Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 4698

सोने में रिकॉर्ड तेजी, एक ही दिन में 1300 रुपए महंगा, दाम 35000 रुपए के पार

नई दिल्ली/ कोटा । सरकार की ओर से सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को एक दिन में 1,300 रुपए उछलकर 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मोदी सरकार के पांच साल से ज्यादा के कार्यकाल में सोना पहली बार इतना महंगा हुआ है।

सरकार ने शुक्रवार को संसद में पेश बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे आज सोने में जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी भी 280 रुपए की बढ़त में एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,300 रुपए की बढ़त में 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 35,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 500 रुपए की छलांग लगाते हुए 27,300 रुपए के भाव बिकी। चांदी में भी तेजी देखी गई।

चांदी हाजिर 280 रुपए चमककर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो 29 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 60 रुपए की तेजी में 37,285 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

विदेशों में सप्ताहांत पर सोने में रही बड़ी गिरावट भी स्थानीय बाजार में पीली धातु को बढ़त में जाने से नहीं रोक सकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर 23.10 डॉलर लुढ़ककर 1,399.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 19.70 डॉलर की गिरावट के साथ बाजार बंद होते समय 1,401.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। शुक्रवार को जारी इस आंकड़े से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हुई है और सोने पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर चांदी हाजिर भी 0.34 डॉलर लुढ़ककर 14.97 डॉलर प्रति औंस रह गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 38000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 34000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना39960 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34170 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39850 रुपये प्रति तोला।

इंदौर तेल बाजार : कपास्या खली तेज, सोयाबीन रिफाइंड तेल गिरा

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में दो रुपये एवं पाम तेल में छह रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। सोयाबीन में 50 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। पशु आहार कपास्या खली में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तिलहन:सरसों 3600 से 3650रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। तेल:मूंगफली तेल इंदौर 1160 से 1180, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 740 से 742, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 710, पाम तेल 620 से 622 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार:कपास्या खली इंदौर 1875, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2825 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल:कपास्या तेल इंदौर 735 से 740, महाराष्ट्र 725 से 730, तथा गुजरात 740 से 745 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना बाजार : ग्राहकी से साबूदाना एवं हल्दी में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को साबूदाना और हल्दी में लिवाली सुधार लिये रही। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण शक्कर में ग्राहकी कमज़ोर रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को चार गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला: शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3400 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 165 से 184 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2050 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 133, निजामाबाद 95 से 105, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी: मूंग एवं उड़द में तेजी, चना सस्ता

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को मूंग 50 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। चना 25 रुपये व मसूर 25 रुपये प्रति क्विंटल कम हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को 1500 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन:चना (कांटा) 4275 से 4300, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 4500 से 4700, मसूर 4175 से 4200, हल्की 3800 से 3900, मूंग 5600 से 5650, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5400 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5850 से 5900, उड़द 5100 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7050 से 7250, तुअर दाल फूल 7450 से 7650, तुअर दाल बोल्ड 7850 से 8050, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5450 से 5650, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7300 से 7500, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज:गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

राजस्थान में पेट्रोल 4.62 एवं डीजल 4.59 रुपये लीटर महंगा

जयपुर/कोटा आम बजट में अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पथ उपकर में बढोतरी के बाद राज्य सरकार द्वारा इन उत्पादों पर वैट (मूल्य वर्द्धित कर) बढाए जाने के बाद राजस्थान में पेट्रोल व डीजल पौने पांच रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। नयी दरें आंशिक रूप से शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू हो गयीं।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आम बजट में विशेष उत्पाद शुल्क एक रुपये तथा पथ उपकर में एक रुपये बढोतरी करने की घोषणा की। इसके बाद राज्य सरकार ने देर रात एक अधिसूचना जारी कर पेट्रोल पर वैट को 26 से बढाकर 30 प्रतिशत व डीजल पर वैट को 18 से बढाकर 22 प्रतिशत कर दिया।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि इन दोनों बढोतरी के बाद जयपुर में पेट्रोल के दाम कुल मिलाकर 4.62 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। पहले जो दाम 71.15 रुपये था वह अब 75.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

बगई के अनुसार इसी तरह जयपुर में डीजल 4.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। डीजल जो कल तक 66.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वह अब 71.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोटा में पेट्रोल 4.61 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 75.39 रुपये और डीजल 4.58 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 70.87 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा।

दुनिया के सबसे महंगे तलाक पर लगी मुहर, जेफ बेजोस देंगे 2.6 लाख करोड़

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज रिटेल कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस के तलाक पर अदालत ने मुहर लगा दी है। इस तलाक के बाद बेजोस की पत्नी मैकेंजी को 38 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.60 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे। इन दोनों के तलाक को दुनिया का सबसे महंगा तलाक बताया जा रहा है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, तलाक के लिए जेफ बेजोस और मैकेंजी बेजोस के बीच हुए समझौते के अनुसार मैकेंजी को अमेजन डॉट कॉम में चार फीसदी हिस्सेदारी के रूप में 19.7 मिलियन शेयर दिए जाएंगे। इन शेयरों की अनुमानित कीमत 38.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.60 लाख करोड़ रुपए है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन शेयरों के मिलने के बाद मैकेंजी ब्लूमबर्ग के बिलिनयर्स इंडेक्स में 22वें स्थान पर आ जाएंगी। वॉशिंगटन की किंग काउंटी के एक जज ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी है। तलाक के बाद भी जेफ बेजोस अमेजन में 12 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने रहेंगे।

पेशे से उपन्यासकार मैकेंजी बेजोस ने अप्रैल में ट्वीट कर कहा था कि वह वॉशिंगटन पोस्ट और ब्लू ऑरिजिन कंपनी की अपनी हिस्सेदारी को जेफ बेजोस को सौंप देंगी। साथ ही मैकेंजी ने अमेजन के वोटिंग राइट्स भी बेजोस को देने की बात कही थी।

मैकेंजी ने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा परमार्थ कार्यों में देने का भी वादा किया है। आपको बता दें कि जेफ बेजोस और मैकेंजी बेजोस की शादी 1993 में शुरू हुई थी। इसके एक साल बाद 1994 में जेफ बेजोस ने सिएटल में एक गैराज से अमेजन की शुरुआत की थी।

बजट का साइड इफेक्ट, एक ही दिन में 2.50 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

नई दिल्ली। बजट में सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपए शुल्क बढ़ाने से शनिवार को इनकी कीमत करीब ढाई रुपए बढ़ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपए बढ़कर 72.96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह आठ मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में डीजल भी 2.36 रुपए महंगा होकर 66.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जो चार मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क एक-एक रुपए और सड़क एवं ढांचागत उपकर एक-एक रुपए बढ़ाया है।

देश के अन्य हिस्सों में भी दोनों ईधनों के दाम बढ़े हैं। कोलकाता में पेट्रोल दो रुपए 40 पैसे महंगा होकर 75.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.36 रुपए बढ़कर 68.59 रुपए प्रतिलीटर हो गया है।

मुम्बई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 2.42 रुपए और 2.57 रुपए बढ़े। मुम्बई में आज पेट्रोल की कीमत 78.57 रुपए और चेन्नई में 75.76 रुपए रही। डीजल की कीमत मुम्बई में ढाई रुपए बढ़कर 69.90 रुपए और चेन्नई में 2.52 रुपए बढ़कर 70.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

7 लाख रुपए तक की इनकम पर नहीं लगेगा टैक्स, जानिए कैसे

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पूर्ण बजट पेश कर दिया है। इस पूर्ण बजट में इनकम टैक्स को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और अंतरिम बजट में किए गए प्रावधानों को ही मंजूरी दी गई है। बजट के नए प्रावधानों के बाद अब आपकी 7 लाख रुपए तक की आय पर किसी भी प्रकार को कोई टैक्स नहीं लगेगा। LEN DEN NEWS आपको बता रहा है कि कैसे आप 7 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री बना सकते हैं।

5 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं
अंतरिम बजट में पांच लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री किया गया था। सीनियर टैक्स कंसल्टेंट राजकुमार विजय के अनुसार, ढाई से पांच लाख रुपए तक की आय पर 5 फीसदी की दर से टैक्स लगता है। यह अधिकतम 12,500 रुपए होता है।

अंतरिम बजट में इसको पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। यानी अब आपको पांच लाख रुपए तक की आय पर कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। जैन के अनुसार, सरकार ने केवल टैक्स में छूट दी है, स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है।

धारा 80 सी के तहत 1.50 लाख तक के निवेश पर छूट
आयकर की धारा 80 सी के तहत आपकी ओर से किए गए 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर किसी भी प्रकार को टैक्स नहीं देना होता है। मनीष जैन के अनुसार जीवन बीमा, म्युचुअल फंड, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि आदि में किया गया 1.50 लाख रुपए तक का निवेश टैक्स फ्री होता है।

50 हजार रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन
इसी साल फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में स्टैंडर्ड की सीमा को 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया गया था। यानी आपकी आय सात लाख रुपए है तो इसमें से 50 हजार रुपए स्टैंडर्ड डिडक्शन के रूप में घटाने के बाद 6.50 लाख रुपए पर टैक्स की गणना होगी।

ऐसे समझें पूरा गणित

सैलरी से आय 7 लाख रुपए
स्टैंडर्ड डिडक्शन50 हजार रुपए
नेट सैलरी इनकम6.50 लाख रुपए
धारा 80 सी के तहत निवेश1.50 लाख रुपए
नेट टैक्सेबल इनकम5 लाख रुपए
इनकम टैक्स 12,500 रुपए
टैक्स छूट12,500 रुपए
कर योग्य टैक्सशून्य

महिंद्रा बोलेरो में जुड़े नए सेफ्टी फीचर्स, जानिए क्या

0

नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी पॉप्युलर एसयूवी बोलेरो को नए सेफ्टी फीचर्स से लैस कर दिया है। 1 जुलाई 2019 से लागू हुए नए सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए बोलेरो में ये फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर अपडेटेड बोलेरो पावर प्लस की बुकिंग शुरू है। महिंद्रा ने ऑफिशल वेबसाइट पर अपडेटेड बोलेरो को लिस्ट करके यह जानकारी दी है।

महिंद्रा ने बोलेरो पावर प्लस और 9 सीट वाली बोलेरो प्लस में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड वॉर्निंग सिस्टम और सेंट्रल लॉकिंग के लिए मैन्युअल ओवरराइड जैसे फीचर्स शामिल किए हैं। इसके अलावा इनमें नई स्टीयरिंग वील यूनिट भी दी गई है।

कंपनी ने बोलेरो के वेरियंट में भी बदलाव किया है। 63hp पावर, 2.5-लीटर डीजल इंजन वाली 7 सीटर बोलेरो को बंद कर दिया गया है। हालांकि, यह इंजन 9 सीटर बोलेरो प्लस में मिलेगा, जिसे अप्रैल 2020 से पहले बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा।

सेफ्टी फीचर्स के अलावा 7 सीट वाली बोलेरो पावर प्लस में कोई और बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 1.5-लीटर, 3-सिलिंडर, टर्बो डीजल इंजन है, जो 71hp का पावर और 195Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा इस इंजन को भी बीएस6 एमिशन के अनुरूप अपग्रेड करेगा।

महिंद्रा ने अपडेटेड बोलेरो की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि वर्तमान मॉडल की तुलना में अपडेटेड बोलेरो की कीमत 30 से 50 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में बोलेरो पावर प्लस की कीमत 7.01 लाख से 8.35 लाख रुपये के बीच है।

बजट 2019 : जमीन जायदाद सहित 7 जगह पर अब कैश लेनदेन पड़ेगा महंगा

0

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक मनी पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाने का ऐलान किया। ​​​इनमें कैश ट्रांजेक्शन को सीमित करने पर भी जोर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले भी संसद में कैश ट्रांसफर को भ्रष्टाचार की वजह बता चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में कैश ट्रांजेक्शन करना महंगा पड़ सकता है।

यहां कैश में पेमेंट करना होगा महंगा

  • व्यापार सालाना बैंक खाते से एक करोड़ से ज्यादा के लेनदेन पर 2 प्रतिशत टीडीएस देना होगा।
  • 50 करोड़ रुपए वार्षिक कारोबार वालों को ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
  • अचल संपत्ति पर की खरीदने और बेचने पर 20 हजार रुपए से ज्यादा नहीं स्वीकार किए जा सकेंगे।
  • चैरिटेबल ट्रस्ट को 2000 से ज्यादा कैश पेमेंट नहीं किया जा सकेगा, जो कि पहले तक दस हजार रुपए था।
  • किसी भी राजनीतिक दल को 2000 रुपए से ज्यादा कैश नहीं दिया जा सकेगा।
  • कारोबार के लिए प्रकल्पित व्यवस्था में गैर-नकदी के लेनदेन के लिए लाभ दर 8 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दी गई है।
  • 2 लाख से ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।