26 अप्रैल से यात्रियों को मिलेगी सीधी लंबी दूरी की रेल सुविधा
कोटा। रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत भवानी मंडी एवं बारां स्टेशनों पर एक्सप्रेस गाड़ियों को नया ठहराव प्रदान किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इन गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया है –
- गाड़ी सं. 12937 गांधीधाम–हावड़ा गरबा एक्सप्रेस को भवानी मंडी स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 07.38/07.40 बजे (आगमन/प्रस्थान) ठहराव दिया गया है।
- गाड़ी सं. 12938 हावड़ा–गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस को भवानी मंडी स्टेशन पर 29.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 00.28/00.30 बजे (आगमन/प्रस्थान) ठहराव दिया गया है।
- गाड़ी सं. 20481 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस को बारां स्टेशन पर 30.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 02.08/02.10 बजे (आगमन/प्रस्थान) ठहराव दिया गया है।
- गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को बारां स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 19.53/19.55 बजे (आगमन/प्रस्थान) ठहराव दिया गया है।
इन नए ठहरावों से भवानी मंडी एवं बारां क्षेत्र के यात्रियों को दूरस्थ गंतव्यों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

