Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4656

दाम्पत्य जीवन में नियमित सेक्स से हार्ट अटैक का खतरा कम: स्टडी

0

नई दिल्ली। अगर आप शादी-शुदा हैं तो वैवाहिक जीवन में नियमित सेक्स कर हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं। हाल ही में हुई एक नई स्टडी में यह बात सामने आयी है कि आपकी सेक्स लाइफ और हार्ट अटैक से मौत के बीच गहरा संबंध है। जी हां, अगर आपकी सेक्स लाइफ ऐक्टिव है तो जाने-अनजाने आपके हार्ट अटैक से मौत होने का खतरा कम हो जाता है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया कि हार्ट अटैक से बचने वाले वैसे लोग जिनकी सेक्स लाइफ ऐक्टिव है उनके पहला हार्ट अटैक आने के एक दशक के अंदर मौत का खतरा उन लोगों की तुलना में कम हो जाता है जो सिंगल हैं या अविवाहित हैं। इस स्टडी में अनुसंधानकर्ताओं ने 1120 वैसे पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया जिन्हें 65 साल या इससे कम की उम्र में पहला हार्ट अटैक आया था।

सेक्स न करने वालों की मौत की आशंका 27 प्रतिशत अधिक
करीब 22 सालों तक स्टडी में शामिल लोगों पर नजर रखी गई और स्टडी के दौरान 1120 में से 524 लोगों की मौत हो गई। वैसे लोग जिन्होंने हार्ट अटैक आने से 1 साल पहले तक बिलकुल भी सेक्स नहीं किया था उनकी मौत की आशंका 27 प्रतिशत अधिक थी उन लोगों की तुलना में जिन्होंने सप्ताह में एक से ज्यादा बार सेक्स किया। इसके अलावा जिन लोगों ने सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स किया हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत की आशंका 12 प्रतिशत कम थी और कभी-कभार सेक्स करने वालों की मौत की आशंका 8 प्रतिशत कम।

हेल्दी रहते हैं सेक्शुअली ऐक्टिव लोग
सेक्स और जीवित बचने की संभावना के बीच कनेक्शन उन लोगों के लिए और भी स्ट्रॉन्ग था जिनकी सेक्स लाइफ हार्ट अटैक के बाद भी बेहद ऐक्टिव थी। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में डिपार्टमेंट ऑफ बिहेविअरल साइंस ऐंड हेल्थ के हेड ऐन्ड्र्यू स्टेपटो ने कहा, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि वैसे लोग जो सेक्शुअली ऐक्टिव थे वे रिलेशनशिप में थे, जवान थे और आमतौर पर हेल्दी भी थे।

हाई बीपी, कलेस्ट्रॉल और डायबीटीज का खतरा
वैसे लोग जो सेक्शुअली इनऐक्टिव थे यानी जिन्होंने सेक्स करना पूरी तरह से बंद कर दिया था उनमें हार्ट अटैक आने से 1 साल पहले हाई ब्लड प्रेशर, हाई कलेस्ट्रॉल, डायबीटीज समेत कई बीमारियां और दिक्कतें नजर आयीं उन लोगों की तुलना में जिन्होंने सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स किया।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे प्‍यारे कपल माने जाते हैं। फैंस दोनों के फोटोज, विडियोज और रेड कार्पेट मोमेंट्स को काफी पसंद करते हैं। यह कपल सार्वजनीक तौर पर एक-दूसरे को प्यार जताकर अक्सर अपने फैन्स को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘बेवॉच’ ऐक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह एक छोटे समारोह में शादी करना चाहती थीं लेकिन यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन में तबदील हो गया।

प्रियंका ने बताया कि अपनी शादी में बुलाने के लिए उन्होंने लगभग 180 लोगों की लिस्ट बनाई थी, ताकि अपनी शादी को प्राइवेट रख सकें, लेकिन उनके के लिए आसान नहीं था। इसके अलावा, ऐक्ट्रेस ने अपने से कम उम्र के व्यक्ति से शादी करने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह उन चीजों को महत्व नहीं देती है जो उनके लिए मायने नहीं रखती और अपने अपनी लाइफ अपनी शर्तों जीती हैं। ऐक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के ‘द हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर के पहले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं।

वर्कफ्रेंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर ने उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।

5 सितंबर से शुरू होगी जियो गीगा फाइबर, AGM में मुकेश अंबानी का ऐलान

0

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 42वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बहुप्रतिक्षित जियो गीगाफाइबर के कॉमर्शियल लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया।

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 5 सितंबर 2019 से जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि जियो गीगाफाइबर की कम से कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो जो 1 जीबीपीएस तक जाएगी।

इसके लिए ग्राहकों को 700 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करने होंगे। यह खर्च प्लान के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि जियो गीगाफाइबर पर ग्राहकों को वॉयस कॉल या डाटा में से किसी एक के लिए ही भुगतान करना होगा।

अन्य घोषणाएं

  1. इंटरनेशनल कॉलिंग पैक 500 रुपए प्रतिमाह अमेरिका और कनाडा में फिक्स लाइन के लिए जियो फाइबर प्लान पर सभी ओटीटी एप्लीकेशन उपलब्ध होंगे।
  2. प्रीमियम जियो फाइबर ग्राहक उसी दिन रिलीज होने वाली फिल्म देख सकेंगे।
  3. जियो फॉर एवर प्लान लेने वालों को 4के टीवी और सेट टॉप बॉक्स मुफ्त मिलेगा।
  4. रिलायंस देश में सबसे ज्यादा जीएसटी और इनकम टैक्स देने वाली कंपनी बनी
  5. वित्त वर्ष 2018-19 में रिलायंस ने 26379 करोड़ रुपए कस्टम और एक्साइज ड्यूटी के रूप में दिए।
  6. समान अवधि में 67320 करोड़ रुपए का जीएसटी और 12191 करोड़ रुपए का आयकर दिया।
  7. भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान करने वाली कंपनी है रिलायंस ।
  8. रिलायंस इंडस्ट्रीज पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनी।

जियो गीगाफाइबर क्या है?
JioGigaFiber फाइबर टु द होम यानी FTTH पर आधारित है। FTTH का मतलब होता है कि अगर आपको इंटरनेट सर्विस चाहिए तो आपके घर तक एक केबल दिया जाएगा। अभी जिस केबल से आपको इंटरनेट मिलता है वो इस स्पीड इंटरनेट देने लायक नहीं होते। FTTH की वजह से स्पीड भी मिलेगी। इस सर्विस के लिए यूज की जाने वाली केबल दूसरों के मुकाबले फास्ट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करती है। यह मौजूदा केबल के मुकाबले बेहतर होगी और इससे हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी और ऑनलाइन गेमिंग भी पहले से बेहतर होगी।

Jio GigaFiber यूजर्स नई फिल्में अब फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देख सकेंगे

0

नई दिल्ली। 42वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए। इनमें सबसे बड़ा ऐलान जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल लॉन्चिंग रहा। मुकेश अंबानी के अनुसार, 5 सितंबर से पूरे देश में जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

जियो गीगाफाइबर सेवा की खूबियों के बारे में बताते हुए मुकेश अंबानी ने बताया जियो अपने प्रीमियम गीगाफाइबर ग्राहकों के लिए फर्स्ट डे, फर्स्ट शो सेवा लेकर आएगी। इस सेवा के तहत प्रीमियम गीगाफाइबर ग्राहक उसी दिन मूवी देख सकते हैं जिस दिन वह थियेटर में रिलीज होगी। कंपनी इस सर्विस को 2020 के मध्य तक लॉन्च करेगी।

जियो गीगाफाइबर की अन्य खासियत
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगाफाइबर की कम से कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो जो 1 जीबीपीएस तक जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को 700 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करने होंगे। यह खर्च प्लान के अनुसार होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि ग्राहक को डाटा अथवा वायस में से एक के लिए ही पैसा खर्च करना होगा।

जियो ग्राहकों को 4K एचडी टीवी और 4K सेट टॉप बॉक्स मुफ्त

0

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बड़ा ऐलान कर दिया है। मुकेश अंबानी ने 5 सितंबर से जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है।

एजीएम में जियो गीगा फाइबर के प्लान्स की जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए रिलायंस जियो ने जियो गीगाफाइबर और जियो सेट टॉप बॉक्स के कई प्लान्स बनाए हैं।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जो ग्राहक जियो गीगाफाइबर और जियो सेट टॉप बॉक्स का जियो फॉर एवर प्लान लेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से 4के एचडी टीवी और 4के सेट टॉप बॉक्स मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि, फिलहाल प्लान की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

5 सितंबर से शुरू होगा जियो गीगाफाइबर
मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 5 सितंबर 2019 से जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि जियो गीगाफाइबर की कम से कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो जो 1 जीबीपीएस तक जाएगी।

इसके लिए ग्राहकों को 700 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करने होंगे। यह खर्च प्लान के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि जियो गीगाफाइबर पर ग्राहकों को वॉयस कॉल या डाटा में से किसी एक के लिए ही भुगतान करना होगा।

मैंने वित्त मंत्री से कहा था, RBI गवर्नर को हटा दें: नितिन गडकरी

नागपुर। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि उन्होंने एक बार वित्त मंत्री से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर को हटाने के लिए कहा था। नागपुर में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में यह किस्सा दोहराते हुए गडकरी यह बताना चाह रहे थे कि कैसे रेग्युलेटर्स की सख्ती के कारण भारत में बिजनस ग्रोथ रुक गई। हालांकि, उन्होंने मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे सकारात्मक सोच की उम्मीद की जा सकती है।

गडकरी ने कार्यक्रमों में बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री से कहा था कि आरबीआई गवर्नर ‘किसी काम के नहीं हैं और उन्हें सीधे हटा देना चाहिए।’ हालांकि, गडकरी ने अपने वक्तव्य में किसी का नाम नहीं लिया और सिर्फ वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर का जिक्र किया। गौरतलब है कि नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस के पहले कार्यकाल में अरुण जेटली और पीयूष गोयल वित्त मंत्री थे।

किसी काम के नहीं गवर्नर’
उस वक्त रघुराम राजन और उर्जित पटेल ने आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी संभाली। राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं मिला और उर्जित ने बिना अपना कार्यकाल पूरा किए ही इस्तीफा दे दिया। गडकरी ने कहा, ‘मैंने गवर्नर को समझाने की बहुत कोशिश की (नरमी दिखाने के लिए) लेकिन वह अड़े थे। बाद में वित्त मंत्री ने बताया कि गवर्नर पद छोड़ने की धमकी देते हैं लेकिन छोड़ते नहीं। तब मैंने वित्त मंत्री से कहा कि अगर वह अभी पद नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें बाहर कर दीजिए, वह किसी काम के नहीं हैं।’

Maruti Suzuki XL6 आएगी 6 कलर ऑप्शन के साथ

0

नई दिल्ली। दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कार मारुति सुजुकी एक्सएल 6 (Maruti Suzuki XL6) कार दो वेरियंट और 6 कलर ऑप्शंस में लॉन्च की जाएगी। यह कार जीटा मैनुएल/ऑटोमेटिक और अल्फा मैनुअल/अल्फा ऑटोमेटिक वेरियंट में आएगी। इसके अलावा बायर्स को मेटैलिक प्लेटिनम सिल्वर, मेटैलिक मैग्मा ग्रे, प्राइम अबर्न रेड, पर्ल ब्रेव खाकी, पर्ल आर्टिक वाइट और नेक्सा ब्लू कलर ऑप्शन मिलेंगे। यह कार 21 अगस्त को लॉन्च की जाएगी।

7 सीटर एमपीवी अर्टिगा पर आधारित
बात करें कार के फीचर्स की तो मारुति एक्सएल6 कंपनी की 7 सीटर एमपीवी अर्टिगा पर आधारित है, लेकिन इसका लुक अर्टिगा से काफी अलग है। अर्टिगा के मुकाबले एक्सएल6 में नई एलईडी हेडलाइट्स, नए शेप का बोनट और नई डिजाइन में अर्टिगा से बड़ी ग्रिल दी गई है। ग्रिल के बीच में लंबी क्रोम पट्टी है, जो हेडलाइट यूनिट में दिए गए एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) में मिलती है। बड़ी ग्रिल और प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ दिया गया नए डिजाइन का बंपर कार के फ्रंट लुक को शानदार बनाता है। कार में सनरूफ नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें रूफ रेल्स दिए गए हैं।

ये फीचर्स भी होंगे मौजूद
एक्सएल6 का कैबिन पूरी तरह ब्लैक कलर में है। इस 6 सीटर कार की दूसरी लाइन में आर्मरेस्ट के साथ दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स मिलेंगी। इसके अलावा इस प्रीमियम कार में नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर वॉशर/वाइपर जैसे फीचर्स होंगे। टॉप वेरियंट Alpha में रिवर्स कैमरा, लेदर सीट्स और क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी इस कार को ब्लैक अलॉय वील्ज के साथ ड्यूल टोन कलर स्कीम में भी पेश कर सकती है।

इंजन : इस प्रीमियम कार में मारुति के स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। इस 6 सीट वाली प्रीमियम कार की कीमत अर्टिगा से करीब 50 हजार रुपये ज्यादा रहने की उम्मीद है।

ठेकेदारी पर निर्माण में पूर्ण विदेशी निवेश को मंजूरी देने की तैयारी

0

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार को गति देने के लिए केंद्र सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। इसके तहत अब सरकार देश में ठेकेदारी पर होने वाले निर्माण में 100 फीसदी विदेशी निवेश की मंजूरी देने की तैयारी में है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री इस प्रस्ताव पर काम रही है, जिसे जल्द अंतिम रुप देने के बाद कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

मौजूदा पॉलिसी में कॉन्टैक्ट मैन्युफैक्चरिंग का कोई जिक्र नहीं है और इस बारे में चीजें स्पष्ट नहीं है। देशभर की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां कॉन्टैक्ट मैन्युफैक्चरिंग की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेशी निवेश को आकर्षित करने के इरादे से जुलाई में अपने बजट भाषण में विमानन, एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कामिक्स), बीमा और एकल खुदरा ब्रांड जैसे क्षेत्रों में एफडीआई नियमों में ढील देने का प्रस्ताव किया था।

मैन्युफैक्चरिंग में अन्य रुट से निवेश की इजाजत
अभी भारत में विदेशी निवेश पॉलिसी के मुताबिक ऑटोमेटिक रुट के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 100 फीसदी विदेश निवेश की इजाजत है। मैन्युफैक्चरर्स को भारत में होलसेल और रिटेल चैनल के जरिए अपने बनाए गए प्रोडक्ट को बेचा जा सकता है। साथ ही सरकार की बिना मंजूरी के प्रोडक्ट को ई-कॉमर्स से बिक्री की जा सकती है।

घटा विदेशी निवेश
भारत में एफडीआई 2018-19 में एक प्रतिशत घटकर 44.36 अरब डालर रहा। पिछले साल सरकार ने एकल खुदरा ब्रांड, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां तथा निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिये एफडीआई नियमों में ढील दी थी। देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये बंदरगाह, हवाईअड्डा और राजमार्ग जैसे बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए अरबों डालर की जरूरत है। इस लिहाज से विदेशी निवेश काफी महत्वपूर्ण है।

सावन उत्सव में कृष्ण भक्ति के भजनों पर झूमी महिलाएं

कोटा। मुक्तिधाम मानस मण्डल की ओर से हनुमान मंदिर कालाकोट सरकार किशोरपुरा पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया। सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने भजन और कीर्तन के साथ सावन के गीत गाए।

इस दौरान ‘‘बीता जाए सावंरे हर महीना हर साल….सावन की रुत है आजा मां…. सावन का महिना है तेरी याद सताती है, मेरी आंखे बनी बादल बरसात बहाती है…’’ सरीखे भजनों पर झूमती रहीं। वहीं भगवान राधे कृष्ण की झांकी देखकर मुग्ध भक्तों ने जयकारों से आसमान गुंजा दिया।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में उमा सोनी, भावना गौतम, लीना सेन, प्रेमलता गौतम, सरोज बंसल, विष्णुकांता चित्तौड़ा, मधु शर्मा, पुष्पा तिवारी, सुनीता सोमानी आदि महिलाओं ने सहयोग किया।

धर्म विहीन व्यक्ति पशु के समान होता है: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर शनिवार को माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि संस्कार ही जीव को मानव बनाते हैं। व्यक्ति को संस्कार मां के गर्भ से मिलने शुरू हो जाते हैं। धर्म से विहीन व्यक्ति पशु के समान होता है।

जिस व्यक्ति के पास धर्म कर्म के लिए समय नहीं होता है, वह व्यक्ति पशु के समान जीवन जीता है। बच्चों को लौकिक गुण के रूप में शिक्षा दी जाती है, लेकिन शिक्षा के साथ संस्कारों की भी जरूरत है। यदि बुढापे में सुख शांति चाहिए तो बच्चों को अभी से आध्यात्मिक शिक्षा भी देना शुरू करो।

आर्यिका सुयोग्यनन्दिनी माताजी ने कहा कि साधु संन्तों के पास शिक्षा और संस्कार दोनों मिलत हैं। कषायांे में फंसे व्यक्ति के मन में धर्म का अंकुरण आसानी से नहीं हो सकता है। इन कषायों पर फर्टिलाइजर डालना पड़ता है।

कषायों के कारण से मन और मस्तिष्क बंजर हो जाते हैं। अपने चेतना प्रदेश में संस्कारों, धर्म और आध्यात्म का बीजारोपण करना होगा। इन बीजों से बनने वाले वृक्षसे सभी जीव छाया पाते हैं। चातुर्मास में चिन्तन को त्यागकर चिन्तन पाते हैं। पाप को त्यागकर पुण्य पाते हैं और अधर्म को छोड़कर धर्म को पाते हैं।