दुल्हन सी सजी नवयौवनाएं कैटवॉक करने उतरीं, रूप सौंदर्य से दमक उठा रंगमंच

0
11

राधिका सोनी के सिर सजा बेस्ट ब्राइडल मेकअप का ताज

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला स्थित विजयश्री रंगमंच पर बुधवार को बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 24 प्रतिभागी ‘नवयौवना’ सी सजी-धजी नजर आई।

शुभारंभ भाजपा देहात महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गायत्री शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रेणुका गौड़ आदि ने मां सरस्वती एवं भगवान श्रीगणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता के तीन चरण थे। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने एकल कैटवॉक किया। दूसरे राउंड में ब्यूटीशियन के साथ कैटवॉक करना था। जबकि तीसरे राउंड में सभी का सामूहिक कैटवॉक था। प्रतियोगिता में राधिका सोनी प्रथम, मनी यादव द्वितीय तथा सीमा सुमन तृतीय स्थान पर रही।

निर्णायकों द्वारा मेकअप स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस, ज्वैलरी कॉम्बिनेशन और लुक्स का आंकलन किया गया। वहीं कैटवॉक, कॉन्फिडेंस और प्रजेंटेशन पर जजों ने मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में सुर्ख लाल जोड़े में सजी धजी तनीषा के साथ रुप सुंदरियां रैंप पर उतरीं। राजस्थानी टच लिए उनके ड्रेसिंग और मेकअप स्टाइल को लोगों ने खूब सराहा।

इसके बाद मैरून कलर के लहंगे में फुल ब्राइडल लुक लिए हिमांशी ने जैसे ही विजयश्री रंगमंच पर कदम रखे, पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनका लाइट एंड एथेनिक ड्रेस एंड मेकअप स्टाइल सभी को खूब भाया। इसके बाद हरे जोड़े में आईं कशिश ने पूरा माहौल ही ब्राइडल कर डाला।