Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4648

हरे निशान में बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 38 अंक सुधरा, निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से मिले सकारात्मक संकेतों के बदौलत भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 38.80 अंकों यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 37,350 अंकों पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.40 अंकों यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 11,047.80 अंकों पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान निवेशकों का मिलाजुला रूख दिखा। सेंसेक्स में मिडकैप 13 और स्मॉलकैप 14 अंकों की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त रही। बैंकिंग सेक्टर के शेयर 238 अंकों की बढ़त के साथ 31890 अंकों पर और ऑटो सेक्टर के शेयर 176 अंकों की बढ़क के साथ 15,745 अंकों पर बंद हुए। सेंसेक्स में आईटी, हेल्थकेयर, एनर्जी, मेटल, टेक सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी में मिडकैप-स्मॉलकैप के साथ बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में गॉडफ्रे फिलिप्स 16.85 फीसदी, वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड 14.56 फीसदी, एमएमटीसी 8.97 फीसदी, टीएनपीएल 8.97 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल 8.32 फीसदी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में यूपीएल 4.51 फीसदी, पावरग्रिड 2.95 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.65 फीसदी, यस बैंक 2.55 फीसदी, ग्रॉसिम 2.46 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में आईडीबीआई बैंक 8.47 फीसदी, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर 6.38 फीसदी, जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस 8.72 फीसदी, आरती इंडस्ट्रीज 8.37 फीसदी, ग्लेनमार्क 5.94 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में टीसीएस 1.92 फीसदी, वीईडीएल 1.67 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.33 फीसदी, बीपीसीएल 1.13 फीसदी, सनफार्मा 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

Realme 5 और 5 Pro के फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने

नई दिल्ली। Realme 5 और Realme 5 Pro मंगलवार यानी कि 20 अगस्त को लॉन्च होने को तैयार हैं। ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इन दोनों फोन की माइक्रो वेबसाइट को लाइव कर दिया गया है। यहां इन दोनों फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है। रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की खास बात है कि ये दोनों ही फोन क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस हैं।

15 अगस्त को कंपनी के सीई माधव सेठ ने भी ट्विटर पर फोन की कुछ डीटेल को शेयर करते हुए फोन की कीमत की तरफ भी इशारा कर दिया है। आइए जानते हैं रियलमी के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।

सोनी के सेंसर से लैस होगा कैमरा
इस बात का पता पहले ही चल गया था कि ये दोनों फोन क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आएंगे जिसमें 48 मेगापिक्सल की प्राइमरी कैमरे सेंसर होगा। हालांकि फ्लिपकार्ट पर माइक्रो साइट के लाइव होने के बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की और डीटेल जानने को मिली हैं।

लाइव पेज के मुताबिक रियलमी 5 प्रो में Sony IMX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। बैक में मौजीद दूसरे सेंसर्स की बात करें तो यहां 119 डिग्री वाइड ऐंगल लेंस, 4cm फोकस वाला सुपर मैक्रो लेंस और एक पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है।

30 मिनट में चार्ज होगा फोन
कंपनी इशारा कर रही है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का ‘लाइटनिंग फास्ट’ प्रोसेसर दिया जाएगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो रियलमी 5 प्रो में कंपनी स्नैपड्रैगन 712 एसओसी प्रोसेसर उपलब्ध करा सकती है।

फोन VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आएगा। बताया जा रहा है इस टेक्नॉलजी की मदद से फोन की बैटरी 30 मिनट में 55% तक चार्ज हो जाएगी। माइक्रो साइट की मानें तो रियलमी का यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।

रियलमी 5 होगा सबसे सस्ता 4 कैमरे वाला फोन
रियलमी 5 की बात करें तो कंपनी इसे अब तक सबसे सस्ता 4 रियर कैमरे वाला फोन कह रही है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। कैमरा डीटेल की बात करें तो इसमें 1.25 माइक्रॉन पिक्सल साइज का प्राइमरी सेंसर होगा।

इसके साथ ही 119 डिग्री वाइड ऐंगल लेंस, सुपर मैक्रो लेंस और एक पोर्ट्रेट लेंस दिया जाएगा। फोन को कुछ दिन पहले गीकबेंच पर भी देखा गया था। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 665 एसओसी प्रोसेसर दे सकती है।

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा अनलॉक
डिजाइन की बात करें तो इन दोनों में Realme 3i के जैसे डायमंड कट फिनिश दिया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी 5 का फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल पर दिया जाएगा। रियलमी 5 प्रो की जहां तक बात है तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।

कम GST संग्रह, कमजोर निवेश, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतियां

नयी दिल्ली। आर्थिक वृद्धि तथा मुद्रास्फीति के मोर्चों पर सकारात्मक उपलब्धियों के बावजूद भारत के समक्ष कमजोर निवेश, नीतिगत फैसलों का लाभ लक्ष्य तक पहुंचने में सुस्ती तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का कम संग्रह समेत कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता गोल्डमैन सैक्स ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

भारत की औसत आर्थिक वृद्धि दर 2010 से 2014 के बीच 6.7 प्रतिशत रही, जो 2015 से 2019 के दौरान बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इस दौरान औसत मुद्रास्फीति 10 प्रतिशत की तुलना में कम होकर पांच प्रतिशत पर आ गयी। गोल्डमैन सैक्स की मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्राची मिश्रा ने एक पॉडकास्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के कारकों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने चर्चा के दौरान कहा, ‘‘आर्थिक वृद्धि दर मजबूत रहने के बाद भी निवेश का माहौल काफी नरम रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगी कि कमजोर निवेश, नीतिगत फैसलों का लाभ लक्ष्य तक पहुंचने में सुस्ती तथा जीएसटी का कम संग्रह ऐसे समय में अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये बड़ी चुनौतियों में से हैं।’’

मिश्रा ने कहा कि इस दशक में भारत की औसत आर्थिक वृद्धि दर करीब सात प्रतिशत रही है। इसमें तीन-चौथाई योगदान उपभोग का रहा है तथा निवेश ने इसमें महज एक-चौथाई का योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘गोल्डमैन सैक्स के उपभोक्ता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या सरकार के पास खासकर भूमि, श्रम, निर्यात संवर्धन और निजीकरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार करने की इच्छा है।’’

पद्म अवार्ड प्राप्त संगीतकार खय्याम आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक

मुंबई। हिन्दी सिनेमा के वेटरन डायरेक्ट-कम्पोजर खय्याम को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पद्म भूषण और संगीत नाटक अकैडमी से नवाजे जा चुके संगीतकार खय्याम की लंग्स में इंफेक्शन के कारण हालत गंभीर है। इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज यूनियन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने जानकारी दी है।

खय्याम ने कई हिट फिल्मों जैसे ‘कभी-कभी’ और ‘उमराव जान’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। इन मूवीज के गाने एवरग्रीन माने जाते हैं। मोहम्मद जहुर ‘खय्याम’ हाशमी ने संगीत की दुनिया में अपना सफर 17 साल की उम्र में लुधियाना से शुरू किया था। उन्हें अपने करियर का पहला मेजर ब्रेक ब्लॉकबस्टर मूवी ‘उमराव जान’ से मिला था, जिसके गाने आज भी इंडस्ट्री में और लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं।

खय्याम को इस फिल्म के बेहतरीन संगीत के लिए नैशनल अवॉर्ड व फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ ही कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। संगीतकार खय्याम के नॉन-फिल्मी गानों को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं, खासतौर पर ‘पांव पड़ूं तोरे श्याम’, ‘बृज में लौट चलो’ और ‘गजब किया तेरे वादे पर ऐतबार किया’। उन्होंने मीना कुमारी की ऐल्बम, जिसमें ऐक्ट्रेस ने कविताएं गाई थीं, उसके लिए भी म्यूजिक कंपोज किया था।

अकाउंट से पैसे चुरा सकते हैं ये ऐप, Paytm की चेतावनी

0

नई दिल्ली।स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Paytm ने चेतावनी जारी करते हुए यूजर्स से अकाउंट की KYC कराते वक्त सतर्क रहने को कहा है। पेटीएम ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यूजर्स को केवाइसी के लिए ऐनीडेस्क या क्विकसपॉर्ट जैसे ऐप ना डाउनलोड करने की सलाह दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन ऐप्स के जरिए जालसाज यूजर के अकाउंट से पैसों की चोरी कर सकते हैं।

हाल के दिनों में रिमोट ऐप जैसे ऐनीडेस्क और टीमव्यूअर से की जाने वाली धोखाधड़ी के काफी मामले सामने आए हैं। साल कि शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी वॉर्निंग जारी कर लोगों को इन ऐप्स के सावधान रहने को कहा था। इतना ही नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए देश के कुछ बैंक जैसे एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और ऐक्सिस ने भी ग्राहकों को इन ऐप्स को डाउनलोड ना करने की सलाह दी थी।

आईटी प्रफेशनल्स के लिए जरूरी ऐप
ये रिमोट ऐप्स ना तो मलीशस हैं और ना हीं ये यूजर की डीटेल को लीक करते हैं। आईटी सेक्टर के लिए ये दोनों ऐप काफी काम के हैं। इनके जरिए टेक प्रफेशनल काम के लिए कही भी बैठकर इंटरनेट के जरिए दूसरी लोकेशन पर मौजूद डिवाइस को ऑपरेट कर सकते हैं। रिमोट ऐप्स को आसान भाषा में स्क्रीन शेयरिंग ऐप भी कहा जा सकता है।

जालसाज करते हैं गलत इस्तेमाल
जालसाज अपने शिकार को एक फर्जी बैंक एग्जिक्यूटिव बनकर फोन करते हैं। फोन पर बातचीत के दौरान यह ग्राहक को बैंक अकाउंट से जुड़ी किसी दिक्कत के बारे में बताते हैं। इतना ही नहीं वे कहते हैं कि उनके द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो ना करने पर नेट बैंकिंग की सुविधा ब्लॉक हो सकती है। ब्लॉक होने की बात सुनते ही ज्यादातर ग्राहक इन जालसाजों के चंगुल में फंस जाते हैं।

ऐप इंस्टॉल करने के लिए करते हैं मजबूर
ग्राहक को अपने झांसे में लेने के बाद ये ठग रिमोट ऐप (ऐनी डेस्क या टीमव्यूअर) इंस्टॉल करने को कहते हैं। ऐप के इंस्टॉल होने के बाद वे अपने शिकार से वेरिफिकेशन के लिए आए 9 अंक वाले कोड की मांग करते हैं। यही वह कोड है जिसके सहारे ये जालसाज अपने शिकार के डिवाइस का फुल ऐक्सेस पा जाते हैं। इसके बात वे डिवाइस की स्क्रीन को लगातार मॉनिटर करते हैं।

चुरा लेते हैं बैंकिंग डीटेल
ये जालसाज स्क्रीन की हर ऐक्टिविटी हो अपने पास रिकॉर्ड कर के रख लेते हैं। ऐप के डाउनलोड करने के बाद जब भी ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, पेटीएम या UPI से पेमेंट करते हैं तो उनके लॉगइन डीटेल को ये जालसाज बड़ी आसानी के चुरा लेते हैं।

आसान है बचना
इससे बचने के लिए जरूरी है कि किसी भी रिमोट डेस्कटॉप ऐप को तब तक डाउनलोड और इंस्टॉल ना करें जब तक की आप उसके काम करने के तरीके को सही ढंड से ना समझ लें। इसके साथ ही इस बात को हमेशा याद रखें कि कभी भी कोई बैंक अपने ग्राहक को फोन कर कोई ऐप डाउनलोड करने को नहीं कहता है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ की टॉप ओपनिंग

मुंबई। पहली हिन्दी स्पेस फिल्म ‘मिशन मंगल’ की ओपनिंग शानदार रही और शुरुआती आकलन पर यकीन करें तो यह पहले दिन करीब 27-28 करोड़ की कमाई करते हुए अक्षय कुमार की सबसे टॉप ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। एक तरफ जहां क्रिटिक्स और दर्शकों की तारीफों का फिल्म को फायदा मिला, वहीं 15 अगस्त की छुट्टी के माहौल में देशभक्ति पर भी उतनी ही फिट रही यह फिल्म।

boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग इसी समय पिछले साल रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ ने 23.67 करोड़ की कमाई की थी और इस साल ‘मिशन मंगल’ करीब 15-20% ज्यादा रही। बता दें कि ‘मिशन मंगल’ ने मुंबई, मैसूर में बेहतरीन शुरुआत की है।

इस लॉन्ग वीकेंड पर अक्षय कुमार दर्शकों की नब्ज को पकड़ते हुए वह मंगलयान जैसे देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और गर्वीले मिशन की गाथा को दर्शानेवाली देश के स्वर्णिम अध्याय पर आधारित ‘मिशन मंगल’ जैसी फीलगुड फिल्म ले आए। फिल्म की कहानी इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट पर आधारित है, जब 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) की कई महिला साइंटिस्टों ने मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था।

इसके बाद भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, नित्या मेनन, शरमन जोशी जैसे कई स्टार्स अहम भूमिका में हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन और अक्षय कुमार 11 साल बाद साथ नजर आए। इससे पहले साल 2007 में दोनों ‘हे बेबी’ और ‘भूल भुलैया’ में साथ नजर आए थे।

इफको का किसानों को तोहफा, 50 रुपए प्रति बोरी सस्ते हुए उर्वरक

0

नई दिल्ली। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) ने गुरुवार को देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए उर्वरकों की कीमत में प्रति बोरी 50 रुपए की कमी करने की घोषणा की। इफको की इस घोषणा का फायदा देश के करीब 5 करोड़ किसानों को होगा।

इफ्को के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. यूएस अवस्थी ने चेन्नई में इफको के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह छूट पूरे देश में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

उन्होंने कहा कि इफ्को के इस कदम से कृषि की लागत मूल्य में कमी के जरिए 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना को साकार करने में भी मदद मिलेगी। इससे कृषि लागत में कमी आएगी।

डॉ. अवस्थी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया और कहा कि देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर किसानों के लाभ के लिए मुझे पूरे भारत में डीएपी और एनपीके कॉप्लेक्स उर्वरकों की कीमत में प्रति बैग 50 रुपए की कमी करने की यह घोषणा कर खुशी हुई है।

यह घोषणा किसानों की कृषि लागत को कम करने और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के मद्देनजर की गई है। इफ्को लेह-लद्दाख से केरल और कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश में 35 हजार से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से पांच करोड़ से अधिक किसानों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

अब 1250 रुपए प्रतिबोरी होगी डीएपी की नई कीमत
इस कटौती के बाद डीएपी, एपीके-1 और एनपीके-2 की कीमतें घट गई हैं। डीएपी की अब नई कीमत 1250 रुपए प्रति बोरी होगी। एक बोरी में 50 किलोग्राम डीएपी होता है। इसी प्रकार से एनपीके-1 की कीमत 1250 रुपए से घटकर 1200 रुपए प्रति बोरी और एनपीके-2 की कीमत 1260 रुपए से घटकर 1210 रुपए प्रति बोरी हो गई है। वहीं एनपी की कीमत घटकर 1000 रुपए से 950 रुपए प्रति बोरी हो गई है। वित्त वर्ष 2018-19 में इफको का टर्नओवर 27852 करोड़ रुपए रहा है।

गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 246 अंक लुढ़क कर 37,101 पर खुला

नई दिल्ली। बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन 16 अगस्त 2019 को बड़ी गिरावट के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 210 अंकों की गिरावट के साथ 37101 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 25 अंकों की तेजी के साथ 11,043 अंकों पर खुला। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 246 अंकों की गिरावट के साथ 37,064 अंकों पर और निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 10,955 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में रिलायंस कैपिटल, सुजलॉन, आईनॉक्स विंड, सेंट्रम, लेमनट्री के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, ओएनजीसी, आईओसी, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में आईडीबीआई बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड, आरती इंडस्ट्रीज, कॉक्स एंड किंग्स के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, वीईडीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टाटा स्टील के शेयरों में मंदी का माहौल है।

रिलायंस कैपिटल का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में चार गुना बढ़ा

0

नई दिल्ली।अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में चार गुना उछलकर 1,218 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में 295 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

रिलायंस कैपिटल की कुल आय 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 6,083 कराड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,641 करोड़ रुपये थी। रिलांयस कैपिटल संपत्ति प्रबंधन और म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, बीमा, वित्त, शेयर ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों के वितरण जैसे कार्यों से जुड़ी है।

प्रधान मंत्री मोदी ने कारोबारियों को बताया देश की धरोहर

0

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि संपदा बनाने वालों को संदेह की नजर से नहीं देखना चाहिए, वे भी देश के लिए धरोहर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी को लेकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उनकी सराहना की है।

आनंद महिंद्रा ने पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर ट्विटर पर लिखा, ‘थैंक्यू, नरेंद्र मोदी। आपने इस बयान के जरिए सभी को स्पष्ट रूप से याद दिला दिया है कि कानून सम्मत कार्य करने वाले बिजनसमैन 5 ट्रिलियन इकॉनमी के ड्रीम के केंद्र में हैं।’

यही नहीं महिंद्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस भरोसे के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कभी यह भरोसा खत्म न हो। आपको और टीम इंडिया को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम संबोधन में कहा था कि संपत्ति सृजित करने वालों को कभी भी संदेह की नजर से नहीं देखे। जब संपत्ति सृजित होगी तभी संपत्ति का वितरण हो सकता है।

मोदी ने कहा, ‘संपत्ति सृजन बहुत जरूरी है। जो देश में संपत्ति सृजित कर रहे हैं, वे भारत की पूंजी हैं और हम उसका सम्मान करते हैं।’ एक साल में यह तीसरा मौका है जब मोदी कॉर्पोरेट इंडिया के पक्ष में खुल कर खड़े दिखे।

पिछले साल जुलाई में मोदी ने कहा था कि वह उद्योगपतियों के साथ खड़े होने में नहीं डरते क्योंकि उनका मन बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा था कि उद्योगपतियों ने भी देश के विकास में योगदान दिया है।