Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 4646

जिओ गीगा फाइबर के लिए रजिस्टर कैसे करें, जानिए तरीका

0

कोटा। फ्रेंड्स जिओ गीगा फाइबर का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जिओ गीगा फाइबर में आपको मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस। जिसकी स्पीड होगी 1GBPS तक की। मात्र 500 रुपये में आप जियो का ब्रॉडबैंड कनेक्शन खरीद सकते हैं।

जिओ गीगा फाइबर देगा आपको स्मार्टफोन सोल्युशन और साथ ही स्मार्ट वर्चुअल एप्स भी। 15 अगस्त 2018 से जिओ गीगा फाइबर (JIO Giga Fiber) की रजिस्ट्रेशन लाइन खुल गई है । आप जियो कि वेबसाइट www.jio.com पर या आप अगर स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं तो माई जिओ एप में कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जानिए सर्विस के बारे में

  1. सबसे पहली सर्विस ये है की आपको हाई स्पीड गीगा इंटरनेट मिलेगा, गीगा इंटरनेट का मतलब यहाँ पर ये है कि आपको 1 GBPS तक की डाउनलोड स्पीड मिलेगी, और अपलोड स्पीड आपको 700 MBPS तक की मैक्सिमम रहेगी।
  2. इस इंटरनेट के लिए आपको एक स्पेशल मॉडेम चाहिए जिसको जिओ ने लांच किया है जिसका नाम है गीगा राऊटर। इस गीगा राऊटर के साथ आपको मिलेगा जिओ का ब्रॉडबैंड जो फाइबर बेस्ड है, जिससे आपको मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट।
  3. इसी फाइबर ऑप्टिक लाइन के जरिये आपको एक लैंडलाइन कनेक्शन मिलेगा, जिसमे हम HD क्लियर वोइस कॉल कर सकेंगे।
  4. टीवी चैनल या DTH टीवी देखने के लिए आपको गीगा टीवी का सेट टॉप बॉक्स मिलेगा जिसके जरिये आप अपने मनपसंद टीवी टीवी शोज़ और 600 से भी ज्यादा टीवी चैनल्स देख पाएंगे। ये सेट टॉप बॉक्स कनेक्ट होगा गीगा फाइबर लाइन से. साथ ही जिओ सिनेमा की मदद से आप मूवी देख सकते हैं.जिओ music की मदद से आप music सुन सकते हैं ।
  5. जिओ आपके घर को स्मार्ट बनाने के लिए लाया है “स्मार्ट होम सलूशन” इस सर्विस के जरिये जिओ आपके घर में होने वाले कामों को स्मार्ट बनाएगा, आपके घर को स्मार्ट बनाने के लिए जिओ कुछ एक्सेसरीज ले कर आया है जैसे – स्मार्ट स्पीकर्स, विडियो dongle, Audio Dongle, wifi extander, टीवी कैमरा, सिक्यूरिटी कैमरा, और स्मार्ट प्लग्स हैं इन स्मार्ट प्लग्स को आप wifi के द्वारा ON या OFF कर सकते हैं। जिओ इन सभी एक्सेसरीज की मदद से आपके लिए एक स्मार्ट होम सेटअप बना सकता है।

इस सेटअप की मदद से आप घर में कही पर भी बैठ कर घर के सभी एप्लायंसेज को ऑपरेट कर सकेंगे सिर्फ एक एप की मदद से, आप घर की सभी लाइट्स को ऑन ऑफ कर सकेंगे, किचन में माइक्रोवेव ओवन, आपके बेडरूम का एयर कंडीशनर AC और सभी कमरों में लगे फैन इन सभी को आप एक एप से कण्ट्रोल कर पाएंगे.

Jio Smart Home Solution
फ्रेंड्स जिओ में जब आप स्मार्ट होम सलूशन का प्लान बुक करंगे तो जिओ आपके घर आयेगा इन सभी डिवाइसेस के साथ। जिओ का कहना है की ये सारे डिवाइसेस 1 घंटे के अंदर आपके घर में इनस्टॉल कर दिए जायेंगे और फिर आप एप के द्वारा कण्ट्रोल कर सकते हैं। इन सभी डिवाइसेस को घर के स्विचेस को लाइट्स को कैमरा को और बहुत सारे एप्लायंसेज को और ये आपके घर को स्मार्ट होम बना देगा।

जिओ गीगा फाइबर (JIO Giga Fiber) को ऑनलाइन रजिस्टर कैसे करें?

  • अब आपको बता देते हैं की आप किस तरह आप रजिस्टर कर सकते हैं जिओ गीगा फाइबर के लिए
  • ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें OTP Generate होगा जिसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन की भी जानकारी देनी होगी।
  • सबसे पहले जिओ को वेबसाइट www.jio.com पर जाएँ यहाँ पर आपको जिओ गीगा फाइबर का ऐड दिखेगा जिसमे आपको Invite Jio Giga Fiber लिंक पर क्लिक करना है, और यहाँ पर आपको अपनी डिटेल्स डालनी है।
  • अपना पर्पज़ डालना है कि आपको पर्सनल यूज़ के लिए जिओ गीगा फाइबर चाहिए या बिज़नेस पर्पज़ के लिए और फिर अपनी लोकेशन डिटेल्स को फिल करना होगा कि कहाँ पर आपको जिओ गीगा फाइबर (JIO Giga Fiber) लगवाना है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाक की चाल को भारत ने कैसे किया नाकाम, जानिए

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में भी मुंह की खानी पड़ी। अपने सदाबहार दोस्त चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ साजिश रची थी लेकिन, नई दिल्ली की कूटनीति के सामने वह चारो खाने चित हो गया।

यह भारत की कूटनीति का ही नतीजा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाली के नई दिल्ली के प्रयासों को सराहा भी। UNSC के सदस्यों ने पाकिस्तान की औपचारिक बैठक और इस मुद्दे पर अनौपचारिक बयान की मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया।

भारत UNSC की बंद कमरे में हुई बैठक में साफ किया जम्मू-कश्मीर में किया गया संवैधानिक बदलाव भारत का आंतरिक मामला है और इसका अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कोई सरोकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की UNSC के स्थायी सदस्य चीन और पाकिस्तान की कोशिश औंधे मुंह गिर गई।

बंद कमरे में हुई इस बैठक के बाद पाकिस्तानी दूत मलीहा लोधी ने जीत का दावा किया। लेकिन, UNSC ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की। भारत ने चीन और पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए मजबूती के साथ पूरी दुनिया के सामने अपना पक्ष रखा।

चीन की मांग को भी UNSC ने नहीं दी कोई तवज्जो
सूत्रों ने कहा, चीन ने सलाह दी थी कि बैठक के बाद की घटनाक्रम के बारे में अनौपचारिक घोषणा UNSC अध्यक्ष जोएना रोनिका करें। हालांकि, चीन को इस मसले पर किसी दूसरे देश का समर्थन नहीं मिला। संयुक्त राष्ट्र में चीन के दूत जियांग जून ने मीडिया में दावा किया कि UNSC सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर ‘गंभीर चिंता’ जताई।

भारत ने चीन-पाकिस्तान को चौतरफा घेरा
संयुक्त राष्ट्र भारत में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने चीन और पाकिस्तान के दावों को ध्वस्त करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर उसका आंतरिक मामला है।

किसने क्या कहा

पाकिस्तान -संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी दूत मलीहा लोधी ने दावा किया कि कश्मीर मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण हो चुका है। लेकिन UNSC के 15 सदस्य ( 5 स्थायी, 10 अस्थायी) देशों की बंद कमरे में हुई अनौपचारिक बैठक में न तो वोटिंग हुई और न ही कोई प्रस्ताव आया। UNSC ने इस मसले पर कोई बयान भी नहीं दिया।

चीन-संयुक्त राष्ट्र ने चीन के दूत जियांग जून ने दावा किया जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सदस्य देशों ने ‘गंभीर चिंता’ जताई।

भारत -संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर उसका आंतरिक मसला है और इस पर भारत ने अपने संविधान के अनुसार ही काम किया है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 430.57 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई पर

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.620 अरब डॉलर बढ़कर 430.572 अरब डॉलर हो गया। यह मुद्रा भंडार की सर्वकालिक ऊंचाई है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण यह तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 69.72 करोड़ डॉलर घटकर 428.952 अरब डॉलर रह गया था।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि आलोच्य अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.52 करोड़ डॉलर बढ़कर 398.739 अरब डॉलर हो गई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 1.591 अरब डॉलर बढ़कर 26.754 अरब डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाला विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 67 लाख डॉलर बढ़कर 1.441 अरब डॉलर हो गया। वहीं कोष के पास देश का मुद्रा भंडार 70 लाख डॉलर बढ़कर 3.636 अरब डॉलर हो गया।

दौलतमंदों को आज मिल सकती है सरचार्ज से मुक्ति!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय की शनिवार को वित्त मंत्रालय के पांच सचिवों समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें दौलतमंद आयकरदाताओं पर सरचार्ज से लेकर ऑटो और रियल एस्टेट क्षेत्र की सुस्ती को दूर करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इससे पहले वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार सुधार के उपायों पर विचार कर रही है। पीएमओ के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्रालय के अधिकारी इस बैठक में ऑटो और रियल्टी सेक्टर के साथ-साथ एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) से प्रभावित शेयर बाजार में सुस्ती को दूर करने के विकल्प व समाधान पेश करेंगे।

वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण ने अहमदाबाद में शुक्रवार को कहा कि वित्तीय रुझानों में सुधार के मद्देनजर मंत्रालय अभी पीएमओ के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने सोमवार से अब तक बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एसएमई, उद्योग और ऑटोमोबाइल समेत पांच अलग-अलग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है और उनकी समस्याएं सुनी हैं। हम विश्लेषण कर रहे हैं कि कौन से कदम उठाए जाएं

वित्तमंत्री ने कहा कि कल (गुरुवार) हमने प्रधानमंत्री के साथ अर्थव्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बात पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कौन से कदम उठाए जाएं। इस संबंध में तैयारी के बाद हम घोषणा करेंगे।

वित्त मंत्रालय की पहली प्राथमिकता एफपीआई कर का समाधान करना होगा, जिसके कारण बाजार में गिरावट आई है। इसके अलावा, ऑटो सेक्टर के लिए दोबारा वित्त मुहैया करने पर भी विचार किया जा रहा है।

मार्च तक RBI की ब्याज दर 0.40 फीसदी और घटने की उम्मीद

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले अपनी मुख्य ब्याज दर (रेपो दर) में और 0.40 फीसदी की कटौती कर सकता है। फिच सॉल्यूशंस ने शुक्रवार को देश की भावी ब्याज दर पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि आरबीआई द्वारा अब तक की गई कटौती आर्थिक विकास दर में तेजी लाने के लिए काफी नहीं है।

आरबीआई ने सात अगस्त को रेपो और रिवर्स रेपो दर में 0.35 फीसदी कटौती की थी। फिच ने कहा कि आरबीआइ की ब्याज दर कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाए जाने के मामले में बैंकों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि आरबीआइ अपनी ब्याज दर में उम्मीद से ज्यादा कटौती करे।

आरबीआइ इस साल चार बार ब्याज दर घटा चुका है, लेकिन उसके अनुरूप वाणिज्यिक बैंकों ने अपनी कर्ज दरों में कटौती नहीं की है। इस साल अब तक आरबीआइ ने अपनी ब्याज दर में कुल 1.10 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके बावजूद आर्थिक गतिविधियों में अपेक्षा के अनुरूप तेजी नहीं आई है।

विकास दर पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैउपभोक्ताओं के मनोबल में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) भी एक स्तर पर जाकर ठहर गया है। वाहन क्षेत्र दो दशकों के सर्वाधिक बुरे दौर से गुजर रहा है। वाहन और इससे जुड़े क्षेत्रों में हजारों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है।

विकास दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान
फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश की विकास दर 6.8 फीसदी रह सकती है। यह आरबीआई के अनुमान से भी कम है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की विकास का अनुमान 6.9 फीसदी रखा है।

फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की महंगाई का अनुमान 3.8 फीसदी बनाए रखा है। यह आरबीआइ के चार फीसदी के लक्ष्य से कम है। फिच ने कहा कि महंगाई दर के कम रहने के कारण भी आरबीआई विकास तेज करने पर ध्यान दे सकता है और ब्याज दर घटा सकता है।

4 रियर कैमरे और 20X जूम के साथ Oppo Reno 2 होगा लॉन्च

नई दिल्ली। चीन की कंपनी ओप्पो (Oppo) भारत में अपना नया स्मार्टफोन ला रही है। यह Oppo Reno 2 Series होगी। नया स्मार्टफोन Oppo Reno का नेक्स्ट जेनरेशन होगा। कंपनी Oppo Reno 2 Series को 28 अगस्त को लॉन्च करेगी। Oppo ने ट्वीट के जरिए Oppo Reno 2 के लॉन्च को कन्फर्म किया है। साथ ही, कंपनी ने लॉन्च इवेंट के मीडिया इनवाइट्स भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

ट्वीट की गई इमेज में Series लिखा है, ऐसे में कंपनी एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इससे पहले Oppo Reno सीरीज में Oppo Reno और Oppo Reno 10x Zoom लॉन्च किए थे। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है। Oppo Reno 2 में 20X जूम मिलेगा। साथ ही, इस स्मार्टफोन के बैक में 4 कैमरे लगे होंगे।

फोन में होगा शार्क फिन राइजिंग कैमरा
टीजर पोस्टर से पता लगता है कि नए स्मार्टफोन में Oppo Reno सीरीज की तरह ही शार्क फिन राइजिंग कैमरा होगा। लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Oppo Reno 2 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। फोन में 8GB की रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 4,065 mAh की बैटरी हो सकती है। 28 अगस्त को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।

ओप्पो ने इस साल मई में Reno Series भारत में पेश की थी। कंपनी उस समय Oppo Reno और Oppo Reno 10X जूम लेकर आई थी। Oppo Reno 10X जूम के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 39,990 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 49,990 रुपये है। जबकि Oppo Reno का सिंगल वेरियंट आया था। इसकी कीमत 32,990 रुपये है।

44 करोड़ के फर्जी IGST रिफंड के दावों को लेकर दो गिरफ्तार

0

नयी दिल्ली। राजस्व विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने 44 करोड़ रुपये के एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) रिफंड के फर्जी दावे के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। वित्त मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा है कि नयी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित इलाहाबाद बैंक से मिली जानकारी के आधार पर जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (मुख्यालय) ने रमेश वढेरा और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

बैंक को मोनल एंटरप्राइजेज सहित चार कंपनियों के खातों से संदिग्ध लेनदेन की आशंका हुई क्योंकि इन्हें फर्म की शुरुआत के तुरंत बाद आईजीएसटी वापसी के रूप में बड़ी धनराशि हासिल हुई थी। साथ ही इन बैंक खातों में आई राशि को तत्काल निकाल लिया गया। इस संबंध में मिली सूचना के आधार पर डीजीजीआई (मुख्यालय) ने उनके पता की पुष्टि की।

इस दौरान उन्होंने पाया कि या तो इन कंपनियों द्वारा दिया गया पता मौजूद नहीं है या तो कंपनियां दिये गए पते पर परिचालन नहीं करती हैं। इन घटनाक्रमों की जांच के बाद धोखाधड़ी के जरिए आईजीएसटी प्राप्त करने को लेकर वढेरा एवं कुमार को गिरफ्तार किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर एलन ने किया शहीदों के बच्चों का सम्मान

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा आजादी का उत्सव अनूठे अंदाज में मनाया गया। संस्था द्वारा यह उत्सव शहीदों की शहादत को समर्पित रहा। इस अवसर पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा पहल करते हुए शहीदों के बच्चों का सम्मान कर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। ध्वजारोहण और राष्ट्रभक्ति की प्रस्तुतियों के साथ ही इन बच्चों को मंच पर आमंत्रित किया गया और सम्मान पत्र देकर व तिरंगा उपर्णा पहनाकर सम्मानित किया गया।

निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व एचओडी के जी वैष्णव व पी बी सक्सेना ने प्रशस्ति पत्र देकर इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस पर्व एक ही दिन होना सौभाग्य है और हमारा सौभाग्य यह है कि हम इस दिन शहीदों के बच्चों का सम्मान कर रहे हैं।

इस अवसर पर निदेशक नवीन माहेश्वरी ने कहा कि एलन में देशभर में विभिन्न स्थानों पर सरहदों की रक्षा करते हुए जान देने वाले 31 शहीदों के 32 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इनमें 22 स्टूडेंट्स कोटा में तथा 10 स्टूडेंट्स देश के अन्य स्टडी सेंटर्स पर अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में 15 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान देकर हम शहीदों एवं उनके परिवारों के प्रति नतमस्तक हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं।

हम सौभाग्यशाली है कि शहीदों के परिवारों के बच्चे एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत हैं। देश की आन-बान और शान को बनाए रखने, देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए जान लगा देने वाले इन शहीदों में करगिल से लेकर पुलवामा तथा दंतेवाड़ा से लेकर इम्फाल व उरी तक में हुई मुठभेड़ों में शहीद हुए जवान शामिल हैं। इनमें कई सेना में विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी हो चुके हैं।

छलके आंसू तो बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम के दौरान शहीदों की याद में न केवल उनके बच्चों व समारोह में उपस्थित अन्य विद्यार्थियों व शिक्षकों की भी आंखों में आंसू आ गए। ऐसे में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी व राजेश माहेश्वरी ने बच्चों को गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों को कहा कि मजबूत रहकर हमें हमारे लक्ष्य को याद रखते हुए पढ़ाई करनी है। आपका सफल कॅरियर ही शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। निदेशक नवीन माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों को उपर्णा पहनाकर कर हिम्मत बढ़ाई।

वीरांगना मूवी के पोस्टर का विमोचन
समारोह में एलन गुरूकृपा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म वीरांगना के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा शो का प्रीमीयर भी किया गया। शहीदों के बच्चों ने वीरांगना मूवी का विमोचन भी किया। उन्होंने पहले पोस्टर जारी किया। इसके बाद फिल्म दिखाई गई। एक वीरांगना के जीवन के संघर्षों पर आधारित इस फिल्म में शिक्षा के महत्व को बताया गया है। फिल्म यू-ट्यूब पर रिलीज की गई।

श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया

कोटा। आर्यिका सौम्यनंदिनी माताजी ससंघ के चातुर्मास के अवसर पर महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर पर श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन किया गया।

वहीं अशोक कुमार, ललित कुमार, अभय कुमार जैन सिरस वालों की ओर से 11 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। आर्यिका सुयोग्यनंदिनी माताजी के अवतरण दिवस पर एक लघु नाटिका का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष नवीन दोराया तथा महामन्त्री पारस जैन ने बताया कि मंदिर परिसर में आर्यिका संघ के सांनिध्य में अभिषेक-पूजा प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से प्रारंभ हुआ।

आर्यिका सुयोग्यनंदिनी माताजी ने प्रवचन में कहा कि अच्छा और बुरा सब कर्म का खेल है। 100 बात की एक बात हमारे कर्म हमें ही काटना हैं। मनुष्य जन्म मिला है, जिन शासन मिला है, सुदेव सतगुरु का शासन मिला है। यह अनंत पुण्यवाणी के पश्चात संभव होता है।

लघुनाटिका का हुआ मंचन
श्री दिगम्बर जैन मंदिर महावीर नगर विस्तार योजना लघुनाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के द्वारा पावन वर्षायोग समिति के अध्यक्ष नवीन दौराया के द्वारा की गई। लघुनाटिका में माताजी के जन्म से लेकर मोक्ष मार्ग तक के सफर की प्रस्तुति स्थानीय समाज बंधुओं के द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म स्नेही बंधुओ ने इस लघु नाटिका का भरपूर आनंद लिया व कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा।

राष्ट्रपति कोविंद व प्रधानमंत्री मोदी से मिले एलन टॉपर्स

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के श्रेष्ठ परिणामों को देशभर में सराहा जा रहा है। यहां के स्टूडेंट्स को हर मंच पर सम्मान मिल रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एलन स्टूडेंट्स को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम के लिए आमंत्रित किया गया।

निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड में टॉप करने वाले एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्र कार्तिकेय गुप्ता व नीट में टॉप करने वाले सीकर निवासी नलिन खंडेलवाल को भारत सरकार की ओर से एट होम के लिए आमंत्रित किया गया। दोनों विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

कार्यक्रम में जेईई-एडवांस्ड, एम्स, नीट, प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा समेत अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के टॉपर्स को आमंत्रित किया गया था। इससे पूर्व भी गत वर्षों में एलन स्टूडेंट्स एट होम में शामिल हुए हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने पिछले छह वर्षों में तीन बार जेईई-एडवांस्ड व नीट में एक ही वर्ष में एक साथ आल इंडिया टॉपर्स दिए हैं।

कार्तिकेय व नलिन ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन में शाम 5 से 7 के बीच होने वाले इस कार्यक्रम में पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए और हर स्टूडेंट से मिले। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए और हर स्टूडेंट से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी बच्चों से मिलकर प्रसन्नता हुई, अभी तक जिस कठिन परिश्रम के साथ पढ़ते आएं हैं, इसे आगे भी बरकरार रखें और आने वाली परीक्षाओं में इसी तरह बेहतर परिणाम दें।

उन्होंने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुए उनके अनुभव भी सुने और कहा कि आने वाला समय आप लोगों का है। आपको अच्छा पढ़कर राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहना है। देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयास करना है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, कई देशों के राजदूत तथा देश के कई राजनीतिक व बॉलीवुड की हस्तियां शामिल थीं।