगेज पोर्टफोलियो है।

तत्काल होम लोन की सुविधाएं, बैंक के डेटा एल्गोरिदम का उपयोग करके डिजिटल रूप से ग्राहकों के संपूर्ण क्रेडिट मूल्यांकन को पूरा करते हुए संचालित होती हैं। होम लोन लेने के लिए इच्छुक लोग बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके कुछ ही क्लिक में तत्काल स्वीकृति पत्र प्राप्त करने या होम लोन की तत्काल होम लोन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा शीघ्र ही आईमोबाइल पर भी उपलब्ध होगी।

तत्काल होम लोन अप्रूवल के लिए कदमः

  1. रिटेल इंटरनेट बैंकिंग में प्रवेश करें – ’माई एकाउंट्स’ पर क्लिक करें – लोन – होम लोन के इंस्टेंट सेक्शन पर क्लिक करें
  2. राशि और कार्यकाल चुनिए – प्रदर्शित हो रही प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
  3. ईमेल आईडी पर डाउनलोड या स्वीकृति पत्र प्राप्त करें
    (इस स्तर पर, उधारकर्ता कुछ विवरण भरकर इस पृष्ठ पर अपनी पीएमएवाई पात्रता की जांच कर सकते हैं)

तत्काल टॉप अप होम लोन के लिए कदमः

  • रिटेल इंटरनेट बैंकिंग में लॉग ऑन करें – एक्सक्लूसिव ऑफरिंग – ऑनलाइन आवेदन पर ऑफर को देखें
  • ऋण राशि और कार्यकाल चुनें। ग्राहक को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा
  • ओटीपी दर्ज करें और ‘डिस्बर्स नाउ‘ या ‘अभी वितरित करें’ पर क्लिक करें
  • ऋण तुरंत खाते में जमा हो जाएगा

BMW 530i M Sport भारत में लॉन्च, कीमत 59.20 लाख

नई दिल्ली।लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में नई सिडैन 530i M Sport लॉन्च कर दी। BMW 530i M Sport की एक्स शोरूम कीमत 59.20 लाख रुपये है। यह नई कार BS-VI मानकों के अनुकूल है। इसे कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में बनाया गया है। बीएमडब्ल्यू 530i एम स्पोर्ट कार वाइट, ब्लैक, ब्लू और मेटेलिक कलर में उपलब्ध है।

बीएमडब्ल्यू की इस नई कार में स्पीर्टी फ्रंट व रियर बंपर और किडनी ग्रिल व फॉग लैम्प हाउसिंग पर दिया गया ग्लॉस ब्लैक फिनिश कार के लुक को शानदार बनाते हैं। M स्पोर्ट पैकेज कार के स्पोर्टी लुक को और बढ़ाता है। इस सिडैन में 18-इंच M अलॉय वील्ज, M स्पोर्ट ब्रेक्स और कार की साइड में M लोगो दिए गए हैं।

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ स्पोर्ट्स सीट, M लेदर स्टीरियरिंग वील और ऐम्बिएंट लाइटिंग पैकेज दिया गया है। इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा के साथ पार्क असिस्ट, रिमोट कंट्रोल पार्किंग और बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले-की जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

इंजन: BMW 530i M Sport में 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो बीएस 6 मानकों के अनुकूल है। यह इंजन 5,200rpm पर 252hp का पावर और 1,450-4,800rpm पर 350Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह कर मात्र 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इस लग्जरी कार में पांच ड्राइविंग मोड- Comfort, Eco Pro, Sport, Sport+ और Adaptive दिए गए हैं।

सेफ्टी:सेफ्टी की बात करें, तो बीएमडब्ल्यू ने इसमें 8-एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्निंग ब्रेक कंट्रोल, डाइनैमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, डाइनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स और सभी पांचों पैसेंजर के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट दिए हैं।

खुशखबरी: थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में बढ़ोतरी नहीं होगी

नई दिल्ली। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) ने ऐलान किया है कि नए वित्त वर्ष में भी बाइक, कार या कमर्शियल गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यानी एक अप्रैल से आपकी कार की प्रीमियम मौजूदा साल की अपेक्षा और कम हो जाएगी। ऐसा इसलिए कि हर साल बीमा कंपनियां डिपरिशिएशन कटौती करती हैं।

बता दें कि पिछले एक दशक से अप्रैल के आसपास मोटर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10-40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाती थी। हालांकि पिछले साल बाइक, कार और टैक्सी के प्रीमियम में 10-20 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस साल उम्मीद थी कि इंश्योरेंस रेट में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।

यह रहेंगी दरें
IRDAI ने कहा कि 1 अप्रैल 2018 को लागू की गईं प्रीमियम की दरें ही इस वित्त वर्ष में भी लागू होंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो लोग जितना चार्ज दे रहे हैं, अगली नोटिस तक वही देना होगा। 75 सीसी से कम इंजन वाले दुपहिया वाहनों की दरें पहले की ही तरह 427 रुपये होंगी। इसके अलावा 75 से 150 सीसी तक के इंजन वाले दुपहिया वाहनों को प्रीमियम 720 रुपये होगा। हाइपावर बाइक की दरें पहले की ही तरह 985 रुपये रहेंगी।

छोटी कार वालों को 1,850 रुपये का प्रीमियम देना होगा और एसयूवी का चार्ज 7,890 रुपये होगा। ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा का रेट क्रमशः 2,595 और 1,685 रुपये रहेगा। छोटी टैक्सियों के लिए 5.437 रुपये और बड़ी कमर्शल कारों के लिए 7,147 रुपये सालाना देय होंगे।

TRAI का नया नियम: 31 मार्च के बाद नहीं देख पाएंगे कोई चैनल?

नई दिल्ली । दूरसंचार नियामक प्राधिकरण TRAI का नया Cable TV और DTH नियम 1 फरवरी से लागू हो चुका है। TRAI ने केबल ऑपरेटर्स, DTH सर्विस प्रोवाइडर्स और सब्सक्राइबर्स को पहले 31 जनवरी तक नए नियम के हिसाब से चैनल्स का चुनाव करने का डेडलाइन दिया था। नए नियम के लागू हो जाने के बाद भी कई सब्सक्राइबर्स ने अपने चैनल्स सेलेक्ट नहीं किए थे, जिसके बाद 12 फरवरी को TRAI ने नए नियम के मुताबिक चैनल को सब्सक्राइब करने का डेडलाइन 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दिया था।

TRAI ने 12 फरवरी को जारी आदेश में उन यूजर्स को बेस्ट फिट प्लान में ट्रांसफर होने की बात की थी, जिन्होंने 31 जनवरी से पहले तक कोई प्लान नहीं लिया था। अब यह सवाल का विषय है कि क्या 31 मार्च के बाद से उन यूजर्स का क्या होगा जिन्होंने कोई प्लान अब तक सब्सक्राइब नहीं किया है?

हालांकि, इसके बारे में अब तक TRAI की ओर से कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर, आपने भी अब तक कोई प्लान नहीं चुना है तो आप TRAI द्वारा सुझाए गए बेस्ट फिट प्लान का चुनाव कर सकते हैं। अगर, आपको चैनल्स को चुनने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप TRAI के चैनल सेलेक्टर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

TRAI का नया केबल टीवी और डीटीएच नियम
इसमें यूजर्स को केवल उन्हीं चैनल्स के लिए भुगतान करना पड़ता है जिसे वो देखना चाहते हैं। इस नियम के लागू हो जाने के बाद से यूजर्स से केवल 130 रुपये बिना टैक्स के) NCF (नेटवर्क कैपेसिटी फेयर) के तौर पर वसूला जाता है। आप जो भी पेड चैनल देखना चाहते हैं वही चैनल सेलेक्ट कर सकते हैं। चैनल चुनने के लिए आपको तीन तरह के विकल्प मिलते हैं।

  • पहला विकल्प सर्विस प्रोवाइडर्स का होता है, जिसमें आप सर्विस प्रोवाइडर्स के द्वारा सुझाए गए प्लान में से कोई एक प्लान का चुनाव कर सकते हैं।
  • दूसरे विकल्प में आपको ब्रॉडकास्टर्स द्वारा तय इंडिविजुअल चैनल पैक या बंडल चैनल पैक में से चैनल का चुनाव करना होता है।
  • जबकि, तीसरा विकल्प a-la-carte का होता है, इसमें से आप कैटेगरी के मुताबिक अपने पसंदीदा चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं।

महंगा हुआ टीवी देखना
हाल ही में, TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा ने बताया कि अगर कोई कंज्यूमर ज्यादा चैनल्स देखते हैं तो उनका बिल स्वाभाविक है कि ज्यादा होगा। लेकिन, अगर ग्राहक केवल 25 चैनल्स ही देखते हैं तो उनके बिल में एक तिहाई तक कमी आई है। हालांकि, एक सर्वे के मुताबिक 50 फीसद से ज्यादा यूजर्स कह रहे हैं कि उनके मासिक बिल बढ़ गए हैं।