Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 4699

हरे निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 62 अंक चढ़कर 39902 पर

नई दिल्ली। पांच जुलाई को बजट से पहले सरकार आज यानी 4 जुलाई को आर्थिक सर्वे पेश करेगी। इस सर्वे से देश की अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर सामने आएगी। आर्थिक सर्वे पेश होने से पहले निवेशकों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। इसी कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुले।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 62 अंकों की तेजी के साथ 39902 अंकों पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 12 अंकों की तेजी के साथ 11,928 अंकों पर खुला। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 57 अंकों की तेजी के साथ 39,897 अंकों पर और निफ्टी 16 अंकों की तेजी के साथ 11,933 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में कॉरपोरेशन बैंक, मनपसंद बेवरेजेस, आरकॉम, शारदा कॉरपोरेशन, इलाहाबाद बैंक के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंड्सइंड बैंक, आईटीसी, जी एंटरटेनमेंट, ग्रॉसिम के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में कॉक्स एंड किंग्स, एचएफसीएल, एलटीआई, एलआईएसीएल, जागरण प्रकाशन के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में आयशर मोटर्स, गेल, टेक महिंद्रा, वीईडीएल, डॉ. रेड्डीज लैब के शेयरों में मंदी का माहौल है।

हॉस्टल आग प्रकरण :राजपूत समाज का 4 को कोटा बंद स्थगित

कोटा। शहर के तलवंडी इलाके में गत दिनों बिजली ट्रांसफर में आग के बाद एक मकान के कक्ष में आग की घटना के बाद मकान एवं हॉस्टल को सीज करने की नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई के बाद आक्रोशित राजपूत समाज का 4 जुलाई को कोटा बन्द को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

तलवंडी निवासी गायत्री देवी का मकान नगर निगम ने सीज कर दिया था जी कारण राजपूत समाज का यह पूरा परिवार को बेघर हो गया था। इससे राजपूत समाज के लोगों में आक्रोश फूटने लगा था ओर 4 जुलाई को कोटा बन्द का निर्णय लिया गया था।

बुधवार को समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कोटा प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मिला और सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया। मंत्री द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद यह प्रतिनिधि मंडल कोटा कलेक्टर से भी मिला।

उचित न्याय का आश्वाशन मिलने के बाद कोटा बन्द स्थगित कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन सिंह गौड़, मंनजीत सिंह नाथावत आदि मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अगर जल्द ही मकान का ताला नहीं खोला गया तो 10 जुलाई को देशभर से राजपूत समाज के लोग कोटा में महापड़ाव करेंगे और इस महापड़ाव में राजपूत समाज के देशभर से कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

यह है मामला
शहर के तलवंडी में मकान B-331 जिसमे गायत्री देवी का परिवार निवास करता है। इसी मकान में ऊपर हॉस्टल चलता है। 10 जून को मकान में शार्ट सर्किट के आग लग गई थी, जिसमे निचले हिस्से में उनका निवास था व ऊपर 20 बच्चे रहते थे, जिन्हें पुलिस की सतर्कता से सकुशल बचा लिया गया था । फिर भी नगर निगम प्रशासन के द्वारा मकान को सीज कर दिया गया था, जिससे राजपूत समाज में काफी आक्रोश है जिसके चलते समाज ने 4 जून को कोटा बंद का ऐलान कर दिया था।

कंपनियों को आपूर्ति ब्योरे में अंतर की घोषणा सालाना GST रिटर्न में देनी होगी

0

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जीएसटी मासिक बिक्री रिटर्न और की गई आपूर्ति के ब्योरे में किसी भी अंतर की जानकारी सालाना रिटर्न फार्म में देनी होगी और उस पर बनने वाला वाजिब कर का भुगतान किया जाना चाहिए।

सालाना रिटर्न और मिलान ब्योरा पर अपने स्पष्टीकरण में मंत्रालय ने कहा कि कंपनियों ने कुछ सवाल पूछे हैं कि सालाना रिटर्न भरने तथा मिलान ब्योरा भरने के लिये आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-3बी या लेखा बही-खाता इनमें से क्या होना चाहिये।

जीएसटीआर-1 जहां बाहर की गई आपूर्ति का खाता होता है वहीं जीएसटीआर-3बी में सभी लेन-देन का सार बताया जाता है और भुगतान किये जाते हैं। मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी-1, जीएसटीआर-3बी और लेखा बही- सभी खाते एक समान होने चाहिए और विभिन्न फार्म तथा बही-खातों में मूल्य का मिलान होना चाहिये।

अगर इनमें मिलान नहीं होता है तो दो चीजें हो सकती हैं… या तो कर का भुगतान सरकार को नहीं किया गया या अधिक कर का भुगतान किया गया। मंत्रालय के अनुसार पहले मामले में उसकी घोषणा सालाना रिटर्न में होनी चाहिए और कर का भुगतान किया जाना चाहिए। बाद में सभी सूचना सालाना रिटर्न में दी जा सकती है और पात्र होने की स्थिति में रिफंड के लिये जीएसटी आरएफडी-01ए के जरिये आवेदन दिया जा सकता है।

देश का आर्थिक सर्वे आज, कल पेश होगा आम बजट

0

नई दिल्ली। आम बजट से एक दिन पहले देश का आर्थिक सर्वे पेश होगा। संसद में मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन इसे पेश करेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला आर्थिक सर्वे होगा। अंतरिम बजट 2019 के दौरान आर्थिक सर्वे पेश नहीं किया गया था, क्योंकि इसे पूर्ण बजट के साथ ही पेश किया जाता है।

आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था, राजकोषीय खाका, मौद्रिक प्रबंधन, कृषि, निर्यात, उद्योग, बुनियादी ढांचा, सर्विस सेक्टर, सोशल इंफ्रास्ट्राक्चर और रोजगार जैसे चैप्टर होते हैं। सुब्रमण्यन ने बुधवार को ट्वीट किया ‘गुरुवार को मेरे और नई सरकार के पहले आर्थिक सर्वे संसद में पेश करने को लेकर उत्साहित हूं।’

सुब्रमण्यन के एजेंडे में कृषि, नौकरी और निवेश प्रमुख रूप से होंगे। उन्हें मोदी सरकार ने पहले कार्यकाल के अंतिम दिनों में नियुक्त किया गया था। आर्थिक सर्वे के भीतर सरकार की स्कीमों का लेखा जोखा होता है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था की हालत की भी जानकारी भी होती है। साथ ही सरकार के किए गए कामों का असर क्या हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी होती है।

कोटा के हॉस्टल में स्टूडेंट‌्‌स को परोसी भेल में निकली छिपकली

कोटा। इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सोहल हाॅस्टल में परोसे गए खाने में छिपकली निकली। इससे स्टूडेंट्स में भय व्याप्त है। सभी स्टूडेंट्स ने खाना छोड़ दिया। इस मामले से हाॅस्टल में मौजूद कर्मचारियों को सूचित किया गया। स्टूडेंट्स ने बताया कि छिपकली के साथ-साथ आए दिन खाने में कीड़े भी निकलते हैं, लेकिन छिपकली आना एक बड़ा गंभीर विषय है।

दरअसल, हाॅस्टल में भेल तैयार की गई, इसके लिए नमकीन बाहर एक दुकान से मंगवाई गई। नमकीन के पैकेट में ही जली हुई छिपकली थी। यह छिपकली बच्चों के प्लेट तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर हाॅस्टल मालिक मनोज वर्मा आए और डॉक्टर को बुलाया।

डॉक्टर ने सभी बच्चों की जांच की। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि जिस वेंडर से नमकीन खरीदी थी, उसको भी घटना से अवगत कराया है। जिस कर्मचारी ने बिना देखे नमकीन परोस दी, उसको भी हटा दिया है।

300 से ज्यादा ATM कार्ड नाले में मिले, बैंक प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश

बारां। राजस्थान के बारां में नाले में करीब 300 से ज्यादा एटीएम पड़े मिले। यह एटीएम किसानों को दिए जाने थे। सरकार द्वारा किसानों के बैंक अकाउंट खोलने का अभियान चलाया गया। इसके तहत छबड़ा के बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा भी किसानों के लिए सेविंग अकाउंट खाते खोले गए। एटीएम कार्ड छबड़ा कुंभराज मार्ग में एक नाले में पड़े मिले।

लिफाफे में बंद यह एटीएम कार्ड नाले में कैसे पहुंचे? इसे लेकर बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। वहीं, स्थानीय लोगों ने नाले में बिखरे पड़े लिफाफों को देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। खबरें चलने के बाद बैंक प्रबंधन हरकत में आया। तब बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

वहां नाले में उतरकर कार्डों का इकट्‌ठा कर एक कट्‌टे में डाला। इस मामले में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बारां एरिया मैनेजर डीएस मेड़तिया के अनुसार बैंक द्वारा जारी एटीएम कार्ड किसानों तक पहुंचाना बैंक प्रबंधन की जिम्मेदारी है। अगर एटीएम कार्ड वितरित न हो तो उनकी वापसी का रिकॉर्ड बैंक में होना जरूरी है। ये कार्ड पुराने हो जाने पर उनके पिन कोड जो बैंक में रहते हैं। वह बैंक प्रबंधन द्वारा नियुक्त दो सदस्य टीम द्वारा नष्ट कर दिए जाते है।

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय के चेयरमैन आरसी जगगढ़ ने बताया कि बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छबड़ा के एटीएम कार्ड नाले में मिलने की सूचना पर एरिया मैनेजर बारां डीएस मेड़तिया ने एक जांच टीम छबड़ा रवाना कर दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जाएगी एवं दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

आयुर्वेद विभाग का इंस्पेक्टर 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

जोधपुर।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुर्वेद विभाग, जयपुर के ड्रग कंट्रोलर और जोधपुर में पदस्थापित आयुर्वेद विभाग के एक इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जोधपुर में एसीबी के प्रभारी एडिशनल एसपी नरेंद्र चौधरी ने की।

एएसपी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश शर्मा, आयुर्वेदिक विभाग जयपुर में ड्रग कंट्रोलर है। वहीं, दूसरा आरोपी इंदिवर भारद्वाज है। वह आयुर्वेद विभाग, जोधपुर में इंस्पेक्टर है। इनके खिलाफ उम्मेद हेरिटेज, जोधपुर के श्रवण डागा ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिसमें बताया कि परिवादी का फार्मेसी लाइसेंस का रिन्यूअल करने की एवज में ड्रग कंट्रोलर सुरेश शर्मा ने डेढ़ लाख रुपए और इंस्पेक्टर इंदिवर भारद्वाज ने 51 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी के शिकायत सत्यान के बाद बुधवार को ट्रेप रचा। जिसमें परिवादी श्रवण डागा रिश्वत की रकम लेकर इंदिवर भारद्वाज के घर पहुंचा।

जहां उसने इंदिवर को 25 हजार रुपए रिश्वत की रकम दी। जबकि वहां उपस्थित ड्रग कंट्रोलर सुरेश शर्मा ने जयपुर में हाथोज गांव, कालवाड़ रोड स्थित उनके निजी आवास पर रिश्वत की रकम पहुंचाने की बात कही। मौके पर मौजूद इंद्रकुमार व रामदेव सिंह के जरिए रिश्वत की रकम इंदिवर को देने पर उसके हाथ धुलवाए तो रंग पाया गया।

इंद्र कुमार को भी एसीबी ने हिरासत में ले लिया। एसीबी को एक लाख रुपए की रिश्वत की रकम भी परिवादी श्रवण डागा के पास मिली। जो कि जयपुर में ड्रग कंट्रोलर सुरेश शर्मा को देनी थी। तब एसीबी टीम ने जयपुर स्थित सुरेश शर्मा के हाथोज स्थित घर पर भी सर्च कार्रवाई की।

इंदौर तेल बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल में गिरावट, कपास्या तेल तेज

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मांग कमी से सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम बढ़कर बिका। तिलहन में सरसों के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।

तिलहन: सरसों 3550 से 3600 रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1150 से 1170, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 748 से 750, सोयाबीन साल्वेंट 712 से 715, पाम तेल 630 से 635 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1810, बुरहानपुर 1810, अकोला 2800 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 745 से 750, महाराष्ट्र 735 से 740, तथा गुजरात 750 से 752 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना: ग्राहकी से खोपरा गोला और साबूदाना में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को शक्कर, खोपरा गोला के साथ साबूदाना में (मंगलवार की तुलना में) ग्राहकी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला: शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3400 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 165 से 182 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2050 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 130 से 133, निजामाबाद 95 से 105, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी : आवक की कमी से मूंग एवं तुअर में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को आवक की कमी से मूंग 50 रुपये और तुअर के भाव में 50 रुपये (सोमवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। चना दाल के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को 5000 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4125 से 4150, चना (देसी) 4000 से 4050, डबल डॉलर 4500 से 4700, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3700 से 3800, बटला (मटर) 4100 से 4150, मूंग 5400 से 5450, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5850, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7200, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5350 से 5550, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400 मूंग दाल 7200 से 7400, मूंग मोगर 7900 से 8100 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।