Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4901

जेवराती मांग से सोना महंगा, चांदी भी चमकी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 200 रुपए की बढ़त में 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मजबूत डॉलर से विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर चार डॉलर टूटकर 1,288.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह 10 सप्ताह के निचले स्तर से ज्यादा ऊपर नहीं है।

जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.90 डॉलर की गिरावट में 1,293.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिका और चीन के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मूजबूत हुआ है। अमेरिकी रोजगार के मजबूत आंकड़ों की उम्मीद से भी डॉलर को समर्थन मिला है।

मजबूत डॉलर से पीली धातु पर दबाव आता है। इस कारण आज सोने में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। स्थानीय बाजार में कम कीमत पर जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए चमककर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 32,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

चांदी में भी मजबूती देखी गयी। चांदी हाजिर 200 रुपए की छलांग लगाकर 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 65 रुपए चढ़कर 37,530 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32650 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38080 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32810 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38270 रुपये प्रति तोला।

लोकसभा चुनाव: शोले की बसंती ने जब चलाया ट्रैक्टर

मथुरा। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जुटे कैंडिडेट मतदाताओं को रिझाने की तमाम कोशिश में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी की पहले फसल काटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब बॉलिवुड की ड्रीम गर्ल हेमा अपने संसदीय क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाते नजर आई हैं।

तस्वीर में मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी खेत में एक ट्रैक्टर पर बैठी हुई दिख रही हैं। काला चश्मा और गुलाबी साड़ी पहने हेमा खेत में ट्रैक्टर चला रही हैं। उनके आस-पास कुछ कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में हेमा विक्ट्री (जीत) का साइन भी बनाते हुए दिख रही हैं। वहीं, एक और तस्वीर में हेमा ट्रैक्टर की स्टीयरिंग थामे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइविंग की यह तस्वीर उनके संसदीय क्षेत्र के गोवर्धन इलाके की है।

इससे पहले पिछले रविवार को हेमा मालिनी ने अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया था। कैंपेन के पहले दिन हेमा मालिनी गेहूं के खेत में पहुंच गई थीं। वह गेहूं के खेत में फसल काटते दिखी थीं। हेमा मालिनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। हेमा गेहूं के खेत में फसल काट रही कामकाजी महिलाओं के पास भी पहुंची थीं। हेमा ने इस दौरान ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करने के साथ-साथ हाथ में हंसिया लेकर गेहूं की फसल काटी थी।

दो हफ्ते पहले हेमा मालिनी ने मथुरा से नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। हेमा मालिनी ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। पिछले लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी ने आरएलडी नेता जयंत चौधरी को शिकस्त दी थी। इस बार उनके मुकाबले आरएलडी ने नरेंद्र सिंह और कांग्रेस ने महेश पाठक को उतारा है। बता दें कि मथुरा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

वर्ष 18-19 के लिए ITR फॉर्म जारी, देनी होगी रेजिडेंस और शेयर्स की जानकारी

नई दिल्ली। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 के लिए नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल टैक्सपेयर्स से रिटर्न फॉर्म्स में ज्यादा जानकारी मांगी गई है। नए आईटीआर फॉर्म्स में टैक्स पेयर्स से भारत में निवास के दिनों की संख्या, अनलिस्टेड शेयर्स की होल्डिंग और टीडीएस होने पर किरायेदार का पैन जैसी नई जानकारियां मांगी गई हैं।

ITR-1 फॉर्म सिर्फ उन्हीं नागरिकों पर लागू होगा जिनकी कुल इनकम 50 लाख रुपये तक है। यह सैलरी, एक हाउस प्रॉपर्टी और ब्याज से होने वाली इनकम होती है। नोटिफाई किए गए फॉर्म के मुताबिक, इस आईटीआर फॉर्म को किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता जो किसी कंपनी का डायरेक्टर है या अनलिस्टेड इक्विटी शेयर में निवेश किया है।

CBDT द्वारा जारी किए गए फॉर्म के मुताबिक, ITR-1 स्टैंडर्ड डिडक्शन के विकल्प के साथ आता है। आईटीआर फाइल करते समय वित्त वर्ष 2018-19 में आप स्टैंडर्ड डिडक्शन के लिए अधिकतम 40,000 रुपये का दावा कर सकते हैं। अगर आपके पास घर है तो आपको आईटीआर-1 में यह बताना होगा कि इस घर के मालिक आप स्वयं हैं या फिर आपने इसे बेच दिया है।

आपको इस वित्त वर्ष में दूसरे सोर्सेज से होने वाली आय के बारे में भी विस्तृत जानकारी देनी होगी। बता दें कि इससे पहले आपको सिर्फ दूसरे सोर्सेज होने वाली इनकम ही बतानी होती थी। आमतौर पर दूसरे सोर्सेज से होने वाली इनकम में बैंक अकाउंट से मिलने वाला ब्याज, फिक्स्ड डिपॉजिट आदि होती है।

पिछले साल की तरह ही आपको अपनी सैलरी के ब्रेकअप की जानकारी जैसे सैलरी के अलावा अलाउंस, अतिरिक्त सुविधाएं और प्रॉफिट शामिल हैं। आपको अपनी कंपनी से मिलीं सुविधाओं की भी अतिरिक्त जानकारी देने की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको कोई ऐसे अलाउंस जैसे हाउस रेंट भी मिलते हैं जिनसे टैक्स में थोड़ी या पूरी छूट मिलती है, उनकी जानकारी भी आईटीआर-1 देनी होगी।

ITR-2 में नई जानकारी की होगी जरूरत
आईटीआर-2 फॉर्म उन लोगों और अविभाजित हिंदू परिवारों (HUFs) के लिए है जिन्हें किसी कारोबार या पेशे से कोई प्रॉफिट या लाभ नहीं होता। आईटीआर-2 में आपको अपने निवास स्थान से जुड़ी जानकारी देनी होगी कि आप वित्त वर्ष 2018-19 में आप वहां के निवासी थे या नहीं। या साधारण निवासी थे और नॉन-रेजिडेंट थे।

आपको यह बताने की जरूरत होगी कि इस वित्त वर्ष में [सेक्शन 6(1)(a)] आप भारत में 182 दिनों या फिर ज्यादा दिनों तक रह रहे थे या फिर आप देश में 60 दिन या ज्यादा या फिर 365 दिनों के लिए रह रहे हैं या फिर [सेक्शन (6)(1)(c)] के तहत पिछले लगातार 4 सालों से रह रहे हैं।

अगर आपके पास किसी अनलिस्टेड कंपनी के शेयर्स हैं तो आपको आईटीआर-2 में इसकी जानकारी देनी होगी। इस जानकारी में कंपनी, पैन, शेयरों की संख्या और आपके द्वारा खरीदे या बेचे गए शेयरों की जरूरत होगी।

डायरेक्टर्स और जिन लोगों के पास वित्त वर्ष 2018-19 में अनलिस्टेड इक्विटी शेयर्स रहे, वे आईटीआर-1 या आईटीआर-4 फाइल नहीं कर सकते, उन्हें आईटी-2 या आईटीआर-3 ही फाइल करना होगा। अनलिस्टेड इक्विटी शेयर्स की होल्डिंग्स के बारे में विस्तृत जानकारी भी पूछी गई है।

पेपर फाइलिंग की सुविधा अब सिर्फ 80 वर्ष से ऊपर के लोगों और फिर आईटीआर-1 या आईटीआर-4 फाइल कर रहे हैं, उनके लिए ही उपलब्ध है। बाकी सभी को इलेक्ट्रॉनिकली फाइलिंग ही करनी होगी।’

इससे पहले 5 लाख रुपये तक की इनकम वाले या रिफंड पाने वाले लोग पेपर फॉर्म में फाइलिंग कर सकते हैं, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा। अब अधिकतर आईटीआर फॉर्म्स ई-फाइल ही होते हैं। आईटीआर-4 अब सिर्फ उन्हीं लोगों द्वारा फाइल किया जा सकता है जो निवासी हैं और साधारण निवासी हैं व उनकी कुल इनकम 50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है।

आमतौर पर लोग रिटर्न फाइल करने के लिए आईटीआर-1 या आईटीआर-2 इस्तेमाल नहीं करते हैं। आईटीआर-4 उन लोगों के लिए है जिनकी कुल इनकम 50 लाख रुपये तक है और उन्हें किसी कारोबार व पेशे से आय हो रही है। इनकी इनकम सेक्शन 44AD, 44ADA या 44AE के तहत कंप्यूटेड होती है।

फ्लाइट में कर सकेंगे कॉलिंग, एयरटेल को मिला लाइसेंस

नई दिल्ली।दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने भारती एयरटेल ग्रुप की कंपनी इंडो टेलीपोर्ट्स लिमिटेड को सैटेलाइट सिस्टम से समुद्री यात्राओं और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमानों में उड़ान के दौरान कॉलिंग और ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए 10 साल का लाइसेंस दिया है। इससे टेलीकॉम कंपनी यूजर्स फ्लाइट के दौरान भी कॉलिंग कर सकेंगे और इंटरनेट यूज कर पाएंगे।

डीओटी ने 3 अप्रैल को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा, ‘इंडो टेलीपोर्ट्स लिमिटेड को पैरेंट कंपनी के पास फ्लाइट एंड मैरिटाइम कनेक्टिविटी रूल्स, 2018 के मुताबिक मिले लाइसेंस के तहत आईएफएमसी सर्विस देने की इजाजत दी जाती है।’

इंडो टेलीपोर्ट्स, टीवी ब्रॉडकॉस्टर के लिए हब तैयार करती है और उसे ऑपरेट करती है। इससे वे अपने चैनल के प्रसारण के लिए सैटेलाइट को सिग्नल भेज पाते हैं। इंडो टेलीपोर्ट्स को पहली बार 2008 में भारती टेलीपोर्ट्स लिमिटेड के नाम से लॉन्च किया गया था।

भारती एयरटेल के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने ईटी को बताया, ‘उड़ान के दौरान कॉलिंग और डेटा सर्विस मुहैया कराना, कंपनी के लिए आमदनी के नए दरवाजे खोलेगा। खासकर ऐसे समय में जब डेटा कंजम्पशन में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।’

असल में, मोबाइल कम्युनिकेशन सर्विस ऑन बोर्ड एयरक्राफ्ट नामक खास तकनीक की मदद से विमान में मोबाइल से कॉल करना या डेटा का इस्तेमाल करना आसान हो गया है। दुनिया की 30 शीर्ष एयरलाइंस इसकी मदद से अपने पैसेंजर्स को कॉल और नेट की सुविधा देने लगी हैं।

ट्राई ने यह भी कहा है कि उड़ान में वाई-फाई के जरिए इंटरनेट सेवा तब दी जानी चाहिए, जब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फ्लाइट मोड पर हों। साथ ही, इस बारे में घोषणा तब की जानी चाहिए, जब सभी पैसेंजर विमान में सवार हो जाएं और वह उड़ान भरने के लिए तैयार हो।

देश में अभी पैसेंजरों को उड़ान के दौरान मोबाइल फोन स्विच ऑफ करना होता है। लाइसेंस की मदद से कंपनी समुद्री जहाजों पर भी कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस मुहैया करा सकेगी, हालांकि शुरुआत में उसके सिर्फ विमानों पर ही फोकस करने की संभावना है।

एसबीआईकैप सिक्योरिटीज के रिसर्च को-हेड, राजीव शर्मा ने बताया, ‘विमान में उड़ान के दौरान इंटरनेट सेवा मुहैया कराने से एयरटेल ब्रांड को भी मजबूती मिलेगी। कंपनी को एक ऐसे डेटा कम्युनिकेशन प्रोवाइडर्स के रूप में देखा जाएगा, जो जमीन के साथ हवा में भी अपनी सर्विस दे रही है। यह कंज्यूमर्स के कंपनी के रिश्ते को और मजबूत करेगा।’

5G सर्विस शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बना दक्षिण कोरिया

नई दिल्ली।पांचवीं जेनरेशन की मोबाइल सेवा यानी 5जी सर्विस शुरू करने को लेकर चल रही दौड़ में दक्षिण कोरिया ने बाजी मार ली है। वहां की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने तय समय से दो दिन पहले बुधवार को ही देश भर में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी। दक्षिण कोरिया की तीन बड़ी दूरसंचार कंपनियों एसके टेलीकॉम, केटी और एलजी यूप्लस ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11बजे 5जी सेवाएं शुरू कीं। पहले 5जी सेवा शुरू करने के लिए 5 अप्रैल की तारीख रखी गई थी।

न्यूज एजेंसी योनहैप के मुताबिक, अटकलें लग रही हैं कि दक्षिण कोरिया की कंपनियों के देर रात 5जी सेवा शुरू करने के चलते अमेरिका की दूरसंचार कंपनी वेराइजन को अपनी 5जी सेवाएं जल्दी शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अमेरिकी कंपनी ने भी बुधवार को शिकागो और मिनियापोलिस में 5जी सेवाओं की शुरुआत की। उसने तय तारीख से एक हफ्ते पहले सेवाएं शुरू कीं।

योनहैप के मुताबिक, दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से दो घंटे पहले 5जी सेवाओं की शुरुआत की। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एसके टेलीकॉम ने गुरुवार को बताया कि उसने तीन अप्रैल को 11 बजे अपनी 5जी सेवा शुरू कर दी। केटी और एलजी यूप्लस ने भी कहा कि इसी समय उन्होंने भी अपनी 5जी सेवाएं शुरू कीं। आम ग्राहकों को 5जी सेवा 5 अप्रैल से ही उपलब्ध होगी।

विशेषज्ञों ने कहा कि 5जी सेवा स्मार्टफोन को फास्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इसकी स्पीड 4जी से 20 गुना ज्यादा तेज होगी और यह ग्राहकों को एक सेकेंड से भी कम समय में पूरी मूवी डाउनलोड करने की सुविधा देगी। बता दें, दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका और जापान के बीच सबसे पहले 5जी सर्विस शुरू करने की होड़ चल रही थी।

तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 176 अंक उछला, निफ्टी 11,650 के पार

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से ब्याज दरों में कटौती के बाद लुढ़के भारतीय शेयर बाजारों की अगले दिन तेज शुरुआत रही। शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 112 अंकों की तेजी के साथ 38,797 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 11,634 अंकों पर खुला।

सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 176 अंकों की तेजी के साथ 38,860 अंकों पर और निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 11,660 अंकों पर कारोबार कर रहा है। ब्याज दरों में कटौती के बाद बैंकिंग सेक्टर में कारोबार बढ़ने की उम्मीद के बाद निवेशकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस कारण लिवाली छाने से बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है। सेंसेक्स में बैंकिंग सेक्टर के शेयर 205 अंकों की तेजी के साथ 33,827 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा इंड्सइंड बैंक के शेयरों में 1.74 फीसदी की तेजी दिख रही है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में गोदरेज प्रॉपर्टीज, लक्ष्मी विलास बैंक, ZENSAR टेक्नोलॉजी लिमिटेड, पीसी ज्वैलर्स और रिलायंस पावर में तेजी के माहौल है। निफ्टी में इंड्सइंड बैंक, यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बीपीसीएल में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में आरकॉम, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड, जेट एयरवेज और कॉक्स एंड किंग्स में मंदी का माहौल है। निफ्टी में अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजी, आईटीसी, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल में गिरावट का माहौल है।

आज पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की शुरुआत तेल की कीमतों में राहत के साथ हुई है। शुरुआती तीन दिनों तक आम आदमी को राहत के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से उतार-चढ़ाव शुरू हुआ है। गुरुवार को डीजल के दाम 5 पैसे बढ़ने के बाद आज यानि शुक्रवार को इसके दाम में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन पेट्रोल की कीमत 5 पैसे बढ़ी है।

इसके बाद राजधानी में आज पेट्रोल 72.91 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.14 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 78.48 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.22 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 75.67 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.83 रुपए लीटर मिल रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 74.93 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 67.88 रुपए लीटर बिक रहा है। बता दें कि अप्रैल महीने के पहले दिन से ही तेल के दामों में तेजी मिल रही है। सोमवार को जहां पेट्रोल के दामों में कोईं बदलाव नहीं हुआ है वहीं डीजल की कीमत में 5 पैसे की कटौती हुई थी। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को को तेल की कीमतों में कोईं बदलाव नहीं हुआ।

सैमसंग ने 5G मॉडेम और चिपसेट का प्रॉडक्शन किया शुरू

नई दिल्ली।स्मार्टफोन कंपनियां अब 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले डिवाइसेज पर फोकस कर रही है। इसमें कोई दो राय नहीं कि आने वाला समय 5G का ही होने वाला है। 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले फोन कि जहां तक बात है, तो सैमसंग इस मामले में अभी दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों से काफी आगे है। इसी बीच सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा है कि लेटेस्ट प्रीमियम मोबाइल डिवाइसेज के लिए कंपनी ने 5G मॉडेम और चिप्स का मास प्रॉडक्शन शुरू कर दिया है।

इन 5G चिपसेट में ‘Exynos Modem 5100’, नया सिंगल-चिप रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रांसीवर ‘Exynos RF 5500’ और सप्लाई मॉड्युलेटर सल्युशन ‘Exynos SM 5800’ शामिल है। इन चिपसेट्स की मदद से मोबाइल मैन्युफैक्चरर को 5G के दौर में हाई क्वॉलिटी का नेटवर्क कम्युनिकेशन सल्युशन मिलेगा।

सैमसंग इलेक्टॉनिक्स के सिस्टम एलएसआई बिजनस के प्रेसिडेंट इनयप कैंग ने कहा, ‘सैमसंग हमेशा से मोबाइल कम्युनिकेशन टेक्नॉलजी में नए-नए आविष्कार करता रहा है और हम 5G में भी सबसे आगे रहेंगे।’ इस हफ्ते की शुरुआत में ही सैमसंग ने घोषणा कर दी थी कि वह दक्षिण कोरिया में 5 अप्रैल से Galaxy S10 5G की बिक्री शुरू कर देगा। दूसरी तरफ कंपनी के प्रेसिडेंट डीजे कोह ने कहा, ‘हमें गर्व है कि हमनें मार्केट में अपना पहला 5G फोन लाने में सफलता प्राप्त की है। हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले सालों में दुनियाभर के यूजर्स को 5G फोन उपलब्ध करा पाएं’।

सैमसंग इस वक्त अकेली ऐसी कंपनी है जिसके पास 5G के लिए चिपसेट, नेटवर्क कोर, रेडियो सल्युशन और यूजर डिवाइस उपलब्ध है। इन सभी चीजो के साथ सैमसंग आज उस मुकाम पर है जहां वह नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन और नेटवर्क उपलब्ध करा सकता है। दक्षिण कोरिया में पिछले साल दिसंबर से ही है 5G कमर्शियल नेटवर्क ऑन एयर है। हालांकि यह उन्हीं मोबाइल ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध है जो सैमसंग रे 5G नेटवर्क और रेडियो सल्युशन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वीडियोकॉन दीवालिया हुई तो बैंकों के डूबेंगे 90,000 करोड़

नई दिल्ली। वीडियोकॉन समूह ने सरकारी और निजी बैंकों के भारी भरकम 90,000 करोड़ रुपये के कर्ज को स्वीकार किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह भारत के बैंकिंग इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दीवालिया मामला हो सकता है। समूह की दो कंपनियों, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वीआईएल) और वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड (वीटीएल) पर क्रमश: 59,451.87 और 26,673.81 करोड़ रुपये बकाया हैं।

कुल कर्ज की रकम 86,125.68 करोड़ रुपये बनती है, जिसमें एसबीआई समेत अन्य बैंकों का कर्ज शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा 731 अन्य कर्जदाताओं ने वीआईएल पर 3,111.80 और वीटीएल पर 1,267 करोड़ रुपये का दावा ठोका है, जिसके बाद कर्ज की कुल रकम 90,000 करोड़ रुपये हो जाती है।

इसके साथ ही ग्रुप के प्रोमोटर्स वेणुगोपाल धूत, प्रदीप कुमार धूत और राजकमल धूत ने भी मुहैया कराई गई निजी गारंटी के आधार पर 57,823.24 करोड़ रुपये का दावा किया है, जिस पर विचार किया जा रहा है। वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशन ने भी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज से 1,786.95 करोड़ रुपये की रकम का दावा किया है, जिसे पर कोई विवाद नहीं है।

कंपनी रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने इन सभी आंकड़ों को आज सार्वजनिक कर दिया है। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक यह 2016 में इंसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कानून आने के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा दीवालिया मामला है।पिछले साल एसबीआई ने डिफॉल्ट के बाद इस समूह को नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल को भेज दिया था।

वीआईएल ने करीब 54 भारतीय और विदेशी बैंकों के साथ एक को-ऑपरेटिव बैंक का जिक्र किया है, जिससे उन्होंने 59,451.87 करोड़ रुपये की कर्ज ले रखी है। इसमें से 57,443.62 करोड़ रुपये का दावा स्वीकार किया जा चुका है, जबकि 1,149.57 करोड़ रुपये के दावे को खारिज किया जा चुका है। वहीं 782.24 करोड़ रुपये के दावे की समीक्षा की जा रही है।

आईसीआईसीआई बैंक ने वीआईएल पर 3,318.08 करोड़ रुपये का दावा किया है, जबकि वीटीएल पर 1,439 करोड़ रुपये का दावा किया गया है।वीआईएल पर जिन 54 कर्जदाताओं ने दावा किया है, उसमें 34 बैंक हैं। 11,175.25 करोड़ रुपये की रकम के साथ इनमें सबसे बड़ा दावा एसबीआई का है।

वहीं वीटीएल के मामले में 34 कर्जदाताओं ने दावा किया है, जिसमें 4,605.15 करोड़ रुपये की रकम के साथ एसबीआई सबसे ऊपर है। वीआईएल में दूसरा सबसे बड़ा दावा आईडीबीआई (9,561.67 करोड़ रुपये) का है। वहीं, वीटीएल पर दूसरा बड़ा दावा सेंट्रल बैंक (3,073.16 करोड़ रुपये) का है।

सिर्फ बोलने से ही हो जाएगी बाइक स्टार्ट, जून में होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली। भारत की घरेलू मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करेगी। यह भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनेबल्ड इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जिसे कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकेगा। इस बाइक में ऐसे कई फीचर्स होंगे जो अब तक सिर्फ एआई इनेबल्ड कार में मिलते हैं।

जैसे कि- यह बाइक सिर्फ बोलकर स्टार्ट की जा सकेगी। इसमें कई सेंसर हो सकते हैं जो कार के शीशे बंद करने से लेकर स्टैंड ऊपर करने का इंस्ट्रक्शन देंगे। इसके बिना बाइक स्टार्ट नहीं होगी। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने उम्मीद जताई कि उनकी बाइक इस साल जून तक लॉन्च की जा सकती है।

500 करोड़ का निवेश
शर्मा ने Revolt Intellicorp प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी बनाई है, जिसकी ओनरशिप राहुल शर्मा के पास है। उन्होंने कंपनी पर 500 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जहां अफोर्डेबल और सस्टेनेबल बाइक का निर्माण किया जाएगा। उनके मुताबिक उनकी कंपनी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में गेमचेंजर साबित हो सकती है। वो इस पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। साथ ही इसकी रिसर्च एडं डेवल्पमेंट टीम के लिए कई विशेषज्ञों को शामिल किया है।

मोबाइल से मोबिलिटी में आने पर दिया ये जवाब
शर्मा के मुताबिक वो ईकोसिस्टम को डिवाइस से कनेक्ट करना चाहते हैं। बाइक उनमें से एक है। परफॉर्मेंस की बात पर राहुल ने कहा कि लॉन्चिंग के वक्त डिटेल जारी की जाएगी। स्मार्टफोन की दुनिया को छोड़कर मोबिलिटी में आने पर शर्मा का जबाव था कि जिस तरह से भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाए जा रहे हैं, उससे वो खुश नहीं थे। ऐसे में दो साल पहले उन्होंने इस सेक्टर में उतरने की सोची।