नई दिल्ली। यामाहा मोटर इंडिया ने फेसिनो 125 (Yamaha Fascino) का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके डिजाइन में कई सुधार किए गए हैं। यह अपडेट कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि का सेलिब्रेशन भी है।
दरअसल, फेसिनो की लॉन्च के बाद से अब तक इसकी 1.5 मिलियन यूनिट का प्रोडक्शन हो चुका है। सबसे बड़ा बदलाव इसके पिछले हिस्से में देखने को मिलता है। इसने डिजाइन पर कंपनी ने काफी काम किया है। इसका पिछला हिस्सा अब पहले से ज्यादा छोटा लेकिन बेहतर नजर आता है।
अपडेटेड यामाहा फेसिनो 125 के डिजाइन की बात करें तो इसमें नए LED टेल लैंप, फ्लैशर और ब्रांड का खास Viconic स्टाइलिंग एलिमेंट इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। डिजाइन से जुड़े ये सभी अपडेट यामाहा की इंडिया R&D टीम द्वारा सोचे और लागू किए गए हैं। 2026 यामाहा फेसिनो 125 Fi तीन वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें कई कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा, हीरो मेस्ट्रो, टीवीएस जुपिटर, सुजुकी एक्सेस जैसे मॉडल से होता है।
| 2026 यामाहा फेसिनो 125 के वैरिएंट और कीमतें | ||
|---|---|---|
| वैरिएंट | कलर्स | एक्स-शोरूम कीमत |
| फेसिनो S | मैट ग्रे, मैट ब्लैक | 95,200 रुपए |
| फेसिनो डिस्क | कूल ब्लू मेटैलिक, मेटैलिक लाइट ग्रीन, डार्क मैट ब्लू | 88,000 रुपए |
| फेसिनो ड्रम | विविड रेड, मेटैलिक ब्लैक, मेटैलिक व्हाइट | 76,500 रुपए |
अपडेटेट फेसिनो का एंट्री-लेवल ड्रम वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 76,500 रुपए है। इसे विविड रेड, मेटैलिक ब्लैक और मेटैलिक व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके ऊपर फेसिनो डिस्क वैरिएंट आता है। जिसे कूल ब्लू मेटैलिक, मेटैलिक लाइट ग्रीन और डार्क मैट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88,000 रुपए है। जबकि, टॉप वैरिएंट फेसिनो S है। इसे मैट ग्रे और मैट ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 95,200 रुपए है।
2026 यामाहा फेसिनो 125 का इंजन
इंजन की बात करें तो, फेसिनो में पहले की तरह ही 125cc ब्लू कोर इंजन लगा है। यह एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर यामाहा के स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) सिस्टम से जुड़ा है, जो साइलेंट स्टार्ट और बेहतर पावर असिस्ट जैसे फीचर्स देता है। यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी रुक-रुककर चलने वाले ट्रैफिक में बेहतर शुरुआती एक्सीलरेशन देती है। साथ ही, अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी भी बनाए रखने में भी मदद करती है।
यामाहा फेसिनो 125 के फीचर्स
इसका स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) और E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी जैसे फीचर्स इसकी उपयोगिता को और बढ़ाते हैं। हार्डवेयर के मामले में इस स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और 21-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है। प्रीमियम फेसिनो S वैरिएंट में एक कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और आंसर बैक फंक्शन को सपोर्ट करता है।

