Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 4639

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक

नई दिल्ली।सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट 10 के डिवाइसेज 10 अगस्त को लॉन्च कर सकता है। साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर एकसाथ गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी नोट 10ई और गैलेक्सी नोट 10 लॉन्च कर सकता है। अब गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट10 प्रो के स्पेसिफिकेशंस और मॉडल नंबर्स सामने आए हैं। अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के दो फोन्स के मॉडल नंबर SM-N975 और SM-N976 हैं। साथ ही इनके कई स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं।

पिछली रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये मॉडल नंबर स्टैंडर्ड गैलेक्सी नोट 10 के 4G और 5G वेरियंट के हैं। अब सामने आई नई रिपोर्ट कहा जा रहा है कि SM-N975 जहां गैलेक्सी 10 का मॉडल नंबर है, वहीं दूसरा मॉडल नंबर SM-N976 गैलेक्सी नोट 10 प्रो डिवाइस का है। 91Mobiles की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इन पर प्रॉडेक्ट डी2 और प्रॉजेक्ट डी2-एक्स के तौर पर काम कर रही थी।

लीक्ड स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10 में 6.4 इंच का डायनमिक एमोल्ड डिस्प्ले जिया जा सकता है। यह डिवाइस 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरियंट के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 4,170mAh की बैटरी होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी नोट 10 प्रो मॉडल में इससे थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का एमोल्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही यह स्टैंडर्ड 256 जीबी स्टोरेज वाला ऑप्शन होगा, जिसका एक और वेरियंट 1 टीबी मेमरी के साथ आ सकता है। इसमें भी 4,170mAh की बैटरी मिल सकती है।

साथ ही यह भी पता चला है कि SM-N970 और SM-N971 को भी प्रॉजेक्ट डी1 के तहत डिवेलप किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि SM-N970 सैमसंग गैलेक्सी नोट 10ई का मॉडल नंबर है। यह टॉप एंड गैलेक्सी नोट 10 सीरीज का फोन हो सकता है और इसमें स्नैपड्रैगन 855 या Exynos 9825 प्रोसेसर दिया जा सकता है। अफवाहों और लीक्स की मानें तो हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

डिवाइसेज में सैमसंग रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकता है। इन डिवाइसेज को भी पंचहोल डिस्प्ले डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और लीक्स में कहा गया है कि इनमें सेल्फी कैमरो को बीच में पोजीशन किया जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट्स 25W फास्ट-चार्जिंग टेक और यूएफएस 3.0 स्टोरेज के साथ आएंगे। इनमें 3.5mm जैक नहीं दिया जाएगा और इनकी कीमत 70,000 रुपये से 84,000 रुपये के बीच हो सकती है।

विद्या की जगह फिल्म ‘जयललिता’ से कंगना निभाएगी रोल

मुंबई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म से विद्या बालन को बाहर करने की वजह सामने आई है। कहा जा रहा है कि वे फिल्म के कैरेक्टर को लेकर ज्यादा सवाल करती थीं। इससे फिल्म मेकर्स उनसे काफी परेशान हो गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, विद्या जयललिता के जीवन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती थीं। यह बात फिल्म से जुड़े लोगोंं को पसंद नहीं आई। इसके बाद फिल्म मेकर्स ने डायरेक्टर विजयेंद्र प्रसाद के सुझाव पर कंगना रनोट का नाम फाइनल कर दिया। कंगना और विजयेंद्र मणिकर्णिका में साथ काम कर चुके हैं।

कंगना को मिलेगी 24 करोड़ फीस
इस बायोपिक के लिए कंगना को 24 करोड़ फीस दी जाएगी। वहीं, यह पहली साउथ फिल्म है, जिसमें किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को लीड रोल के लिए कास्ट किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना इस फिल्म के लिए तमिल भी सीखेंगी। इसके अलावा, यह कंगना की पहली साउथ फिल्म होगी।

महेश जयंती पर किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण बचाने का सन्देश

कोटा। पर्यावरण बचाव के लिए पौधारोपण जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महेश जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को तलवण्डी क्षेत्र में शौभा यात्रा के दौरान माहेश्वरी समाज एवं सुन्दर विहार विकास समिति की ओर से पार्क में सघन पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम की उप महापौर सुनीता व्यास ने कहा कि तलवण्डी क्षेत्र एक आदर्श क्षेत्र है और यहा काफी मात्रा में पार्क स्थित है, जिनका रख-रखाव यहां की स्थानीय समितियों द्वारा किये जाने से यहां हरियाली बनी हुई है। इस अवसर पर क्षेत्र के वार्ड पार्षद पवन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले बरसात के मौसम में यहां इस क्षेत्र में सघन पौधारोपण का कार्यक्रम स्थानीय समितियों के माध्यम से किया जायेगा।

सुन्दर विहार विकास समिति के संरक्षक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि समिति द्वारा सुन्दर विहार पार्क एवं सड़कों पर पौधे लगाये गये। हमारी समिति आने वाले बरसात के मौसम में तलवण्डी क्षेत्र में भी सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर इस क्षेत्र को हराभरा बनाने में सहयोग करेगी।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, सचिव बी.डी. मून्दड़ा ने कहा कि माहेश्वरी समाज द्वारा महेश जयन्ती के इस अवसर पर पर्यावरण बचाव अभियान के तहत सभी बन्धुओं से सघन पौधारोपण करने का आव्हान किया है।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज विज्ञान नगर जोन के अध्यक्ष महेश अजमेरा एवं सचिव प्रमोद भण्डारी पूर्व अध्यक्ष पवन गट्टानी सहित माहेश्वरी समाज एवं तलवण्डी क्षेत्र के निवासी मौजूद थे।

एसआर पब्लिक स्कूल के आवेश करनी को शूटिंग में रजत पदक

कोटा। जयपुर में आयोजित ऑल इण्डिया एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में कोटा से एस. आर. पब्लिक सी. सै. स्कूल के 5 छात्रों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में एस. आर. स्कूल के शूटर्स आवेश करनी ने रजत पदक प्राप्त कर कोटा का दबदबा कायम रखा । प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई से 5 जून तक किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से 700 से अधिक प्रतिभागियों ने राइफल व पिस्टल प्रतियोगिता में भाग लिया ।

एस. आर. शूटिंग अकादमी कोच साधना बुलिवाल ने बताया कि शूटिंग एक महंगा खेल है । उपकरणों की कीमत बहुत अधिक होती है परन्तु एस. आर. स्कूल के चेयरमैन आनंद राठी के द्वारा स्कूल के छात्रों के लिए उच्च स्तर की निःशुल्क सुविधाएँ प्राप्त करवाई जा रही हैं । गत तीन वर्षों में एस. आर. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने देश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त कर कोटा का नाम गौरांवित किया है ।

इंदौर बाजार : कपास्या खली और मूंगफली तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल के भाव 30 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। पाम तेल में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की भाव कमी हुई। पशुआहार कपास्या खली 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम महंगी बिकी।

तेल मूंगफली तेल इंदौर 1030 से 1050, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 750 से 753, सोयाबीन साल्वेंट 710 से 715, पाम तेल 620 से 625 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1885, बुरहानपुर 1885, अकोला 2800 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 697, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

हॉस्टल में आग : कोटा में भी सूरत जैसे हादसे की होती पुनरावृति –?

एक घंटे तक धुएं के बीच फंसे रहे 5 छात्र, डीएसपी ने रस्सियों के सहारे उतारकर बचाई जान

कोटा । सूरत में 21 छात्र-छात्राओं की हॉस्टल में आग लगने से मौत का हादसा अभी लोग भूले भी नहीं थे, कि कोटा में तलवंडी राधाकृष्ण मंदिर के पास एक तीन मंजिला हॉस्टल में सोमवार रात 10 बजे भीषण आग लग गई। यह हॉस्टल एक घर के ऊपर बना हुआ है। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई क्योंकि उस वक्त हॉस्टल में 15 से 20 कोचिंग छात्र थे। धुएं से उनका दम घुटने लगा और चीखों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बच्चे हॉस्टल के अंदर ही फंस गए।

हालांकि मौके पर दमकलें पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन धुएं की वजह से बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आग ज्यादा बढ़ने लगी तो लोगों की सूचना पर मोहल्ले की लाइट काटी गई। हॉस्टल के कमरों में फंसे बच्चे बाहर निकले तो धुएं से दम घुटने लगा तो वे हॉस्टल से कूदने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद डीएसपी संजय शर्मा ने उन्हें किसी तरह रोका वरना कोटा में भी सूरत जैसा हादसा हो सकता था।

इधर, हालात विकट नजर आने पर एसपी दीपक भार्गव और जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। फायर ब्रिगेड के पास रस्सियां नहीं होने से फंसे छात्रों को उतारने में काफी देर लगी। पुलिस ने रस्सियों का इंतजाम किया और डीएसपी शर्मा ने छात्रों को एक-एक करके रस्सियों से नीचे उतारा।

आग कैसे लगी: इस विषय में हाड़ा का कहना है कि उनके मकान के सामने एक ट्रांसफार्मर है, उस पर चिंगारी उठी तो उनके मकान में जा रही विद्युत केबल तक पहुंच गई। विद्युत केबल से आग उनके मकान में चली गई, जिसके बाद वहां रखे गद्दों, फर्नीचर व अन्य सामान ने आग पकड़ ली।

जयपुर समेत राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार जारी है। वहीं, मंगलवार सुबह जयपुर समेत कुछ शहरों में सुबह हल्के बादल छाए रहे। जिसके बाद दिन में कई जगह हल्की बारिश भी हुई। जिससे लोगों को कुछ देर गर्मी से राहत मिली। साथ ही हल्की बोछारें भी हुई। इससे पहले सोमवार को डबोक में 7.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बीती रात फालौदी में सबसे अधिक 34.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जयपुर में 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । मौसम विभाग के मुताबिक अजमेर, भीलवाड़ा, बंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सवाईमाधाेपुर, सीकर, टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली व श्रीगंगानगर में लू लोगों को परेशान करेगी। पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

जयपुर में मंगलवार को आंधी-बूंदाबांदी की संभावना है। उदयपुर में सोमवार व गुरुवार को आंधी चलने की संभावना है। बाड़मेर में बुधवार व गुरुवार, बीकानेर में बुधवार, जैसलमेर में बुधवार व गुरुवार, जबकि चूरू में सोमवार को लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी व पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर भीषण लू चल सकती है।

होंडा की कारों पर 1.15 लाख तक का डिस्काउंट, जानिए

0

नई दिल्ली। कार कंपनियां जून में शानदार डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। माना जा रहा है कि बिक्री में आई गिरावट की वजह से डिस्काउंट देकर सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनियां ऐसा कर रही हैं। होंडा की कारों पर 1.15 लाख रुपये का तक डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी होंडा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि होंडा की किस कार पर कितने रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है…

ब्रिओ: होंडा ने यह हैबचैक कार बंद कर दी है, लेकिन स्टॉक में यह अभी मौजूद है। इस कार पर कंपनी 24 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं। होंडा ब्रिओ में 88hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है। इसकी शुरुआती कीमत 4.73 लाख रुपये है।

सिविक: होंडा की इस प्रीमियम सिडैन पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं। यह ऑफर सिविक के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर है। होंडा ने करीब 7 साल बाद हाल में नई सिविक दोबारा भारत में लॉन्च की है। इसमें 141hp पावर वाला 1.8-लीटर पेट्रोल और 120hp पावर वाला 1.6-लीटर डीजल इंजन है। होंडा सिविक की शुरुआती कीमत 17.72 लाख रुपये है।

अमेज: होंडा की इस पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट सिडैन पर 42 हजार रुपये तक का फायदा पा सकते हैं। इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल और 1.5-लीटर का डीजल इंजन है। होंडा अमेज की शुरुआती कीमत 5.88 लाख रुपये है।

डब्ल्यूआर-वी :होंडा की इस क्रॉसओवर एसयूवी पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह एसयूवी कंपनी की प्रीमियम हैचबैक जैज पर आधारित है। इसमें 90hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और 100hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन है। इसकी शुरुआती कीमत 7.84 लाख है।

जैज:इस प्रीमियम हैचबैक कार पर 55 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें भी 90hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और 100hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन है। इसकी कीमत 7.42 लाख रुपये है।

सिटी:होंडा की इस पॉप्युलर मिड-साइज सिडैन कार पर 62 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। होंडा सिटी में 119hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल और 100hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन है। इस शानदार कार की शुरुआती कीमत 9.72 लाख रुपये है।

बीआर-वी:इस एसयूवी पर 1.15 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 100hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल और 119hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है। होंडा बीआर-वी की शुरुआती कीमत 9.53 लाख रुपये है।

होंडा की कारों पर मिल रही इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और अक्सेसरी जैसे अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं। शहर, डीलरशिप और गाड़ियों के वेरियंट के आधार पर डिस्काउंट की राशि अलग-अलग है। यहां दी गई कारों की कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

सुस्त मांग से सोना 360 रुपये सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए आज के भाव

नयी दिल्ली/ कोटा स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और विदेशों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 360 रुपये घटकर 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 290 रुपये की गिर कर 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने और विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। अमेरिका द्वारा मैक्सिको पर शुल्क थोपने की धमकी वापस लेने के बाद उस मोर्चे पर वैश्वि व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका कम हुई है। इससे निवेश के सुरक्षित विकल्प के रुप में सोने की मांग पर असर पड़ा।

यह बात न्यूयॉर्क में सोने के हाजिर भाव में गिरावट के रुप में दिखी। वहां सोना घट कर 1,322.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच चांदी भी गिर कर 14.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव 360 -360 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 33,370 और 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।

गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही। चांदी हाजिर 290 रुपये घटकर 37,560 प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 72 रुपये की गिरावट के साथ 36,655 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 37500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33200 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38720 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33370 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38920 रुपये प्रति तोला।