कोटा। लायंस क्लब कोटा की नवगठित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष रमेश शर्मा व्यास, सचिव लक्ष्मीकांत पारीक एवं कोषाध्यक्ष विजय काबरा के नेतृत्व में सेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यकाल का शुभारंभ विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ किया।
कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही क्लब ने गौसेवा, जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण तथा चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान जैसे सेवा कार्य आयोजित कर समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातः गोदावरी धाम मंदिर परिसर में आशीर्वाद से हुआ इसके पश्चात सर्वेश्वर काबरा के सहयोग से हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई वहीं सदस्य कल्पना शर्मा के सहयोग से गणेश मंदिर परिसर में गौमाताओं को चारा अर्पित किया तथा ‘फूड फॉर हंगर’ के अंतर्गत गरीब एवं बेसहारा लोगों को खिचड़ा वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में शहर के चिकित्सकों एवं सीए के कार्यस्थलों पर पहुंचकर भी उनका अभिनंदन किया। इस अभियान के तहत कुल 30 चिकित्सकों एवं 25 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदित किया गया।
रमेश शर्मा ने कहा कि क्लब चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी सेवाएं जनजीवन एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि कार्यक्रमों में राजकुमार लड्ढा, उषा लड्ढा, सर्वेश्वर काबरा, निर्मला काबरा, वीरेंद्र विजय, पवन पारेता, मुकेश विजयवर्गीय, कुसुम विजय, एमजेएफ अशोक नुवाल, एमजेएफ अजय कुमार गुप्ता, हनुमान दुग्गड़, सुशीला दुग्गड़, जुगल किशोर सोनी, रमा सोनी, रमेशचंद्र शर्मा, कल्पना शर्मा, विजय काबरा एवं शोभा काबरा सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

