Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4900

कोटा मंडी: आवक बढ़ने से गेहूं 25 रुपये मंदा, धनिया ढीला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को आवक बढ़ने से गेहूं 25 रुपये मंदा रहा। स्टाकिस्टों का समर्थन नहीं मिलने से धनिया 200 रुपये प्रति क्विंटल ढीला रहा।सभी जिन्सों का मिलाकर 90,000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 6000 कट्टे की हुई।

गेहूं मिल 1670 से 1700 लोकवान 1750 से 1800 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1750 से 1900 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2701 पूसा 1 2300 से 2701 पूसा 4 (1121) 3300 से 3600 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2500 से 3801 सरसों 3200 से 3517 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 3000 से 4800 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6100 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 10001 रुपये प्रति क्विंटल।लहसुन नया 1300 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4150 चना 3600 से 4050 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3000 से 5600 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

क्रेशर उद्यमियों ने लगाई ओवरलोड ढुलाई पर रोक, एसोसिएशन का फैसला

कोटा। हाड़ौती क्षेत्र का पूरा क्रेशर व्यवसाय ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एकजुट खड़ा हुआ है। कोई भी उद्यमी न ओवरलोड करेगा और न किसी को करने देगा। यह निर्णय शुक्रवार को पुरुषार्थ भवन में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में कोटा क्रेशर एसोसिएशन के साथ बूंदी, बारां व झालावाड़ के सभी क्रेशर मालिक भी शामिल थे।

इस मामले में सभी उद्यमी कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले थे। उन्होंने सभी अधिकारियो से निवेदन किया कि ओवर लोड चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। इस मामले में उनकी एसोसिएशन प्रशासन का सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने प्रशासन से सरकारी नियमों का पालन कर वाहनो को अंडर लोड चलाने के अभियान को सफल
बनाने की अपील की।

बकाया नहीं चुकाने पर ठेकेदार को माल नहीं
क्रेशर व्यवसायियों ने यह भी निर्णय लिया है की क्रेशर मटेरियल/गिट्टी, एसोसिएशन द्वारा निर्धारित दरों पर ही बाजार में बेचीं जायेगी । कोई ठेकदार या कंपनी का 2 माह का बकाया होने पर व उसकी कंप्लेन एसोसिएशन में आने पर उस खरीददार को तब तक माल नहीं दिया जाएगा, जब तक की पिछले क्रेशर मालिक का बकाया जमा कर रसीद प्राप्त ना कर ले।

नियमों की पालना नहीं करने पर दंड
अध्यक्ष अशोक जैन ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन के नियमो की पालना ना करने पर एसोसिएशन द्वारा क्रशर्स मालिक पर दंड का प्रावधान भी रखा जाएगा। एसोसिएशन की अगली बैठक 7 अप्रैल को रखी गयी है , जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में कोटा के अलावा डाबी, बूंदी, झालावाड़ व गडे़पान के क्रेशर्स मालिक भी उपस्थित थे।

रामगंज मंडी: स्टाकिस्टों का समर्थन नहीं मिलने से धनिया 100 रुपये ढीला

रामगंजमंडी। स्थानीय मंडी में शुक्रवार को धनिया की 38000 बोरी की आवक हुई।स्टाकिस्टों का समर्थन नहीं मिलने से धनिया का भाव 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल ढीला रहा।बाजार शुरुआत में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल मंदे खुले थे, जो आगे जाकर स्थिर दिखाई दिए, लेकिन दोपहर के लंच से पहले बाजार में हल्की मंदी देखी गई।

चालू ईगल, बादामी, मालो में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल व स्कूटर व रंगदार मालो में 150 से 200 रुपये की मंदी दिखाई दी। धनिया बादामी 6300 से 6650 ईगल 6750 से 7050 स्कूटर क्वालिटी 7100 से 7500 रंगदार 7800 से 9000 बेस्ट रंगदार 9500 से 12000 स्पेशल ग्रीन 12500 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल । पुराना 5900 से 6250 बेस्ट पुराना 6350 से 6550 रुपये प्रति क्विंटल रहा ।

चारों पुरुषार्थ को सिद्ध करने की कथा है अग्र भागवत

कोटा। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से गीता सत्संग भवन पर त्रिदिवसीय अग्र भागवत कथा का आगाज शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ । पुष्कर से आए अग्र भागवत् कथा मर्मज्ञ आचार्य नर्मदा शंकर गुरुजी ने कथा का वाचन किया। इससे पहले श्रीपुरा स्थित सनाढ्य धर्मशाला से कलश यात्रा प्रारंभ की गई जो कथा स्थल गीता सत्संग भवन पर सम्पन्न हुई।

संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि 151 महिलाओं ने कलश लेकर मंगल गीतों के साथ यात्रा निकाली। विभिन्न मार्गों से मंगल कलश यात्रा के गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों ओर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया। भाजपा जिला महामंत्री जगदीश जिंदल ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन व माता माधवी रथ पर सवार रहेंगे तथा घोड़ों पर राजकुमार सवार थे।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि अग्र भागवत कथा के प्रथम दिवस में कथा मर्मज्ञ आचार्य नर्मदा शंकर गुरुजी ने कथा के दौरान कहा कि महाराजा अग्रसेन कलयुग के अवतार थे। उन्होंने भगवान अग्रसेन के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि अग्रसेन का जन्म द्वापर के अंत में आज से लगभग 5142 वर्ष पूर्व प्रतापपुरी में सूर्य वंशी सम्राट वल्लभसेन के घर हुआ। आचार्य ने बताया कि महाराजा अग्रसेन बचपन से ही ज्ञान विज्ञान के साथ साथ धनुर्विद्या में भी पारंगत थे।

महाराजा अग्रसेन ने 15 वर्ष की अल्प आयु महाभारत का सम्पूर्ण युद्ध लड़ा और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया। आज कलयुग में महाराजा अग्रसेन पुरुषार्थ के देवता के रूप में पूजे जा रहे है। ऋषि गगाचार्य के आश्रम में माता लक्ष्मी की भव्य मूर्ति बनाकर ग्यारह सौ दिनों तक कठोर तप करके माता को प्रसन्न किया और वरदान प्राप्त किया। इसलिए, अग्रवालों की कुलदेवी माता लक्ष्मी मानी जाती है । संगीतमय कथा वाचन के दौरान आचार्य ने मधुर भजनों से श्रोताओं का मनमोह लिया। कथा में बाल अग्रसेन और माता लक्ष्मी की झांकी भी सजाई गई थी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के महामंत्री दामोदर अग्रवाल, राष्ट्रीय उप महामंत्री हरीश अग्रवाल चाँदीवाला, परमेश्वर सर्राफ, संजय गोयल, गजानन्द सिंघल, सुरेश अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सुनीता गोयल, ममता मित्तल, अपूर्वा मित्तल, धीरज गोयल, चेतना मित्तल, रेणु गोयल, शोभा गर्ग, गायत्री मित्तल, मयंक मित्तल ने कथा विश्रांति पर महाआरती की। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि गीता सत्संग भवन पर दोपहर 2 बजे से महाराजा अग्रसेन के राजतिलक की कथा होगी।

सटोरिया गतिविधियों से वायदा कारोबार में ग्वारसीड तेज

नयी दिल्ली। व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 43.5 रुपये की तेजी के साथ 4,525 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। बाजार सूत्रों के अनुसार मजबूत मांग के बीच मामूली आपूर्ति के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख की वजह से सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढाने से ग्वारसीड कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 43.5 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,525 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 54,890 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 33.5 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,576 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 1,03,320 लॉट का कारोबार हुआ।

हाजिर मांग से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरिये अपने सौदों का आकार बढ़ाने में लग गये जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली की कीमत 63.5 रुपये की तेजी के साथ 2,454 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सीमित आपूर्ति के मुकाबले भारी मांग होने के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों की ताजा लिवाली से यहां वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले बिनौला तेल खली अनुबंध के भाव 63.5 रुपये यानी 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,454 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 10 लॉट का कारोबार हुआ।

बिनौला तेल खली के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 59 रुपये यानी 2.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,480 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 3,270 लॉट का कारोबार हुआ।

अधिक निर्यात मांग से ग्वारगम वायदा में तेजी

नयी दिल्ली। भारी निर्यात मांग के बीच व्यापारी अपने सौदों का आकार बढ़ाने में लग गये जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 92 रुपये की तेजी के साथ 9,176 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 92 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,176 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 60,965 लॉट का कारोबार हुआ।

ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 85 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,295 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 31,005 लॉट का कारोबार हुआ।

सेंसेक्स 178 अंक मजबूत, निफ्टी 11660 के ऊपर बंद

नई दिल्ली। आईटी और मेटल स्टॉक्स में लिवाली के दम पर शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स 177.51 अंकों की बढ़त के साथ 38,862.23 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 68 अंकों की मजबूती के साथ 11666 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों की तेज शुरुआत रही।

ये हैं सबसे ज्यादा चढ़ने वाले स्टॉक्स
3.51 फीसदी की मजबूती के साथ टाटा स्टील निफ्टी में टॉप गेनर स्टॉक रहा। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.71 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.46 फीसदी, आयशर मोटर्स में 2.40 फीसदी और वेदांता में 2.40 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में घरेलू मांग में आई तेजी के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबे की कीमत 0.36 पैसे की तेजी के साथ 445.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में तांबे के अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 पैसे अथवा 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 445.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

इसमें 17,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में आई तेजी के अलावा वैश्विक बाजार में बेसधातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

हाजिर में मजबूत रुख से सरसों वायदा में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूत रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को सरसों वायदा भाव 0.66 प्रतिशत चढ़कर 3,838 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। बाजार से जुड़े विश्लेषकों का कहना है कि तेल मिलों की ओर से मजबूत मांग के बल पर सरसों वायदा भाव में ये तेजी देखी गयी।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) में मई डिलीवरी वाले सरसों का वायदा भाव 25 रुपया यानी 0.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,838 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इसमें 6,440 लॉट का कारोबार हुआ। वहीं जून डिलीवरी वाले सरसों का वायदा भाव 21 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत चढ़कर 3,883 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इसमें 45,140 लॉट का कारोबार हुआ।