मानवता, करुणा और एकजुटता की याद दिलाता है विश्व रेडक्रॉस डे: राजेश बिरला

0
19

कोटा। World Red Cross Day celebrated: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी डुनेंट की जयंती बुधवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाई गई। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि हेनरी डुनेंट ने 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC)की स्थापना की थी। बाद में 1920 में इसी की एक संस्था भारत में बनी, जिसका नाम ‘इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी’ रखा गया।

बिरला ने कहा कि विश्व रेड क्रॉस दिवस संकट के समय में मानवता, करुणा और एकजुटता के महत्व की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को मानवीय कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
ब्रांच निदेशक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोटा ब्रांच पर 51 महिलाओ को हाइजीन किट,बर्तन सेट एवं खाद्य किट का वितरण किया गया।

कोटा में सजगता से कार्य कर रही है सोसायटी
कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नैनानी व संचालक अशोक मीणा ने कहा कि सोसायटी अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में सक्रियता व सजगता के साथ कार्यरत है। शहर में डेंगू व स्वाइन फ्लू व चिकनगुनिया के समय टीम बनाकर प्रमुख विद्यालयों, चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाए। वर्ष 2019 में चंबल नदी में बाढ़ की विभीषिका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से 2 ट्रक राशन समाग्री जनता का उपलब्ध करवाई। कोरोना काल में 5 हजार से अधिक लोगों को राहत सामग्री जनता को उपलब्ध करवाई गई और प्रतिदिन 3 हजार लोगों भोजन व सैकड़ों लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी में आवास दिया गया।

आठ ब्लड डोनेशन चेयर भेंट
राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि निक्षय योजना के तहत आशा सहयोगिनी के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को हाइजीन खाद्य किट व बर्तन सेट वितरण किए गए। इसके उपरांत ए.सी. ब्लड हॉल का उद्घाटन किया गया, जिसमें आठ ब्लड डोनेशन चेयर एवं ब्लड वेट मशीन रेडक्रॉस सोसायटी में लगाई गई।

बिरला ने इस अवसर पर कहा कि अधिक से अधिक रक्तदान शिविर का आयोजन हो सके इसके लिए ब्लड डोनेशन चेयर लगाई गई है। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बढ़- चढ़ कर लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नैनानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल राव, संचालक अशोक मीणा, एडवोकेट महेश चंद्र गुप्ता, सुभाष जैन, नवल गर्ग, चन्द्रकान्त खण्डेलवाल, डॉ. एसएन.मीणा, उत्प्रेक्षा कहार टी.बी. सुपरवाईजर, कोमल कुमारी आदि उपस्थित रहीं।