अब 24 जुलाई तक रहेगा ब्लॉक, प्रभावित गाड़ियों का संचालन उसी अनुसार जारी
कोटा। कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य हेतु रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में लिया गया 15 दिवसीय ब्लॉक (4 जुलाई से 18 जुलाई 2026) अब 6 दिन के लिए बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है।
इस दौरान पूर्व उल्लेखित प्लेटफॉर्म परिवर्तन, मार्ग परिवर्तन एवं सोगरिया स्टेशन से संबंधित परिचालनिक व्यवस्थाएं अब 24 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगी। इस अवधि में भी कोई गाड़ी निरस्त नहीं रहेगी तथा कोटा स्टेशन पर रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ब्लॉक अवधि विस्तार के दौरान भी गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान में 10 से 15 मिनट का अतिरिक्त समय लग सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर समय से पूर्व पहुंचें तथा अपनी गाड़ी के प्लेटफॉर्म की जानकारी स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ काउंटर अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें।

