Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 213

Vivo का नया 5G फोन 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरे के साथ लॉन्च

नई दिल्ली। वीवो कंपनी ने सोमवार को इंडोनेशिया में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने अपने V70 लाइनअप के तहत पेश किया है।

ये इस लाइनअप का तीसरा डिवाइस है जिसका नाम Vivo V70 FE है। ये डिवाइस इंडोनेशिया में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। चलिए डिवाइस की अन्य खूबियां जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…

कीमत
कीमत की बात करें तो इंडोनेशिया में Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत IDR 64,99,000 यानी लगभग 35,000 रुपये है, जो इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। जबकि डिवाइस के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 71,99,000 यानी लगभग 39,000 रुपये है। टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत IDR 73,99,900 यानी लगभग 40,000 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस नए डिवाइस में 6.83-इंच का 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल) Q10+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। फोन में P3 वाइड कलर गैमट और 449 ppi पिक्सल डेंसिटी है।

डिवाइस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक 7360-टर्बो चिपसेट मिल रहा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही डिवाइस में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इस फोन में IP68 + IP69 रेटिंग है।

कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सल (f/1.88) का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में एक 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है।

सामने की तरफ फ्रंट में 32-मेगापिक्सल (f/2.2) का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी है। फोन में कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं जैसे ये फोन 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एक USB टाइप-C पोर्ट, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS सपोर्ट के साथ आता है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद भारत में नहीं बढ़ेगी महंगाई: वित्त मंत्री

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज उछाल आया है। लेकिन, आम जनता और निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का भारत की महंगाई दर पर फिलहाल कोई असर पड़ेगा, इसकी आशंका नहीं है।

28 फरवरी 2026 को पश्चिमी एशिया में भू-राजनीतिक तनाव शुरू होने से पहले, पिछले एक साल से भारत द्वारा आयात किए जाने वाले कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही थीं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से हालात बदल गए।

इसके असर से, भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की कीमत फरवरी के अंत के $69.01 प्रति बैरल से बढ़कर 2 मार्च 2026 तक $80.16 प्रति बैरल तक पहुंच गई है। 9 मार्च को वैश्विक बाजार में कीमतें करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। एक बैरल में करीब 158.987 लीटर तेल होते हैं। जबकि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे कमजोर होकर 92.35 रुपये पर पहुंच गया।

भारत पर महंगाई का असर क्यों नहीं
वित्त मंत्री ने बताया कि भारत की महंगाई दर इस समय अपने ‘निचले स्तर’ के बेहद करीब है, जिस वजह से कच्चे तेल के महंगे होने का तुरंत कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा।

  • लगातार गिरती महंगाई: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) द्वारा मापी गई औसत खुदरा महंगाई दर 2023-24 के 5.4% से घटकर 2024-25 में 4.6% और 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) में महज 1.8% पर आ गई है।
  • आरबीआई के लक्ष्य के करीब: जनवरी 2026 में हेडलाइन महंगाई दर 2.75% थी, जो रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4% से 2% के टॉलरेंस बैंड के सबसे निचले स्तर के पास है।
  • ब्याज दरों में राहत: महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने फरवरी 2025 से अब तक पॉलिसी रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है।

आम आदमी को बचाने के लिए सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक’
सरकार ने महंगाई को काबू में रखने और आम नागरिकों को राहत देने के लिए कई मोर्चों पर काम किया है

  • टैक्स में बड़ी छूट: मिडिल क्लास के हाथ में ज्यादा पैसा बचाने के लिए 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया गया है (नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सीमा 12.75 लाख रुपये है)।
  • सस्ता सामान: वस्तुओं और सेवाओं को उपभोक्ताओं के लिए सस्ता बनाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में व्यापक कटौती की गई है।
  • खाद्य सुरक्षा: खाने-पीने की जरूरी चीजों का बफर स्टॉक बढ़ाया गया है, खुले बाजार में अनाज की बिक्री की जा रही है और कमी के दौरान आयात को आसान बनाने व निर्यात पर रोक लगाने जैसे कदम उठाए गए हैं।

अब आगे क्या
अक्तूबर 2025 की आरबीआई की मौद्रिक नीति रिपोर्ट के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमतों में अनुमान से 10% की वृद्धि होती है और इसका पूरा बोझ घरेलू बाजार पर डाला जाता है, तो भी महंगाई दर में केवल 30 बेसिस पॉइंट्स (0.30%) की ही बढ़ोतरी होगी। हालांकि, मध्यम अवधि में महंगाई पर पड़ने वाला असली असर एक्सचेंज रेट (रुपये की चाल), वैश्विक मांग-आपूर्ति और मौद्रिक नीतियों जैसे कई अहम कारकों पर निर्भर करेगा। कुल मिलाकर, मजबूत आर्थिक नीतियों के बफर के कारण भारत फिलहाल इस ग्लोबल क्राइसिस से सुरक्षित नजर आ रहा है।

सैमसंग का यह फोन 6000mAh बैटरी, AI फीचर्स व 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च

नई दिल्ली। सैमसंग भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग ने घोषणा की है कि गैलेक्सी एम17ई 5जी 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कंटेंट देखने और रोजमर्रा के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन होगी। गैलेक्सी एम17ई 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट है जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित वनयूआई 8 पर चलेगा। कंपनी के मुताबिक यह फोन शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, तेज परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आएगा।

लॉन्च डेट और उपलब्धता
सैमसंग ने पुष्टि की है कि गैलेक्सी एम17ई 5जी 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह हैंडसेट दो रंगों में उपलब्ध होगा वाइब वायलेट और ब्लिट्ज ब्लू। सैमसंग गैलेक्सी एम17ई फोन ई-कॉमर्स अमेजन के जरिए सेल किया जायेगा।

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और ऐप्स इस्तेमाल करना काफी स्मूद हो जाता है। फोन में Adaptive Brightness और High Brightness Mode भी दिया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.2mm है। साथ ही इसमें मजबूत बैक डिजाइन दिया गया है जो इसे स्टाइलिश और टिकाऊ बनाता है।

Samsung Galaxy M17e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकते हैं। One UI के ऑप्टिमाइजेशन की वजह से फोन बैटरी का बेहतर इस्तेमाल करता है और अनयूज्ड ऐप्स को स्लीप मोड में डाल देता है।

Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें दो हाई-परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17e 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा रोजमर्रा की फोटो को साफ और डिटेल में कैप्चर करने में मदद करता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है जो पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट देता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy M17e 5G में One UI 8.0 (Android 16) दिया गया है। इसमें कई नए फीचर्स शामिल हैं जैसे Large Folders, Now Bar, लाइव नोटिफिकेशन। इसके अलावा इसमें Google Gemini AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो टेक्स्ट लिखने, जानकारी समझाने और काम की प्लानिंग करने में मदद करता है। फोन में Circle to Search फीचर भी है।

मोटोरोला का 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च प्राइस से 20 हजार रुपए सस्ता हुआ

नई दिल्ली। Motorola Razr 60 Ultra: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर चल रही सेल में Motorola फोन 20,000 रुपए से ज्यादा की छूट पर बेचा जा रहा है।

इसी सेल के दौरान Motorola के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra की कीमत में भी बड़ी कटौती की गई है। यह फोन पहले लगभग 1 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी कीमत और भी कम होगी।

Motorola Razr 60 Ultra पर डिस्काउंट
Amazon की Electronics Premier League सेल में Motorola Razr 60 Ultra की कीमत में भी बड़ी कटौती देखने को मिली है। यह फोन 99,999 रुपए में लॉन्च था, लेकिन अब इसे 20001 रुपए की सीधी छूट के बाद 79,998 रुपए में खरीदा जा सकता है।

अगर ग्राहक अमेजन पे बैलेंस का यूज करते हैं तो 2399 रुपए का कैशबैक अतिरिक्त मिलेगा। इसके अलावा Amazon एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें पुराने फोन के बदले अतिरिक्त छूट मिल सकती है। एक्सचेंज छूट के जरिए 40 हजार रुपए की बचत हो सकती है लेकिन यह पूरी तरह पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर है।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन
यह फोल्डेबल फ्लिप फोन डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। यह फोन बंद होने पर छोटा और कॉम्पैक्ट हो जाता है, जबकि खोलने पर बड़ा स्मार्टफोन बन जाता है। फोन में 6.9-इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा फोन के बाहर की तरफ 4-इंच का कवर डिस्प्ले भी मिलता है, फोन बंद रहते हुए भी नोटिफिकेशन देखना और कई काम करना आसान है।

प्रोसेसर : Motorola Razr 60 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट माना जाता है। फोन में 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

50MP कैमरा सेटअप: कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। फोन में डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक प्राइमरी और एक अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ OIS सपोर्ट, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी: Motorola Razr 60 Ultra में 4700mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 68W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और पूरे दिन आराम से चल सकता है।

Stock Market: सेंसेक्स 1352 अंक गिरकर 77600 से नीचे, निफ्टी 24028 पर बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1352.74 अंक या 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 422.40 अंक या 1.73 प्रतिशत गिरकर 24,028.05 पर बंद हुआ।  

एक समय निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 23697 के लेवल को टच कर गया था। एनसई पर 644 स्टॉक्स हरे और 2631 लाल निशान पर बंद हुए। 787 शेयर एक साल के निचले स्तर पर बंद हुए और 173 में लोअर सर्किट लगा।

निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक 5 प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, आयशर मोटर्स और बजाज ऑटो में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट रही।

रिलायंस और आईटी शेयरों में मजबूती
गिरते बाजार में कुछ शेयरों में मजबूती भी देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 1.05 प्रतिशत बढ़कर 1,419.95 रुपये पर बंद हुआ और यह निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा। इसके अलावा इन्फोसिस में 0.52 प्रतिशत, सन फार्मा में 0.35 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 0.30 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 0.23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। गिरावट के माहौल में आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयर अपेक्षाकृत मजबूत नजर आए।

अल्ट्राटेक, मारुति और एमएंडएम में बड़ी गिरावट
निफ्टी 50 में कई बड़े शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। अल्ट्राटेक सीमेंट करीब 4.98 प्रतिशत गिरकर 11,390 रुपये के आसपास बंद हुआ और यह दिन का सबसे बड़ा लूजर रहा। इसके अलावा मारुति सुजुकी में 4.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.52 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.81 प्रतिशत, टाटा स्टील में 3.68 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट्स में 3.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही इंडिगो, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और एलटी जैसे बड़े शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।

पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटा
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सोमवार को लगभग सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली और यह करीब 5 से 6 प्रतिशत तक टूट गया। इसके अलावा ऑटो, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी 3 से 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव
बाजार की गिरावट का असर व्यापक बाजार पर भी दिखाई दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली और कई शेयरों में 2 से 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे साफ है कि बाजार में कमजोरी सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही बल्कि पूरे बाजार में दबाव बना रहा।

Vivo का नया फोन 16GB रैम और 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च

नई दिल्ली। वीवो ने मार्केट में अपना नया फोन Vivo Y37+ लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी ने अभी चीन में लॉन्च किया है। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह एक ड्रॉप रेजिस्टेंस फोन है, जिसकी बैटरी 60000mAh की है।

फोन की कीमत चीन में 1599 युआन (करीब 21400 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन- ऑब्सीडियन ब्लैक, गेज ब्लू और सनराइज गोल्ड में आता है। यह फोन वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और इसकी सेल भी जल्द शुरू होगी। आइए डीटेल में जानते हैं वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में।

वीवो Y37+ के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.74 इंच का LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz का है। आई प्रोटेक्शन से लैस यह डिस्प्ले 1000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है।

इसमें आपको 70% NTSC कलर गैमट मिलेगा। इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। कंपनी ने इस फोन को 8जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज में लॉन्च किया है। फोन में कंपनी 8जीबी अडिशनल वर्चुअल रैम दे रही है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़कर 16जीबी तक की हो जाती है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Mali-G57 जीपीयू के साथ डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ऑटोफोक्स वाला 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। यह कैमरा नाइट, पोर्ट्रेट, पैनोरमा और प्रो मोड के साथ आता है।

फोन का रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम भी सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का फंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी रिवर्स चार्जिंग भी दे रही है।

ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 15 पर बेस्ड Origin OS 5 पर काम करता है। यह ओएस लेटेस्ट फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, यूजर फ्रेंड्ली इंटरफेस और इंटेलिजेंट ऐंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन के साथ आता है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। यह फोन SGS – सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल नैनो सिम 5G, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

सैमसंग और रियलमी के दो धांसू फोन लॉन्च प्राइस से 12 हजार रुपये तक सस्ते

नई दिल्ली। अमेजन पर सैमसंग और रियलमी के दो धांसू फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 12 हजार रुपये तक सस्ते हो गए हैं। खास बात है कि आप इन फोन को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि फोन्स पर मिलने वाला एक्सचेंज बोनस आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

Realme GT 7 Pro
लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह 12 हजार रुपये सस्ता हो गया है। आप इसे 47999 रुपये में खरीद सकेत हैं। फोन पर कंपनी 2399 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 42250 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

फीचर्स: फोन में 2780X1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 8T LTPO OLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट लगा है।

टेलिफोटो सेंसर: फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग और अंडर वॉटर कैमरा मोड के साथ आता है।

Samsung Galaxy A35 5G
सैमसंग के इस फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 33999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन पर 26990 रुपये का मिल रहा है। यानी लॉन्च प्राइस से इसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये तक कम हो गई है। फोन पर 1345 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

एक्सचेंज ऑफर में फोन 25550 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फीचर्स की जहां तक बात है, तो सैमसंग के इस फोन में आपको 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

यह डिवाइस Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।

फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।

Gold Silver Price: MCX पर सोना 1800 रुपये, चांदी 4000 रुपये से ज्यादा गिरी

नई दिल्ली। ईरान युद्ध का असर सोमवार को सोना और चांदी पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह-सुबह सोना और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सोना 1800 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं चांदी में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर में तेजी की वजह से भी आई।

एमसीएक्स पर शुक्रवार को अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 1,61,634 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 2,68,285 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। सोमवार को दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं।

सुबह 10 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 1251 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,383 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 4433 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,852 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,64,475 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोना भी 1.1 प्रतिशत फिसलकर 1,59,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गिरा।

इंटरनेशनल मार्केट में कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड करीब 1.7% गिरकर 5,082 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.4% गिरकर 5,099 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में खरीदने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग कमजोर पड़ी। वहीं स्पॉट सिल्वर करीब 2.2% गिरकर 82.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

ईरान युद्ध से क्रूड ऑयल 110 डॉलर पार, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में फैले तनाव का असर क्रूड ऑयल पर पड़ रहा है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पार गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत साढ़े तीन साल बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

कुछ ही देर बाद यह कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई। कुछ ही देर में इसमें जबरदस्त उछाल आया। युद्ध के चलते प्रोडक्शन और शिपिंग प्रभावित होने से आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं अब डर है कि भारत में एलपीजी के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेट क्रूड (Brent Crude) की कीमत सोमवार को ट्रेडिंग शुरू होने के कुछ ही समय बाद 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। सुबह 9:15 बजे यह करीब 114 डॉलर प्रति बैरल पर थी। शुक्रवार को तेल का भाव 92.69 डॉलर पर बंद हुआ था। ऐसे में इसमें 21 फीसदी से ज्यादा उछाल आया।

अमेरिकी तेल का भाव भी आसमान पर

सिर्फ ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में ही तेजी नहीं आई। सोमवार को अमेरिकी हल्का कच्चा तेल West Texas Intermediate (WTI Crude) भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। यह शुक्रवार के 90.90 डॉलर पर बंद हुआ था। सोमवार सुबह 9:15 बजे यह 23 फीसदी की तेजी के साथ 114 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

  • युद्ध के कारण आपूर्ति पर असर
  • पिछले सप्ताह अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 36% और ब्रेंट क्रूड में 28% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • इसका मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष है। इस युद्ध ने तेल और गैस के प्रोडक्शन तथा सप्लाई से जुड़े अहम क्षेत्रों को प्रभावित किया है।
  • इस युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है।
  • दुनिया के कुल तेल का लगभग 20% (करीब 1.5 करोड़ बैरल प्रतिदिन) सामान्य तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भेजा जाता है।
  • यह जलडमरूमध्य ईरान और खाड़ी देशों के बीच स्थित है। ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग रुक गई है।
  • इस मार्ग से सऊदी अरब, कुवैत, इराक, कतर, बहराइन, यूएई और ईरान से तेल व गैस की आपूर्ति होती है।

प्रोडक्शन में हुई कटौती
निर्यात में कमी के कारण इराक, कुवैत और यूएई ने ऑयल प्रोडक्शन कम कर दिया है क्योंकि स्टोरेज टैंकों में भंडारण तेजी से भर रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद ईरान, इजरायल और अमेरिका की ओर से तेल और गैस से जुड़े ठिकानों पर हमले भी किए गए हैं, जिससे आपूर्ति संकट और गहरा गया है।

Stock Market: सेंसेक्स 2400 अंक फिसला, निवेशकों के 10 12 लाख करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली। Stock Market Updated : शेयर मार्केट में आज सुनामी है। सेंसेक्स 9.28 बजे 2413.45 अंक यानी 3.06% की गिरावट के साथ 76,505.45 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 732.30 अंक यानी 3% गिरावट के साथ 23,718.15 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12.39 लाख करोड़ रुपये कम होकर 437 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सुबह 9:15 बजे ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की आग में दुनियाभर के शेयर बाजार खाक हो रहे हैं। इसका असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1862 अंकों की गिरावट के साथ 77056 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 582 अंकों का गोता लगाकर 23868 पर खुला।

ग्लोबल मार्केट के हाल

एशियन मार्केट क्रैश
सोमवार को एशियाई बाजारों में 6% तक की गिरावट आई, क्योंकि मध्य पूर्व में युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने जोखिम भरी संपत्तियों में भारी बिकवाली शुरू कर दी। तेल की कीमतें 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गईं।

जापान का निक्की 225 सूचकांक 6.22% गिरकर 53,000 के स्तर से नीचे आ गया, जो 6 फरवरी के बाद पहली बार हुआ है, जबकि टॉपिक्स में 5.27% की गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते11% गिरने के बाद कोस्पी इंडेक्स 8% से अधिक गिरा।

सैमसंग, SK हाइनिक्स जैसे चिप हेवीवेट इंडेक्स फिर से इंडेक्स पर सबसे ज्यादा नीचे रहे, सोमवार को इनमें 8% से ज़्यादा की गिरावट आई। कोस्पी इंडेक्स में गिरावट से सर्किट ब्रेकर चालू हो गए और ट्रेडिंग 20 मिनट के लिए रोक दी गई। इस महीने यह दूसरी बार था जब सर्किट ब्रेकर चालू किए गए।हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स वायदा ने तेज गिरावट के साथ खुलने का संकेत दिया।

वॉल स्ट्रीट का हाल
शुरुआती कारोबार में डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स में 950 अंकों तक की गिरावट आई। वहीं, एसएंडपी 500 के फ्यूचर्स 100 अंक से अधिक लुढ़क गए। तकनीकी कंपनियों वाले नैस्डैक के फ्यूचर्स में भी 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।