मुंबई-दिल्ली के बीच स्पेशल राजधानी आज से, 10 ट्रिप करेगी ट्रेन

    1622

    कोटा। मुंबई-दिल्ली एसी स्पेशल राजधानी ट्रेन एक मार्च से मुंबई से चलेगी। इस ट्रेन का आरक्षण शुरू कर दिया गया है। ट्रेन दोनों तरफ से 10 ट्रिप करेगी। रेलवे ने ये फैसला होली के त्यौहार पर मुंबई-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया है।

    मुंबई-दिल्ली के बीच ट्रेन एक, आठ, 15, 19 व 22 मार्च को चलेगी। मुंबई से शाम चार बजे ट्रेन चलेगी। कोटा में ट्रेन देर रात दो बजे पहुंचेगी। ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित होंगे। दिल्ली ये ट्रेन सुबह 7.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मुंबई-दिल्ली के बीच बड़ौदा, कोटा ही होगा।

    दिल्ली -मुंबई ट्रेन 2, 9, 16, 20 व 23 मार्च को चलेगी। ट्रेन दिल्ली से दोपहर 2.50 बजे चलेगी। कोटा में ट्रेन रात 8 बजे पहुंचेगी। मुंबई में ट्रेन सुबह 6.05 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन का किराया राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर होगा।