Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 4647

इंदौर किराना बाजार: ग्राहकी निकलने से हल्दी में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर, हल्दी में ग्राहकी में सुधार दर्ज किया गया। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को 12 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3430 से 3480 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 165 से 182 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2200 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल और सोयाबीन रिफाइंड तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को मूंगफली तेल 20 रुपये, सोयाबीन रिफाइंड चार रुपये एवं पाम तेल के भाव में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तिलहन सरसों 3600 से 3650रायडा 3450 से 3500सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1120, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 760 से 762, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 660 से 663 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2060, देवास 2060, उज्जैन 2060, खंडवा 2040, बुरहानपुर 2040, अकोला 3300 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 755 से 760, महाराष्ट्र 755 से 760 रुपये तथा गुजरात 760 से 765 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी: चना कांटा एवं उड़द के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 50 रुपये और उड़द के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल (बुधवार की तुलना में) की तेजी आई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को 3000 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4350 से 4375, चना (देसी) 4200 से 4225, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4150 से 4200, हल्की 3800 से 3850, मूंग 5900 से 6000, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6000 से 6100, उड़द 5100 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7350 से 7550, तुअर दाल बोल्ड 7750 से 7950, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5350 से 5450मूंग दाल 7600 से 7800, मूंग मोगर 8200 से 8400 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

कत्थक समारोह एवं कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन कोटा में 18 अगस्त को

कोटा। मुखिया मदनलाल जोशी स्मृति संस्थान कोटा के तत्वावधान में 18 अगस्त को श्री बल्लभम् कत्थक समारोह एवम् श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन सी.पी. ऑडिटोरियम डकनिया स्टेशन रोड़, कोटा पर किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रख्यात नृत्यागंना बरखा जोशी की शिष्याओं द्वारा श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का नृत्य के माध्यम से मंचन किया जावेगा । कार्यक्रम में हवेली संगीत की प्रस्तुति के साथ नन्द उत्सव भी मनाया जावेगा ।

संस्था के अध्यक्ष दामोदर शांडिल्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रभु जी मंदिर के शरद बाबा करेंगे। विनय बाबा द्वारा आर्शीवचन प्रदान किये जायेंगे।

ओयो करेगा कोटा में कैपेक्स, टेलेंट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में 50 करोड़ का निवेश

0

कोटा। लीज़्ड एवं फ्रेंचाईज़्ड होटल्स, होम्स, मैनेज़्ड लिविंग एवं वर्कस्पेसेस की भारत की सबसे बड़ी व दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एवं सबसे तेजी से बढ़ती श्रृंखला, ओयो होटल्स एंड होम्स ने कोटा में अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की। कोटा में आज यह 52 से ज्यादा फ्रेंचाईज़्ड होटलों एवं 1075 एक्सक्लुसिव रूम्स में विस्तृत हो गया है।

ओयो ने राज्य में कैपेक्स में भारी निवेश किया है और 6500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर हाॅस्पिटलिटी प्रोफेशनल्स के लिए निर्मित किए हैं। इसके लिए ओयो ने न केवल कोटा में बल्कि पूरे राजस्थान में पर्यटन की संभावनाओं का विकास किया है। कंपनी राजस्थान में कैपेक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेलेंट के लिए 50 करोड़ रु. का निवेश करेगी।

इस समय कोटा में ओयो के पास 52 से अधिक फ्रेंचाईज़्ड होटल और 1500 से अधिक एक्सक्लुसिव रूम्स हैं। कंपनी ने कोटा में 50 करोड़ रु. के निवेश की घोषणा की है, जिससे कोटा को फायदा मिलेगा और ओयो आगंतुकों एवं शहरवासियों के लिए आवास का पसंदीदा माध्यम बन जाएगा। इस समय तलवंडी, एरोड्रम और रेलवे स्टेशन ओयो, कोटा में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले शहर हैं, जहां सबसे ज्यादा संख्या में मेहमान आते हैं।

इस शहर में भारत के अन्य हिस्सों, उत्तर प्रदेश व बिहार आदि राज्यों तथा पड़ोसी शहरों से इनबाउंड टूरिज़्म भी दर्ज होता है। कंपनी का उद्देष्य पर्यटकों को हाई क्वालिटी एवं भरोसेमंद हाॅस्पिटलिटी का अनुभव देने के अपने प्रयास दोगुने करना तथा शहर में एस्सेट मालिकों को ज्यादा फायदे प्रदान करना है। इस प्रगति के बारे में आदित्य घोष, सीईओ राजस्थान बिज़नेस और लेज़र पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है।

2015 में राजस्थान में प्रवेश करने के बाद हमने छोटे व स्वतंत्र होटल मालिकों के साथ मिलकर काम किया और उन्हें हाॅस्पिटलिटी का बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए सुविधाओं व मेहमानों के अनुभवों को स्टैंडर्डाईज़ करने में अपनी गहरी विशेषज्ञता का उपयोग किया।

आने वाले महीनों में इन गठजोड़ों को मजबूत करेंगे और व्यवसायिक वृद्धि, राज्य व यहां के नागरिकों के संपूर्ण सामाजिक विकास के उल्लेखनीय अवसरों का निर्माण करते हुए राज्य सरकार के उद्देश्य में मदद करेंगे। इस समय कोटा में 50 से अधिक होटल मालिक हैं, जिनके साथ ओयो मिलकर काम कर रहा है, ताकि उन्हें ऑक्यूपेंसी और फायदा बढ़ाकर व्यवसायिक उद्देष्य प्राप्त करने में मदद की जा सके।

Honda Breeze से उठा पर्दा, जानिए खासियत

0

नई दिल्ली। जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने अपनी नई एसयूवी Breeze से पर्दा उठा दिया। कंपनी ने इसकी कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिससे कार के कई डीटेल सामने आए हैं। Honda Breeze कंपनी की प्रीमियम एसयूवी CR-V पर आधारित है। इस नई एसयूवी की चौड़ाई और ऊंचाई सीआर-वी के बराबर, जबकि लंबाई थोड़ी ज्यादा है।

होंडा ब्रीज में यूनीक फ्रंट स्टाइलिंग दी गई है, जो सीआर-वी एसयूवी के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न दिखती है। इसके फ्रंट में मोटी क्रोम पट्टी के साथ नई ग्रिल है, जैसा अकॉर्ड (इंटनैशनल मार्केट), सिविक और अमेज जैसी कंपनी की नई कारों में देखने को मिलता है। ब्रीज का बंपर सीआर-वी की तरह है, लेकिन इसमें स्क्वॉयर (चौकोर) डिजाइन में हेडलाइट दी गई हैं।

इंटीरियर और इंजन
होंडा की यह नई एसयूवी 5 सीटर है। इसका इंटीरियर सीआर-वी की तरह है। हालांकि, सीआर-वी के मुकाबले इसके इंटीरियर में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। ब्रीज एसयूवी सिर्फ 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में बाजार में उतारी जाएगी। यह इंजन 193hp का पावर जनरेट करता है और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।

होंडा अपनी इस नई एसयूवी को शुरुआत में चीन में बेचेगी। कंपनी इसे चीन में अपने लोकल पार्टनर Guangzhou Motors के साथ मिलकर बनाएगी। भारतीय बाजार की बात करें, तो फिलहाल कंपनी यहां HR-V एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। होंडा एचआर-वी को देश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

संभावना है कि जल्द इसे बाजार में उतारा जाएगा। इंटरनैशनल मार्केट में एचआर-वी पहले से उपलब्ध है। इसके अलावा होंडा भारत के लिए एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है, जो डब्ल्यूआर-वी को रिप्लेस करेगी। नई ब्रीज एसयूवी को भारत आने में अभी समय लगेगा।

आईटी कंपनियों में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर बढ़ी

बेंगलुरु। आईटी कंपनियों में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर बढ़ रही है। डिजिटल टेक्नोलॉजी में दक्ष और बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा कर्मचारियों को अपने पास रोकने के लिए आइटी कंपनियां हर तरह के उपाय अपना रही हैं। कंपनियां प्रतिभावान कर्मचारियों को बेहतर सैलरी ग्रोथ, प्रमोशन और बोनस दे रही हैं। इसके साथ उन्हें पेशे में आगे बढ़ने और नया स्किल सीखने के भी अवसर दिये जा रहे हैं।

कंसल्टिंग कंपनी मर्सर की प्रिंसिपल- करियर्स एंड हाई-टेक इंडस्ट्री लीड देबास्मिता दास ने कहा कि आईटी उद्योग में नौकरी छोड़ने वालों का औसत स्तर एक फीसदी बढ़ गया है। खास दक्षता क्षेत्रों में और टीयर-2 शहरों में यह स्तर और अधिक बढ़ा है।

एक लाख रुपए का रिटेंशन बोनस मिला
प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो ने जुनियर लेवल के कर्मचारियों को अपने पास बनाए रखने के लिए एक लाख रुपए का बोनस दिया। कॉग्निजेंट ने पिछले 18 महीने में 1.40 लाख से अधिक कर्मचारियों को नई दक्षता से लैस किया। जुलाई में कपंनी ने प्रतिभावान कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने से रोकने के लिए उन्हें कुल करीब 342 करोड़ रुपये दिए।

देबास्मिता दास ने कहा कि आईटी कंपनियों में तीन से सात साल के अनुभव वाले कर्मचारियों की सर्वाधिक मांग है और इसी वजह से उनमें नौकरी बदलने की सबसे अधिक प्रवृत्ति देखी जाती है। इसके साथ ही अनुभवी कर्मचारियों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की भी काफी खोज होती है। अप्रैल-जून तिमाही में इन्फोसिस, विप्रो और कॉग्निजेंट जैसी कई प्रमुख आइटी कंपनियों ने उच्च स्तर की एट्रीशन (कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने) दर दर्ज की।

इन्फोसिस से 23.4 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी
अप्रैल-जून तिमाही में इन्फोसिस से 23.4 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी। इसमें वे भी शामिल हैं, जिन्हें कंपनी खुद भी निकालना चाह रही थी। जनवरी-मार्च तिमाही में इन्फोसिस का एट्रीशन रेट 20.4 फीसद था। इस दौरान कॉग्निजेंट का एट्रीशन रेट 19 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी पर पहुंच गया। विप्रो का एट्रीशन रेट पिछली तिमाही में 17.6 फीसदी पर था।

डॉलर में मजबूती से सोना फिर 38,000 हजार पार, चांदी उछली

नई दिल्ली/ कोटा । अंतरराष्ट्रीय बाजार से मजबूती के समाचार, डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट और कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना 475 रुपए की तेजी के साथ एक बार फिर 38,000 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर निकल गया। चांदी हाजिर 370 रुपए की छलांग के साथ 44,680 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

कारोबारियों के अनुसार विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी से घटबढ़ बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक बार फिर 1524.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस को छूने के बाद नरम हैं। चांदी भी 17 डालर प्रति ट्राय औंस के आसपास बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर भाव ऊंचे होने से हालांकि मांग कमजोर है।

स्थानीय सर्राफा बाजार में हालांकि पीली धातु में मांग कम थी, लेकिन विदेशी भावों और रुपए की कमजोरी का देखते हुए सोना स्टैंडर्ड 475 रुपए की छलांग लगाकर 38420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बारह अगस्त के कारोबार में सोना 38,470 रुपए बिका था। सोना बिटुर भी 475 की छलांग से 38250 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।

चांदी हाजिर में औद्योगिक मांग जारी रहने से 44680 रुपए पर 370 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। चांदी वायदा 43824 रुपए पर 594 रुपए प्रति किलो ऊपर बोला गया। चांदी सिक्का लिवाली, बिकवाली 200-200 रुपए प्रति सैंकड़ा की छलांग लगाकर 90 हजार और 91 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा हो गया। गिन्नी 28700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 42700 रुपए प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 36750 रुपए प्रति दस ग्राम, सोना 42860 रुपए प्रति तोला।
सोना शुद्ध 36930 रुपए प्रति दस ग्राम, सोना 43070 रुपए प्रति तोला।

मजबूत निर्यात मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूत निर्यात मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 126 रुपये की तेजी के साथ 8,550 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 126 रुपये अथवा 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,550 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 135 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ग्वारगम के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 65 रुपये अथवा 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,603 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 60,330 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

मजबूत मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। बढ़ते मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,940 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के कारण कम स्टॉक रहने से भी धनिया वायदा कीमतों पर अनुकूल असर हुआ। एनसीडीईएक्स में धनिया के सर्वाधिक सक्रिय सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये अथवा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,940 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 29,890 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 17 रुपये अथवा 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,055 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 3,810 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति में गिरावट के मुकाबले हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी को दिया।