Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4649

अक्षय कुमार ने जब विद्या बालन को फैंस से बचाया, देखिये वीडियो

मुंबई। ऐक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और विद्या बालन अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी थे।

अब अक्षय कुमार और विद्या बालन का दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन का एक विडियो सामने आया है और यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। विडियो में फैंस विद्या बालन के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, वहीं अक्षय विद्या को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस विडियो को देखने के बाद अक्षय कुमार के फैंस ने उनकी तारीफ की। बता दें, ‘मिशन मंगल’ में अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा, तापसी पन्‍नू, कीर्ति कुल्‍हरी, शरमन जोशी, नित्‍या मेनन जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में हैं।

जगन शक्ति द्वारा निर्देशित यह फिल्म ‘मार्स ऑर्बिटर मिशन’ पर आधारित है। अक्षय कुमार की अन्य फिल्मों की बात करें तो वह राज मेहता की फिल्म गुड न्यूज, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी और राघव लॉरेंस की फिल्म लक्ष्मी बम में नजर आएंगे।

दो दिन में 29,000 करोड़ बढ़ी मुकेश अंबानी की पूंजी, जियो फाइबर का जलवा

0

नई दिल्ली।देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में बीते दो दिनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। खासतौर पर ऐसे दौर में जब शेयर मार्केट में गिरावट चल रही है। मुकेश अंबानी की दौलत में महज दो दिनों में ही 29,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्री की सालाना आम बैठक के बाद से यह तेजी आई है।

कंपनी की 42वीं सालाना आम मीटिंग में कई बड़े ऐलान किए गए थे। इनमें एक सबसे अहम फैसला सऊदी तेल कंपनी अरामको को 20 फीसदी शेयर बेचने का भी है। कंपनी ने 18 महीने खुद को पूरी तरह से कर्ज मुक्त करने और अगले महीने जियो फाइबर लॉन्च करने का ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इन ऐलानों को दलाल स्ट्रीट ने सकारात्मक तरीके से लिया है।

इन फैसलों के उत्साह के चलते महज दो दिनों में ही कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी के शेयर बुधवार को कारोबार के अंत तक 1,288.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जबकि शुक्रवार को ये 1,162 रुपये के स्तर पर थे।

इस तरह 12 अगस्त को हुई कंपनी की सालाना आम सभा के बाद से अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 28,684 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग के इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी फिलहाल दुनिया के अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। उनकी कुल दौलत 49.9 अरब डॉलर की है।

NSC में निवेश कर भी बचा सकते हैं टैक्स, जानिए कैसे

0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र या एनएससी एक लोकप्रिय लघु बचत योजना है। गारंटीकृत रिटर्न के अलावा, यह निवेश पर आयकर कटौती का लाभ भी देता है। एनएससी की मैच्योरिटी अवधि पांच वर्ष है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर को तिमाही आधार पर संशोधित किया जाता है लेकिन एनएससी पर निवेश के समय लागू ब्याज दर निवेश के पूरे कार्यकाल के दौरान समान रहती है। वर्तमान में, नए निवेशकों के लिए एनएससी पर ब्याज दर 7.9% वार्षिक है।

इसके फायदे

  • इसमें 100 रुपये का निवेश पांच साल बाद 146.25 रुपये हो जाता है।
  • एनएससी के मामले में निवेशक को हर साल ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता है, लेकिन यह जमा हो जाता है।
  • धारा 80सी के तहत एनएससी में प्रति वर्ष 5 1.5 लाख तक का निवेश कर कटौती के योग्य है। कर योग्य आय पर आने के लिए सकल कुल आय से राशि काटी जाती है।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अंतर्गत एनएससी में निवेश पर आय से 100000 रुपए तक की छूट प्राप्त की जा सकती है।
  • चूंकि प्रथम पांच वर्ष का ब्याज मैच्योरिटी पर दिया जाता है इसलिए उसे संबंधित वर्ष में रिइन्वेस्टमेंट मानकर उसकी भी छूट धारा 80 सी के तहत मिल जाती है।
  • एनएससी को कर्ज लेने के लिए सुरक्षा के रूप में गिरवी रखा जा सकता है।

एनएससी में हालांकि सरकारी गारंटी भी है। निवेश का यह माध्यम खास तौर पर उस व्यक्ति के लिए बेहतर है जो पांच फीसद टैक्स ब्रैकेट में आता है और जो सेक्शन 80C के तहत मिलने वाले 1.5 लाख रुपये के कुल लाभ का फायदा नहीं उठा पाता।

कहाँ से खरीदें
एनएससी में निवेश किसी भी पोस्ट ऑफिस, जहां पर सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध है, वहां से किया जा सकता है। एनएससी पर अर्जित ब्याज प्रत्येक वर्ष की आय में शामिल किया जाता है।

GST संग्रह में नगालैंड अव्वल, 39 फीसद की वृद्धि दर्ज

0

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में पूर्वोत्तर राज्यों ने जीएसटी संग्रह में तीस फीसद से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि मैन्यूफैक्चरिंग में अग्रणी बड़े राज्यों से काफी ज्यादा है। पूर्वोत्तर के सात राज्यों का जीएसटी संग्रह नौ फीसद के राष्ट्रीय औसत से तीन गुना से अधिक रहा है।

पूर्वोत्तर राज्यों में नगालैंड ने सबसे अधिक 39 फीसद की वृद्धि दर्ज की है और अप्रैल-जुलाई के दौरान कुल संग्रह 393 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के जीएसटी संग्रह में 35 फीसद बढ़ोतरी हुई और यह 514 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

32 फीसद बढ़ोतरी के साथ सिक्किम का संग्रह 370 करोड़ रुपये हो गया। मेघालय ने 30 फीसद बढ़ोतरी के साथ संग्रह 680 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पूर्वोत्तर के सबसे पिछड़े राज्यों का भी प्रदर्शन सुधरा मिजोरम का जीएसटी संग्रह 27 फीसद वृद्धि के साथ 350 करोड़ रुपये रहा।

इस मामले में सबसे पिछड़े राज्य
त्रिपुरा और मणिपुर ने भी 16 फीसद के साथ महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात जैसे बड़े औद्योगिक राज्यों से दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में से दिल्ली के जीएसटी संग्रह में दो, लक्षद्वीप में 17 और पुडुचेरी में आठ फीसद की कमी दर्ज की गई है।

अप्रैल-जुलाई 2019 के दौरान पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13,000 करोड़ रुपये से घटकर 12,700 करोड़ ही रह गया। बड़े राज्य 11 फीसद तक ही अटके महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े राज्यों ने जीएसटी संग्रह में छह फीसद की वृद्धि दर्ज की, जबकि पंजाब ने सात और हरियाणा ने नौ फीसद की वृद्धि दर्ज की। तमिलनाडु और कर्नाटक ने क्रमशः 10 और 11 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की। जीएसटी संग्रह में बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने दहाई के आंकड़ों में वृद्धि दर्ज कर औद्योगिक राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Vivo ने शेयर किया Nex 3 का स्केच, दिखा ‘वॉटरफॉल’ कर्व्ड ग्लास

नई दिल्ली।चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपनी Nex सीरीज के अगले डिवाइस (Nex 3) का स्केच ऑफिशली शेयर किया है। कंपनी ने इसके अलावा ग्लास पैनल की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें एक्सट्रीम कर्व देखने को मिल रहा है।

Nex के प्रॉडक्ट मैनेज ली जियांग ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Weibo पर ग्लास की फोटो शेयर की थी और अब डिवाइस का स्केच भी उनके अकाउंट पर पहली बार दिखा है। डिवाइस से जुड़े कुछ लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। सामने आए स्केच से पता चला है कि वीवो अपने डिग्री कर्व्ड किनारों वाले ग्लास को वॉटरफॉल कह रहा है।

यह हार्डवेयर वीवो की सिस्टर कंपनी ओप्पो के प्रोटोटाइप डिवाइस में पिछले महीने देखने को मिला। नए Nex डिवाइस के रियर पैनल पर एख गोलाकार सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर दिख रहे हैं। यह सेटअप रिस्ट वॉच डिजाइन से इंस्पायर्ड दिखाया गया है। हालांकि, शेयर किए गए स्केच में डिवाइस का फ्रंट पैनल नहीं दिखाया गया है।

कंपनी लाएगी यूनीक हार्डवेयर
वीवो का पहला नेक्स स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला पहला डिवाइस था और पहली बार इस डिवाइस में ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिला था। वहीं, पिछले साल के अंत में लॉन्च हुआ दूसरा नेक्स डिजाइन ड्यूल डिस्प्ले एडिशन था और टेक्निकली अडवांस होने के चलते प्राइमरी डिवाइस के तौर पर यूजर्स के लिए थोड़ा अजीब भी था।

नए Nex से जुड़े लीक्स सामने आने के साथ ही माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में भी हमेशा की तरह यूनीक हार्डवेयर लेकर आ सकती है। पिछले डिवाइस में कंपनी रियर कैमरा ग्लो रिंग भी लेकर आई थी।

डिवाइस हो सकता है कुछ खास
वीवो अपने फ्लैगशिप डिवाइस में हार्डवेयर के साथ अनोखे एक्सपेरिमेंट्स करता रहता है। वीवो ने पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर सबसे पहले अपने डिवाइस में इंट्रोड्यूस किए और लगभग सभी कंपनियां अब इन टेक्नॉलजी वाले डिवाइस लेकर आ रही हैं।

उदाहरण के लिए, नेक्स सीरीज के पिछले डिवाइस वीवो नेक्स ड्यूल डिस्प्ले एडिशन में दो स्क्रीन्स दी गई हैं, इनमें से एक फ्रंट में और एक पीछे की तरफ है। कंपनी ने कैमरा के मामले में भी बेहतरीन स्मार्टफोन मेकर्स को टक्कर दी है।

KTM करेगी भारत में जल्द इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च

0

नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय टू वीलर निर्माता कंपनी बजाज और KTM एक हाई एंड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पर काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि KTM में बजाज का 48 फीसदी शेयर है। दोनों ब्रैंड्स बीते काफी समय से साथ में काम कर रहे हैं। अब जब सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर जोर दे रही है तो ऐसे में दोनों ब्रैंड्स इलेक्ट्रिक टू वीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं।

बजाज के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने मनीकंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि इस बाइक के फीचर्स के बारे में शर्मा ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। KTM ने हाल ही में अपनी RC 125 बाइक भारत में लॉन्च की थी। इसके बाद कंपनी ने इस बाइक की डिलिवरी भी भारत में शुरू कर दी।

बाइक को 1.47 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। भारत में इस बाइक की टक्कर यामहा की YZF-R15 V3.0 से है। यामहा की इस बाइक की कीमत 1.39 लाख है। बात करें इस बाइक के फीचर्स की तो इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में 300mm डिस्क सामने और 230mm डिस्क रियर में दिए गए हैं। KTM 125 Duke की तरह RC 125 में भी Bosch सिंगल चैनल ABS और रियर लिफ्ट मिटिगेशन (RLM) दिए गए हैं।

लॉन्चिंग के समय बजाज ऑटो लिमिटेड के वाइस प्रेजिडेंट सुमित नारंग ने कहा था, ‘KTM मोटरसाइकल्स बनाने का उद्देश्य विनिंग परफॉर्मेंस और हैंडलिंग है। RC 125 भी मोटरसाइकल के शौकीनों को शानदार KTM अनुभव देगी। यह बाइक भी RC16 की तरह मोटो जीपी से लैस है।’

बाकी फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में ट्विन प्रोजक्टर हेडलैम्स के साथ डेटाइम रनिंग लैम्प्स और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिए गए हैं। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 157mm है। बाइक का वजन 154.2 किग्रा है। बाइक की डिजाइन KTM RC 390 से मिलती जुलती है।

‘पति, पत्नी और वो’ वाली ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा नहीं रहीं

मुंबई। गुजरे जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा का गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही उन्हें सीरियस हालत में मुंबई के जुहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विद्या पिछले कुछ समय से टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं।

विद्या सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज उन्होंने आखिरी सांस ली। विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या थी और उनकी सीरियस स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

इससे पहले विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था। इसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था। विद्या ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी।

विद्या सिन्हा ने बॉलिवुड की कई सुपरहिट फिल्म जैसे ‘छोटी सी बात’, ‘रजनीगंधा’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘स्वयंवर’ जैसी अनेक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। हाल के दिनों में वह टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं और ‘काव्यांजलि’, ‘कबूल है’ और ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियलों में दिखाई दी थीं।

बढ़ती आबादी पर बोले मोदी, कहा-परिवार छोटा रखना भी देशभक्ति

0

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ’ का पद बनाने की अहम घोषणा की और साथ ही देश में जनसंख्या नियंत्रण और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश में जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए नई चुनौतियां पेश करता है।

मोदी ने कहा कि इससे निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेतहाशा बढ़ रही जनसंख्या चिंता का विषय है और समाज का एक छोटा वर्ग जो अपना परिवार छोटा रखता रहा है, वह सम्मान का हकदार है। जो वे कर रहे हैं वह एक प्रकार की देशभक्ति है। यह पहली बार है जब मोदी ने जनसंख्या का मुद्दा उठाया है। हालांकि बीजेपी के कुछ नेता इस पर खुलकर बात करते हैं।

आजादी के जश्न के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन के दौरान जनसंख्या विस्फोट को लेकर पीएम चिंतित दिखे। उन्होंने देशवासियों से भी अपील की कि जनसंख्या पर अंकुश में वे सहयोग करें।

हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए जनसंख्या विस्फोट कई समस्याओं का कारण बनेगा, लेकिन जनता की एक सतर्क श्रेणी ऐसी भी है जो एक बच्चे को दुनिया में लाने से पहले यह सोचते हैं कि वह उस बच्चे के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं, वह जो कुछ भी चाहता/चाहती है उसे वह सबकुछ दे पाएंगे या नहीं। उनका परिवार छोटा है और वह इसके माध्यम से अपनी देशभक्ति जाहिर करते हैं। हमें उनसे सीखना चाहिए। सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है।’

छोटा परिवार रखना भी देशभक्ति
प्रधानमंत्री ने उन लोगों की सराहना की जिनका परिवार छोटा है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार एक तरह से देश की सेवा ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘छोटे परिवार की नीति का पालन करने वाले राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं, यह भी देशभक्ति का एक रूप है।’

हम अशिक्षित समाज के बारे में नहीं सोच सकते’
पीएम ने जनसंख्या विस्फोट को शिक्षा और रोजगार से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, ‘आबादी को शिक्षित और स्वस्थ रखना जरूरी है। हम अशिक्षित समाज के बारे में नहीं सोच सकते हैं। ऐसे में परिवार छोटा होगा तो ये चीजें आसान होंगी। जिनका छोटा परिवार है, उनसे सीखने की जरूरत है।’

भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर भी निशाना
इस दौरान लाल किले से पीएम ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा. ‘भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद देश के लिए खतरा है। यह दीमक की तरह देश में घुस गया है। इसे निकालने का प्रयास किया जा रहा। लेकिन यह बीमारी अंदर तक है। गहरी है। अनेक प्रयास करते रहने होंगे। यह एकबार से खत्म होनेवाली चीज नहीं है।’

20 करोड़ पैन कार्ड 31 अगस्त के बाद हो जाएंगे बेकार, जानिए क्यों

0

नई दिल्ली। 31 अगस्त आयकर रिटर्न दाखिल करने की तो आखिरी तारीख है ही, इसके अलावा पैन कार्ड को भी आधार से लिंक करने के लिए भी यह तय डेडलाइन है। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो तुरंत ही ऐसा कर लें। आयकर विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार यह कार्य कर रहा है।

अगर आपने 31 अगस्त तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो फिर यह बेमानी हो जाएगा। आपको भविष्य में फिर से अपना नया पैन कार्ड जारी करवाना पड़ सकता है। देश में 20 करोड़ से भी ज्यादा पैन कार्ड रद्दी होने के कगार पर हैं।

सरकार ने फैसला किया है कि 31 अगस्त, 2019 तक व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार, कंपनी, ट्रस्ट या किसी अन्य श्रेणी में जारी पैन कार्ड को यदि आधार संख्या से नहीं जोड़ा जाता है तो उसे अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।

ऐसे कराएं लिंक

  • आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometaxindiaefiling.gov.in) को इंटरनेट पर खोल लें।
  • यहां पर बायीं तरफ दिए लाल रंग के link Adhaar पर क्लिक करें।
  • अगर आपका आयकर अकाउंट नहीं बना है तो पंजीकरण करा लीजिए।
  • क्लिक करते ही पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर, पैन नंबर और आधार के अनुसार नाम भरना होगा।
  • इसके बाद दिया गया कैप्चा कोड टाइप करें।
  • जानकारी भरने के बाद नीचे दिख रहे link Adhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

पता कर सकते हैं आधार पैन कार्ड लिंक का स्टेटस

  • आयकर विभाग की वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां पर Link Aadhaar के नाम से ऑप्शन है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी।
  • इस विंडो में आपको लाल रंग से ब्लिंक करते हुए Click here पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर देना होगा।
  • इसके बाद आपको कार्ड लिंक होने का स्टेटस पता चल जाएगा।
  • आयकर विभाग की ओर से पैन कार्ड रद्द होने के बाद उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
  • अभी देश में 43 करोड़ पैन कार्ड धारक हैं, जबकि 120 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है।

सैमसंग स्मार्टफोन के लिए लाएगी ‘ग्राफीन’ बैटरी, जानिए खासियत 

0

नई दिल्ली। स्मार्टफोन की बैटरी एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हम अक्सर परेशान रहते हैं और सोचते हैं कि काश एक दमदार बैटरी वाला फोन मिल जाता है। अभी तक अधिकतर स्मार्टफोन में लिथियम ऑयन बैटरी का इस्तेमाल हो रहा है लेकिन अब स्मार्टफोन में आपको ग्राफीन बैटरी मिलेगी जो कि सबसे पहले सैमसंग के स्मार्टफोन में मिलेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक ग्राफीन की बैटरी के साथ सैमसंग का पहला स्मार्टफोन 2021 में लॉन्च हो सकता है। टिप्सटर इवान ब्लास (Evan Blass) ने ट्वीट करके कहा है कि सबसे पहले सैमसंग के स्मार्टफोन में ग्राफीन बॉल टेक्नोलॉजी बैटरी मिलेगी। हालांकि यह तकनीक ग्राफीन बैटरी को तैयार करना काफी महंगा है। तो अब बड़ा सवाल यह कि आखिर ग्राफीन बैटरी क्या है और इसके फायदे क्या हैं। आइए जानते हैं।

ग्राफीन बैटरी की खासियतें: सबसे पहले आपको बता दें कि ग्राफीन बैटरी की क्षमता बहुत होती है और साइज कम होती है। ऐसे में यदि स्मार्टफोन में ग्राफीन बैटरी का इस्तेमाल होता है कि तो फोन को स्लिम बनाया जा सकता है। साथ ही ग्राफीन बैटरी तेजी से चार्ज भी होती है। ग्राफीन की बैटरी को महज 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। हालांकि ग्राफीन को स्मार्टफोन में इस्तेमाल महंगा है। वैसे यदि ग्राफीन बैटरी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होगा तो यूजर्स को बैटरी की समस्या से निजात मिलेगी और फोन की बैटरी तेजी से चार्ज भी होगी।