कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में सोमवार को क्लासेज में फाॅर्मूलों के साथ गूंजते फिल्मी गीत, कहीं मिमिक्री का दौर और डांस भी हुआ। हमेशा सवाल हल करने में व्यस्त दिखाई देने वाले स्टूडेंट्स टीचर्स के साथ खुशियों से झूमते दिखाई दिए। यहां स्टूडेंट-टीचर मीट विद फन डे (एसटीएम) मनाया गया। क्लासेज में पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती की पाठशाला भी लगी। एलन के सबल और साफल्य कैम्पस में ये कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यार्थियों की पढ़ाई की शुरूआत नियमित दिनों की तरह हुई, इसके बाद जब फन डे मनाने के लिए क्लास में म्यूजिक बजना शुरू हुआ तो हर कोई झूमने लग गया। एक के बाद एक नए-नए मनोरंजन के रंग जब सामने आने लगे तो कक्षाकक्षों से शोर बढ़ता चला गया। हर क्लास में स्टूडेंट्स और टीचर्स अलग ही अंदाज में दिखे। स्टूडेंट्स के मैंटर्स, बिल्डिंग प्रिंसिपल्स भी स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे।
एलन द्वारा स्टूडेंट्स को इस अवसर पर प्रतिभा दिखाने का भी पूरा मौका दिया गया। जिन स्टूडेंट्स को डांस आता था, उन्होंने डांस किया। क्लास में गाना बजने के साथ ही थिरकने से कोई पीछे नहीं रहा। मंच पर प्रतिभा दिखा रहे स्टूडेंट्स का साथी विद्यार्थियों ने भी उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी फन-डे को एन्जाॅय किया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्टूडेंट्स ने मिमिक्री से हंसा हंसाकर लोट-पोट कर दिया। इस दौरान स्टूडेंट्स के उत्सावर्द्धन के लिए फेकल्टीज ने मोटिवेशनल स्पीच भी दी।

