Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 4645

परोपकार करने से पुण्य मिलता है: आर्यिका सौम्यानंदिनी

कोटा। आर्यिका सौम्यनंदिनी माताजी ससंघ के मंगल चातुर्मास पर सौम्यानंदिनी माताजी ने कहा कि सुख और दुख आदमी की जिंदगी में धूप और छांव की तरह चलते हैं। मगर सब कर्म के अधीन है। साता वेदनीय कर्म तलवार पर लगे शहद के समान है। परोपकार करने से पुण्य का आश्रव होता है। वे श्री दिगंबर जैन मंदिर महावीर नगर विस्तार योजना में प्रवचन कर रही थीं।

अपने धन का उपयोग केवल परिवार के भरण-पोषण में ना लगाए, गौ शाला खोले, गरीब बच्चों को पढ़ने में मदद करे, निशुल्क मेडिकल शिविर लगा कर दवाइयां बांटे, मगर किसी परोपकार के काम में नाम और सम्मान की भावना ना रखे। माताजी ने आगे कहा कि आज लोग मोह रूपी शराब पीकर अपने स्वरूप को भूल चुके हैं।

केवल दिखावे कि जिन्दगी जी रहे हैं। मंदिर मूर्ति और संतों को अपनी बपौती समझते हैं। महावीर स्वामी के संदेश और उपदेश सभी के लिए हैं। उन पर सम्पूर्ण राष्ट्र का अधिकार है। जैन दर्शन की शिक्षा दीक्षा लेने का अधिकार ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शुद्रों को भी होगा, ऐसा तीर्थंकर ने कहा है। जैन धर्म जो पाले उन सबके लिए है।

भारत कर्म प्रधान है, जाति और धर्म प्रधान देश नहीं है। आज सभी धर्मों में कुछ बुरे लोग पैदा हो गए हैं, जो धर्म का नाम लेकर अपने स्वार्थों की रोटी सेंक रहे हैं, ऐसे लोग आज के रावण हैं। इस अवसर पर प्रकाशचंद पाटनी, मीना जैन,अंचित कुमार पाटनी, कनकमाला, पवन कुमार ठोला, पारूल जैन, लविशा, परिधि ठोला समेत कई लोग थे।

शिल्पा शेट्टी ने ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर, जानिए क्यों

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी सेहत और फिटनेस का कितना ध्यान रखती हैं यह किसी से छिपा नहीं है। वह सोशल मीडिया पर भी अकसर फैन्स से अपना फिटनेस मंत्र शेयर करती नजर आती हैं। खासकर, खाने-पीने को लेकर शिल्पा काफी सावधान रहती हैं।

फैन्स और फॉलोअर्स के बीच भी वह कुछ भी नुकसानदेह चीज प्रमोट करने से बचती हैं। ऐसे में खबर आई है कि उन्होंने एक आयुर्वेदिक स्लिमिंग पिल के इंडोर्समेंट के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी को एक कंपनी ने आयुर्वेदिक स्लिमिंग पिल के इंडोर्समेंट के लिए 10 करोड़ की डील ऑफर की थी। हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने विनम्रता से इस ऑफर को ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा ने कहा, ‘मैं कुछ ऐसा नहीं बेच सकती हूं जिसपर मुझे विश्वास न हो।

स्लिम पिल और फैड डायट लुभाते हैं क्योंकि वह तुरंत असर करने का दावा करते हैं। लेकिन एक रुटीन पर टिके रहना और हेल्दी खाने से खुद पर जो गर्व महसूस होता है उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।’

शिल्पा ने कहा कि लाइफस्टाइल में बदलाव ही लंबे समय तक कारगर रह सकता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी सब्बीर की फिल्म निकम्मा से करीब 13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा नहीं रहीं

नई दिल्ली। दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं।

नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था।

नीलम ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।

कोटा मंडी: आवक घटने से उड़द, सोयाबीन और चना तेज रहा

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को बारिश के कारण मंडी में जिंसों की आवक घटकर 5000 बोरी की रही। लहसुन की आवक 500 कट्टे की रही। आवक की कमी से सोयाबीन 25 रुपये, उड़द बेस्ट क्वालिटी 100 रुपये और चना 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा।

गेहूं लस्टर 1850 से 1941 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1951 एवरेज 1850 से 1975 लोकवान 1850 से 2000 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2001 मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल।सोयाबीन 3200 से 3691सरसों 3400 से 36051अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5000 से 5500 ईगल 5400 से 5901 रंगदार 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहा ।

मूंग 5100 से 5400 उड़द 2000 से 4400 चना 3600 से 4050 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4050 मसूर 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: कमजोर ग्राहकी से शक्कर में गिरावट

इंदौर।स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को शक्कर के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की कमी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को नौ गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3430 से 3470 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 165 से 182 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2200 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर अनाज मंडी: मूंग दाल एवं मूंग मोगर में 100 रुपये क्विंटल की तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को चना कांटा 50 रुपये, मसूर 25 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। मूंग 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। दालों में मूंग दाल 100 रुपये एवं मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को 1500 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4200 से 4225, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4150 से 4175, हल्की 3750 से 3800, मूंग 6000 से 6100, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5400 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5000 से 5200, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7350 से 7550, तुअर दाल बोल्ड 7750 से 7950, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5350 से 5450 मूंग दाल 7700 से 7900, मूंग मोगर 8300 से 8500 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

वैश्विक तेजी से सोना 250 रुपए उछला, चांदी 45 हजार के पार

नई दिल्ली/ कोटा। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को लगातार दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना 250 रुपए की तेजी के साथ 38670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 370 रुपए की छलांग के साथ 45050 रुपए प्रति किलोग्राम को छू गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना शुक्रवार को सोना एक बार फिर 1524.90 डालर प्रति ट्राय औंस को छू गया जो छह वर्ष के अधिकतम भाव से मामूली कम था। अमेरिका में अक्टूबर वायदा 1523.80 डालर प्रति ट्राय औंस बोला गया। चांदी अक्टूबर का वायदा भाव 17.08 डॉलर प्रति ट्राय औंस था। हालांकि, स्थानीय स्तर पर भाव ऊंचे होने से मांग कमजोर है।

कारोबारियों का कहना है कि खरीदार पुराने सोने की अदला-बदली पर अधिक जोर दे रहे हैं। भाव ऊंचा होने की वजह से जुलाई में सोने का आयात 42 प्रतिशत गिरकर 1.71 अरब डालर का रह गया। हालांकि, डालर के मुकाबले रुपए में पिछले दो कारोबारी दिवसों में मामूली बढ़ोतरी थी।

इसके बावजूद शुक्रवार को डॉलर रुपया विनिमय दर 71 रुपए से ऊंची रही। स्थानीय सर्राफा बाजार में पीली धातु में मांग कम थी, लेकिन विदेशी भावों को देखते सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए की छलांग लगाकर 38670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 12 अगस्त के कारोबार में सोना 38470 रुपए बिका था। सोना बिटुर भी 250 की छलांग से 38500 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया।

चांदी हाजिर में औद्योगिक मांग जारी रहने से 45050 रुपए पर 370 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। कल भी चांदी में इतनी ही तेजी दर्ज की गई थी। चांदी वायदा 43824 रुपए पर 594 रुपए प्रति किलो ऊपर बोला गया। चांदी सिक्का लिवाली, बिकवाली 100-100 रुपए प्रति सैंकड़ा की छलांग लगाकर 91 हजार और 92 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा हो गया। गिन्नी 28800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 42700 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 36800 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42920 रुपये प्रति तोला।
शुद्ध 37000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43150 रुपये प्रति तोला।

मोबाइल नंबर पोर्ट कराना अब होगा सस्ता, 30 सितंबर से सिर्फ 5.74 रुपए लगेंगे

0

नई दिल्ली। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले 30 सितंबर से मोबाइल नंबर को एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर पर पोर्ट कराना फिर से सस्ता हो जाएगा। इसको लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एक बार फिर टेलीकम्युनिकेशन मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी पर पोर्ट ट्रांजेक्शन चार्ज एंड डिपिंग चार्ज अमेंडमेंट रेगुलेशन 2019 का ड्राफ्ट जारी किया है। इस ड्राफ्ट पर ट्राई ने सभी हितधारकों से 23 अगस्त तक सुझाव मांगे हैं।

ट्राई की ओर से जारी नए ड्राफ्ट में एक बार फिर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) चार्ज को 19 रुपए से घटाकर 5.74 रुपए करने की सिफारिश की है। दरअसल, ट्राई ने 31 जनवरी 2018 को एमएनपी चार्ज 19 रुपए से घटाकर 4 रुपए कर दिया था। ट्राई के इस फैसले के खिलाफ टेलीकॉम ऑपरेटर दिल्ली हाईकोर्ट चले गए थे।

8 मार्च 2019 को दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्राई के फैसले को खारिज कर दिया था। इसके बाद एक बार फिर टेलीकॉम ऑपरेटर एमएनपी के लिए 19 रुपए का चार्ज ले रहे थे। यूजर्स को राहत देने के लिए एक बार फिर ट्राई ने एमएनपी चार्ज को लेकर नया ड्राफ्ट जारी कर 5.74 रुपए की फीस तय की है। यदि सबकुछ ठीक रहता है तो ट्राई के यह नए नियम 30 सितंबर 2019 से लागू हो जाएंगे।

क्या है एमएनपी
दरअसल ट्राई ने मोबाइल ग्राहकों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत कोई भी मोबाइल यूजर अपना नंबर बदले ऑपरेटर बदल सकता है। इस सेवा के लिए ग्राहक को कुछ शुल्क देना पड़ता है।

शुरुआत में यह शुल्क 19 रुपए निर्धारित किया था। अपना मोबाइल नंबर दूसरी कंपनी के पास पोर्ट कराने के लिए ग्राहक को अपने मैसेज बॉक्स में PORT टाइप करके 1900 पर एक मैसेज भेजना होता है। फिलहाल नंबर पोर्ट कराने में 4 से 7 दिन का समय लगता है।

सैमसंग गैलेक्सी M21, M31, M41 के स्पेसिफिकेशंस लीक

नई दिल्ली। सैमसंग ने 2019 की पहली छमाही में अपनी A और M सीरीज के तहत कई स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। अब कुछ हालिया रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि सैमसंग इस साल की दूसरी छमाही में M सीरीज की अगली रेंज लाने की तैयारी में है। सैमसंग गैलेक्सी M21, M31 और M41 के कुछ डीटेल्स ऑनलाइन सामने आए हैं।

टिप्स्टर सुधांशु अम्बोरे ने सैमसंग की गैलेक्सी M सीरीज की अगली रेंज के स्मार्टफोन्स के प्रमुख डीटेल्स साझा किए हैं। लीक में खुलासा किया गया है कि फीचर और स्पेसिफिकेशंस में अपग्रेड के साथ इन स्मार्टफोन्स को मार्केट में उतारा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M21 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस
लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन Exynos 7609 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 4GB की रैम होगी। स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप हो सकता है।

फोन के बैक में 24 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन Galaxy M20 की जगह ले सकता है। गैलेक्सी M20 में Exynos 7904 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M31 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस
लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से पावर्ड होगा और इसमें 6GB की रैम होगी। इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

वहीं, 12 और 5 मेगापिक्सल के कैमरे भी बैक में हो सकते हैं। हालांकि, यह क्लीयर नहीं है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन में Sony IMX586 सेंसर का इस्तेमाल करेगा या फिर अपना 48 मेगापिक्सल ISOCELL GM1 सेंसर यूज करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी M41 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग का गैलेक्सी M41 स्मार्टफोन नए Exynos 9630 प्रोसेसर से पावर्ड हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बेस वेरियंट में 6GB की रैम हो सकती है। स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। स्मार्टफोन के बैक में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा, फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे।

पुरुषों के अंडरवेयर की बिक्री में छिपा है अर्थव्यवस्था का राज, जानिए कैसे

मुंबई। इनरवेयर सेल्स ग्रोथ में जून तिमाही में भारी गिरावट आई है। चार बड़ी इनरवेयर कंपनियों के तिमाही नतीजे एक दशक में सबसे कमजोर रहे हैं। यूएस फेडरल रिजर्व के पूर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन द्वरा तैयार ‘मेन्स अंडरवेयर इंडेक्स’ के मुताबिक, पुरुषों के अंडरवेयर की बिक्री में गिरावट अर्थव्यवस्था की खराब हालत को दर्शाता है।

इनरवेयर सेल्स इस बात का संकेतक हो सकता है कि भारतीय उपभोक्ता विवेकाधीन खर्च के लिए बजट बढ़ाने में संघर्ष कर रहे हैं। यदि यह संकेतक अजीब लग रहा है तो इन भी नजर डालिए:

आर-वर्ड इंडेक्स
यह अर्थशास्त्री द्वारा तैयार एक अनौपचारिक सूचकांक है, जो किसी तिमाही में प्रमुख वित्तीय अखबारों में इस्तेमाल ‘मंदी’ शब्द को गिनता है। यह इस आधार पर काम करता है कि आधिकारिक मंदी प्रिंट में इस शब्द की आवृत्ति में उछाल के साथ मेल खाती है। यह किसी देश द्वारा इसकी घोषणा से दो तिमाही पहले होता है।

इस इंडेक्स ने 1990, 2001 और 2007 में अमेरिकी मंदी से ठीक संकेत दिया था। भारत में, लोग पहले के मुकाबले ‘स्लोडाउन’ और ‘रिसेशन’ जैसे शब्दों को पहले की तुलना में अधिक गूगल कर रहे हैं। यह इस आधार पर काम करता है कि एक आधिकारिक मंदी प्रिंट में दिखने वाले शब्द की आवृत्ति में एक उछाल के साथ मेल खाती है, अच्छी तरह से दो-चौथाई देरी से पहले यह एक देश को वास्तव में इसे कॉल करने के लिए लेता है।

कचरे से भी संकेत
यदि सुस्त हो रही अर्थव्यवस्था कम उत्पादन करती है तो यह कम ही फेंकेगी भी। गारबेज इंडिकेटर के पीछे अर्थशास्त्री मिशेल मैकडोनफ का यह विचार है। इस इंडेक्स का अमेरिकी इकॉनमिक ग्रोथ 2001 से 2012 के साथ 82.4% सांख्यिकी मिलान है।

बेबी डायपर रैशेज इंडिकेटर
इसके पीछे विचार है कि मंदी के दौरान खर्च में कटौती के लिए पैरेंट्स बच्चों का डायरपर कम बदलते हैं और इस वजह से अधिक रैशेज होते हैं। इससे डायपर रैश क्रीम की सेल बढ़ जाती है और डायपर्स की सेल घट जाती है।

फर्स्ट डेट इंडिकेटर
अमेरिका बेस्ड ऑनलाइन डेटिंग सर्विस Match.com ने डेटिंग और मंदी के बीच एक पैटर्न को नोटिस किया। कंपनी ने पाया कि मुश्किल दिनों में डेटिंग बढ़ जाती है। लोग अपने दुखों को किनारे रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। 2008 की चौथी तिमाही में डेटिंग साइट की व्यस्तता सात सालों में सर्वाधिक थी। 2001 में 11 सितंबर के हमले के बाद भी Match.com पर ट्रैफिक बढ़ गया था।