अहमदाबाद–पटना एवं हिसार–खड़की स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे को मंजूरी

0
5

कोटा। यात्रियों की बढ़ती मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हिसार–खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन और अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में एक-एक अतिरिक्त फेरे की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के सवाई माधोपुर एवं कोटा स्टेशन सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी सं. 04725 हिसार–खड़की (पुणे) स्पेशल के परिचालन को 19 जुलाई 2026 (रविवार) तक एक अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है।

इसी प्रकार, वापसी दिशा में गाड़ी सं. 04726 खड़की (पुणे)–हिसार स्पेशल के परिचालन को 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाया गया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में सवाई माधोपुर तथा कोटा जंक्शन सहित मार्ग के सभी निर्धारित प्रमुख स्टेशनों पर पूर्ववत ठहराव करेगी।

अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे को मंजूरी
अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 09447/09448) के परिचालन अवधि में एक-एक अतिरिक्त फेरे की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के कोटा स्टेशन सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल के परिचालन को 22 जुलाई 2026 (बुधवार) तक एक अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, वापसी दिशा में गाड़ी सं. 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल के परिचालन को 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) तक एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाया गया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में छायापुरी, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित मार्ग के सभी निर्धारित प्रमुख स्टेशनों पर पूर्ववत ठहराव करेगी।