Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4894

क्रूड की कीमतें 5 साल के हाई पर, सीरिया में हिंसा का असर

लंदन। लीबिया में हिंसा और एयरस्ट्राइक की खबर से ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें 71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के पार पहुंच गईं। मंगलवार को ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतें लगभग 14 सेंट बढ़कर 71.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गईं, जो तेल का 5 महीने का उच्चतम स्तर है।

माना जा रहा है कि लीबिया हिंसा के बाद ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई घट सकती है, जो पहले से ओपेक (OPEC) देशों में उत्पादन में कटौती और अमेरिका द्वारा ईरान व वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने जाने से सीमित बनी हुई है।

आर्थिक मंदी और कमजोर डिमांड की आशंकाओं के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) द्वारा उत्पादन में कटौती के चलते इस साल की कीमतों में 30 फीसदी की रैली आ चुकी है। रॉयटर्स के मुताबिक, ‘लीबिया में ऑयल प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट पर किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन हिंसा की खबर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए पर्याप्त है।’

2011 के बाद से अस्थिर है तेल की सप्लाई
OPEC सदस्य देश लीबिया प्रति दिन लगभग 1.1 मिलियन बैरल प्रति दिन (बीपीडी) तेल का उत्पादन करता है, जो ग्लोबल तेल उत्पादन का महज 1 फीसदी है। वर्ष 2011 में मुअम्मर गद्दाफी के खिलाफ बगावत के बाद ही वहां तेल की सप्लाई अस्थिर बनी हुई है।

हिंसा की खबर से बढ़ी चिंताएं
एक ग्लोबल एनालिस्ट ने कहा, ‘हिंसा की खबर के बाद लीबिया में तेल की सप्लाई घटने की चिंताएं बढ़ गई हैं।’ सोमवार को सीरिया में त्रिपोली के एक मात्र सक्रिय एयरपोर्ट पर एक वारप्लेन के अटैक से तनाव खासा बढ़ गया है। ट्रेडर्स ने कहा कि इकोनॉमिक स्लोडाउन की चिंताओं के चलते तेल की खपत घटने की आशंकाओं के बावजूद कीमतों में तेजी जारी है।

हाजिर मांग से तांबा वायदा में 0.28 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की मांग में तेजी के बाद सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मंगलवार को तांबा का वायदा भाव 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 453.35 रुपये प्रति किलो हो गया।

एमसीएक्स में अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिये तांबा का भाव 1.25 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 453.35 रुपये किलो हो गया। इसमें 12,811 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

इसी प्रकार जून में डिलीवरी के लिये तांबा का भाव 1.65 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 457.65 रुपये किलो हो गया। इसमें 651 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी आने के कारण व्यापारियों की ताजा लिवाली से यहां तांबा कीमतों में तेजी रही।

हाजिर मांग से बिनौला तेल खली वायदा में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरिये अपने सौदों के आकार को बढ़ाने में लग गये जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली की कीमत 23 रुपये की तेजी के साथ 2,426 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में सीमित आपूर्ति के मुकाबले भारी मांग के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले बिनौला तेल खली अनुबंध के भाव 23 रुपये यानी 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,426 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 10 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार बिनौला तेल खली के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 21 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,453.5 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 3,270 लॉट का कारोबार हुआ।

कमजोर हाजिर संकेतों से ग्वार गम वायदा में 0.28 प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली।घरेलू बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों के सौदों की कटान से मंगलवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,060 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 25 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की हानि के साथ 9,060 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 64,515 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निर्यात मांग में गिरावट के कारण हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे मुख्यत: वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमतों में गिरावट आई।

ग्वारगम के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 39 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,180 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 2,820 लॉट का कारोबार हुआ।

कमजोर मॉनसून और चुनाव से ऑटो कंपनियों की हवा खराब

नई दिल्ली। इंडियन मार्केट में पैसेंजर वीइकल्स (कारें) और टू-वीलर्स की सेल्स ग्रोथ मौजूदा वित्त वर्ष में सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है। इसकी वजह लोकसभा चुनाव से पहले बनी अनिश्चितता की स्थिति और हायर सेफ्टी और एमिशन नॉर्म्स हो सकते हैं। इस साल मॉनसून सीजन में औसत से कम बारिश होने के पूर्वानुमान से कंज्यूमर डिमांड प्रभावित होने के आसार बने हैं।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने वित्त वर्ष 2020 में पैसेंजर वीइकल्स की सेल्स ग्रोथ 3-5% और 5-7% रहने का अनुमान दिया है। हालांकि, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में हो रहे सरकारी खर्च और अगले साल BS-VI एमिशन नॉर्म्स लागू होने से पहले वाली खरीदारी से मौजूदा वित्त वर्ष में कमर्शल वीइकल्स की सेल्स ग्रोथ 10-12% रह सकती है।

सियाम के प्रेजिडेंट राजन वढेरा ने कहा, ‘रिजर्व बैंक ने हाल के महीनों में दो बार में रेपो रेट 25-25 बेसिस पॉइंट्स घटाए हैं। इससे आने वाली तिमाही में ग्राहकों की खरीदारी में बढ़ोतरी हो सकती है। बीएस-VI एमिशन नॉर्म्स लागू होने से पहले गाड़ियों की कुछ खरीदारी होने की उम्मीद है। नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने से गाड़ियों की कीमत 10 से 15 पर्सेंट तक बढ़ सकती है। राजनीतिक मोर्चे पर अनिश्चितता और कमजोर मॉनसून चुनौती खड़ी कर सकते हैं।’

पहले हो सकती है खरीदारी
ईवाई इंडिया के पार्टनर राकेश बत्रा कहते हैं, ‘ऑटोमोबाइल कंपनियों की तरफ से BS-IV एमिशन नॉर्म्स वाली गाड़ियों पर इंसेंटिव दिए जाने पर लोग पहले खरीदारी कर सकते हैं, जिससे वित्त वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में पैसेंजर वीइकल्स सेगमेंट (PV) में रिकवरी हो सकती है। ब्याज दर में कमी होने से भी सेल्स वॉल्यूम में बढ़ोतरी हो सकती है।’

वित्त वर्ष में कारों की सेल्स पांच साल के निचले स्तर पर
पिछले वित्त वर्ष में बाजार में नकदी की कमी होने, इंश्योरेंस कॉस्ट बढ़ने और चुनाव से पहले कंज्यूमर सेंटीमेंट बिगड़ने के चलते कारों की सेल्स ग्रोथ सुस्ती के साथ पांच साल के निचले स्तर पर आ गई थी। SIAM के डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019 में पैसेंजर वीइकल की सेल्स 2.7% बढ़कर 3,377,436 यूनिट हो गई थी।

इसके मुकाबले कमर्शल वीइकल्स की सेल्स 17.55% बढ़कर पहली बार लगभग 10 लाख यूनिट्स को पार कर 10,07,319 पर पहुंच गई। टू-वीलर्स की सेल्स भी सुस्ती के साथ 4.86% बढ़कर 21,181,390 यूनिट्स पर पहुंच गई। शहरी बाजारों में सुस्ती के चलते पिछले वित्त वर्ष में स्कूटर्स की सेल्स 0.27% गिरकर 6,701,469 यूनिट्स पर आ गई। इसके मुकाबले ग्रामीण इलाकों में अच्छी मांग रहने से मोटरसाइकल की सेल्स 7.76% बढ़कर 13,599,678 यूनिट हो गई थी।

सिंगल डिजिट में ही सही, ग्रोथ हासिल होना पॉजिटिव
वढेरा ने बताया, ‘इंश्योरेंस कॉस्ट बढ़ने से कॉस्ट 10% बढ़ी थी, जिसका टू-वीलर इंडस्ट्री पर नेगेटिव असर हुआ। पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में भी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को कमोडिटी कॉस्ट, फ्यूल प्राइस, लिक्विडिटी में बढ़ोतरी, शहरी इलाकों में शेयर्ड मोबिलिटी सर्विसेज की लोकप्रियता बढ़ने के चलते डिमांड घटने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इन सबके बावजूद सिंगल डिजिट में ही सही, वॉल्यूम ग्रोथ हासिल होना पॉजिटिव चीज है।’

‘कसौटी जिंदगी के 2’ में कोमलिका के लिए क्या कहा एकता ने, जानिए

एकता कपूर का टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ लॉन्च के बाद से ही टॉप लिस्ट में शामिल हैं। दर्शकों को न सिर्फ इसकी कहानी पसंद आ रही है बल्कि कोमोलिका के किरदार में हिना खान को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि हिना खान इस शो को छोड़ रही हैं। इसके बाद नई कोमोलिका के लिए कई हिरोइनों के नाम की चर्चा होने लगी।

लेकिन अब एकता कपूर ने पूरा मामला साफ कर दिया है। हिना खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विडियो डाला, जिसमें एकता कपूर ने साफ किया कोमोलिका सिर्फ एक ही है और उसे कोई रिप्लेस नहीं कर रहा है। इससे एकता कपूर का साफ इशारा था कि हिना खान ‘कसौटी..’ नहीं छोड़ रही हैं और वही कोमोलिका के रोल में नजर आएंगी।

बता दें कि हिना खान के इस शो को छोड़ने की खबरों के बाद से ऐसी रिपोर्ट्स आने लगीं जिनमें कहा गया कि शो में क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी या फिर कोई अन्य ऐक्ट्रेस कोमोलिका का किरदार निभा सकती है। लेकिन एकता कपूर के बयान के बाद अब स्थिति साफ हो गई है। वहीं इस शो में एक नई एंट्री होने वाली है, जो अनुराग की लाइफ में और भी परेशानियां खड़ी करेगा। यह नई एंट्री नमिक पॉल की होगी, जो शो में प्रेरणा के लव इंट्रेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

बात करें ‘कसौटी जिंदगी के 2 ‘ की कहानी की, तो हाल ही में देखा गया कि प्रेरणा इनकम टैक्स अधिकारी के गेटअप में अनुराग के घर में रेड डालती है, लेकिन कोमोलिका उसे पकड़कर उसका पर्दाफाश कर देती है। हालांकि बाद में प्रेरणा घर वापस लौट आती है और उसे देख अनुराग काफी खुश होता है।

कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प कुछ हद तक पूरा किया: महपौर

कोटा। आईएसटीडी कोटा चैप्टर, कोटा ज्ञानद्वार एज्युकेशन सोसायटी एवं रोटरी क्लब कोटा के संयुक्त तत्वावधान में’’स्मार्ट सिटीजन फाॅर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन रोटरी बिनानी सभागार में किया गया।

इस अवसर पर महापौर महेश विजय ने कहा कि नगर निगम द्वारा कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प लिया गया है। स्मार्ट सिटी का संकल्प काफी हद तक पूरा हुआ है। की-नोट स्पीकर डाॅ. रत्ना जैन ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्मार्ट सिटी की अवधारणा के विभिन्न पहलुओ पर प्रकाश डाला। डाॅ. सुनीता चौहान ने ग्रीन सिटी से जुडी जरूरतों को स्पष्ट किया।

उन्होंने बताया की अगर दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले कागज को उद्योग लगा कर पुनः चक्रित करके उपयोगी कागज में परिवर्तित किया जावे तो दोहरे लाभ होगे। इससे एक ओर पेडो को कटने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में उनकी संस्था कुमारप्पा नेशनल हेंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट, सांगानेर, जयपुर निरन्तर प्रयासरत है।

केएम टंडन ने कहा कि कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने हेतु आमजनता को पहल करते हुऐ विभिन्न आयामों पर अपनी भागीदारी निभानी होगी। नागरिको की पहल एवं भागीदारी के बिना स्मार्ट सिटी की अवधारणा बेमानी है। कर्नल आरएम जैन ने कहा कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट हेतु प्राकृतिक संसाधनो का भावी पीढी हेतु संरक्षण आवश्यक है।

इस अवसर पर वीके जेटली ने कहा कि उन्होंने प्रण किया था कि जब तक स्वयं स्मार्ट सिटीजन नही बनूंगा, तब तक इस विषय पर किसी भी कार्यक्रम में सहभागी नही बनूंगा।’’ उन्होंने सर्वप्रथम स्वयं को ही स्मार्ट सिटीजन नहीं बनाया अपितु, अपने संस्थान श्रीराम रेयाॅन्स एवं उसके कर्मचारियो को भी स्मार्ट बनाने हेतु प्रयास किये । उन्होंने स्वयं पानी की बर्बादी को रोकने हेतु अपने घर में आधा ग्लास पानी लेने के साथ डीसीएम में भी ग्लासो का आकार छोटा करने जैसे कई रचनात्मक कदम उठाये।

इसके पश्चात उपस्थित जनो की शंकाओ के निवारण एवं वैचारिक मंथन हेतु ओपन र्फोरम सेशन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुस्तान काॅपर, खेतडी, श्रीराम रेयाॅन्स लिमिटेड, कोटा के प्रतिभागियों एवं कोटा के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अन्त में प्रमाण पत्र वितरित किये गये। मंच संचालन आई एस. टी. डी. कोटा चैप्टर के सचिव डाॅ अमित सिंह राठौड एवं रोटरी क्लब, कोटा के सचिव दर्पण जैन द्वारा किया गया।

लाल निशान में खुले बाजार: सेंसेक्स 38,681 पर, निफ्टी 11,600 से नीचे

नई दिल्ली। ऑटो, बैंकिंग, एनर्जी और फार्मा सेक्टर में छाई बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19 अंकों की गिरावट के साथ 38,681 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 11,579 अंकों पर खुला। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 2 अंकों की तेजी के साथ 38,702 अंकों पर और निफ्टी 10 अंकों की गिरावट के साथ 11,593 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में आईटीआई लिमिटेड, लिंडे इंडिया, कॉक्स एंड किंग्स, अडानी ग्रीन्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में टाटा मोटर्स, भारती इंफ्राटेल, इंफोसिस, यस बैंक और बजाज ऑटो में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में आरकॉम, स्ट्रैच, एशियन पेंट्स, गुजरात गैस और चेन्नई पेट्रोलियम के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में ग्रॉसिम, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा में मंदी का माहौल है।

पेट्रोल में मामूली राहत, 5 पैसे हुआ सस्ता, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में कभी राहत तो कभी आफत का दौर जारी है। नए वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में तेल की कीमतों में राहत मिलती रही। यह राहत सोमवार को भी जारी रही और आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोईं बदलाव नहीं हुआ।

रविवार को देशभर में पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 8 पैसे सस्ता होने के बाद सोमवार को इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। जबकि मंगलवार को पेट्रोल 5 पैसे सस्ता हुआ वहीं डीजल के दाम एक बार फिर यथावत रहे।

इसके बाद राजधानी में आज पेट्रोल 72.80 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.11 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 77.37 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.19 रुपए लीटर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 75.56 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.80 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 74.82 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 67.85 रुपए लीटर बिक रहा है।

BMW की नई Z4 Roadster भारत में लॉन्च, कीमत 65 लाख रुपये

नई दिल्ली। BMW ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई Z4 Roadster भारत में लॉन्च कर दी। 2019 BMW Z4 Roadster को दो वेरियंट (sDrive20i और M40i) में भारतीय बाजार में उतारा गया है। इनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 64.90 लाख और 78.90 लाख रुपये है। आइये आपको इस शानदार कार के बारे में बताते हैं…

दो सीटर BMW Z4 M40i वेरियंट में 3.0-लीटर, इनलाइन 6-सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 340hp का पावर और 500Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। Z4 sDrive20i वेरियंट में 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 197hp का पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

इस शानदार कार का M40i वेरियंट मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। दूसरा sDrive20i वेरियंट 6.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है।

कंपनी का दावा है कि BMW Z4 M40i का माइलेज 12.82 किलोमीटर प्रति लीटर और Z4 sDrive20i का माइलेज 14.37 किलोमीटर प्रति लीटर है।नई बीएमडब्ल्यू जेड4 काफी अग्रेसिव दिखती है। इसके फ्रंट में चौड़ी किडनी ग्रिल, लंबा बोनट और एलईडी हेडलैम्प हैं। कार में 18 इंच या 19 इंच के अलॉय वील्ज का ऑप्शन है।

रियर में शार्प टेललाइट, ग्लॉस ब्लैक फिनिश बंपर और ट्विन एग्जॉस्ट पाइप है।BMW ने इस कार में ऐम्बिएंट लाइट फंक्शन, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 10.25-इंच डिजिटिल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर पार्किंग डिस्प्ले, 12-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं।

इसके अलावा इसमें ड्राइवर और पैसेंजर के लिए फ्रंट और साइड एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस, डायनैमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, कॉर्निंग ब्रेक असिस्ट, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन और क्रैश सेंसर समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स हैं।