Kota Mandi: क्रसिंग यूनिटों की लिवाली से सरसों 10 हजार रुपये क्विंटल बिकी

0
20

एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया 200 रुपये ऊंचा बिका

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को क्रसिंग यूनिटों की लिवाली से सरसों 100 रुपये बढ़कर 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिकी। आवक की कमी से सोयाबीन 150 रुपये और उड़द 300 रुपये उछल गई। एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से धनिया 200 रुपये ऊंचा बिका। आवक बढ़ने से धान (1718) 100 रुपये मंदा रहा।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर दिसंबर का धनिया वायदा 170 रुपये तेज होकर 17210 रुपये, जनवरी वायदा 104 रुपये सुधर कर 16506 रुपये और अप्रैल वायदा 132 रुपये बढ़कर 14700 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने दो लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2850 से 2925, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2920 से 2970, बेस्ट टुकड़ी 3000 से 3175, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2870, जौ 2600 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 4100 से 4425, धान(1847) 4000 से 4350, धान (1718) 4400 से 4701, धान सुगन्धा 3700 से 4101, धान (पूसा-1) 4200 से 4600, धान (1401) 4300 से 4651 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7601, सरसो 8800 से 9999, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 6000 से 8800, चना देशी 6700 से 6900, चना मौसमी नया 6600 से 6901, चना पेप्सी 6600 से 6901, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400 से 21500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14500 से 15000, धनिया ईगल 15000 से 15700, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।