कोटा व झालावाड़ सिटी से चलने वाली ट्रेनों का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर ठहराव

0
6

कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से संचालित दो महत्वपूर्ण रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

  • कोटा–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 22981/22982)
    गाड़ी संख्या 22981, कोटा–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) 19 मई से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 22.50 बजे आगमन एवं 22.52 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22982, श्रीगंगानगर–कोटा एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) 22 मई से उक्त स्टेशन पर 04.38 बजे आगमन एवं 04.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • झालावाड़ सिटी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 22997/22998)
    गाड़ी संख्या 22997, झालावाड़ सिटी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) 20 मई से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 22.50 बजे आगमन एवं 22.52 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22998, श्रीगंगानगर–झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) 20 मई से उक्त स्टेशन पर 04.38 बजे आगमन एवं 04.40 बजे प्रस्थान करेगी।

उधना–मधुबनी–उधना अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09151 (उधना–मधुबनी) दिनांक 20.05.2026 से 12.06.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 8 फेरों में उधना से 08.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा जंक्शन 18.25 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 19.50 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 20.37 बजे, बयाना जंक्शन 21.42 बजे होते हुए तीसरे दिन 01.30 बजे मधुबनी पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09152 (मधुबनी–उधना) दिनांक 22.05.2026 से 14.06.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 8 फेरों में मधुबनी से 04.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बयाना जंक्शन 08.34 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 09.39 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 10.29 बजे, कोटा जंक्शन 11.46 बजे होते हुए उसी दिन 21.50 बजे उधना पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में उधना जंक्शन, सूरत, सिन्हासन, बड़ोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, बयाना जंक्शन, इदाह, टोडलपुर तथा मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।