कोटा शहर को आने वाले 5 साल में स्वच्छ शहर बनाएंगे: उप महापौर राजवंशी

0
7

कोटा। गुरुद्वारा एनक्लेव सोसायटी बजरंग नगर कोटा में उप महापौर व वर्तमान पार्षदों व पूर्व पार्षदों का सम्मान किया गया। रविवार को बजरंग नगर स्थित गुरुद्वारा एंक्लेव सोसाइटी में उप महापौर विवेक राजवंशी, पार्षद सुरेश सिंह जादौन, पार्षद सपना गंभीर, सोमा अहलूवालिया, पूर्व पार्षद योगेश अहलूवालिया एवं आशु गंभीरका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर का भी सम्मान किया गया। संस्कृति मंत्री एवं मीडिया प्रभारी गुरुद्वारा एंक्लेव सोसाइटी मुकेश चड्ढा ने बताया कि इस अवसर पर कोटा नगर निगम के उप महापौर विवेक राजवंशी ने सभी कॉलोनी वासियों को यह आश्वासन किया कि आने वाले 5 साल में हमें हर हालत में कोटा शहर को गंदगी से मुक्त करना है। इस अभियान में सभी कोटावासियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि कोटा शहर का नाम देश में अव्वल रहे।

समिति के संरक्षक हरिमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष अमित मंगल एवं महासचिव हरबंस सिंह, सचिव धीरज आनंद, कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और सदस्य शंभू जैन, जम्मू जैन, गोविंद वासवानी, रमेश आदि ने सभी आगंतुकों का सम्मान समारोह में स्वागत किया।

अंत में समिति के सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुरेश सिंह जादौन ने भी अपने पूरे वार्ड नंबर 68 की जनता का धन्यवाद दिया और यह आश्वस्त किया कि आपने जो ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है, उसमें आपका वार्ड सर्वश्रेष्ठ बने और आपकी हर समस्या का समाधान समय पर हो।