Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4888

Google Maps को मिलेगा नया UI, तेजी से कर पाएंगे लोकेशन सर्च

नई दिल्ली। Google Maps एक ऐसी सर्विस है जिसकी मदद से आप नई जगहों पर भी बिना रास्ता भटके आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई स्मार्टफोन यूजर हो जो गूगल की इस सेवा का इस्तेमाल ना करता हो। गूगल ने इस ऐप की शुरुआत केवल रास्ता बताने के लिए किया था, लेकिन वक्त के साथ गूगल ने इसमें कई और नए फीचर को ऐड किया है।

गूगूल मैप्स के द्वारा ना सिर्फ रास्तों का पता चलता है बल्कि यह अब यूजर्स को ट्रैफिक जैम, नजदीकी पार्किंग की जानकारी देने के साथ ही रेस्तरां, कैफे, बैंक और होटल के बारे में भी बताता है। मैप्स के बारे में ताजा खबर है कि गूगल अब ‘Explore Nearby’ टैब में और फीचर ऐड करने वाला है। अपडेट के बाद से यूजर्स अपने आसपास की जगहों को पहले के मुकाबले और तेजी से डिस्कवर कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही गूगल इसमें कुछ नए सर्च शॉर्टकट भी उपलब्ध कराएगा।

ऐंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी गूगल मैप्स के एक्सप्लोर सेक्शन में 8 नए ऑप्शन उपलब्ध कराने की प्लानिंग कर रही है। मौजूदा गूगल मैप्स में अभी यूजर्स को केवल 4 ऑप्शन ही मिलते हैं। मैप्स में इन नए ऑप्शन के साथ ही ‘More Button’ फीचर भी मिलेगा जिसकी मदद से आसपास की जगहों को तेजी से डिस्वर करने में मदद करेगा।गूगल मैप्स अभी जो चार टैब दे रहा है उसमें रेस्तरां, कॉफी, अट्रैक्शन आदि शामिल हैं। नए यूजर इंटरफेस के आने के बाद से इसमें चार नए एक्सप्लोर ऑप्शन जैसे होटल, बार, पार्क और इवेंट भी शामिल हो जाएंगे।

हालांकि इन जगहों के बारे में यूजर्स अभी भी गूगल मैप की सहायता से जानकारी ले सकते है, लेकिन नए यूआई के आने के बाद से इन ऑप्शन के लिए एक डेडिकेटेड आइकन मौजूद रहेगा जिससे कि इन जगहों को डिस्कवर करना पहले से आसान होगा। गूगल मैप्स के इस फीचर को अभी ऑफिशली रिलीज नहीं किया गया है। इस फीचर को गूगल अभी केवल गूगल मैप्स के बीटा वर्जन पर उपलब्ध करा रहा है और टेस्टिंग पूरी हो जाने के बाद ग्लोबली रिलीज कर दिया जाएगा।

सेंसेक्स में 79 अंकों का उछाल, निफ्टी 11,600 के पार

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से निवेशकों के मिलेजुले रूख के कारण भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार 12 अप्रैल 2019 को सपाट स्तर पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58 अंकों की तेजी के साथ 38,665 अंकों पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 11,616 अंकों पर खुला।

सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 79 अंकों की तेजी के साथ 38,686 अंकों पर और निफ्टी 17 अंकों की तेजी के साथ 11,614 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में सुबह के कारोबारी सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है।

सेंसेक्स में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स मामूली तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में ऑटो को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में स्पाइसजेट, वक्रांगी, अडानी पोर्ट्स, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड और टाटा स्टील में तेजी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स, हाउसिंग फाइनेंस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो और डॉ. रेड्डी में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में आरकॉम, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड, टेक सॉल्यूशन्स लिमिटेड, शारदा कॉरपोरेशन और ग्रेफाइट में मंदी का माहौल है। निफ्टी में वीई़डीएल, सन फार्मा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक में मंदी का माहौल है।

अंगूरी भाभी के बारे में यह नहीं जानते होंगे आप

‘भाभी जी घर पे हैं’ की अंगूरी भाभी ऐक्‍ट्रेस शुभांगी आत्रे ने 11 अप्रैल को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है । शुभांगी का जन्म 11 अप्रैल 1981 को इंदौर में हुआ था। अक्सर पारंपरिक लिबास में दिखने वाली शुभांगी रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। यहां हम आपको शुभांगी की कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में लोगों को कम ही पता है..

शुभांगी ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत अपनी शादी के बाद साल 2006 में की थी। वह सबसे पहले एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में नजर आईं थीं।शुभांगी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और फिलहाल अपने पति पीयूष और बेटी आशी (12) के साथ मुंबई में रह रही हैं।

शुभांगी अपने दिन की शुरुआत पूजा से करती हैं। वह मुंबई के दहिसर इलाके में रहती हैं और नायगांव में स्थित शो के सेट तक पहुंचने के लिए उन्हें 40 मिनट का सफर करना पड़ता है।शुभांगी की पसंदीदा जगह उनका घर है और उनको बालकनी में समय बिताना बेहद पसंद है। वहीं सफर के दौरान शुभांगी को गाने सुनना बहुत पसंद है।

शुभांगी भले ‘भाभी जी घर पे हैं’ शो में देसी अवतार में नजर आ रही हैं, लेकिन साल 2003 में वह मिस मध्य प्रदेश का खिताव अपने नाम कर चुकी हैं। ऐक्टिंग में करियर बनाने से पहले शिवांगी ने एमबीए की पढ़ाई की है। साथ ही वह एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं।

शुभांगी आत्रे सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज और विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं शुभांगी पिछले दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने थाइलैंड गई थीं। उन्होंने बिकनी में अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसके लिए फैंस ने उन्‍हें ट्रोल कर दिया था।

कलाई में पहनने वाला फ़ोन भारत में अगले महीने होगा लॉन्च

नई दिल्ली। फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2019 में Nubia ने अल्फा फोल्डेबल स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ वायरलेस ईयरबड्स पेश किए थे। हाल ही में ये दोनों डिवाइस चीन में लॉन्च किए गए हैं। अब जल्द ही धांसू फीचर्स वाले ये दोनों प्रॉडक्ट भारत में भी दस्तक देने वाले हैं। जी हां, कंपनी भारत में अगले महीने यानी मई में फोल्डेबल स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ वायरलेस के साथ नया रेड मैजिक 3 गेमिंग फोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

नूबिया अल्फा वेयरेबल स्मार्टफोन
नूबिया के इस फोन की सबसे खास बात है कि इसे मोड़कर आप अपनी कलाई पर घड़ी की तरह बांध सकते हैं। फोन आसानी से फोल्ड होकर कलाई पर फिट हो जाए इसके लिए इसमें फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो 4 इंच स्क्रीन वाला यह वेयरेबल स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन वियर 2100 चिपसेट पर काम करता है। फोन में आपको 1GB रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में केवल 500mAh की बैटरी मौजूद है।

वेयरेबल फोन ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4G eSIM सपॉर्ट के साथ आता है। आसान भाषा में कहें तो आप इस फोन से किसी भी स्मार्टफोन की तरह ही टेक्स्ट मेसेज, कॉल और इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं। फटॉग्रफी के लिए नूबिया ऐल्फा में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जिससे आप सेल्फी लेने के अलावा विडियो भी शूट कर सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 3,499 युआन (करीब 36000 रुपये) रखी गई है।

नूबिया पॉड्स
नूबिया पॉड्स वायरलेस ईयरबड्स का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी बड्स से होगा। इसमें 55mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार इसे चार्ज करके 6.5 घंटे तक चलाया जा सकेगा। इस ईयर पॉड में ब्लूटूथ 5.0 और क्वालकम ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। चीन में इसकी कीमत 799 युआन (करीब 8,200 रुपये) रखी गई है।

रेड मैजिक 3 गेमिंग फोन
नूबिया रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12GB रैम और एक 4D वाइब्रेशन मोटर के साथ लॉन्च होगा। इस मोटर को यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे। इतना ही नहीं, इस नए फोन में हाईब्रिड कूलिंग (एयर लिक्विड) और एक फैन भी लगा होगा, जिससे फोन का ट्रेंपरेचर बढ़ने पर यह ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा। इससे यूजर्स को फोन के ओवरहीट की समस्या नहीं होगी।

नूबिया ने कुछ समय पहले बताया था कि नए स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से साफ है कि यह बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेजर स्मार्टफोन की तरह इस फोन में भी 120Hz डिस्प्ले दिया जाएगा। बता दें कि रेजर स्मार्टफोन को भी एक गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर ही लॉन्च किया गया था।

सऊदी अरब के तेल उत्पादन घटाने से क्रूड की कीमतें 30 फीसदी बढ़ी

पेरिस। तेल से होने वाली कमाई खतरे में पड़ी तो सऊदी अरब ने ऐसा दांव चला कि दुनिया हैरान रह गई। दरअसल तेल की कीमतों में गिरावट को थामने के लिए सऊदी अरब ने अपना वादा ही तोड़ दिया और तेल उत्पादन में ज्यादा ही कटौती कर दी। इसका असर यह पड़ा कि 3 महीने के भीतर क्रूड की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ गई। दिलचस्प बात यह रही कि दुनिया में डिमांड घटने के बावजूद कीमतें बढ़ी हैं।

चार साल के लो पर तेल का प्रोडक्शन
आईईए ने कहा कि ओपेक का प्रोडक्शन मार्च में 0.55 एमबीडी घटकर 30.13 एमबीडी पर आ गया है, जो चार साल का निचला स्तर है। इसकी मुख्य वजह सऊदी अरब और संकटग्रस्त वेनेजुएला द्वारा प्रोडक्शन में भारी कटौती रही है।

हालांकि ऐसा ग्लोबल डिमांड घटने के बावजूद किया गया है, जिसके चलते जनवरी से मार्च, 2019 के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत 50 डॉलर से बढ़कर 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। जनवरी से मार्च के बीच भारत में पेट्रोल की कीमतें लगभग 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ गईं। गौरतलब है कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) की इकोनॉमी काफी हद तक कच्चे तेल से होने वाली कमाई पर निर्भर है।

IEA ने लगाया आरोप
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने गुरुवार को सऊदी अरब पर ऑयल प्रोडक्शन पर किया गया वादा तोड़ने का आरोप लगाया। आईईए (IEA) ने कहा कि ग्लोबल डिमांड को लेकर मिले-जुले संकेत मिलने के बावजूद ऐसा किया गया। ताजा मंथली ऑयल रिपोर्ट पेरिस बेस्ड आईईए (IEA) ने कहा कि ओपेक (OPEC) की अगुआई कर रहे सऊदी अरब ने अपने प्रोडक्शन में खासी कमी कर दी है, जो मार्च में दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया।

भारत-चीन में बढ़ी डिमांड
भले ही चीन, भारत और अमेरिका में डिमांड बढ़ी है, लेकिन ओईसीडी (OECD) ने आगाह किया कि ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में ‘मिले-जुले संकेतों’ के बीच ‘ऑयल मार्केट में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं।’हाल के महीनों में ट्रेड डिसप्यूट्स के चलते तनाव से ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में सुस्ती का अनुमान है, जिसकी मुख्य वजह चीन की ग्रोथ में सुस्ती मानी जा रही है।

Whatsapp में जुड़ेगा वेकेशन मोड, छुट्टियों में कर सकेंगे नोटिफिकेशन हाइड

नई दिल्ली । लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एक और नया फीचर जुड़ने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स चाहें तो छुट्टियों में अपने वॉट्सऐप नोटिफिकेशन को हाइड कर सकते हैं। Whatsapp ने इसे Vacation Mode का नाम दिया है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल बीटा मोट में है और इसकी टेस्टिंग चल रही है। Whatsapp के Android 2.19.101 बीटा में इस वैकेशन मोड की टेस्टिंग की जा रही है।

आर्काइव्ड चैट को ऐप्लिकेशन में तब तक हाइड किया जा सकता है जब तक कि कोई नया मैसेज नहीं आता है। इससे पहले भी डू नॉट डिस्टर्ब फीचर की भी टेस्टिंग की बात सामने आई थी जिसमें आप अपनी मर्जी के मुताबिक किसी मैसेज को रिसीव या वॉट्सऐप कॉल को रिसीव कर सकेंगे।

इस नए बीटा वर्जन में एक नया ऑप्शन इग्नोर आर्काइव्ड चैट्स दिया गया है जिसे वॉट्सऐप के नोटिफिकेशन सेटिंग्स के ऑन या ऑफ किया जा सकता है। जब आप इसे इनेबल करेंगे तो नए मैसेज आने के बाद आर्काइव्ड चैट को अनहाइड नहीं किया जा सकेगा जब तक कि आप उसे मैनुअल री-स्टोर नहीं करेंगे।

इसके अलावा वॉट्सऐप में एक नया आर्काइव्ड सेक्शन मेन चैट स्क्रीन में जोड़ा जाएगा जो आपको इस ऑप्शन को बदलने की अनुमति देगा। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध नहीं है लेकिन भविष्य में इसे जोड़ा जा सकता है।

इसके अलावा वॉट्सऐप में याहू मैसेंजर की तरह ही एक नोटिफिकेशन फीचर भी जोड़ा जा सकता है। इस फीचर की मदद से आपको आपके कॉन्टैक्ट में कोई जब ऑनलाइन आता है तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा स्काइप में भी यह फीचर मौजूद है। इस फीचर के जुड़ जाने से यूजर्स को यह पता चल पाएगा कि उसके कॉन्टैक्ट में कौन ऑनलाइन है और कौन नहीं।

JioNews 12 भाषाओं के सपोर्ट के साथ हुआ लॉन्च

नई दिल्ली । Jio ने अपना लेटेस्ट डिजिटल प्रोडक्ट JioNews लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल ऐप के जरिए आप 12 भाषाओं में अपनी पसंद के न्यूज का एक्सेस कर सकेंगे। Jio ने अपने JioNews ऐप में लाइव टीवी, ब्रेकिंग न्यूज, वीडियो, मैगजीन, न्यूज पेपर समेत कई कंटेंट जोड़े हैं। यूजर्स अपने मन के मुताबिक ऐप को पर्सनलाइज्ड कर सकेंगे। JioNews से पहले UC न्यूज एवं अन्य मोबाइल ऐप्स के जरिए यूजर्स लेटेस्ट न्यूज और कंटेंट को एक्सेस कर पाते थे।

JioNews के अलावा dailyhunt समेत कई ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं जिसके जरिए यूजर्स न्यूज कंटेंट को एक्सेस करते हैं। जियो के इस क्षेत्र में कदम रखते ही यूजर्स को एक और नया विकल्प मिल गया है। इस ऐप को जियो और नॉन जियो दोनो यूजर्स एक्सेस कर सकेंगे। जिस Jio यूजर के पास प्रीमियम एक्सेस होगा वो इस नए ऐप के सभी कंटेंट को एक्सेस कर सकेंगे। जो Jio यूजर्स नहीं हैं उनको ऐप में लॉग-इन करके ट्रायल के तौर पर इन कंटेट का एक्सेस मिलेगा।

JioNews ऐप को गूगल प्ले स्टोर और आइओएस के ऐप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस ऐप में आपको 150 लाइव न्यूज चैनल, 800 मैगजीन, 250 न्यूजपेपर के साथ ही लोकप्रिय ब्लॉग भी पढ़ने को मिलेंगे। ऐप के होम पेज पर आपको पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, फैशन, करियर, हेल्थ, अस्ट्रोलॉजी, फिनांस समेत कई कैटेगरी मिलेंगे।

गोदावरी धाम पर हनुमान जयंती महोत्सव 13 अप्रेल से

कोटा। गोदावरी धाम पर हनुमान जयंती महोत्सव के तहत 13 अप्रेल रामनवमी से 19 अप्रेल तक भव्य कार्यक्रमों आयोजित किए जाऐंगे। गुरुवार को गोदावरी धाम पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए वानर सेना के संरक्ष्क एवं कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र भार्गव ने बताया कि 13 अप्रेल को सायं 7 बजे राम नवमी पर सामूहिक सुदरकांड का पाठ होगा।

14 अप्रेल को सायं 7 बजे चम्बल की भव्य आरती होगी। 15 ,16 अप्रेल को सायं 7 बजे से
हनुमत चरित्र पर कामदगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज चित्रकूटधाम का व्याख्यान होगा। 17 अप्रेल को सायं 7 बजे एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन में कारगिल युद्ध के नायक महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र कुमार मुख्य वक्ता होंगे।

कवि सम्मेलन में गाजियाबाद के अमित शर्मा, कोटा के नरेश निर्भीक, मुरादनगर के इंद्र प्रसाद अकेला, लखनऊ के दुर्गेश दुबे,चैन्नई की रचना तिवारी आदि कवि होंगे। अप्रेल को सायं 7 बजे से दिव्य हरिनाम संकीर्तन होगा। 19 अप्रेल को हनुमान जयंती पर सुबह 7 बजे से रंगबाड़ी बालाजी से गोदवारीधाम तक मनोकामना पदयात्रा होगी। सायं 7 बजे स्वर्ण श्रंगार एवं छप्पन भोग का झांकी दर्शन रात्रि 8 बजे होगा।

कोटा मंडी: आवक बढ़ने से गेहूं 25 रुपये क्विंटल मंदा बिका

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को आवक बढ़ने और कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। लिवाली के अभाव में सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 1.30 लाख बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई। जिंसों के भाव इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल 1650 से 1695 लोकवान 1750 से 1800 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1900 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2861पूसा 1 2500 से 2861 पूसा 4 (1121) 3300 से 3670 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3771 सरसों 3300 से 3500अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 3000 से 4300 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 9001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1300 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4101 चना 3600 से 4000 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3000 से 5600 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4000 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

महिला पुलिस अफसर एवं दो दलाल रिश्वत लेते पकड़े

कोटा। जवाहर नगर थाना में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर सुगना वर्मा व दो दलाल डॉ राकेश कुमार एवं आकाश राठोड को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। रिश्वत की यह राशि परिवादी से उसके रिश्तेदारों जमीन के मुकदमे में से नाम हटाने की एवज में मांगी गई थी। 20 हजार रुपये की रिश्वत की राशि सत्यापन के समय ली गई। कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट की ट्रैप कार्रवाई में उप निरीक्षक सुगना वर्मा समेत दोनों दलाल को धर दबोचा।

एसीबी टीम ने बताया कि परिवादी मुकेश अरोड़ा मुकेश ने शिकायत दर्ज करवाई थी की मुकेश की तलाकशुदा पत्नी मीनाक्षी जैन ने जमीन विवाद का मुकदमा जवाहर नगर थाने में दर्ज करवाया था जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक सुगना वर्मा कर रही थी। जिन्होंने परिवादी को उसके परिवार को कैसे निकालने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की । परिवादी ने 20 हज़ार 10 अप्रैल को दे दिए एवं बाकी पैसे बाद में देने की बात कही।

जिस का सत्यापन 10 अप्रैल को ही कराया गया जिसमें सुगना उप निरीक्षक ने 11 अप्रैल को बाकी पैसे सुधा हॉस्पिटल के पास उसके परिचित राकेश कुमार महावर को देने के लिए कहा जिसने रिश्वत राशि 30,000 प्राप्त कर अपने साथी आकाश राठौर को दिलवाए । रिश्वत लेते दलाल राकेश कुमार वह आकाश राठौर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।