विश्वस्तरीय तर्ज पर कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य ले रहा आकार

30

कोटा। Redevelopment work at kota stationi: विश्वस्तरीय तर्ज पर कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य आकार ले रहा है। कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 207.63 करोड़ की लागत से तीव्र गति से किया जा रहा है जोकि 29 अप्रैल 2025 तक पूरा होने का लक्ष्य है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे राजस्थान प्रदेश के कोटा रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं डीआरएम कोटा मनीष तिवारी के नेतृत्व में विश्वस्तरीय तर्ज पर किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त कार्य प्रगति का निरीक्षण शीर्ष नेतृत्व एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 12 नवम्बर,2022 में शुरू हुआ था। इस कार्य के निर्माण अवधि की समय सीमा 900 दिन की है।

स्टेशन के 6765 वर्गमीटर में 2 आगमन ब्लॉक एवं 1 प्रस्थान ब्लॉक का निर्माण किया जायेगा, जहाँ अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेगी। स्टेशन पर वीआईपी लाउन्ज, वेटिंग रूम, फ़ुड प्लाजा और क्योस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगी। प्लेटफार्म नंबर 1 और 3 को जोड़ने की 2100 वर्गमीटर में कॉनकोर्स एरिया का निर्माण किया जायेगा।

वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 8 लिफ्ट एवं 14 एस्कलेटर का प्रावधान किया गया है। ये पूरा स्टेशन दिब्यांग फ्रेंड्ली होगा तथा पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे।

पर्यावरण सरंक्षण के लिए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जायेगा और साथ ही सौर ऊर्जा एवं जल सरंक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। वर्तमान में स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य में सर्वे और सॉयल एक्स्प्लोरेशन का कार्य कर लिया गया है।

इसके अतिरिक्त बायो स्टेशन और इलेक्ट्रिक सबस्टेशन की फाउण्डेशन, खुदाई और पीसीसी का कार्य भी किया जा रहा है। भविष्य में पुनर्विकसित कोटा स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और साथ क्षेत्र का आर्थिक विकास भी करेगा।

कोटा स्टेशन पर मिलेंगी अब यह सुविधाएं

  • फ्रंट साइड:-फ्रंट साइड स्टेशन भवन का निर्माण। दो मंजिला भवन जिसमें एक मध्यवर्ती मेजानाइन तल में निम्न सुविधाएं रहेंगी। भूतल पर प्रस्थान और आगमन ब्लॉक, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम, वीआईपी लाउंज, कार्यालयों की सुविधा। मेजेनाइन फ्लोर जिसमें रिटायरिंग रूम, स्टोर रूम और कार्यालय। पहली मंजिल में प्रतीक्षालय (सामान्य और महिला), डोरमेट्री, भोजनालय, बजट होटल, शिशु आहार कक्ष, कियोस्क हैं।
  • रियर साइड:- रियर साइड स्टेशन भवन का निर्माण। दो मंजिला भवन जिसमें एक मध्यवर्ती मेजानाइन तल में निम्न सुविधाएं रहेंगी। भूतल पर प्रस्थान और आगमन ब्लॉक, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम और अन्य सुविधाएं। मेजेनाइन फ्लोर जिसमें ऑफिस स्पेस आदि। प्रथम तल में प्रतीक्षालय, डोरमेट्री, रिटायरिंग रूम, कियोस्क।
  • अन्य सुविधाएं :- सभी प्लेटफार्मों पर सीओपी का प्रावधान। स्टेशन भवनों, पार्किंग और यात्री सुविधाओं आदि के लिए दिव्यांगजनों के अनुकूल पहुंच का विकास। दो नए यात्री प्लेटफार्म का निर्माण और मौजूदा प्लेटफार्म का चौड़ीकरण। फ्रंट और रियर स्टेशन बिल्डिंग तथा सभी प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले नए कॉनकोर्स का निर्माण। थ्रू रूफ का निर्माण, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक को कवर करना। फ्रंट और रियर साइड पर सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग सुविधाओं का विकास। स्टेशन के दोनों ओर सर्कुलेटिंग एरिया में लैंडस्केपिंग।
  • विद्युत सुविधाएं:- लिफ्ट, एस्केलेटर, सौर संयंत्र।
  • संचार सुविधाएं:– यात्री सूचना प्रदर्शन प्रणाली, यात्री घोषणा प्रणाली, सीसीटीवी प्रणाली, कोच इंडिकेशन और ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड।
  • वतर्मान में कोटा स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति
  • नया रेलवे संस्थान- लिंटेल के ऊपर कॉलम कैप, छत की ढलाई का काम पूरा हो गया। ट्रस इंस्टालेशन, छत की शीटिंग और ब्लॉक चिनाई, फिनिशिंग का काम प्रगति पर है।
  • नया सामुदायिक भवन- लिंटेल के ऊपर कॉलम कैप, छत की ढलाई का काम पूरा हो गया। ट्रस इंस्टालेशन, छत की शीटिंग और ब्लॉक चिनाई, फिनिशिंग का काम प्रगति पर है।
  • विद्युत सब स्टेशन- प्लास्टर का काम पूरा हो गया है। प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल कंड्यूटिंग का काम प्रगति पर है।
  • रियर स्टेशन बिल्डिंग– प्रथम तल स्तर तक कॉलम का काम पूरा हो गया है। कॉनकोर्स पाइल का काम पूरा हो चुका है, रूफ पाइल का काम, पाइल कैप का काम प्रगति पर है। प्रथम तल स्तर पर स्लैब शटरिंग और सुदृढीकरण का कार्य प्रगति पर है।
  • फ्रंट स्टेशन भवन- आगमन 1 (प्लेटफ़ॉर्म सं-1)-पाइल्स पूर्ण (409), पाइल कैप और प्लिंथ बीम कार्य एवं प्रस्थान (प्लेटफ़ॉर्म सं-1)– पाइल्स पूर्ण (58), पाइल कैप कार्य, कॉलम कार्य प्रगति पर है।