Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4893

whatsapp के बाद अब Twitter ने दिया यूजर्स को झटका, जानिए क्या

नई दिल्ली । इन दिनों फर्जी खबरों और स्पैम्स से निपटने में लगी सोशल साइट्स लगातार कदम उठा रही हैं। जहां व्हाट्सएप ने कुछ नए अपडेट पेश किए हैं जो फर्जी खबरों को रोकने में मदद करेंगे वहीं अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी बड़ा कदम उठाया है। इस कदम के बाद अब ट्विटर यूजर अब एक दिन में 400 अकाउंट ही फॉलो कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार ट्विटर ने यह कदम स्पैम मैसेज भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिए उठाया है। अब यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंडल्स को फॉलो नहीं कर पाएगा। इससे पहले यह संख्या 1000 थी। ट्विटर की सिक्युरिटी टीम ने अपने एक ट्वीट में इसकी जानराकी देते हुए लिखा है, ‘फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो.. कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले)।’

साथ ही यह भी लिखा है कि कंपनी एक दिन में हैंडल्स को फॉलो करने की संख्या 1000 से घटाकर 400 की जा रही है। इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। कंपनी ने यह कदम स्पैम अकाउंट्स और बॉट्स की क्षमताओं में कमी लाने के लिए उठाया है।

इससे पहले कंपनी ने बल्क ट्वीटिंग पर रोक लगाई थी जो यूजर्स को कई अकाउंट्स से एक ही पोस्ट को ट्वीट करने की अनुमति देता था। साथ ही इसमें नए रिपोर्टिंग टूल भी जोड़े गए हैं, जो यूजर्स को बॉट को फ्लैग करने और वेरिफिकेशन प्रोसेस की अनुमति देते हैं। इससे यूजर्स को नया अकाउंट बनाने के समय एक फोन नंबर या ईमेल एड्रेस के साथ अपनी पहचान की पुष्टि करने की आवश्यकता होती है।

कोटा मंडी: वायदा मंदा रहने से धनिया 150 रुपये लुढ़का

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को वायदा मंदा रहने से धनिया के भाव 100 से 150 रुपये क्विंटल लुढ़क गए। रामगंजमंडी में आवक का प्रेशर बढ़ने से भाव 200 से 300
रुपये क्विंटल टूट गए। वहां की मंडी में 40 हजार बोरी धनिया मंडी केअंदर था, जबकि 12 हजार बोरी मंडी के बाहर लाइन में था। कमजोर उठाव से कोटा मंडी में चना 50 रुपये ढीला रहा।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर धनिया अप्रैल वायदा 146 रुपये गिरकर 7023 रुपये और मई वायदा 153 रुपये फिसलकर 7120 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब एक लाख बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 6000 कट्टे की हुई। मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1670 से 1705 लोकवान 1750 से 1800 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1750 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2861पूसा 1 2500 से 2861 पूसा 4 (1121) 3300 से 3670 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3851 सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 3000 से 4300 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 10001रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1300 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4301 चना 3600 से 4000 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3000से 5600 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4000 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

‘कलंक’ का नया गाना ‘तबाह हो गए’ रिलीज, माधुरी का डांस देखिये

‘कलंक’ के मेकर्स ने फिल्‍म का चौथा गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल ‘तबाह हो गए’ हैं जिसमें डांसिंग क्‍वीन माधुरी दीक्षित नजर आ रही हैं। गाने को देखकर फिल्‍म देवदास के गाने ‘मार डाला’ की याद आती है। गाने में माधुरी कथक करती हुई दिख रही हैं जिसे देख कोई भी दांतों तले उंगली दबा लेगा।

गाने में बहार बेगम (माधुरी) अपने प्‍यार से जुदाई का दुख व्यक्त करती हैं। गाने में बेहतरीन डांस मूव्‍स देखने को मिल रहा है। माधुरी का चार्म आज भी पहले की तरह बरकरार है। गाने को देखने के बाद समझ आता है कि क्‍यों माधुरी का डांस और एक्‍सप्रेशन दूसरे से अलग है और उनकी टक्‍कर का कोई नहीं है।

गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है जबकि इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। म्‍यूजिक प्रीतम ने दिया है। गाने को सरोज खान और रेमो डीसूजा ने कोरियॉग्राफ किया है। बता दें, अभिषेक वर्मन की इस फिल्‍म में माधुरी के अलावा संजय दत्‍त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्‍य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदारों में नजर आएंगे। कलंक 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दमदार कैमरे के साथ Huawei P30 Pro और P30 Lite लॉन्च

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने आज भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन क्वॉड कैमरा सेटअप और फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। प्रीमियम फीचर्स वाला यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल ऐमजॉन पर अवेलेबल होगा।

हुवावे P30 Pro की सबसे बड़ी खासियत है इसका कैमरा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे अडवांस कैमरा है। कंपनी ने इसके साथ ही Huawei P30 Lite भी लॉन्च किया है, जो P30 का लाइट वेरियंट है।राजधानी दिल्ली में दोपहर 12 बजे हुए एक इवेंट में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया। Huawei P30 Pro स्मार्टफोन के कैमरा को कई अडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

हुवावे P30 प्रो के कैमरे की बात करें तो इसमें 40 मेगापिक्सल (f/1.8 aperture) प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल सेंसर (f/2.2 aperture) और एक टेलिफोटो 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5x पेरीस्कोप जूम भी है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें अल्ट्रावाइड ऐंगल मोड भी मिल जाता है।

वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में Leica पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। कंपनी की मानें तो इस फोन में इस्तेमाल की गई सुपरस्पेक्ट्रम सेंसर और एक्सट्रीम ऑप्टिकल सुपरजूम लेंस जैसी टेक्नॉलजी, किसी भी प्रफेशनल कैमरे को टक्कर दे सकती है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा फोन में एक टाइम ऑफ फ्लाइट (TOF) ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ पेरीस्कोप दिया गया है। इस फोन का कैमरा IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी वॉटर और डस्ट प्रूफ भी है। फोन के कैमरा में RYYB सेंसर दिया गया है, जिससे बेहतर फटॉग्रफी ऑप्शन यूजर्स को मिल जाता है।

बाकी स्पेसिफिशंस की बात करें तो यह हुवावे P30 का अडवांस वर्जन है। Huawei P30 Pro में 6.47 इंच का कर्व्ड OLED फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080x 2340 पिक्सल है। इसमें भी फोन के टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है और नेक्स्ट जेनरेशन इन-स्क्रीन डिस्प्ले सेंसर मिलता है।

इसका डिजाइन ब्रीदिंग डिस्प्ले, ऑरोरा कलर वाला दिया गया है और 192 ग्राम वाले इस फोन में 4,200mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि हुवावे मेट 20 प्रो की तरह इसमें भी रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दी गई है। साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलता है और यह ऐंड्रॉयड 9.0 बेस्ड EMUI 9 के साथ आता है।

कीमत : Huawei P30 Pro का एक वेरियंट लॉन्च हुआ है। इस 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 71,990 रुपये रखी गई है।

Huawei P30 Lite भी लॉन्च
इवेंट में लॉन्च हुए दूसरे स्मार्टफोन Huawei P30 Lite की बात करें तो इसमें 6.15 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2312 पिक्सल है। वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिया गया है। नया P30 Lite ऐंड्रॉयड 9.0 पाई बेस्ड ईएमयूआई 9.0.1 पर रन करता है।

फोन में 4GB/6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। यह 3D कर्व्ड डिजाइन के साथ आता है और इसमें फेस-अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

बात की जाए कैमरे की तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अपर्चर एफ/1.8 के साथ 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

कीमत
Huawei P30 Lite के 4GB वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये और 6GB वेरियंट की कीमत 22,990 रुपये रखी गई है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू और पर्ल वाइट कलर में उपलब्ध होगा।

सुस्त मांग से सोना 235 और चांदी 660 रुपये सस्ती, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा । आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 235 रुपये की गिरावट के साथ 32,980 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी कीमत भी 660 रुपये की हानि के साथ 38,010 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं के साथ साथ फुटकर लिवालों की कमजोर मांग होने से पीली घातु की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,299.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.31 डॉलर प्रति औंस पर था। सोमवार को सोने में 425 रुपये की तेजी आई थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 235-235 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 32,980 रुपये और 32,810 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम की गिन्नी के दाम 26,400 रुपये प्रति इकाई पर पूर्ववत कायम रहे।

चांदी हाजिर 660 रुपये की गिरावट के साथ 38,010 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 77 रुपये की हानि के साथ 37,830 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपये की हानि के साथ लिवाल 79,000 रुपये और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।

कोटा सर्राफा
चांदी 38800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33160 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38680 रुपये प्रति तोला।

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड एवं पाम तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (सोमवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। पाम तेल में भी भाव दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 980 से 1000, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 754 से 756, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 670 से 673 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1755, बुरहानपुर 1755, अकोला 2610 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 705 से 710 तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी बंद, कमजोर ग्राहकी से चना एवं उड़द की दाल सस्ती

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी मंगलवार को 50 किलोग्राम वजनी बोरों की तुलाई को लेकर हम्माल-व्यापारियों के बीच हुए विवाद के कारण कामकाज बंद रहा। इससे आज मंडी में किसी तरह का व्यापार नहीं हुआ। मांग कमी से चना दाल 50 रुपये और उड़द की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी जबकि मूंग दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7900, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200, चना दाल 5250 से 5500, आयातित चना दाल 4950 से 5150, मसूर दाल 5150 से 5250, मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150, उड़द दाल 6400 से 6600, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

SBI के सभी लोन हुए सस्ते, 0.05% घटाई MCLR, नई दरें कल से होंगी लागू

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी लोन सस्ते हो गए हैं। एसबीआई सभी टेन्योर्स के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कमी कर दी है। नई दरें 10 अप्रैल से यानी बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी। एसबीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, एक साल के लिए एमसीएलआर अब घटकर 8.50 फीसदी रह गई है। इसके अलावा 30 लाख रुपए तक का होमलोन 8.60-8.90 फीसदी ब्याज पर मिलेगा।

सभी तरह के लोन हुए सस्ते
एसबीआई ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.5 फीसदी की कटौती की है। एसबीआई की 1 साल की एमसीएलआर 8.55 फीसदी से घटकर 8.50 फीसदी हो जाएगी। इसका मतलब है कि एमसीएलआर से लिंक सभी लोन पर ब्याज की दर 0.05 फीसदी घट जाएगी। इस तरह आपके लिए होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जाएगा।

30 लाख तक के होम लोन पर घटी ब्याज दर
वहीं 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर ब्याज दर 0.10 फीसदी घटा दी है। 30 लाख तक के होम लोन पर नई ब्याज दर 8.6 फीसदी से 8.9 फीसदी के बीच होगी। पहले यह दर 8.7 फीसदी से 9 फीसदी तक थी।

लोन को रेपो रेट से किया लिंक
बैंक ने लोन को रेपो रेट से भी लिंक कर दिया है। इसी कारण एसबीआई ने सेविंग रेट में भी बदलाव किया है। 1 लाख रुपए तक के बैलेंस पर अब 3.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख से ऊपर के बैंलेस पर ब्याज की दर 3.25 फीसदी होगी। ये नई दर 1 मई 2019 से लागू होगी।

1 लाख से ऊपर के सभी कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट को एसबीआई ने रेपो रेट से लिंक कर दिया है। हाल ही में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की थी इसी को देखते हुए बैंक ने ये कटौती की है।

IOB ने 0.05% घटाया एमसीएलआर
वहीं सरकार के स्वामित्व वाले एक मिड-साइज बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक साल और उससे ज्यादा टेन्योर वाले सभी लोन के लिए एमसीएलआर 5 बीपीएस यानी 0.05 फीसदी घटाकर 8.65 फीसदी कर दी है, जो 10 अप्रैल से लागू होगी।

लेंडर बैंक ने एक साल के लोन के लिए एमसीएलआर घटाकर 8.65 फीसदी कर दी है। वहीं दो और तीन साल के लोन के लिए इसे क्रमशः 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी कर दिया गया है।

बैंकिंग और ऑटो सेक्टर ने उबारा बाजार, सेंसेक्स 238 अंक उछला

नई दिल्ली। अंतिम डेढ़ घंटे में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में छाई लिवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजार गिरावट से उबरकर तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 238 अंकों के उछाल के साथ 38,939 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 67 अंकों की तेजी के साथ 11,671 अंकों के पार जाकर बंद हुआ।

सुबह के समय शेयर बाजार की लाल निशान के साथ शुरुआत हुई। इसके बाद बाजार में थोड़ी लिवाली दिखी जिससे कारोबार बढ़कर हरे निशान में पहुंच गया। लेकिन करीब 11 बजे के बाद से सेंसेक्स लगातार लाल निशान के नीचे कारोबार करता दिखा। दोपहर करीब दो बजे के बाद निवेशकों में सकारात्मक धारणा दिखी और बैंकिंग शेयरों में जमकर लिवाली का माहौल रहा।

इसके दम पर बैंकिंग सेक्टर के शेयर 366 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा ऑटो सेक्टर के बेहतरीन नतीजों के दम पर 233 अंकों की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे। टेलीकॉम और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर को छोड़कर अधिकांश सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड में 12.69 फीसदी, लिंडे इंडिया में 7.98 फीसदी, एफएसएल में 6.08 फीसदी, एआईए इंजीनियरिंग लिमिटेड में 5.68 फीसदी और टाटा स्टील में 5.37 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में टाटा मोटर्स में 0.67 फीसदी, भारती इंफ्राटेल में 0.35 फीसदी, इंफोसिस में 0.25 फीसदी, यस बैंक में 0.25 फीसदी और बजाज ऑटो में 0.20 फीसदी की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में लक्ष्मी विलास बैंक में 4.98 फीसदी, आरकॉम में 4.82 फीसदी, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी में 3.91 फीसदी, मैग्मा में 3.75 फीसदी और कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड में 3.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी में ग्रॉसिम में 0.41 फीसदी, हिंडाल्को में 0.37 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 0.35 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.31 फीसदी और सनफार्मा में 0.29 फीसदी की गिरावट रही।

भारत की पहली स्मार्ट SUV लाएगी Hyundai, मोबाइल ऐप से चला सकेंगे कार

नई दिल्ली। Hyundai Motors आगामी 17 अप्रैल को अपनी बहुप्रतीक्षित कार Hyundai Venue को पेश करने जा रही है। यह भारत की पहली ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर्स वाली कार होगी। इसमें 33 ब्रांड न्यू कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। इसमें से 10 खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह कंपनी की अब तक की सबसे छोटी 4 मीटर लंबी एसयूवी होगी।

क्या है ब्लू लिंक कनेक्टिविटी
ब्लू लिंक कनेक्टिविटी एक खास तरह की मोबाइल ऐप आधारित टेक्नोलॉजी है, जिसके बारें में कंपनी ने मीडिया को जानकारी दी है। इसके तहत कार सेफ्टी के तौर पर किसी आपात स्थित में कार एम्बुलेंस, पुलिस को खुद जानकारी मुहैया कराएगी। साथ ही कार चोरी होने की स्थिति में कार ओनर और पुलिस गाड़ी की लोकेशन के बारे में पता लगा सकेंगे। ऐप से घर बैठे अपनी गाड़ी को स्टार्ट कर सकेंगे। साथ ही एसी आदि चला सकेंगे और कार के तामपान सेट कर पाएंगे।

बोलकर कार को कर पाएंगे कंट्रोल
कार में अपनी अधिकतम ड्राइविंग स्पीड सेट कर पाएंगे। ऐसे में अगर कोई अन्य व्यक्ति बिना आपकी इजाजत के तेज कार नहीं चला सकेगा। कार आपकी आवाज पहचानेगी। मतलब आप बोलकर कार को कंट्रोल कर पाएंगे। कार के मेंटीनेंस और सर्विसिंग को लेकर कार आपको अलर्ट करेगी।

तीन इंजन ऑप्शन में लॉन्च होगी कार
भारत में इस कार को मई में लॉन्च किया जा सकता है। यह Hyundai की अब तक की सबसे छोटी एसयूवी होगी। इसकी लंबाई 4 मीटर होगी। अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो Hyundai Venue तीन इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.4 पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल में आएगी, जो 100hp पावर और 171 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करेगा। दोनों मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में होगा।