Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 210

MCX पर चांदी 5000 रुपये लुढ़की, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली। सोने और चांदी में पिछले कई दिनों ने उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भी इन दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह दोनों धातुओं की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सोना 1000 रुपये तो चांदी 5000 रुपये से ज्यादा गिर गई।

बुधवार सुबह 11:45 बजे अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 570 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,733 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 3710 रुपये गिरकर 2,74,140 पर थी। शुरुआत कारोबार के दौरान सोना 1003 रुपये और चांदी 5243 रुपये तक गिर गया था। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दोनों धातुओं की कीमत कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रही है।

इंटरनेशनल मार्केट
इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई। सुबह के समय स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी उछलकर 5,208.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.1% गिरकर 88.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई की चिंता कुछ कम होने के कारण बाजार में मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार को कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया।

क्यों आई सोना-चांदी में गिरावट
सोना-चांदी की कीमत में गिरावट को अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, अमेरिका आज फरवरी महीने का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) जारी करेगा। वहीं शुक्रवार को पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर (PCE) डेटा जारी किया जाएगा।

पृथ्वी फिनमार्ट के विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन के अनुसार इस सप्ताह सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर इंडेक्स में बदलाव, अमेरिका-ईरान युद्ध की स्थिति और अमेरिकी महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।

लगातार सटीक प्रहार कर अमेरिका को पछाड़ रहा है ईरान, जानिए कैसे

नई दिल्ली। US-Iran War 11th day: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध 11वें दिन में पहुंच गया है। जहां अमेरिका और इजरायल लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं, ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है। इन सबके बीच कहीं से भी इस बात के संकेत नहीं हैं कि ईरान के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। आईआरजीसी लगातार मध्य-पूर्व, इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकन बेस को बिल्कुल सटीक ढंग से निशाना बना रहा है।

कम लागत वाले ड्रोन (करीब 35,000 डॉलर की कीमत) का उपयोग करके, ईरान ने यह सुनिश्चित किया है कि अमेरिका और उसके खाड़ी देश खूब नुकसान उठाएं। इसके अलावा जिस तरह से ईरान पलटवार कर रहा है और पूरे मध्य पूर्व में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है, दिखाता है कि वह युद्ध के लिए तैयार था।

इसके लिए उसने शाहिद 136 ड्रोन के अलावा परंपरागत बैलिस्टिक मिसाइलों का विशाल भंडार तैयार कर रख था। अभी तक के युद्ध में अमेरिका और उसके सहयोगियों को नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही दुनिया के सामने भी ऊर्जा का संकट खड़ा हो गया है। खासतौर पर होर्मुज स्टेट बंद होने से तेल के जहाजों का गुजरना बंद हो चुका है।

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के बीच लड़ाई ने युद्ध की अवधारणा को करीब-करीब बदल दिया है। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर भी इसी तर्ज पर लड़ा गया था। इन युद्धों ने आधुनिक तकनीकी हथियारों के साथ लड़ा जाने वाला युद्ध बना दिया है। इसमें लक्ष्य को पहले से ही पहचानकर हमला किया जा रहा है।

लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों और एंटी मिसाइल के दम पर चलने वाला यह युद्ध तकनीक के बदलते दौर की कहानी बताने वाला है। एक तरफ यह युद्ध अमेरिका और इजरायल की एडवांस टेक्निक दिखाता है। वहीं, यह एक संकेत भी है कि अन्य महत्वाकांक्षी देश खराब से खराब हालात में भी अन्य देशों पर भरोसा नहीं कर सकते।

भारत के लिए कैसे सबक
यह युद्ध भारतीय रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों और सशस्त्र बलों के लिए भी एक सबक है। ईरान जैसा प्रतिबंधित देश भी चीनी/रूसी मिसाइलों और ड्रोन की रिवर्स इंजीनियरिंग के माध्यम से लंबी दूरी के स्टैंड-ऑफ हथियार विकसित करने में सक्षम रहा है। क्या डीआरडीओ के पास कोई ड्रोन है जो ईरान के कम लागत वाले शहीद 136 कामिकेज़ ड्रोन से मेल खाता हो? ईरान की पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों का भी यही हाल है।

ईरानियों ने न केवल मिसाइल मोटर, मिसाइल ईंधन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में कामयाबी हासिल की है, बल्कि सटीक निशाने के लिए जीपीएस के साथ अपने डिलिवरी सिस्टम को लैस करने में भी सक्षम हैं। 11 दिनों तक अमेरिका-इजरायल हमलों को रोकने के बाद भी ईरानी शासन पूरे नियंत्रण में है। वह अभी भी युद्ध की योजना को ध्यान में रखते हुए मिसाइलें दाग रहा है।

हुंडई वेन्यू SUV का नया डीजल वैरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी सेगमेंट में हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) की लोकप्रिय SUV हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

कंपनी ने बताया कि नई वेन्यू (Venue) को भारत में 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने इसका नया HX8 डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹13,69,900 रखी गई है।

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) भारतीय बाजार में ₹8 लाख से ₹15.69 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत रेंज में उपलब्ध है। पहले वेन्यू (Venue) के डीजल वैरिएंट HX2, HX5, HX7 और HX10 ट्रिम में मिलते थे। अब नया HX8 Diesel AT जुड़ने से ग्राहकों को एक और विकल्प मिल गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चाहते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
न्यू HX8 वैरिएंट में कंपनी का भरोसेमंद 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन दिया गया है। 1.5L CRDi डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। ये इंजन मजबूत टॉर्क और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। यह इंजन सिटी की ड्राइविंग और हाईवे दोनों के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है।

फीचर्स
नए वैरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हुंडई ब्लूलिंक (Hyundai Bluelink) कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेटेड सपोर्ट देखने को मिलता है।

इसमें क्रैश पैड और सेंटर कंसोल पर एम्बिएंट लाइटिंग देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड, रियर डिस्क ब्रेक, ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट जैसे ड्राइव मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स (Sand, Mud, Snow) और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट में से एक है। हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को मिलने वाली 1 लाख से ज्यादा बुकिंग इस बात का संकेत है कि ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

कंपनी के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग (Tarun Garg) के मुताबिक भारतीय ग्राहक अब स्मार्ट, कनेक्टेड और फीचर-लोडेड कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं और वेन्यू (Venue) इसी जरूरत को पूरा करती है। आधुनिक फीचर्स, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और कई इंजन विकल्पों के साथ यह SUV खासकर यंग और शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

₹123 करोड़ की सफाई टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता, पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल

कोटा। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कोटा नगर निगम द्वारा जारी करीब ₹123 करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व पार्षद सलीना शेरी ने टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने और टेंडर को निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और राजस्थान सरकार के मुख्य शासन सचिव को शिकायत भेजी है।

शिकायत में बताया गया है कि नगर निगम द्वारा जारी इस टेंडर में SPS Trash Handlers JV नामक फर्म को कार्यादेश जारी किया गया है। लेकिन पूरी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों और प्राप्त जानकारी के आधार पर टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं की आशंका प्रतीत होती है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि टेंडर की पात्रता शर्तों और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। साथ ही टेंडर में भाग लेने वाली फर्मों के तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन में पारदर्शिता की कमी दिखाई देती है। कुछ फर्मों के संबंध में पहले जारी डीबार आदेशों के बावजूद उनकी पात्रता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

निवर्तमान पार्षद सलीना शेरी ने यह भी आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त शिकायतों पर समुचित जांच नहीं की गई। ऐसे में पूरे मामले की स्वतंत्र प्रशासनिक और तकनीकी जांच कराए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नगर निगम द्वारा जारी लगभग ₹123 करोड़ के इस सफाई टेंडर की स्वतंत्र जांच कराई जाए और यदि अनियमितताएं सामने आएं तो टेंडर को निरस्त किया जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों की विशेष निगरानी भी सुनिश्चित की जाए

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से कोटा में कैटरिंग व्यापार संकट में

कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि पूरे देश में सरकार द्वारा कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दिए जाने से भारी संकट खड़ा हो गया है। इससे कोटा शहर में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे एवं कचौड़ी- नमकीन की दुकानों, खोमचे वालों और कैटरिंग व्यवसाइयों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है।

माहेश्वरी ने बताया कि इस तरह से अति आवश्यक वस्तु जो लोगों की लाइफ लाइन से जुड़ी हुई है, उसे एक दम से रोक देना किसी भी हालत में व्यवहारिक दृष्टिकोण नहीं है। हमने जब सभी गैस एजेंटीयों के संचालकों से इस बात की जानकारी मांगी और कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई की बात कही तो सभी ने हाथ खड़े कर दिए।

उन्होंने कहा कि ना तो उनके पास स्टॉक है, न ही कंपनियां से माल आ रहा है। इससे इन व्यवसाईयों से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एक-दो दिन में सप्लाई नहीं आई तो कोटा में संचालित व सभी व्यवसाइयो को अपना व्यवसाय बंद करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इससे उन पर आश्रित हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इससे आने वाले समय में ना तो पर्यटक यहां आ पाएंगे एवं आवागमन भी पूरी तरह ठप्प हो जाएगा। अगर खाने पीने की चीज उपलब्ध नहीं होगी तो किस तरह से बाहर का व्यक्ति कोटा की तरफ आएगा।

अगर इन स्थितियों को नहीं सुधारा गया तो आने वाले समय में होटल एवं शादियों की बुकिंग कैंसिल हो सकती है। शादी विवाह के आयोजन में किस तरह से हलवाई कैटरिंग वाले खाना बनाएंगे। उनके सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को यथावतरखने की अपील की है।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में

कोटा। अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कोटा संभाग के एक बैठक मंगलवार को छावनी स्थित एक होटल पर संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा सामाजिक गतिविधियों में तीव्रता लाने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाडोती क्षेत्र से वैश्य समाज के 22 घटकों में से 10 हजार से अधिक वैश्य मित्र सदस्य बनाए जाएंगे। माहेश्वरी ने कहा कि शीघ्र ही कोटा जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी घटकों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल एवं संभागीय महिला विंग अध्यक्ष कुंती मूंदड़ा ने कहा की हाड़ोती के कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ का दौरा कर जिलेवार बैठको का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगठन की गतिविधियों को तीव्र गति प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 14 एवं 15 मार्च को जयपुर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हाडोती के भी पदाधिकारी भाग लेंगे। आने वाले समय में प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक कोटा में भी आयोजित किए जाने के प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में सीए बद्री विशाल माहेश्वरी ,श्याम लाल गुप्ता, राम बाबू विजय, कुंती मूंदड़ा, दिनेश खुवाल, गिरधर बडेर, अजय गुप्ता, डॉ तजेश गोयल, आशीष जैन, स्मिता जैन, ममता गुप्ता, सुनीता जैन, मनोज जैन टोंगिया, राजेंद्र कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन एवं नेमीचंद विजयवर्गीय सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Kota Mandi: लिवाली कमजोर रहने से चना, सरसों, धान और सोयाबीन के भाव लुढ़के

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से चना, सरसों, धान 100 रुपये सोयाबीन 200 रुपये लुढ़क गया। आवक की कमी से लहसुन 1000 उछल गया।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख कट्टे और लहसुन की 2500 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2250 से 2411, गेहूं नया 2200 से 2531, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1600, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3101, धान (1509) 3200 से 3900, धान (1847) 3200 से 3851, धान (1718-1885) 3900 से 4250, धान (पूसा-1) 3600 से 4150, धान (1401-1846) 3800 से 4250, धान दागी 1500 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5350, सरसों 5200 से 6200, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6500, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4700 से 5051, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5101, चना डंकी 3500 से 4500, चना काबुली 5500 से 7500, नया चना 5000 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल।

नया लहसुन 3300 से 11500, मैथी 4000 से 5100, धनिया बादामी 7500 से 9200, धनिया ईगल 9200 से 10000, धनिया नया गीला 7500 से 9500, धनिया रंगदार 10000 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कल से हिसार तक चलेगी

कोटा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 11 मार्च से गाड़ी संख्या 20957/20958 इंदौर–नई दिल्ली–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार नई दिल्ली से आगे हिसार स्टेशन तक किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20957 इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब नई दिल्ली से आगे हिसार तक संचालित होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 20958 हिसार–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

यह ट्रेन मार्ग में इंदौर जंक्शन, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, खाचरोद, नागदा जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, महम, हांसी तथा सतरौद स्टेशनों से होकर हिसार जाएगी|

ओप्पो के 6500mAh की बैटरी, 50MP के AI कैमरे वाले फोन का नया वेरिएंट लॉन्च

नई दिल्ली। ओप्पो ने अपनी K सीरीज के धांसू स्मार्टफोन Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले यह फोन 4जीबी + 128जीबी और 6जीबी + 128जीबी में आता था। अ

ब कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में भी लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 12999 रुपये है। फोन पर कंपनी 750 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। इससे यह फोन 12249 रुपये में आपका हो जाएगा।

फोन सेल के लिए फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल ई-स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। ओप्पो का यह फोन 6500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन एआई कैमरा के साथ कई धांसू फीचर्स के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स रे बारे में।

फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1125 निट्स का है। फोन 6जीबी तक की LPDDR4X रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन 8जीबी तक की वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको ARM Mali-G57 MC2@1072MHz GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओप्पो का यह फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

यह फोन 212 ग्रम का है और इसके डाइमेंशन 166.6×78.5×8.61mm हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको 5G NA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS + GLONASS और USB Type-C जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। फोन दो कलर ऑप्शन प्रिज्म वॉयलेट और आइसी ब्लू में आता है।

US रक्षा मंत्री की ईरान को धमकी, बोले आज कयामत और कहर की रात

नई दिल्ली। ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका के रुख में कोई नरमी आती नजर नहीं आ रही है। अमेरिका ने एक बार फिर से हमले को लेकर धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहाकि मंगलवार की रात ईरान के लिए कयामत की रात होगी।

यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेठ ने दिया है। उन्होंने कहाकि यह अब तक का सबसे तेज हमला होगा। रिपोर्टरों से बात करते हुए, हेगसेठ ने कहाकि मंगलवार को ईरान के खिलाफ सबसे अधिक लड़ाकू विमान और बमवर्षक भेजे जाएंगे।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेठ ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहाकि मोजतबा वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातों पर ध्यान दें और परमाणु हथियारों की राह छोड़ दें।

हेगसेठ ने कहाकि ईरान के नए नेता के लिए यही बुद्धिमानी होगी कि वे हमारे राष्ट्रपति की बात मानें और सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि वे परमाणु हथियार विकसित नहीं करेंगे।

रक्षा मंत्री ने खुलासा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी प्रमुख व्लादिमीर पुतिन के साथ कड़ाई से बात की है। उन्होंने रूस को चेतावनी दी कि वह ईरान के साथ इस युद्ध में शामिल न हो।

हेगसेठ ने उम्मीद जताई कि इस बातचीत से यूक्रेन युद्ध में शांति का अवसर बनेगा, लेकिन ईरान के मामले में रूस को दूर रहना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध तब तक नहीं रोकेगा जब तक ‘दुश्मन’ की हार नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि ईरान के नेता अब हताश हैं और छटपटा रहे हैं।