बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 455 अंक फिसल कर 72,489 पर, निफ्टी 22 हजार से नीचे बंद

19

मुंबई। Stock Market Closed: शुरुआती बढ़त के बावजूद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी और कारोबार बंद होते-होते सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिर पड़े।

गुरुवार को सेंसेक्स 454.69 (0.62%) अंकों की गिरावट के साथ 72,488.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 152.06 (0.69%) अंक टूटकर 21,995.85 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान, मार्च तिमाही के नतीजों के पहले इंफोसिस और बजाज ऑटो के शेयरों में 1% की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में आज 72,365.67 और 73,473.05 के रेंज में और निफ्टी में आज 21,961.70 और 22,326.50 के रेंज में कारोबार हुआ।