Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4889

इंदौर किराना: ग्राहकी निकलने से शक्कर के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को शक्कर के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। खोपरा गोला की उपलब्धता कम रही है इससे भाव मजबूती का रुझान लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को 12 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला: शक्कर 3310 से 3330 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 232 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2550 से 4550 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 142 से 162 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कपास्या खली तेज सोया रिफाइंड एवं पाम तेल सस्ता

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (बुधवार की तुलना में) तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। पाम तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। पशु आहार कपास्या खली के भाव 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।

तिलहन: सरसों 3750 से 3800 रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 980 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 742 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 700 से 705, पाम तेल 660 से 665 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1755, बुरहानपुर 1755, अकोला 2610 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 700 से 705 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

सुस्त मांग से सोना सस्ता, चांदी की चमक फीकी, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 50 रुपये गिरकर 33,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी 175 रुपये फिसलकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से सोने के भाव में नरमी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में , न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,304.4 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी घटकर 15.22 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर रही। इससे पहले , बुधवार को सोना 90 रुपये बढ़ा था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश : 50-50 रुपये घटकर 33,020 रुपये और 32,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर रही।

चांदी हाजिर 175 रुपये टूटकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 183 रुपये गिरकर 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं , चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश : 80,000 रुपये और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38370 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33070 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38570 रुपये प्रति तोला।

मामूली तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 22 अंक चढ़ कर 38,607 पर

मुंबई।शेयर बाजार गुरुवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 21.66 अंकों (0.06%) की तेजी के साथ 38,607.01 पर बंद हुआ।

वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.40 अंकों (0.11%) के मामूली उछाल के साथ 11,596.70 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,649.98 का ऊपरी स्तर, जबकि 38,460.25 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 11,606.70 का ऊपरी स्तर और 11,550.55 का निचला स्तर छुआ।

बीएसई पर 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर 28 कंपनियों के शेयरों में लिवाली, जबकि 21 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई, जबकि एक कंपनी के शेयर में कारोबार नहीं हुआ।

इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर भारती एयरटेल के शेयर में सर्वाधिक 2.19 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.76 फीसदी, बजाज फाइनैंस में 1.56 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 1.47 फीसदी और रिलायंस के शेयर में 1.29 फीसदी की तेजी देखी गई।

एनएसई पर इंडियाबुल हाउजिंग फाइनैंस के शेयर में सर्वाधिक 2.54 फीसदी, भारती एयरटेल में 2 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.84 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.67 फीसदी और डॉ. रेड्डी के शेयर में 1.56 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही गिरावट
बीएसई पर वेदांता लिमिटेड के शेयर में सर्वाधिक 3.72 फीसदी, इन्फोसिस में 1.46 फीसदी, सन फार्मा में 1.38 फीसदी, टाटा स्टील में 1.30 फीसदी और एक्सिस बैंक के शेयर में 1.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं एनएसई पर वेदांता के शेयर में 3.79 फीसदी, सन फार्मा में 1.41 फीसदी, पावरग्रिड में 1.36 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.30 फीसदी और एक्सिस बैंक के शेयर में 1.26 फीसदी की गिरावट देखी गई।

स्टार्टअप कंपनियों से खरीदेंगे सामान तो 18 की बजाय सिर्फ 6% ही लगेगा GST

0

नई दिल्ली । यदि आप छोटी और स्टार्टअप कंपनियों से सामान खरीदते हैं या सेवा लेते हैं तो GST में भी राहत मिलेगी। लेकिन यह तभी होगा जबकि कंपनी उसे मिली राहत आपको ट्रांसफर करे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं कस्टम बोर्ड (सीबीआईसी) ने इस बारे में सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत छोटी सर्विस कंपनियां 30 अप्रैल तक जीएसटी कंपोजिशन स्कीम का विकल्प चुन सकती हैं।

यह होगी जीएसटी की दर
कंपोजिशन स्कीम वही सर्विस कंपनियां चुन सकती हैं, जिनका टर्नओवर 2018-19 में 50 लाख रुपए तक था। उन्हें 1 अप्रैल से 6% की दर से टैक्स देना पड़ेगा। इसमें 3% सेंट्रल जीएसटी और 3% स्टेट जीएसटी होगा। अभी ज्यादातर सर्विसेज पर 12% और 18% जीएसटी लगता है।

नई कंपनियों को भी फायदा
नई कंपनियां भी इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। जो कारोबारी गुड्स और सर्विसेज दोनों का बिजनेस करते हैं, वे भी इस विकल्प को चुन सकते हैं। अभी तक सर्विसेज कंपनियों को सामान्य श्रेणी में ही रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था।

सिर्फ रेस्तरां को कंपोजीशन की छूट थी। जीएसटी काउंसिल ने 10 जनवरी को 32वीं बैठक में 50 लाख रुपए तक टर्नओवर वाली सर्विसेज कंपनियों को कंपोजीशन का विकल्प देने का फैसला किया था। लेकिन काउंसिल ने उसी समय यह फैसला भी किया था कि यह बदलाव 1 अप्रैल 2019 से लागू होगा।

जानिए नए नियम के बारे में
सवाल : बिजनेस 50 लाख से ज्यादा है तो सामान्य श्रेणी ही रहेगी नियम किनके लिए है?
जवाब : जो कारोबारी गुड्स और सर्विसेज दोनों का बिजनेस करते हैं, वे भी कंपोजीशन स्कीम का विकल्प चुन सकते हैं। जिन सर्विस कंपनियों का टर्नओवर पिछले साल 50 लाख रुपए से ज्यादा था, वे सामान्य श्रेणी में ही रहेंगी।
सवाल : इन्हें क्या करना पड़ेगा?
जवाब : कंपनियों को 30 अप्रैल तक जीएसटी सीएमपी-02 फॉर्म भरना पड़ेगा। जीएसटी पोर्टल पर इसे ऑनलाइन भरा जा सकता है। नई कंपनी यह विकल्प चुनती है तो उसे रजिस्ट्रेशन के वक्त जीएसटी आरईजी-01 फॉर्म में इसका जिक्र करना पड़ेगा।
सवाल : कंपोजीशन में तिमाही रिटर्न की सुविधा मिलती है
जवाब : ये कारोबारी टैक्स वाला बिल नहीं दे सकते। ग्राहक से टैक्स ले भी नहीं सकते हैं। बिल पर कंपोजीशन लिखना जरूरी है।

अभी क्या: अभी तक कंपोजीशन की सुविधा मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों और ट्रेडर्स के लिए थी। सर्विसेज में सिर्फ रेस्तरां को यह विकल्प चुनने की सहूलियत थी। मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों और ट्रेडर्स के लिए पहले इसकी सालाना टर्नओवर की सीमा एक करोड़ रुपए थी।

इसे 1 अप्रैल 2019 से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दिया गया है। कंपोजीशन स्कीम में ट्रेडर्स और मैन्युफैक्चरर को टर्नओवर के 1% के बराबर जीएसटी देना पड़ता है। रेस्तरां के लिए 5% जीएसटी का नियम है।

2 करोड़ वाली नई Porsche 911 स्पोर्ट्स कार भारत में लॉन्च

Porsche ने भारत में अपनी आइकॉनिक स्पोर्ट्स कार Porsche 911 को नए अवतार में लॉन्च किया है। नई कार दो वेरियंट (Carrera S और Carrera S Cabriolet) में पेश की गई है। Carrera S कार का कूप मॉडल है, जबकि Carrera S Cabriolet कन्वर्टिबल मॉडल है। इनकी कीमत क्रमश: 1.82 करोड़ और 1.99 करोड़ रुपये है। यह कंपनी की 8वीं जेनरेशन Porsche 911 स्पोर्ट्स कार है। आइये इस शानदार कार के बारे में बताते हैं…

पावर: नई पोर्श 911 में अपेडेटेड 3-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 450PS का पावर और 530Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई कार पिछले मॉडल की तुलना में 30PS ज्यादा पावर जेनरेट करती है। इंजन को नए 8-स्पीड, ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इसमें 7-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है।

स्पीड: कंपनी का दावा है कि नई Porsche 911 Carrera S मात्र 3.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 308 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्पोर्ट्स क्रोनो पैकेज के साथ आने वाली यह कार 3.5 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, Porsche 911 Carrera S Cabriolet वेरियंट 3.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। स्पोर्ट्स क्रोनो पैकेज के साथ यह समय 3.7 सेकंड हो जाता है।

डिजाइन: नई कार पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा मस्क्युलर दिखती है। इसका बोनट लंबा है और फ्रंट बंपर के डिजाइन में बदलाव किया गया है। बंपर पर स्लिम-लाइन एलईडी लैम्प दी गई है, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करती है। कार के रियर में नए ओएलईडी टेल लैम्प हैं। इसमें 20-इंच का फ्रंट और 21-इंच का रियर वील दिया गया है। नई कार के डोर हैंडल इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ऑपरेट होते हैं।

डिजाइन:इंटीरियर की बात करें, तो इसमें नया मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील और नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। कार में नया 10.9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पोर्श कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट फीचर से लैस है। सेंटर कंसोल में नया गियर नॉब दिया गया है।कीमत के मामले में नई पोर्श 911 की भारतीय बाजार में Mercedes AMG GT और Audi R8 जैसी कारों से टक्कर मानी जा रही है।

सैमसंग गैलेक्सी M30 की ऑफर्स के साथ सेल

नई दिल्ली।साउथ कोरिया के स्मार्टफोन मेकर सैमसंग की एम सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30 की आज फ्लैश सेल है। स्मार्टफोन मौजूदा समय में सबसे पॉप्युलर बजट स्मार्टफोन्स में से एक है। अगर आप भी यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और अभी तक खरीद नहीं पाए हैं तो आज आपके लिए अच्छा मौका है। आज दोपहर 12 बजे यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म ऐमजॉन पर फ्लैश सेल में मिलेगा। इसपर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

कीमत और ऑफर्स
सैमसंग Galaxy M30 के दो वेरियंट सेल में अवेलेबल हैं। इसके 4GB रैम +64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये है। वहीं, इसी स्मार्टफोन के 6GB रैम +128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है।

सेल में इसे खरीदने पर रिलायंस जियो के डबल डेटा ऑफर के साथ 3,110 रुपये तक की बचत मिल रही है। इसके अलावा, 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। 1,199 रुपये के टोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान से इस डिवाइस को प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी M30 में 6.4 इंच का फुल HD+AMOLED इनफिनिटी U डिस्प्ले दिया गया है। वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया यह फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 UI पर चलता है। ऑक्टा-कोर Exynos 7904 प्रोसेसर के साथ इसके दो वेरियंट 4GBरैम+64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GBरैम+128GB इंटरनल स्टोरेज पेश किए गए हैं।

इनकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 13 मेगापिक्सल और दो 5 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। Galaxy M30 स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी और 3X फास्ट चार्ज सपॉर्ट भी दिया गया है।

माधुरी दीक्षित बनीं सिंगर, अपना पहला गाना इसी साल करेंगी रिलीज

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अभी भी बॉलिवुड में काफी पॉप्युलर हैं। हाल में माधुरी की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ का सॉन्ग ‘तबाह हो गए’ रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया। इस गाने में माधुरी बिल्कुल अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं। अब खबर है कि माधुरी ऐक्टिंग और डान्स के बाद गायन के फील्ड में भी अपना हाथ आजमाने जा रही हैं।

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी ने कहा कि वह पहली बार प्रफेशनल लेवल पर सिंगिंग में हाथ आजमा रही हैं। उनकी पहली ऐल्बम तैयार हो चुकी है और इसी साल रिलीज की जा सकती है। बताया जा रहा है कि गाना तो रिकॉर्ड कर लिया गया है लेकिन फिल्मों में बिजी होने के कारण इसका विडियो अभी तक शूट नहीं हो पाया है।

वैसे बता दें कि इससे पहले माधुरी अपनी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के लिए गाना ‘रंगी सारी’ भी गा चुकी हैं। अब वह पहली बार पॉप सिंगिंग करती नजर आएंगी। माधुरी ने बताया कि यह एक इंग्लिश ऐल्बम होगी जिसमें 6 गाने होंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी की पिछली फिल्म ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई थी। इसमें माधुरी की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। अब वह ‘कंलक’ में बहार बेगम के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 36 और निफ्टी 8 अंक बढ़कर खुला

मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.23 अंकों (0.09%) की तेजी के साथ 38,621.58 पर खुला तो नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 8.25 अंक (0.07%) मजबूती के साथ 11,592.55 पर कारोबार की शुरुआत की।

एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 353.87 अंकों की गिरावट और निफ्टी भी 87.65 अंक नीचे फिसलकर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलिवर, बजाज ऑटो, एम&एम, एलटी, रिलायंस, आईटीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट, रिलायंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनैंस, टीसीएस के शेयरों में तेजी दिखी।

स्टेट बैंक, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, मारुति, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, ICICI बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, यस बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस, कोटक बैंक, वेदांता लिमिटेड के शेयर लाल निशान में थे। वहीं, सुबह 9:40 बजे निफ्टी पर आईओसी, भारतीएयरटेल, इंडिया बुल्स हाउजिंग फाइनैंस, बीपीसीएल, हिंदुस्ता यूनिलिवर के शेयर टॉप गेनर्स रहे, जबकि वेंदांता लिमिटेड, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, जी लिमिटेड और कोटक बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट थी।

100MP के हाइपर कैमरे के साथ लॉन्च होगा Lenovo Z6 Pro

नई दिल्ली। ताइवान की फोन निर्माता कंपनी लेनोवो (Lenovo) अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। लेनोवो 23 अप्रैल को Lenovo Z6 Pro लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन चीन के एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी इस फ्लैगशिप फोन के साथ कुछ नए फीचर्स लॉन्च कर सकती है। लेनोवो ‘हाइपर विडियो’ फीचर लॉन्च कर सकती है। कंपनी के वाइस प्रेज़िडेंट ने वीबो अकाउंट पर लॉन्चिंग डेट का ऐलान किया। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप स लैस हो सकता है।

डिजाइन :अभी तक लीक रेंडर्स की मानें तो स्मार्टफोन में इयरपीस टॉप बेजल पर प्लेस्ड होगा जबकि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन स्मार्टफोन के दायीं तरफ मौजूद होंगे। फ्रंट की अगर बात करें तो डिवाइस में मौजूद नॉच की डिजाइन का अभी पता नहीं चल सका है। फोन के बैक में ग्लॉसी फिनिश दी गई है। रियर पैनल ग्लास से बना है।

कैमरा:अभी तक आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन में सिंगल 48MP का सेंसर मौजूद हो सकता है जो सुपर नाइट व्यू, सुपर स्टेडी शॉर्ट जैसे कई फीचर्स से लैस हो सकता है। स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी मौजूद हो सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन हाइपर विजन कैमरा फीचर से लैस होगा जिससे 100MP तक की तस्वीरें ली जा सकेंगी।

कीमत: कीमत की अगर बात करें तो स्मार्टफोन की कीमत RMB 3,000 (करीब 31,000 रुपये) तक हो सकती है। स्मार्टफोन जून महीने से सेल के लिए अवेलेबल हो सकता है।