कोटा नगर निगम चुनाव में बीजेपी का 55 वार्डों पर कब्जा, कांग्रेस 39 पर सिमटी

0
22

गोपाल राम मंडा की लगातार पांचवीं जीत, पूर्व डिप्टी मेयर खींची हारे, विवेक राजवंशी जीते

कोटा। नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। शहर के 100 वार्डों में सोमवार को हुई मतगणना के नतीजे आ गए हैं। इसमें भाजपा ने 55, कांग्रेस ने 39 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा दो वार्डों में चुनाव परिणाम रूके हुए हैं।

सुबह 8 बजे के बाद से कोटा शहर के 100 वार्डों में मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले वार्ड नंबर 86 से कांग्रेस के अर्पित जैन ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी मेयर योगेंद्र खींची को 250 वोटों से हरा दिया। वहीं, वार्ड नंबर 13 के कांग्रेस प्रत्याशी फैज़ल बेग ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के दिनेश सरसिया को साढ़े चार हजार वोटों से हरा दिया। इसी तरह वार्ड नंबर 82 से कांग्रेस प्रत्याशी रेहाना अंसारी ने भाजपा की अमरीन को करीब 800 वोटों से हरा दिया।

दूसरी तरफ भाजपा की बात की जाए तो अपना वार्ड छोड़कर वार्ड नंबर 91 से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा नेता गोपाल राम मंडा ने कांग्रेस के संजय यादव को 899 वोटों से हरा दिया। गोपाल राम मंडा की यह लगातार पांचवीं जीत है। गोपाल राम मंडा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दिल्ली जाकर टिकट लेकर आए थे, लेकिन वार्ड की जनता ने उन्हें दरकिनार कर दिया।

राजवंशी ने 2226 वोटों से दर्ज की जीत

वहीं, भाजपा के ही एक और नेता विवेक राजवंशी ने भी वार्ड नंबर 54 से बड़ी जीत हासिल की है। राजवंशी ने कांग्रेस के मनीष को 2226 वोटों से हरा दिया। दूसरी तरफ वार्ड नंबर 88 से भाजपा की मंजू देवी ने जीत हासिल की है। यहां पहले कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम को टिकट दिया गया था, लेकिन उनका टिकट काटकर प्राजंलि गौतम को दिया गया था। ऐसे में प्राजंलि गौतम भी इस चुनाव में हार गई हैं।

कितने लोगों ने किया मतदान

इस बार नगर निगम के 100 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कुल 8 लाख 26 हजार 923 मतदाता थे। इनमें से 5 लाख 59 हजार 485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के मुकाबले दिन में मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन शाम होते-होते मतदान केंद्रों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। शाम 6 बजे सभी मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद केंद्र के अंदर मौजूद मतदाताओं को मतदान कराया गया।

इन 55 वार्डों में भाजपा ने दर्ज की जीत

1.ज्योतु प्रकाश मीणा, 2. पारस कंवर, 4. कालूलाल भील, 7. संदीप नन्दवाना, 8. सुगना बाई, 9. देवेन्द्र कुमार शर्मा, 10. कमलेश बाई नागर, 14. मंगेश कुमावत, 15. शुभम शर्मा, 16. निशा हाड़ा, 18. सुगना बाई मीणा, 19. राकेश पुटरा, 23. रामदेव वर्मा, 24. भंवर मीणा, 25. जालिम सिंह, 27. लोकेश गुप्ता, 28. योगेन्द्र सिंह राजावत, 33. ओम खटाणा, 34. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, 35. चन्द्र प्रकाश सुमन, 40. लव शर्मा, 43. पिंटू कंवर, 46. संदीप भाटिया, 47. नीतू कंवर, 53. सुनील गौतम, 54. विवेक राजवंशी, 56. शोभा अहलुवालिया, 57. सुनीता सेन, 63. भुपेन्द्र प्रजापति, 64. प्रतिभा सुमन, 65. नागेन्द्र सिंह, 68. सुरेश सिंह, 69. जयराज सिंह, 75. क्रांति जैन, 76. मनोज कुमार सैनी, 78. नवीन माथुर सीटू, 79. मोहनलाल सुमन, 80. संजना झमटानी, 81. सुरेन्द्र राठौर, 83. सीमा चौधरी, 84. प्रमिला वर्मा, 85. कैलाश गौतम, 88. मंजू देवी विजय, 89. पुरुषोत्तम यादव, 90. कीर्ति गौतम, 91. गोपालराम मण्डा, 92. मुकेश शर्मा, 93. नन्दकंवर हाड़ा, 94. दीपिका शर्मा, 95. कुलदीप मेहरा, 96. सुनीता नायक, 97. सुदर्शन गौतम, 98. अनुसुईया गोस्वामी, 99. हेमराज हाड़ा, 100. रवि शर्मा।

कांग्रेस का इन 38 वार्डों पर कब्जा

3.अनीता भील, 5. रघुवीर बैरवा, 6. आयना महक, 12. ललित शर्मा, 13. फैजल बैग, 17. सुनीता कुमारी सैनी, 20. अशोक मेघवाल, 21. दिनेश गोस्वामी, 22. धीरज नागर, 26. संजीदा बानो, 29. शंकर लाल मेघवाल, 30. सपना बुर्ट, 31. विनोद कुमार, 32. राममूर्ति वर्मा, 36. सारिका वर्मा, 37. निर्मला गुर्जर, 38. राकेश चौहान, 39. चेतना माथुर, 41. मंगल तम्बोली, 42. सियाराम वर्मा, 45. फरीदूद्दीन कुरैशी सोनू, 48. इनायत हसन, 50. अनुराग गौतम, 51. योगेश विजयवर्गीय, 52. रोहित महावर, 55. मनीष भारद्वाज, 58. जोगेन्द्र बीरवाल जोंटी, 59. भावना पुरस्वानी, 60. तरन्नुम, 61. सुनीता गुर्जर, 62. भुवनेश ऋषि, 66. संदीप सिंह, 67. सपना गंभीर, 70. यूनुस खान बब्बू, 73. हुस्न आरा, 74. अमरनाथ शर्मा, 82. रेहाना अंसारी, 86. अर्पित जैन।

इन वार्डों में निर्दलीय जीते

49 में कौशल किशोर शर्मा, 71 में वंदना फौजदार, 72 में राहुल माथुर जॉनी व 77 में रानी जुबेर।

3 वार्ड में परिणाम रूका

11 में सुमन नायक भाजपा व कमलेश कुमारी कांग्रेस, 44 में प्रेम सिंह गौड भाजपा व अनूप कुमार टेलर कांग्रेस, 87 में पुष्पा चौधरी भाजपा व लक्ष्मी शर्मा कांग्रेस।