Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 103

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागदा–मथुरा तीसरी व चौथी रेल लाइन को दी मंजूरी

कोटा मंडल से गुजरेगा महत्वाकांक्षी मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट, यात्री व मालगाड़ी सेवाएं होंगी सुदृढ़

कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज भारतीय रेलवे के 3 महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें नागदा–मथुरा तीसरी व चौथी रेल लाइन परियोजना विशेष रूप से कोटा मंडल के लिए महत्वपूर्ण है। इन तीनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत ₹23,437 करोड़ है तथा इन्हें वर्ष 2030-31 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है।

नागदा–मथुरा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों से होकर गुजरती है तथा यह कोटा मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस मार्ग पर तीसरी व चौथी लाइन बिछाने से रेल यातायात की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे कोटा मंडल क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर एवं अधिक समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यह परियोजना पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बहुआयामी कनेक्टिविटी एवं लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। क्षमता वृद्धि से मार्ग पर कोयला, खाद्यान्न, सीमेंट, लौह एवं इस्पात, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में और अधिक सुगमता आएगी तथा प्रतिवर्ष 60 मिलियन टन अतिरिक्त माल यातायात का संचालन संभव हो सकेगा।

इस परियोजना से राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, मथुरा–वृंदावन तक रेल संपर्क और सुदृढ़ होगा, जिससे पर्यटन व तीर्थाटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, लगभग 4,161 गांवों और 83 लाख की आबादी को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Kota Mandi: क्रशिंग मिलों की लिवाली से कोटा मंडी में सरसों, सोयाबीन तेज रही

एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा के भाव में उछाल, हाजिर में नरम रहा

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को क्रशिंग मिलों की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 100 रुपये तेज बिकी। आवक की कमी से लहसुन 500 रुपये तेज रहा। सटोरिया गतिविधियों से एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा के भाव में उछाल, हाजिर में 300 रुपये क्विंटल नरम रहा।

एनसीडीईएक्स पर मंगलवार को मई का धनिया वायदा 146 रुपये तेज होकर 12752 रुपये, जून वायदा 160 रुपये उछलकर 12946 रुपये और जिन वायदा 246 बढ़कर 13200 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख कट्टे और लहसुन की 12000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल. लस्टर 2450 से 2480, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2500 से 2550, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2650, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1850, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3701, धान (1509) 3400 से 4100, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 4200 से 4550, धान (पूसा-1) 3000 से 4000, धान (1401-1886) 4100से 4250, धान दागी 1500 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5600 से 6450, सोयाबीन बीज क्वालिटी 6500 से 6550, सरसों 6400 से 7201, अलसी 8000 से 9050, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 7600, चना देशी 4800 से 5250, चना मौसमी नया 5100 से 5150, चना पेप्सी 5100 से 5251, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2500 से 15000, मैथी नयी 5800 से 6650, धनिया बादामी 11000 से 11200, धनिया ईगल 11500 से 12000, धनिया रंगदार 13000से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।

हार कर भी हार नहीं मानती ममता बनर्जी; ‘इस्तीफा देने से भी इंकार, जानिए क्यों

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस चुनाव में न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ियां हुईं, बल्कि काउंटिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। टीएमसी ने चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए 10 सदस्यीय टीम बनाई है। पार्टी हार के कारणों और कथित अनियमितताओं की जांच करेगी।

जब मीडिया ने उनसे लोकभवन जाकर इस्तीफा देने के बारे में सवाल किया तो ममता भड़क गईं। उन्होंने कहा, ”मैं क्यों जाऊंगी? हम तो हारे नहीं हैं, जो जाएंगे। अगर मैं जीत गई होती तो शपथ से पहले इस्तीफा देने जाती।

लोकभवन जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। चोरी करके जीतने से उन्हें अगर लगता है कि मुझे इस्तीफा देना होगा तो ऐसा नहीं होगा।” उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट कहती हूं कि हम हारे नहीं हैं। उन्होंने जबरन हमें हराया है। चुनाव आयोग के साथ मिलकर वो जीते हैं, लेकिन नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई है।

ममता बनर्जी ने लगाए 5 बड़े आरोप

  1. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया ‘आयोग इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और ईवीएम को लूटने के वाला खलनायक बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद ईवीएम में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है?’
  2. उन्होंने आरोप लगाया ‘चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को बदल दिया।’
  3. ‘उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी।’ इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं।
  4. उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि उन्हें हराने के लिए साजिश रची गई।
  5. ममता ने कहा ‘मैंने अपने जीवन में ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। मैं 2004 में अकेली थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा। ‘अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अब एक आजाद पंछी हूं।’

काउंटिंग के दौरान मारपीट का आरोप
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटर के अंदर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उन्होंने कहा ‘हमें सोमवार को काउंटिंग रूम में नहीं जाने दिया गया। उन्होंने हमारे लोगों और काउंटिंग एजेंट्स को मारना शुरू कर दिया। 200 सीआरपीएफ और बाहर के गुंडों ने मारपीट की। जब मैं वहां पहुंचीं तो मेरी गाड़ी रोकी गई। DEO रणधीर ने पहले ही बता दिया था कि काउंटिंग में खेल होगा। उन्होंने हमारे एजेंट्स को काउंटिंग रूम के अंदर नहीं जाने दिया। मैं कुछ देर बाहर खड़ी रही। उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। मुझे धक्का देकर निकाला।’

‘लाखों वोट काटे गए’
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विशेष पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर करीब 90 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि अदालत में जाने के बाद 32 लाख नाम दोबारा जोड़े गए, लेकिन अब भी कई नामों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और इसमें गंभीर गड़बड़ियां हुईं।

‘इंडिया गठबंधन मेरे साथ’
उनके अनुसार, चुनाव से पहले उनके समर्थकों की गिरफ्तारियां की गईं, छापेमारी हुई और कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन उनके साथ खड़ा है और यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव सभी ने मुझसे फोन पर बात की। मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि मैं इंडी गठबंधन के साथ हूं।’

उन्होंने कहा ‘अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं। तो, वह कल आएंगे। एक-एक करके सब आएंगे। मेरा लक्ष्य बहुत साफ है। मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 वर्षों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं। लेकिन अब, मैं एक आजाद पंछी हूं।’

Wheat Price: स्टॉक सीमा के कारण गेहूं के बाजार भाव में अपेक्षित तेजी नहीं

नई दिल्ली। Wheat Price: प्रमुख उत्पादक राज्यों में 2585 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर केन्द्रीय पूल के लिए गेहूं की जोरदार खरीद जारी है और सरकार ने प्राइवेट क्षेत्र के लिए इसके निर्यात का द्वार भी खोल दिया है।

इसके बावजूद विभिन्न थोक मंडियों में गेहूं का दाम एमएसपी के आसपास या उससे नीचे चल रहा है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश जैसे प्रांतों में कोई खरीद की गति धीमी देखी जा रही है।

सरकार ने पहले 25 लाख टन गेहूं एवं 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति दी थी जिसे बाद में दोगुना बड़ा दिया। अब निर्यातक 50 लाख टन गेहूं तथा 10 लाख टन मूल्य संवर्धित गेहूं उत्पादों (आटा, मैदा, सूजी आदि) का शिपमेंट कर सकते हैं। यह सब उपाय गेहूं का मंडी भाव ऊंचा उठाने के लिए किया जा रहा है।

लेकिन उद्योग-व्यापार क्षेत्र इन उपायों के प्रति ज्यादा आशान्वित नहीं है क्योंकि उसे बाजार में सरकार के अकस्मात हस्तक्षेप तथा सरकार की क्षण-क्षण बदलती नीतियों से भारी परेशानी होती रही है।

उद्योग-व्यापार क्षेत्र यदि किसानों से ऊंचे दाम पर गेहूं खरीदता है (जिसके लिए सरकार प्रोत्साहित करती है) तो स्वाभाविक रूप से उस गेहूं की बिक्री भी ऊंची कीमतों पर ही होगी।

लेकिन सरकार को यह पसंद नहीं होता और वह तत्काल भंडारण सीमा का आदेश लागू कर देती है। इसी तरह आज 50 लाख टन गेहूं के निर्यात की स्वीकृति दी गई है तो कल अचानक इस पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। इससे निर्यातकों की नैया मझधार में ही डूब सकती है। वर्ष 2022 में कुछ ऐसी ही परिस्थिति बन गई थी।

सरकार को व्यापारियों / निर्यातकों एवं मिलर्स / प्रोसेसर्स को ठोस, स्थायी एवं व्यावहारिक नीति का आश्वासन देना होगा ताकि बाजार के महारथियों को निश्चिंत होकर अपना कारोबार करने का अवसर मिल सके।

Stock Market: सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 77017 पर बंद, निफ्टी 24 हजार के पार

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट लेकर लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने पिछले सत्र की बढ़त गंवा दी, क्योंकि पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने की आशंका के बीच बैंकिंग, रियल्टी, तेल और गैस भंडार पर दबाव बना रहा।

30 निफ्टी वाला बीएसई सेंसेक्स 77,103.72 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 77,151.33 के हाई और 76,515.03 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में, सेंसेक्स 251.61 अंक यानी 0.33% की गिरावट लेकर 77,017.79 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, निफ्टी-50 24,052.60 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 24,081.70 के हाई और 23,882.05 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में, निफ्टी-50 86.50 अंक यानी 0.36% टूटकर 24,032.80 अंक पर बंद हुआ।

कमजोर इक्विटी से बाजार में गिरावट
जिओजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, “घरेलू इक्विटी बाजारों में उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला और अंततः गिरावट के साथ बंद हुए, क्योंकि चुनाव के बाद की आशावादिता कम हो गई और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक कमजोरी के अनुरूप बाजार की धारणा फिर से समायोजित हो गई।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये पर दबाव बनाए रखा, जिससे यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया। इन परतों के बावजूद, जारी इक्विटी के सीजन में उम्मीद से थोड़ा बेहतर नतीजों ने कुछ सहारा दिया और चुनिंदा इक्विटी में निचले स्तर पर खरीदारी (बॉटम-फिशिंग) देखने को मिली।”

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस का प्रदर्शन कमजोर रहा। वहीं, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी का प्रदर्शन बेहतर रहा।

नायर ने बताया कि सेक्टोरल ट्रेंड्स मिले-जुले रहे। FMCG, IT, फार्मा, ऑटो और मेटल्स में खरीदारी दिखी, जबकि रियल्टी और फाइनेंशियल रिकवरी पर दबाव बना रहा। आगे बढ़ते हुए, बाजार की दिशा भू-राजनीतिक घटनाक्रम और आने वाले बेरोजगारों से मिलने वाले उत्प्रेरकों के प्रति संवेदनशील बनी रह सकती है।

ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन इंदौर में होगा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सबसे प्रमुख व्यावसायिक नगर-इंदौर में अगले महीने ब्रिक्स के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा साउथ अफ्रीका शामिल है। इन देशों के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर यह संगठन बना है।

भारत की अध्यक्षता एवं मेजबानी में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा स्मार्ट फार्मिंग वैश्विक कृषि व्यापार तथा किसान कल्याण आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

3 मई को केन्द्रीय कृषि मंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ इस आयोजन की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। सरकार इस आयोजन को पूरी तरह सफल एवं यादगार बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री के अनुसार 12-13 जून 2026 को इंदौर में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा और इसमें ब्रिक्स संगठन के सभी सदस्य देशों के कृषि मंत्री उपस्थित रहेंगे। इन देशों के साथ भारत के व्यापारिक सम्बन्ध काफी अच्छे हैं और सम्मेलन में व्यापारिक गतिविधियों का विकास-विस्तार करने के तौर-तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण मंत्री स्तरीय मीटिंग से पूर्व इंदौर में ही 9 से 11 जून तक ब्रिक्स से एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप के अंतर्गत अधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी। यह ग्रुप सम्मेलन में उठाये जाने वाले विषयों का पूरा मसौदा तैयार करेगा। इस तरह पूरा कार्यक्रम पांच दिनों का होगा और इसके अच्छे परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

सैमसंग का 200MP कैमरा, सुपर AI फीचर्स वाला फ्लैगशिप फोन 9000 रुपये सस्ता

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग यूजर्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में सीधी 9,000 रुपए की कटौती कर दी है।

खास बात यह है कि इस डिस्काउंट को पाने के लिए आपको किसी बैंक ऑफर, कार्ड या एक्स्ट्रा कंडीशन की जरूरत नहीं है। टिपस्टर अभिषेक यादव के X पोस्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S26 सीरीज पर ये प्राइस कट स्पेशल ऑफर के तहत सिर्फ 27 मई तक दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको Galaxy S26+ और Galaxy S26 भी 10,000 तक सस्ते में मिल जायेंगे।

Samsung Galaxy S26 Ultraकी खासियत इसमें मिलने वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो बेहद डिटेल्ड और शार्प फोटो खींचता है। साथ ही फोन में ढेर सारे AI फीचर्स भी हैं जैसे फोटो एडिटिंग, कॉल मैनेजमेंट, और स्मार्ट सुझाव। आइये आपको डिटेल में बताते हैं कि Samsung Galaxy S26 सीरीज के किस फोन की कीमत कितने रुपए है:

Samsung Galaxy S26 Ultra की नई कीमत
सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में कंपनी ने सीधी 9,000 रुपए की कटौती की है, जो इस सीरीज का सबसे बड़ा और सीधा डिस्काउंट माना जा रहा है। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब यह घटकर करीब 1,30,999 रुपए हो गई है। अगर वेरिएंट की बात करें, तो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल अब 1,30,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,50,999 रुपए हो गई है। वहीं टॉप 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला मॉडल अब करीब 1,80,999 रुपए में उपलब्ध है।

सबसे खास बात यह है कि यह 9,000 रुपए की कटौती बिना किसी बैंक ऑफर या कंडीशन के दी गई है, यानी यह सीधी कीमत में कमी है। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज या बैंक ऑफर जोड़कर कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे यह फोन पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गया है।

Samsung Galaxy S26+ की नई कीमत
Samsung Galaxy S26 (स्टैंडर्ड मॉडल) पर भी कंपनी ने डिस्काउंट दिया है। इस फोन पर करीब 8,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 79,999 रुपए (12GB + 256GB) हो गई है। Samsung Galaxy S26+ पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया है। फोन पर करीब 10,000 रुपए तक की कीमत कटौती की गई है। जिससे आप फोन को 1,09,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

JEE Advanced के आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, जानिए कब हैं एग्जाम

नई दिल्ली। JEE Advanced New Date: जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसके लिए 5 मई रात 11.59 बजे तक एफ्लाई किया जा सकता है। आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 17 मई, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड 11 मई से उपलब्ध होंगे। बीते सालों की तरह इस बार भी पात्र अभ्यर्थियों से काफी कम ने जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले करीब 60 हजार विद्यार्थियों ने एडवांस्ड परीक्षा से दूरी बना ली है।

आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 2.54 लाख छात्र पात्र थे, लेकिन महज 1.88 लाख ने ही आवेदन किया है। क्वालिफाई करने के बाद परीक्षा न देना एक पुराना ट्रेंड है। वर्ष 2025 में 63 हजार और वर्ष 2024 में करीब 63,700 छात्रों ने आवेदन नहीं किया था।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल
जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें दोनों ही पेपर देना अनिवार्य है:

  • पेपर 1: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • पेपर 2: दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक।

कम आवेदन
वर्ष 2025 में 63 हजार और वर्ष 2024 में करीब 63,700 छात्रों ने आवेदन नहीं किया था। दरअसल बहुत से विद्यार्थी अच्छे जेईई मेन स्कोर के आधार पर एनआईटी या अन्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी सीट सुरक्षित मान लेते हैं। कठिन आईआईटी प्रवेश परीक्षा के बजाय अन्य बेहतर विकल्पों को चुनते हैं। बहुतों का मानना होता है कि कम पॉपुलर आईआईटी में दाखिला लेने की बजाय जाने माने एनआईटी या ट्रिपल आईटी में दाखिला लिया जाए जहां जेईई मेन का स्कोर स्वीकार किया जाता है।

पुराने पैटर्न पर ही होगी परीक्षा
आईआईटी रूड़की के अनुसार, परीक्षा में पहले की तरह ही दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होंगे। दोनों ही पेपर में शामिल होना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के सेक्शन होंगे। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), न्यूमेरिकल वैल्यू वाले प्रश्न और मैचिंग लिस्ट वाले सवाल शामिल होंगे, जो छात्रों की गहरी समझ और प्रॉब्लम साॅल्विंग की स्किल को परखेंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए अंकों की कटौती नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेगा।

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण 9 मई को

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिक गई हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा अपडेट दिया है, उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासी मजदूरों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई मुश्किलों के बावजूद अपने पैसे खर्च करके वोट डालने के लिए यात्रा की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वह सलाम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के कई हिस्सों जैसे टोरंटो, डलास, सिलिकॉन वैली, कोपेनहेगन, जर्मनी और यूके से भी लोग वोट देने आए।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सरकार या मुख्यमंत्री बदलना नहीं है, बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल को बदलना है, जो उनके मुताबिक सामाजिक रूप से दबाव वाला बन गया है। वे समाज में फिर से विविधता और संतुलन लाना चाहते हैं।

उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ की बात करते हुए कहा कि पार्टी के घोषणापत्र को केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर मिलकर तैयार किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भी भागीदारी रही। उन्होंने भरोसा जताया कि जो वादे किए गए हैं, उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा।

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग के बाद 4 मई को मतों की गणना हुई। जिसमें सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी।

राज्य में विधानसभा चुनाव और बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।

अरबपतियों के टॉप-10 लिस्ट में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में आज बड़ा बदलाव दिख रहा है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस समय भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने पिछले दिनों मुकेश अंबानी को पछाड़ यह स्थान हासिल किया।

आज की डेट में अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं। इनके पास अब 107 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि, मुकेश अंबानी के पास 96.5 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं।

अंबानी की संपत्ति में गिरावट और अडानी की संपत्ति में उछाल की सबसे बड़ी वजह उनकी कंपनियों के शेयर हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में पिछले कई दिनों से तेजी और रिलायंस के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज की जा रही है।

लैरी एलिसन की संपत्ति में 8.61 अरब डॉलर का भारी इजाफा हुआ है। इस उछाल के साथ अब वह दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा लिस्ट में लैरी एलिसन की नेटवर्थ 233 अरब डॉलर है। जबकि, जुकरबर्ग की 217 अरब डॉलर।

300 अरब डॉलर क्लब में 3 धुरंधर
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब एक नई कैटगरी आ गई है। यह कैटेगरी है 300 अरब डॉलर क्लब की है। इसमें केवल 3 ऐसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति 300 अरब डॉलर या 300 अरब डॉलर से अधिक है। इनमें केवल 3 नाम हैं। टेस्ला के एलन मस्क, अल्फाबेट के लैरी पेज और सर्गी ब्रिन।

एलन मस्क टॉप में
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में सबसे ऊपर 659 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क हैं। लैरी पेज के पास 323 अरब डॉल कर संपत्ति है। जेफ बेजोस 300 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर सर्गी ब्रिन हैं। इनका नेटवर्थ 290 अरब डॉलर है। लैरी एलिसन 233 अरब डॉलर के साथ 5वें स्थान पर हैं। बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रोजाना की रैंकिंग है। ये आंकड़े न्यूयॉर्क में हर ट्रेडिंग दिन के अंत में अपडेट किए जाते हैं।

मार्क जुकरबर्ग छठे नंबर पर
मार्क जुकरबर्ग छठे नंबर पर हैं और इनके पास कुल 217 अरब डॉलर की संपत्ति है। माइकल डेल 179 अरब डॉलर के साथ 7वें स्थान पर हैं। जेनसेंग हुआंग 165 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं। और जिम वॉल्टन 156 अरब डॉलर के साथ 9वें पोजीशन पर हैं। बर्नार्ड अरनाल्ट 164 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर खिसक गए हैं।