Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4902

GST चोरी में एक्टर वरुण धवन और तुषार कपूर का भी नाम, जानिए क्या है मामला

0

नई दिल्ली।वरुण धवन, तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना जैसे फिल्मी एक्टर स्टील सप्लाई, ईंट आदि का भी कारोबार करते हैं। यह जानकारी खुद इन एक्टर्स को न हो लेकिन GST में इन्हीं की फोटो का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गई है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए नाम किसी का और फोटो बालीवुड कलाकारों की लगी हुई मिली हैं।

यूपी में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में नए तरीके का फर्जीवाड़ा सामने आया है। नामी गिरामी फिल्मी कलाकारों के चेहरे की आड़ में कुछ फर्जी कारोबारियों ने सरकार को करोड़ों का चूना लगाया है। जीएसटी टीम की जांच में मामला सामने आया तो अफसर भी हैरान रह गए। देश भर में कारोबार कर रही इन कंपनियों ने अकेले उत्तर प्रदेश में 67 करोड़ रुपये की कर चोरी की है।

फर्जी कंपनियों का 800 करोड़ रुपए टर्नओवर भी बताया
जीएसटी की विशेष टीम ने रिकॉर्ड खंगाले तो पूरे देश में 142 मामले पकड़ में आए। इनमें से 56 उत्तर प्रदेश के हैं। इन फर्जी कंपनियों के खातों का 800 करोड़ रुपये का टर्नओवर है, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश की 380 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है।

यूपी में इन कंपनियों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का लाभ लेकर 67 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। अभी जांच में कई और मामले सामने आने की आशंका जताई जा रही है। जीएसटी लागू होने के बाद फर्जी पंजीयन के मामले सामने आने लगे तो वाणिज्य कर विभाग के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इसकी जांच अपने हाथ में ली।

फिल्मी कलाकारों की फोटो लगा किया फर्जीवाड़ा
जीएसटी टीम ने जब मामलों को गहराई से जांचा तो और भी बहुत से पंजीयन सामने आए जिनमें कॉपी-पेस्ट के माध्यम से किसी और की फोटो लगाकर पंजीयन कराया गया मिला। इस मामले में जांच करते-करते अधिकारियों को कुछ ऐसे फोटो मिले जो फिल्म अभिनेताओं के थे। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, तुषार कपूर, वरुण धवन आयुष्मान खुराना जैसे अभिनेताओं की फोटो लगाकर फर्जी पंजीयन कराया गया था।

हालांकि पंजीयन में नाम किसी और का था। फिल्मी सितारों की फोटो लगाकर फर्जी तरीके से पंजीयन कराने के मामले को धोखाधड़ी का अलग तरीका मानते हुए वाणिज्य कर विभाग ने पूरे प्रदेश के अधिकारियों को बुलाकर प्रोजेक्टर के जरिए जानकारी दी। फर्जीवाड़ा करने वालों में ज्यादातर कारोबारी लोहे का व्यापार करने वाले हैं। इन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल से यूपी में माल मंगाया। इसके बाद यूपी और अन्य राज्यों में माल को बेचना दिखाया गया।

सामने आया बिल्कुल अलग तरह का मामला
एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर प्रभारी एसटीएफ प्रथम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि यह बिल्कुल अलग तरह का फर्जीवाड़ा है। इसमें फिल्म अभिनेताओं व अन्य लोगों की फोटो को पंजीयन फार्म में लगाकर गोलमाल किया गया। कंपनियों के प्रमुखों की तलाश की जा रही है।

बैंक कस्टमर्स की शिकायत दूर करने में देरी पर देना होगा मुआवजा

मुंबई। बैंक कस्टमर्स की शिकायतें दूर करने में देरी पर अब उन्हें मुआवजा भी मिलेगा। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कस्टमर्स के हित में एक अहम प्रस्ताव रखा है। इसके तहत पेमेंट सिस्टम्स को कस्टमर्स की शिकायतों को तय समय में ही दूर करना होगा।

आरबीआई (RBI) ने शिकायतों के लिए जून के अंत तक टर्नअराउंड टाइम (TAT) फ्रेमवर्क लागू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही सेंट्रल बैंक जून, 2019 तक समूचे ऑथराइज पेमेंट सिस्टम में कम्पन्सेशन फ्रेमवर्क भी पेश करेगा।

आरबीआई (RBI) ने कहा कि उसने ऑथराइज पेमेंट सिस्टम्स को एक उचित ग्राहक शिकायत निस्तारण मैकेनिज्म लागू करने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई (RBI) ने कुछ पेमेंट सिस्टम्स को फेल्ड ट्रांजैक्शंस के समाधान में देरी पर कस्टमर्स को कम्पन्सेशन सुझाने के निर्देश दिए हैं।

समय से शिकायतों का निस्तारण है जरूरी
हालांकि ऐसा देखने में आया है कि विभिन्न पेमेंट सिस्टम्स में कस्टमर की शिकायत के निस्तारण करने में लगने वाला समय अलग-अलग है। आरबीआई ने कहा, ‘सभी इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम्स में तुरंत और कुशल कस्टमर सर्विस उपलब्ध कराने के लिए कस्टमर्स की शिकायतों के रिजॉल्युशन का टीएटी और चार्ज-बैक का मिलान जरूरी है। साथ ही कस्टमर्स के हित में एक कम्पन्सेशन फ्रेमवर्क लागू किया जाना चाहिए।’

पेमेंट सिस्टम की होगी बेंचमार्किंग
सेंट्रल बैंक मई के अंत तक पेमेंट सिस्टम्स की बेंचमार्किंग पर एक रिपोर्ट भी जारी करेगा। आरबीआई ने कहा, ‘पेमेंट सिस्टम्स के मामले में प्रगति के आकलन के लिए पेमेंट सिस्टम की बेंचमार्किंग जरूरी है। साथ ही बड़े देशों में इसका खासा चलन है। इसके अलावा पेमेंट्स के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस दिशा में प्रयास करना जरूरी है।’

हाजिर मांग से बिनौला तेल, खली वायदा में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरिये अपने सौदों का आकार बढ़ाने में लग गये जिससे बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 2,373 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सीमित आपूर्ति के मुकाबले भारी मांग होने के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों की ताजा लिवाली से यहां वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले बिनौला तेल खली अनुबंध के भाव 10 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,373 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 93,380 लॉट का कारोबार हुआ।

बिनौला तेल खली के जून महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव भी 23.5 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,426 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 1,000 लॉट का कारोबार हुआ।

हाजिर मांग से हल्दी वायदा में 0.4 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को हल्दी की कीमत 0.4 प्रतिशत की पर्याप्त तेजी के साथ 6,478 रुपये प्रति क्विन्टल किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में हल्दी के अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये अथवा 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,478 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 10,460 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि हल्दी के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 56 रुपये अथवा 0.85 प्रतिशत की हानि के साथ 6,552 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

इसमें 13,085 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूत घरेलू के साथ साथ निर्यात मांग के कारण कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में हल्दी कीमतों में तेजी आई।

बढ़ते स्टॉक के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारसीड की कीमत 12.5 रुपये की गिरावट के साथ 4,411 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 12.5 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,411 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 30,910 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी आठ रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,475.5 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 39,120 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि ग्वारगम निर्माताओं की कमजोर मांग के मुकाबले बढ़ते स्टॉक के कारण हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में गिरावट आई।

कोटा मंडी : देसावरी लिवाली से मैथी 200 रुपये उछली

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को देसावरी लिवाली निकलने से मैथी 200 रुपये उछल कर 3000 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। ऊँचे भाव पर समर्थन नहीं मिलने से धनिया बादामी, चना और उडद100-100 रुपये प्रति क्विंटल ढीला रहा। कमजोर उठाव से सोयाबीन और सरसों 25 रुपये क्विंटल मंदी बोली गई।

सभी जिंसों का मिलाकर मंडी में 90,000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 5000 कट्टे की हुई । जिंसों के भाव इस प्रकार रहे- गेहूं मिल 1670 से 1705 लोकवान 1750 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1750 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2681 पूसा 1 2300 से 2701 पूसा 4 (1121) 3300 से 3580 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3801 सरसों 3200 से 3501अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 3000 से 4800 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 6000 से 6801 रंगदार नया 7000 से 12001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1300 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4200 चना 3600 से 4050 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3000से 5600 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

मजबूत निर्यात मांग से ग्वारगम वायदा में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूत निर्यात मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने में लग जाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 27 रुपये की तेजी के साथ 8,955 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 27 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,955 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 14,075 लॉट का कारोबार हुआ।

ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय मइ्र महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव भी 19 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,090 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 57,505 लॉट का कारोबार हुआ।

इंदौर किराना: शक्कर में तेजी, खोपरा गोला मजबूत

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को शक्कर के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। खोपरा गोला की उपलब्धता कम हो गई है इससे भाव मजबूती का रुझान लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को चार गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3290 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 215 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 124 से 126, निजामाबाद 95 से 105, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7800 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कपास्या खली और कपास्या तेल में तेजी

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल के भाव में 30 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पाम तेल में पांच रुपये एवं कपास्या तेल में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि हुई। पशु आहार कपास्या खली के भाव 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।

तिलहन सरसों 3750 से 3800 रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3800 से 3825 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 980 से 1000, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 743 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 710, पाम तेल 655 से 660 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1725, देवास 1725, उज्जैन 1725, खंडवा 1705, बुरहानपुर 1705, अकोला 2550 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर, तुअर एवं बटला में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को ग्राहकी कमजोर होने से चना कांटा 100 रुपये, मसूर 75, तुअर (अरहर) 50 और बटला के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। तुअर दाल (अरहर) 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। अनाज में खरीदी कमी से गेहूं की विभिन्न किस्मो में 100 रुपये प्रति क्विंटल की भाव कमी हुईं। लिवाली सुधार से मक्का में 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को 25 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1800, गेहूं 147- 1850 से 2100, गेहूं लोकवन 1750 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4225 से 4250, चना (देसी) 4100 से 4150, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3950 से 4000, हल्की 3600 से 3700, बटला 3600 से 3650, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4800 से 5100, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5350 से 5500, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7900, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5300 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5150 से 5250 मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150 उड़द दाल 6500 से 6700, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।